Monday, April 3, 2023

NMACC इवेंट में मेहमानों को चांदी की थाली में परोसे गए व्यंजन, 500 रुपये के नोटों के साथ दिया गया हलवा!

NMACC Pics: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर बीते दो दिनों से चर्चा में बना हुआ है। शुक्रवार और शनिवार को नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर यानी NMACC के लॉन्चिंग के दौरान हुए कार्यक्रम में कई सितारे पहुंचे। नीता अंबानी से लेकर उनकी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट तक, सभी का लुक और सादगी चर्चा में बनी हुई है। वहीं सलेब्स भी अपने बेस्ट आउटफिट्स में पहुंचे। इस ईवेंट से जुड़ी कई सारी तस्वीरें औऱ वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। दुनियाभर के सितारे आए थे औऱ इसे खास बनाने के लिए अंबानी परिवार ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। इवेंट में आए मेहमानों का खास खयाल रखा गया। मेहमानों को चांदी की थाली में व्यंजन परोसे गए हैं जिसकी तस्वीर अब जमकर वायरल हो रही है।

नेटफ्लिक्स वेब सीरीज़ 'फैबुलस लाइव्स ऑफ़ बॉलीवुड वाइव्स' फेम संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। महीप ने अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, उसमें पकवानों से भरी थाली नजर आ रही है।

तस्वीर में चांदी की एक बड़ी थाली के साथ कई कटोरियां दिखाई रखी दे रही हैं। भारतीय व्यंजनों की भव्य थाली में रोटियां, दाल, पालक पनीर, करी, हलवा, मिठाई, पापड़ और लड्डू शामिल थे। एक टेबल पर थाली के बगल में शराब का एक गिलास और पानी से भरा एक गिलास रखा था।

यह भी पढ़ें- शिखर पहाड़िया संग तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंची जान्हवी कपूर

इतना ही नहीं पार्टी में मेहमानों को 500 रुपये के नोटों के साथ एक डिश परोसी गई थी, लेकिन यह असली पैसे नहीं थे। शाही व्यंजन की यह तस्वीर देख यूजर्स की आंखें फटी की फटी रह गईं हैं।

इवेंट के दूसरे दिन कुछ सेलेब्स ने परफॉर्मेंस भी दीं। इसमें से शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह वरुण धवन और रणवीर सिंह के साथ फिल्म पठान के गाने झूमे जो पठान में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है।

ii_1_1.jpg

वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान उनके साथ वरुण धवन और रणवीर सिंह भी नजर आए। शाहरुख खान ने रणवीर सिंह और वरुण धवन के साथ अपनी फिल्म 'पठान' के टाइटल ट्रैक पर धमाकेदार डांस किया।

यह भी पढ़ें- 'पॉलिटिशियन से कभी नहीं करूंगी शादी '



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bk6CohO

इंडियन आइडल 13ः अयोध्या के ऋषि सिंह विजेता, कौन रहे शो के रनरअप, देखें पूरी लिस्ट

Indian Idol 1st & 2nd Runner Up: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 के विनर का ऐलान रविवार रात 11 बजकर 21 मिनट पर किया गया। खिताब अपने नाम करके ऋषि सिंह ने शो की ट्रॉफी जीतने के साथ ही लोगों का दिल भी जीत लिया है। ट्रॉफी जीतने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर फैंस उन पर प्यार बरसा रहे हैं। इतना ही नहीं विनर के अलावा शो के रनरअप रहे कंटेस्टेंट्स को भी लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। अयोध्या के ऋषि सिंह इंडियन आउडल 13 के विनर बन चुके हैं। सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ऋषि की ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर शेयर करके कैप्शन में लिखा है, 'सब पे चलाके अपना जादू, रॉकिंग ऋषि ने जीता सिर्फ हमारा नहीं बल्कि इंडियन आइडल की ये ट्रॉफी भी। इंडियन आइडल सीजन 13 के एक योग्य प्रतियोगी। मुबारक हो ऋषि।' ये तो हो गई विनर की बात अब आपको बताते हैं शो के बाकी रनर अप के बारे में कि किस कंटेस्टेंट ने क्या जीता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/c2CPnQY

Sunday, April 2, 2023

फैन ने अजय देवगन के साथ सरेआम की ऐसी हरकत कि गुस्से में तिलमिलाए एक्टर, तुरंत उठाया यह कदम

Ajay Devgn: इन दिनों अजय देवगन अपनी फिल्म 'भोला' (Bhola)को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अजय देवगन की 'भोला' (Bhola) पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, और उम्मीद के मुताबिक, फिल्म को जनता के साथ-साथ समीक्षकों से भी पॉजिटिव रिएक्शन मिल रहे हैं। वहीं हाल ही में एक्टर ने अपना 54वा जन्मदिन फैंस के साथ मनाया। अपने जन्मदिन को खास बनाने के लिए अभिनेता ने मुंबई में अपने घर के बाहर फैंस से मिलकर उन्हें सरप्राइज दिया। इस बीच एक फैन ने अजय देवगन के साथ ऐसी हरकत कर दी है, जिसका वीडियो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

दरअसल, अजय देवगन को जन्मदिन की बधाई देने के लिए उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी। वह जैसे ही अपने घर से बाहर निकले, फैंस ने उन्हें घेर लिया।

सभी फैंस अजय देवगन के साथ फोटो क्लिक कराने के लिए उत्सुक हो गए। अजय ने सबके साथ सेल्फी क्लिक कराई, लेकिन इस बीच एक ने कुछ ऐसा किया एक्टर तुरंत गुस्से में आ गए। दरअसल, उस फैन ने अजय देवगन का हाथ पकड़ लिया। अजय ने उसे गुस्से से देखा और फिर फैन ने हाथ छोड़ दिया। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- महाकाल के दरबार पहुंची रवीना टंडन

वहीं अजय देवगन ने अपने जन्मदिन पर मिलने वाली शुभकामनाओं के लिए फैंस हाथ जोड़कर शुक्रिया अदा किया। अजय देवगन का ये अंदाज लोगों को भा रहा है।

अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'भोला' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म 'भोला' बीते गुरुवार यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू, दीपक डोबरियाल और संजय मिश्रा भी नजर आए हैं।

यह भी पढ़ें- किंग खान की इस हरकत पर आग बबूला हो गई थीं फराह खान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/56FZnM3

चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही नानी की फिल्म ‘दसरा’ का शानदार कलेक्शन

Dasara Box Office Collection: 30 मार्च को अजय देवगन की फिल्म 'भोला' और नानी की फिल्म 'दसरा' एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। दोनों की फिल्मों के फैंस अलग पट्टी के हैं। अजय देवगन की फिल्म भोला को हिंदी पट्टी के लोग पसंद कर रहें हैं तो वहीं नानी की फिल्म दसरा तमिल पट्टी के लोगों को ज्यादा पसंद आ रही है। जहां एक ओर अजय की फिल्म ने थोड़ी धीमी शुरुआत की थी तो वहीं फिल्म ने अब जाकर वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन बटोरा है, तो वहीं नानी की फिल्म दसरा पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है। या यूं कह सकते हैं कि नानी की फिल्म ‘दसरा’ का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर चौथे दिन भी बोल रहा है। दमदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया है। साउथ के टैलेंटेड एक्टर नानी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दसरा’ को पूरे पांच भाषाओं में रिलीज किया गया था। फिल्म को ऑडियंस का ओपनिंग डे से ही शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। चलिए जानते है कि ‘दसरा’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को टिकट खिड़की पर कितने करोड़ का कारोबार किया है।


श्रीकांत ओडेला ने 'दसरा' का निर्देशन किया है। फिल्म में 'नानी' (Nani), 'कीर्ति सुरेश' (Keerthy Suresh) और 'दीक्षित शेट्टी' (Dheekshith Shetty) ने लीड रोल निभाया है। नानी तो लोग प्यार से बुलाते है एक्टर का असली नाम है 'नवीन बाबू घन्टा' (Naveen Babu Ghanta)। फिल्म का प्लॉट तेलंगाना के वीरापल्ली गांव में सेट एक बदले की कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है। फिल्म को श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमाज ने प्रोड्यूस किया है। ‘दसरा’ (Dasara) का शानदार म्यूजिक संतोष नारायणन ने दिया है।

‘दसरा’ (Dasara Box Office Collection) में नानी की एक्टिंग की तो जमकर तारीफ हो ही रही है। तो वहीं फिल्म में नानी और कीर्ति सुरेश की रोमांटिक केमिस्ट्री भी ऑडियंस का दिल जीत रही है। ‘दसरा’ की कोरिग्राफी से लेकर इसके डायलॉग लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। फिल्म में हर एक सीन बेहद शानदार है, और यही है कि फिल्म कहीं भी बोर नहीं करती। फिल्म के फर्स्ट हाफ से लेकर फिल्म के क्लाइमेक्स तक ये फिल्म ऑडियंस को जोड़े रखने का काम करती है। यही वजह है कि ‘दसरा’ को देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस की भीड़ उमड़ रही है। तो चलिए आपको बताते है कि चौथे दिन फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है।


कमाई की बात करे तो ‘दसरा’ ने ओपनिंग डे से टिकट खिड़की पर शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म को वीकेंड का भी भरपूर फायदा मिला है। ‘दसरा’ ने शनिवार को 12.1 करोड़ की कमाई की थी। तो वहीं अब फिल्म के रविवार की कमाई के भी शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सूत्रों की मानें तो नानी की फिल्म ‘दसरा’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को 13 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म भोला (Bholaa) ने चौथे दिन 14 करोड़ रुपये की बिजनेस किया है। इसी के साथ नानी की फिल्म की कुल कमाई अब 58.05 करोड़ रुपये हो गई है। तो वहीं अजय की फिल्म भोला का अबतक का कुल कलेक्शन 44.70 करोड़ रुपए हो गया है।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘भोला’ को वीकेंड का मिला फायदा, चौथे दिन हुई शानदार कमाई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7eN3KnC

अजय देवगन की ‘भोला’ को वीकेंड का मिला फायदा, चौथे दिन हुई शानदार कमाई

Bhola BO Collection: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म भोला को रिलीज हुए आज पूरे चार दिन हो गए हैं। फिल्म की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर पहले जरूर धिमी रही लेकिन अब फिल्म ने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ ली है। 30 मार्च को रिलीज हुई भोला मूवी में अजय के जबरदस्त एक्शन ने लोगों के रौंगटे खड़े कर दिए तो वहीं तब्बू की पुलिसगिरी ने सभी को फिर से चौंका दिया। यह कह सकते हैं कि फिल्म भोला फुल ऑन एक्शन एंटरटेनर फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा अमाला पॉल, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और मकरंद देशपांडे ने बेहतरीन एक्टिंग की है। फिल्म के लिए पूरी स्टारकास्ट ने तगड़े रुपए वसूले हैं। तो वहीं वीकेंड पर ‘भोला’ को देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस की भीड़ उमड़ पड़ी और इसी के साथ फिल्म की कमाई में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। चलिए जानते हैं ‘भोला’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ का बिजनेस किया है।


अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। फिल्म की सुपर सक्सेस ने बाकी एक्टर्स की नींद उड़ा दी थी। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करते हुए 200 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था। वहीं अब अजय देवगन की ‘भोला’ को लेकर फैंस को यह उम्मिदें हैं कि उनकी यह फिल्म कम से कम बॉक्स ऑफिस पर 300 रुपए करोड़ पार करेगी। अभीतक के आंकड़ों पर ध्यान दें तो फिल्म भोला ने टिकट खिड़की पर शुक्रवार को महज 7.4 करोड़ बटोरने थे। तो वहीं फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है। फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इसे बताने से पहले जानिए फिल्म भोला की पूरी स्टारकास्ट ने फिल्म को करने के लिए कितने करोड़ों रुपए वसूले हैं।

100 करोड़ में बनी फिल्म भोला (Bhola) की पूरी स्टारकास्ट ने काफी अच्छे रुपए वसूले हैं। जिनमें सबसे पहले नाम आता है फिल्म के डाइरेक्टर और लीड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn)। अजय ने इस फिल्म के लिए पूरे 30 करोड़ रुपए की मोटी रकम ली है। फिल्म की लीड एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) ने फिल्म में पुलिस ऑफिर का रोल निभाने के लिए पूरे 4 करोड़ रुपए लिए हैं। फिल्म में अजय के अपोजिट नजर आई अमाला पॉल (Amala Paul) ने फिल्म के लिए 25 लाख रुपए फीस ली हैं। दीपक डोबरियाल (Deepak Dobriyal) ने विलेन के रोल के लिए पूरे 65 लाख तो वहीं संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) ने 85 लाख वसूले हैं। मकरंद देशपांडे (Makarand Deshpande) ने 35 लाख और किरण कुमार (Kiran Kumar) ने 15 लाख रुपए फीस ली है। इसके अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने भी कैमियो निभाया है। जिसके लिए उन्होंने 1 करोड़ रुपए लिए हैं।


अजय देवगन की ‘भोला’ को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है। फिल्म को आज रिलीज हुए चौथा दिन हो चुका है। चौथे दिन भोला ने शानदार कमाई की है। फिल्म ने शनिवार को 12.10 करोड़ का बिजनेस किया था। तो वहीं अब ‘भोला’ की चौथे दिन यानी रविवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सूत्रों के मुताबिक ‘भोला’ ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 14.00 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन अब 44.70 करोड़ रुपये हो गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय की फिल्म जल्द ही फिल्म 'मैदान' (Maidaan) में नजर आएंगे। लेकिन हो सकता है कि रिलीज के वक्त अजय , सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) में जंग छिड़ जाएं। क्योंकि अजय की फिल्म मैदान, सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) और एसआरके और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की ब्लॉबस्टर फिल्म 'पठान' (Pathaan) के बाद शाहरुख खान की 'जवान' (Jawan) आसपास ही रिलीज होनी है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इन तीनों स्टार्स में से फैंस को किसकी फिल्म पसंद आती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/keLm69G

किन्नर बनकर कपिल शर्मा ने किया था पहला शो, ये ‘बंदा तो कमाल कर सकता है’

Kapil Sharma Birthday: एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा आज अपना 42वां बर्थडे मना रहें हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी लाइफ से जुड़ा एक बहुत बड़ा और कड़वा सच आपको बताने जा रहे हैं। एक वक्स था अज कपिल शर्मा अपने करियर को सुधारने के लिए और चंद पैसो को कमाने के लिए किसी भी हदतक जा सकते थे। उस समय कपिल के करीबी दोस्त हुआ करते थे विक्रम ग्रोवर। वैसे दोनों आज भी दोस्त हैं। लेकिन उस समय जिस दोस्त ने उनका साथ निभाया था वह विक्रम ही है। आज कपिल के जन्मदिन पर बताने जा रहे हैं कि कैसे उनकी गरीबी और मजबूरी ने उन्हें किन्नर का किरदार निभाने पर मजबूर कर दिया था। आपको बता दें कि यह कपिल शर्मा की लाइफ का पहला कॉमेडी शो था। जब वह उन्होंने चंद पैसे कमाने के लिए मजबूरी में किन्नर का रोल निभाया था।यह उस समय की बात है जब विक्रम ग्रोवर अमृतसर के हिंदू कॉलेज के थिएटर ग्रुप के निर्देशक थे। तभी पहली बार कपिल और विक्रम की पहली मुलाकात हुई थी। पहली मुलाकात में कपिल के हुनर को देखकर विक्रम को एहसास हो गया था कि ‘ये ‘बंदा तो कमाल कर सकता है’। फिर शुरू हुआ कपिल शर्मा का असली सफर।

कपिल शर्मा के पहले शो का नाम ‘ब्रहन्नला’ था। इस शो में कपिल ने लीड रोल प्ले किया था। इसमें उन्होंने एक किन्नर का रोल प्ले किया था। जब कपिल ने एक्ट शुरू किया तो उन्हें देखकर वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। जैसा की आपका पता ही है कि कपिल शर्मा को गाने का भी बेहद शौक है। उस वक्त जब विक्रम ने कपिल से सिर्फ एक्टिंग पर ध्यान देने के लिए बोला तब कपिल ने जवाब में कहा कि ‘ मैं गाना गाना नहीं छोड़ सकता हूं, क्योंकि यह मेरा पैशन है’। कपिल की दमदार एक्टिंग देखकर विक्रम का दिल पिंघल गया और उन्होंने कपिल की शर्त मान ली।

कपिल शर्मा आज एक ब्रांड बन चुके हैं। उनके (comedy nights with kapil) शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में बॉलीवुड, हॉलीवुड और टॉलीवुड स्टार्स भी अपनी फिल्म का प्रमोशन करने जाते हैं। जिसकी वजह है कपिल की लाजवाब कॉमेडी, उनका प्रजेंस ऑफ ह्यूमर और दिलफेक अंदाज। कपिल के शो पर आपने कई बार ये चीज नोटिस की होगी की वह अक्सर अपनी ही इंग्लिश का मजाक उठाया करते हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि एक समय ऐसा भी था जब पहली बार कपिल शर्मा ने इंग्लिश में गाना गाकर ट्रॉ़फी जीती थी।


यह भी पढ़ें: कभी आत्महत्या करना चाहते थे कपिल शर्मा, आज है करोड़ों के मालिक

(The Kapil Sharma Show) कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा (Comedy Nights With Kapil) से पूरी दुनिया में शोहरत और नाम कमा चुके कपिल शर्मा (Kapil Sharma) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कपिल के बारें में एक और चीज बहुत फेमस है। वो ये कि कपिल शर्मा यारों के यार हैं। कपिल के दोस्त विक्रम ग्रोवर की लाइफ में 2013 में मुश्किलों भरा समय आया था, तब कपिल ने ही उनकी 10 लाख रुपए देयकर मदद की थी। यही नहीं बल्कि कपिल ने अपनी फिल्म फिरंगी के निर्देशन के लिए विक्रम को ही चुना, ताकि उनके दोस्ती की माली हालत सही हो सके। इसके अलावा कपिल की दिलदारी का एक और सबूत ये है कि पंजाब में विक्रम की जितनी भी फिल्में बनती हैं उन सभी के प्रड्यूर्स कपिल शर्मा हैं। वाकई में कपिल को देखते हुए कहना पड़ेगा यारो का यार है कपिल शर्मा। हाल ही में कपिल के शो (kapil sharma show) पर अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu) अपनी फिल्म भोला (Bholaa) का प्रमोशन करने आए थे। जिसे देखकर आपकी हंसी रुकेगी नहीं।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन की भोला ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आया उछाल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/YsXfKw0

भरी सभा में वरुण धवन ने पहले हॉलीवुड एक्ट्रेस को उठाया गोद में फिर करने लगे किस! लोग बोले- 'शर्मनाक'

Varun Dhawan Video: मुंबई में शनिवार को आयोजित नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर यानी NMACC इवेंट में कई सितारों ने शिरकत की। सलमान खान, ऋतिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास (Nick Jonas) से लेकर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) तक ने अपने परिवार के साथ इस इवेंट में पहुंचे। उद्घाटन कार्यक्रम में दूसरे दिन भी बॉलीवुड सेलेब्स अपने बेस्ट आउटफिट में पहुंचे थे। ये कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड सेंटर में था जिसका नाम 'इंडिया इन फैशन'। इवेंट के दूसरे दिन कुछ सेलेब्स ने परफॉर्मेंस भी दीं। इस बीच वरुण धवन का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसपर उन्हें खूब खरी खोटी सुनने को मिली।

इवेंट से सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वरुण धवन को स्टेज पर गिगी हदीद को उठाते हुए और गालों पर किस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वरुण गीगी हदीद (Gigi Hadid) को गोद में उठाते हैं और घुमाने लगते हैं।

इसके बाद उन्हें मंच से नीचे उतारने से पहले, वह गीगी को उनके गालों पर एक किस भी देते हैं। यह वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अंबानी की पार्टी में 'झूमे जो पठान' पर शाहरुख के डांस ने किया हैरान

वहीं शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह वरुण धवन और रणवीर सिंह के साथ फिल्म पठान के गाने झूमे जो पठान में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान उनके साथ वरुण धवन और रणवीर सिंह भी नजर आए। शाहरुख खान ने रणवीर सिंह और वरुण धवन के साथ अपनी फिल्म 'पठान' के टाइटल ट्रैक पर धमाकेदार डांस किया।

यह भी पढ़ें- नीता अंबानी की पार्टी में करीना ने करिश्मा को किया इग्नोर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sN4DlJv

अजय देवगन की भोला ने पकड़ी रफ्तार, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आया उछाल

Bholaa Box Office Collection: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भोला 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि आज अजय देवगन अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर का जन्म 2 अप्रैल 1969 को दिल्ली में हुआ था। अजय देवगन एक एक्टर होने के साथ-साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। अजय देवगन ने अपने करियर में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अब बात करते है भोला मूवी के तीसरे दिन के कलेक्शन के बारें में। फिल्म को रिलीज हुए आज तीसरा दिन हो चुका है। फिल्म की लगातार कमाई अजय की जीत का परचम लहरा रही है। बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन और तब्बू की भोला से टक्कर लेने साउथ स्टार नानी और एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश की दसारा भी शुक्रवार को ही रिलीज हुई थी। लेकिन भोला के सामने टिक नहीं पा रही है नानी की फिल्म दशहरा। वहीं पहले दो दिनों में भी अजय की फिल्म ने अच्छी कमाई की है। जबकि शनिवार को फिल्म की कमाई में काफी उछाल देखने को मिला। फिल्म की सक्सेस से अजय देवगन के फैंस खुशी से झूम रहे हैं। तो चलिए जानते है कि अजय देवगन की भोला का तीसरे दिन का कलेक्शन कितने करोड़ रुपयों का रहा।


ओपनिंग डे पर 'दसारा' ने तेलुगू, तमिल, कन्‍नड़, हिंदी और मलयालम मिलाकर 23.20 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। जबकि अजय देवगन की भोला (Bhola) की कमाई के आंकड़े नानी की फिल्म से आगे निकल गए है। नानी की फिल्म दसारा ने तीसरे दिन कुल 11 करोड़ की कमाई की है। दरअसल, शुरुआती रुझानों के अनुसार फिल्म भोला ने पहले दिन 11.20 और दूसरे दिन 7.40 करोड़ अपने नाम किए थे, तीसरे दिन 12 करोड़ की कमाई की है। हालांकि तीसरे दिन के आंकड़ों पर नजर डाले तो अजय देवगन की फिल्म भोला (ajay devgn bholaa) का कलेक्शन दसारा के कलेक्शन से ज्यादा रहा।

अजय देवगन की भोला को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला है। अजय देवगन की भोला मूवी (Bhola Collection) के तीसरे दिन के कलेक्शन 10.50 से 11 करोड़ रुपए रहा। जिसके बाद फिल्म (Bhola movie) का कुल कलेक्शन 27.75 करोड़ रुपए हो गया है।


फिल्म 'फूल और कांटे' (phool aur kaante) से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अजय देवगन (ajay devgn birthday) आज अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बर्थडे वाले दिन अजय को खुशखबरी मिली है, 30 मार्च को रिलीज हुई अजय देवगन और तब्बू (Tabu) की फिल्म 'भोला' (Bholaa) ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई में रफ्तार पकड़ी है। अजय और तब्बू के अलावा फिल्म 'भोला' (Bholaa) में दीपक डोबरियाल, गजराज राव और विनीत कुमार जैसे बड़े सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। (Bholaa Collection) आने वाले समय में फिल्म भोला का कलेक्शन और भी बढ़ सकता है। अजय देवगन (Ajay Devgn) फिल्म 'मैदान' (Maidaan) में नजर आएंगे। हाल ही में 'मैदान' का टीजर रिलीज हुआ था। फिल्म 'मैदान' 1952-1962 के बीच भारतीय फुटबॉल के Golden Era पर आधारित है।

यह भी पढ़ें : खौफ का जहरीला मंजर दिखाकर करोड़ों की मालकिन बनीं टीवी की ये 8 नागिन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lbQ6eoW

अंबानी की पार्टी में 'झूमे जो पठान' पर शाहरुख के डांस ने किया हैरान, रणवीर और वरुण ने भी लगाए जबरदस्त ठुमके

Shah Rukh Khan dance on Jhoome Jo Pathaan video: देश की जानी-मानी बिजनेस फैमिली (अंबानी परिवार) में इन दिनों जश्न का माहौल है। हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) का ग्रैंड लॉन्च 31 मार्च को मुंबई में हुआ। इस खास मौके पर बी टाउन से भी कई ए-लिस्टर्स ने शिरकत की थी। ग्रैंड इवेंट के लिए अंबानी फैमिली भी स्टाइल में पहुंची थी। उद्घाटन कार्यक्रम में दूसरे दिन भी बॉलीवुड सेलेब्स अपने बेस्ट आउटफिट में पहुंचे। ये कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड सेंटर में था जिसका नाम 'इंडिया इन फैशन'। इवेंट के दूसरे दिन कुछ सेलेब्स ने परफॉर्मेंस भी दीं, जिनमें किंग खान की परफॉर्मेंस ने सभी को हैरान कर दिया।

शाहरुख खान का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह वरुण धवन और रणवीर सिंह के साथ फिल्म पठान के गाने झूमे जो पठान में थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। इनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में शाहरुख खान डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान उनके साथ वरुण धवन और रणवीर सिंह भी नजर आए। शाहरुख खान ने रणवीर सिंह और वरुण धवन के साथ अपनी फिल्म 'पठान' के टाइटल ट्रैक पर धमाकेदार डांस किया।

यह भी पढ़ें- नीता अंबानी की पार्टी में करीना ने करिश्मा को किया इग्नोर

शाहरुख की फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस 'पठान' को लेकर बेहद एक्साइटेड थे। ये खुशी थिएटर्स में बराबर देखने को मिली। अब लोग ओटीटी पर भी फिल्म को खूब प्यार दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अपनी सहेली के ही पति को दिल दे बैठी थीं स्मृति ईरानी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Sy8zews

Saturday, April 1, 2023

पहली फिल्म से सुपरस्टार बन गए थे अजय देवगन, आज एक फिल्म के लिए वसूलते हैं मोटी रकम

Ajay Devgn Birthday : बाॅलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) आज 54 साल के हो गए हैं। 2 अप्रैल 1969 को अमृतसर में जन्में अजय का असली नाम 'विशाल वीरू देवगन' है, लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद वह अजय के नाम से मशहूर हो गए। इन्होंने अपने बाॅलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म फूल और कांटे से की थी। पहली ही फिल्म से अपने हुनर का सिक्का जमा चुके एक्टर अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'भोला' (Bholaa) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को उन्होंने खुद ही डायरेक्ट किया है।

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं अजय देवगन

जाहिर है कि अजय देवगन एक्टर होने के साथ ही डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। सीए नॉलेज के मुताबिक, एक्टर की कुल संपत्ति करीब 427 करोड़ रुपए है। उनकी कमाई का सबसे ज्यादा जरिया फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। अपनी लगभग हर फिल्म में अजय देवगन अपना मेहनताना तो लेते ही साथ ही मुनाफे में भी इनका हिस्सा होता है।

एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं मोटी फीस

पिछले साल दिसंबर में अज देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। फोर्ब्स के मुताबिक, साल 2019 में अजय ने 94 करोड़ की कमाई की थी। ये 2022 के सबसे अधिक फीस वसूल करने वाले भारतीय अभिनेताओं में से एक हैं। एक्टर अपनी हर फिल्म से करीब 60 से 120 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। वहीं 'दृश्यम 2' के लिए इन्होंने 30 करोड़ चार्ज किए थे।

यह भी पढ़े - अजय देवगन की 'भोला' बनी साल 2023 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर, पठान से महज इतनी पीछ, देखें पूरी लिस्ट

कैमियो के लिए अजय ने वसूली थी इतनी रकम

अजय देवगन ने कई फिल्मों में कैमियो भी किया है। इसके लिए भी वे मोटी रकम वसूलते हैं। बात करें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की तो इस फिल्म में रहीम लाला की भूमिका निभाने के लिए अजय देवगन ने 11 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। वहीं एसएस राजामौली की 'आरआरआर' में अपने छोटे से रोल के लिए उन्होंने 35 करोड़ रुपये वसूल किए थे।

अजय देवगन की प्रॉपर्टी

मैजिकब्रिक्स और टीओआई के अनुसार, देवगन के मुंबई के जुहू इलाके में दो घर हैं, जिनकी कीमत 30 करोड़ रुपये और 60 करोड़ रुपये है। उन्होंने पिछले साल जुहू में दूसरी प्रॉपर्टी खरीदी, जो 590 वर्ग गज में फैली हुई है और जो शिव शक्ति नाम के उनके दूसरे घर के करीब है। इस प्रॉपर्टी में फैंस और पर्यटक अपने फेवरेट सेलिब्रिटी की एक झलक पाने के लिए आते हैं।

कार कलेक्शन के शौकीन हैं एक्टर

अजय देवगन को बाइक और कार का भी काफी शौक है। पिछले साल, एक्टर मर्सिडीज एस 450 घर लाए थे। उनके पास स्ट्रॉन्ग रोल्स-रॉयस कलिनन, बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज, बीएमडब्ल्यू एक्स 7, रेंज रोवर वोग, ऑडी क्यू 7, मिनी कूपर और ऑडी ए5 जैसे हॉट व्हील्स का कलेक्शन है।

यह भी पढ़े - अंबानी की पार्टी में B-Town ने बढ़ाई रौनक, किसी ने लुक से तो किसी ने स्वैग से लूट ली लाइमलाइट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qM2rTGZ

अंबानी की पार्टी में लेडीलव सबा का हाथ थामे पहुंचे ऋतिक रोशन, दोनों का प्यार देख भर आएगी आंख

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने एक अप्रैल को नीता मुकेश अंबानी सेंटर (NMACC) की ओपनिंग सेरेमनी रखी। इसके दूसरे दिन भी बाॅलीवुड, हाॅलीवुड क्रिकेट जगत समेत कई सेलेब्स ने पहुंचकर रौनक जमाई। टॉम हॉलैंड, ज़ेंडयाख् गीगी हदीद और बाकियों की पसंदीदा हस्तियों में से ढेरों ने गाला नाइट की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर बाॅलीवुड के ग्रीक गाॅड नाम से मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) भी अपनी लेडीलव सबा आजाद (Saba Azad) के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचे। जैसे ही दोनों ने रेड कार्पेट पर एंट्री ली तो वहां सब देखते रह गए। दोनों को ऐसे साथ में देखकर फैंस ने तारीफों के पूल बांधने शुरू कर दिए हैं।

बता दें कि रेड कार्पेट पर पहुंचने वालों में सेलेब्रिटी कपल सबा आजाद और ऋतिक रोशन ने अपने शानदार कपड़ों और स्टाइल से लोगों का खूब ध्यान खींचा। दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे थे। जाहिर है कि ऋतिक और सबा अपनी खूबसूरत तस्वीरों और रोमांटिक पलों के लिए सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं।

यह भी पढ़े - अंबानी की पार्टी में B-Town ने बढ़ाई रौनक, किसी ने लुक से तो किसी ने स्वैग से लूट ली लाइमलाइट

दोनों के लुक की बात करें तो सबा आजाद ने अमित अग्रवाल के कस्टम मेड साड़ी-गाउन को पहना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जबकि उनके ब्वाॅयफ्रेंड ऋतिक रोशन ने ब्लैक जैकेट और मैचिंग पैंट में डैपर में दिखे। हर बार की तरह अपने लुक से एक्टर काफी डैशिंग लगे। तस्वीरों में दिखाया गया है कि रेड कार्पेट पर पपाराज़ी के लिए पोज देते हुए दोनों एक-दूसरे से नज़रें नहीं हटा पा रहे थे। एक-दूसरे की तारीफ में दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दिए, जो आपका दिल जीत लेगी।

वर्कफ्रंट पर सबा आज़ाद 'रॉकेट बॉयज़ सीज़न 2' में दिखाई देंगी। वह वकील परवाना ईरानी के रूप में अपने रोल को फिर से प्ले करेंगी। 'रॉकेट बॉयज़ 2' 16 मार्च को SonyLiv पर रिलीज़ होगा। रॉकेट बॉयज़ की पहली सीरीज़ का प्रीमियर फरवरी 2022 में हुआ था।

यह भी पढ़े - अंबानी पार्टी में करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को देखते ही लगाया गले, क्या उल्टा पड़ गया कंगना रनौत का दांव?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GDIgj2z

नीता अंबानी की पार्टी में करीना ने करिश्मा को किया इग्नोर, सैफ से चिपक कर देने लगीं पोज, लोग बोले- 'कैसी बहन है'

Kareena and Saif Trolled Social Media: देश की जानी-मानी बिजनेस फैमिली (अंबानी परिवार) में इन दिनों जश्न का माहौल है। हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) का ग्रैंड लॉन्च 31 मार्च को मुंबई में हुआ। इस खास मौके पर बी टाउन से भी कई ए-लिस्टर्स ने शिरकत की थी। ग्रैंड इवेंट के लिए अंबानी फैमिली भी स्टाइल में पहुंची थी। उद्घाटन कार्यक्रम में दूसरे दिन भी बॉलीवुड सेलेब्स अपने बेस्ट आउटफिट में पहुंचे। ये कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड सेंटर में था जिसका नाम 'इंडिया इन फैशन'।

इस इवेंट में करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी शिरकत की दोनों ने जमकर पोज भी दिए हालांकि करिश्मा को इग्नोर करने पर लोगों ने खरी खोटी भी खूब सुनाई। दरअसल में इवेंट में करीना और सैफ के साथ करिश्मा कपूर भी नजर आईं। तीनों का वीडियो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी तीनों को साथ में पोज देने के लिए कहते हैं। लेकिन करीना अपने पति सैफ के साथ कपल पोज देने लगती है। इस दौरान करिश्मा के चेहरे पर अजीब एक्सप्रेशन दिखाई दे रहा था। फैंस को करीना का ये एटीट्यूड बिल्कुल पसंद नहीं आया। बस फिर क्या था लोगों ने उन्हें सुनाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- अपनी सहेली के ही पति को दिल दे बैठी थीं स्मृति ईरानी

हालांकि ये पहले दिन के इवेंट का वीडियो है। दूसरे दिन भी सैफ और करीना ने जमकर पोज दिए। सैफू मियां ने यहां नवाबी ठाठ दिखाते हुए ब्लैक शेरवानी में पहुंचे तो वही पत्नी करीना ने ट्विनिंग करते हुए ब्लैक गाउन कैरी किया था।

यह भी पढ़ें- 'आशिकी 4' में नजर आएंगे प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9Q0bkFG

भारत और मलेशिया के बीच अब रुपये में हो सकता है व्यापार, भारतीय करेंसी को मिलेगी मज़बूती

भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। दुनियाभर में भारतीय अर्थव्यवस्था पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। तेज़ी से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था का एक मज़बूत आधार ग्लोबल ट्रेड (Global Trade) यानी कि वैश्विक व्यापार भी है। भारत (India) का कई देशों के साथ व्यापार होता है। इनमें मलेशिया (Malaysia) भी शामिल है। हाल ही में दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार के बारे में एक बड़ा फैसला लिया गया है।


अब भारतीय रुपये में हो सकता है भारत और मलेशिया के बीच व्यापार

हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि अब से भारत और मलेशिया के बीच भारतीय रुपये में व्यापार हो सकता है। इससे पहले दोनों देशों को व्यापार के लिए सामान्य तौर पर अमरीकी डॉलर्स का इस्तेमाल करना पड़ता था। पर अब दोनों देशों के बीच भारतीय रुपये में व्यापार हो सकेगा।


पिछले साल रिज़र्व बैंक और इंडिया ने लिया था फैसला

ग्लोबल ट्रेड के विषय में रिज़र्व बैंक और इंडिया ने पिछले साल एक बड़ा फैसला लिया था। रिज़र्व बैंक ने फैसला लिया था कि वैश्विक व्यापार के लिए अब भारतीय रुपये का इस्तेमाल किया जा सकेगा। आरबीआई के इस फैसले के बाद भारत के कई देशों के साथ व्यापार के लिए भारतीय रुपये को मंज़ूरी मिली। उन्हीं देशों की लिस्ट में अब मलेशिया का नाम भी जुड़ गया है।

यह भी पढ़ें- New Rules : जेब पर बढ़ेगा बोझ, आज से बदल गए ये नियम

भारतीय करेंसी को मिलेगी मज़बूती


भारत के मलेशिया के साथ व्यापार के लिए भारतीय रुपये के इस्तेमाल से भारतीय करेंसी को भी मज़बूती मिलेगी। इतना ही नहीं, दूसरे देशों से व्यापार के लिए भी भारतीय रुपये के इस्तेमाल से भारतीय रुपये को ग्लोबली मज़बूती मिलेगी। इससे देश की अर्थव्यवस्था में तेज़ी भी आएगी।

यह भी पढ़ें- Twitter की वैल्यू घटी, 5 महीने में हुई आधी से भी कम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/I5XpeSl

बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही अजय देवगन की ‘भोला’, दूसरे दिन किया करोड़ों का कलेक्शन

Bholaa Box Office Collection: 30 मार्च को रिलीज हुई अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म भोला बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उठा रही है। भोला मूवी को रिलीज हुए अभी दो दिन ही हुए है, ऐसे में लोगों का ध्यान अब शाहरुख खान की पठान से हटकर भोला पर जा टिका है। फिल्म को अजय देवगन ने ही निर्देशित किया है। यह निर्देशन में अजय की चौथी फिल्म है। फिल्म की रिलीज से पहले भोला के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचाया था। भोला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है, जिसके हिसाब से लग रहा है कि अजय की भोला कलेक्शन शाहरुख खान की पठान कलेक्शन से आगे निकल जाएगा। अजय देवगन की फ़िल्में अक्सर लोगों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ती है, जिसे मिटा पाना हर किसी एक्टर की फिल्म की बस की बात नहीं। यही वजह है कि आज दूसरे दिन भोला का भौकाल बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है। भोला रिव्यू काफी बेहतर जा रहा है। फिल्म को अगर इसी तरह का धांसू रिस्पांस मिलता रहा तो यह फिल्म इस साल की सबसे कमाई करने वाली तिसरी फिल्म बन जाएगी। चलिए जानते है फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।


रामनवमी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय देवगन की भोला मूवी रिव्यू काफी अच्छे मिल रहे हैं। फिल्म भोला फर्स्ट डे कलेक्शन पर ध्यान दे तो फिल्म ने दूसरे दिन भी काफी अच्छा कलेक्शन किया है। शुक्रवार को रिलीज हुई ‘भोला’ (Bholaa) को सिनेमाघरों में उम्मीद से ज्यादा फुटफॉल मिला। फिल्म को मिल रहे अबतक के रिस्पांस से लग रहा है कि फिल्म जल्द ही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान (Pathaan) का रिकॉर्ड जल्द ही तोड़ देगी। फिल्म में एक्टिंग की बात करें तो इसमें कोई दोहराए नहीं है कि तब्बू (Tabu) ने हमेशा की तरह शानदार एक्टिंग की है। फिल्म में तब्बू ने पुलिस ऑफिस (Tabu Police Officer) का रोल बखूबी निभाया है। वैसे ये पहली बार नहीं है कि तब्बू ने किसी फिल्म में पुलिस वाली (Police Officer) का रोल निभाया हो। भोला से पहले तब्बू दश्यम और दृश्यम 2 में भी डीसीपी इन्वेस्टिगेशन (DCP Investigation Officer) ऑफिस पर रोल निभा चुकी है।


फिल्म भोला में बाप बेटी (Ajay Devgn Father) की कहानी को इमोशनली तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में अजय (Ajay Devgn Daughter) ने एक पिता का रोल निभाया है, जो अपनी बेटी के लिए किसी भी हदतक जा सकता है। फिल्म की स्टोरी और धमाकेदार एक्शन सीन ने लोगों के दिलों को जीत लिया है। भोला से पहले अजय देवगन की मूवी लिस्ट में दृश्यम (Drishyam) और दृश्यम 2 (Drishyam 2) ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन करके तहलका मचाया था। दोनों ही फिल्में लोगों को बेहद पसंद आई थी, यही वजह थी कि अजय की इन दोनों ही फिल्मों को कोई भी दूसरी फिल्म कई महीनों तक बॉकिस ऑफिस पर हिला नहीं पाई थी। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था और इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके सभी को चौंका दिया था। अब भोला को लेकर भी लोग यही कयास लगाए जा रहे हैं।


हालांकि अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu Movies) स्टारर फिल्म भोला (Bhola) ओपनिंग डे पर दृश्यम 2 से कमाई के मामले में अभी पीछे है लेकिन फिल्म भोला को मिल रहे रिस्पांस से लग रहा है कि यह फिल्म भी आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर पिकअप कर लेगी। भोला ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ का कारोबार किया है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन अब 18.20 करोड़ हो गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन भोला के बाद फिल्म मैदान (Maidaan) से धमाका करेंगे। सूत्रों की मानें तो एसआरके (SRK) की फिल्म जवान (Jawan), सलमान खान (Salman Khan) की किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) और अजय की फिल्म मैदान तीनों ही फिल्में एक साथ या फिर आसपास ही रिलीज होंगी। जिससे तीनों ही फिल्मों में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: भोला में फ्लॉवर नहीं फायर है तब्बू की पुलिसगिरी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/XqU5P34

Bank Holiday in April: अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें अपना जरुरी काम

आज एक अप्रैल से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत हो गई है। एक अप्रैल को बैंकों की क्लोजिंग है। इस लिहाज से बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत कर्मियों के लिए मार्च और अप्रैल का महीना काफी व्यस्तताओं से भरा होता है। अप्रैल के महीने में भी बैंकों की छुट्टियों की भरमार है। इस महीने में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकों की छुट्टियों की सूची में साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। ऐसे में किसी को बैंक से संबंधित कोई जरूरी कामकाज है तो समय रहते पूरा कर लीजिए, वरना परेशानी से जुझना पड़ सकता है।

 

अप्रैल में आ रहे है ये त्योहार


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर महीने की बैंक की छुट्टियों की लिस्ट को जारी करता है। अप्रैल महीने में महत्वपूर्ण त्यौहार जैसे- महावीर जयंती, बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन, गुड फ्राइडे, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, संक्रांति-बीजू महोत्सव-बिसू महोत्सव, तमिल नव वर्ष दिवस, विशु-बोहाग बिहू-हिमाचल दिवस-बंगाली नव वर्ष दिवस, ईद.उल.फितर शामिल हैं। शनिवार-रविवार की छुट्टी को मिलाकर बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे।

अप्रैल 2023 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट

1 अप्रैल 2023 : आइजोल, शिलॉन्ग, शिमला और चंडीगढ़ को छोड़कर देशभर में सालाना क्लोजिंग की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
2 अप्रैल 2023 : रविवार को देशभर के बैंकों में छुट्टी
4 अप्रैल 2023 : महावीर जयंती के कारण कई शहरों में बैंक बंद
5 अप्रैल 2023 : बाबू जगजीवन राम की जयंती के कारण हैदराबाद में बैंक बंद
7 अप्रैल 2023 : गुड फ्राइडे के कारण अगरतला, अहमदाबाद, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, शिमला और श्रीनगर को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद

यह भी पढ़ें- LPG Price : नए वित्त वर्ष के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें कितने घटे दाम


8 अप्रैल 2023 : दूसरे शनिवार के कारण देश भर में बैंक बंद
9 अप्रैल 2023 : रविवार को देशभर के बैंकों में छुट्टी
14 अप्रैल 2023 : डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की वजह से आइजोल, भोपाल, नई दिल्ली, रायपुर, शिलॉन्ग और शिमला को छोड़कर देशभर में बैंक बंद
15 अप्रैल 2023 : अगरतला, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, शिमला और तिरुवनंतपुरम में विशु, बोहाग बिहू, हिमाचल दिवस और बंगाली नववर्ष के कारण बैंक बंद
16 अप्रैल 2023 : देशभर के बैंकों में रविवार को अवकाश
18 अप्रैल 2023 : शब-ए-क़द्र के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

यह भी पढ़ें- New Rules from 1st April 2023: जेब पर बढ़ेगा बोझ, आज से बदल गए ये नियम


21 अप्रैल 2023 : ईद उल फितर के कारण अगरतला, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
22 अप्रैल 2023ः ईद और चौथे शनिवार के चलते कई जगहों पर बैंक बंद
23 अप्रैल 2023 : देशभर के बैंकों में रविवार को छुट्टी
30 अप्रैल 2023 : रविवार को देशभर के बैंकों में छुट्टी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/KpfrIj4