Monday, August 7, 2023

BB OTT 2: उर्फी जावेद की बिग बॉस में एंट्री, एल्विश यादव ने कहा- मैं आपके लिए सूट-सलवार बनाऊंगा

BB OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 का हिस्सा रहीं उर्फी जावेद ने हाल ही में सीजन 2 में स्पेशल अपीयरेंस दिया। उर्फी जावेद की घर में एंट्री से सभी घरवाले बहुत सरप्राइज नजर आए। घर के सभी सदस्यों का बर्ताव उर्फी जावेद के प्रति अलग-अलग रहा। जहां पूजा भट्ट ने उर्फी जावेद को लीजेंड कहा, वहीं बेबिका धुरवे ने एक टाइट हग के साथ उनका वेलकम किया। उर्फी जावेद और एलविश यादव की मुलाकात भी काफी दिलचस्प रही।

उर्फी से इंस्पायर हो गए हैं बिग बॉस?
एलविश यादव ने कहा कि वह उर्फी जावेद के लिए आउटफिट डिजाइन करना चाहते हैं। घर में बातचीत के दौरान उर्फी जावेद ने कहा, "शायद बिग बॉस मुझसे इंस्पायर हो गए हैं, शायद इसीलिए रिसाइक्लिंग की थीम यहां पर नजर आ रही है। जिस तरह मैं अपने कमाल के आउटफिट तैयार करती हूं।" मालूम हो कि उर्फी जावेद किसी भी चीज से आउटफिट तैयार कर देने के लिए सुर्खियों में रहती हैं।

एलविश बोले- सलवार बनाना चाहूंगा
बाद में जब उर्फी जावेद एलविश यादव से मिलीं और उससे पूछा कि वह उनके लिए कौन सा आउटफिट डिजाइन करना चाहेगा तो एलविश ने जवाब दिया, "मैं बनाऊंगा, सूट सलवार।" उर्फी जावेद ने एलविश से कहा, "ऐसा नहीं है कि मैं नहीं पहनती हूं, पता नहीं। मैं अपने शरीर को लेकर बहुत कंफर्टेबल फील करती हूं, और मैं जो कुछ भी पहनती हूं वो पहनना मुझे पसंद है।"

उर्फी जावेद ने किया एलविश से वादा
उर्फी जावेद ने स्पेसिफाई किया कि अगर एलविश उसके लिए कुछ डिजाइन करें तो यह ग्रीन कलर की सलवार होनी चाहिए, उन्होंने प्रॉमिस किया वह फिनाले एपिसोड के वक्त इस सलवार को पहनेंगी। एलविश की बात पर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "सूट सलवार वाली ही अच्छी होती है क्या भाई। यह विचार क्यों आया तुम्हारे दिमाग में।"



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JmP1HBE

RARKPK BO Collection Day 11: अपनी लागत से अभी भी काफी दूर है आलिया-रणवीर की फिल्म, जानें अबतक का कुल कलेक्शन

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection Day 11: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी रणवीर-आलिया की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। जैसे वीकेंड में फिल्म ने अच्छी कमाई की थी वहीं, अब फिल्म की रफ्तार कम हो रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रविवार यानी रिलीज के 11वें दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है?

100 करोड़ की कमाई कर चुकी है रणवीर-आलिया की फिल्म
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने अपनी रिलीज के 11वें दिन यानी सोमवार को 4.25 करोड़ रुपयों की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म का कलेक्शन 109.33 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। जबकि फिल्म का बजट 160 करोड़ का है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक केमेस्ट्री ने दर्शकों के दिलों को छुआ है। फिल्म को सिनेमाघरों में जमकर ऑडियंस मिल रही है। इसी के साथ ये फिल्म खूब नोट भी छाप रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते 73.33 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं इस वीकेंड पर तो फिल्म ने कमाल कर दिया।

10वें दिन जबरदस्त रही कमाई
जहां दूसरे शनिवार को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने 70.37 फीसदी का उछाल लेते हुए 11. 50 करोड़ का कारोबार किया तो वहीं फिल्म के 10वें दिन यानी रविवार की कमाई भी जबरदस्त रही है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के पास कमाई का इस हफ्ते और मौका है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ रिलीज होगी। इसके बाद ही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की कमाई को झटका लग सकता है तब तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है।

160 करोड़ के बजट में बनीं करण जौहर के निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा सुपरस्टार धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को एंटरटेन कर है। इससे पहले ये स्टार्स ‘गली बॉय’ में भी नजर आए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Nec9k53

Sushant Singh Rajput का पूर्णजन्म! वीडियो देख फैंस नहीं कर पा रहे यकीन, बोले- हमारा हीरो वापस आ गया

Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत ने बहुत कम ही समय में फैंस के दिलों में खास जगह बना ली थी। उनके निधन को 3 साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन आज भी उनकी यादें फैंस के दिलों में ताजा हैं। उनके चाहने वाले अक्सर दिवंगत अभिनेता की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने फेवरेट सितारे को याद करते रहते हैं। इस बीच सुशांत के एक हमशक्ल ने सोशल मीडिया पर इन दिनों तहलका मचा दिया है। यह शख्स दिखने में बिल्कुल सुशांत जैसा लगता है जिसकी वजह से फैंस कह रहे हैं कि उनका हीरो दोबारा वापस आ गया है। वीडियो नीचे देख सकते हैं।

सुशांत के हमशक्ल का नाम डोमिन अयान है। वूम्पला के पेज से उनका एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें वे हूबहू सुशांत की तरह लग रहे हैं। डोमिन का चेहरा से लेकर उनका स्टाइल और उनकी पर्सनालिटी सुशांत की तरह है। सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स इस वीडियो को देखने के बाद हक्के-बक्के रह गए हैं। वो भी यह सोच कर हैरान हैं कि किसी की शक्ल किसी से इतनी कैसे मिल सकती है। डोमिन अयान के इस वीडियो पर सुशांत के फैन्स जबरदस्त प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल के वीडियो पर कमेंट कर लिखा है, "मुझे लगा यह सुशांत है। एकदम उनकी तरह लगता है"। एक और यूजर ने लिखा है, "सुशांत का भी चेहरा इतना ही क्यूट और इनोसेंट था"। एक और यूजर लिखते हैं, "मुझे पता था सुशांत वापस आएगा"।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zbS7xA5

खूंखार डकैत 'ठोकिया' पर बनेगी वेब सीरीज, भौकाल से थरथर कांपते थे लोग, जानें इस सीरीज में कौन होगा हीरो

Upcoming Web Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लोग वेब सीरीज, डॉक्यूमेंटरी एवं जो भी कंटेंट वे देखते हैं वह सब ओरीजिनल होते हैं। ऐसी ही एक ओरीजिनल चंबल का डाकू ठोकिया की कहानी पर वेब सीरीज बनेगी। इस बात का खुलासा सीरीज के प्रोड्यूसर इरशाद खान ने कर दिया है। उन्होंने बताया कि सीरीज की शूटिंग कब से शुरू होगी और इसे कहां-कहां शूट किया जाएगा।

जानिए प्रोड्यूसर किसे सुना रहे हैं कहानी
इरशाद खान ने इस वेब सीरीज के बारे में बात करते हुए कहा, “अंबिका पटेल को ठोकिया नाम तब मिला जब उन्होंने स्पेशल टास्क फोर्स के जवानों पर वार किया। साल 2008 में उसका एंकाउंटर कर दिया गया। मैं ये कहानी बाबिल खान को सुना रहा हूं ताकि वे इस रोल के बारे में अच्छी समझ ले लें।

इरशाद खान ने आगे कहा, “ठीक उसी तरह जैसे उनके पिता और मेरे अच्छे दोस्त इरफान खान ने पान सिंह तोमर में किया था। मैंने इसकी कहानी लॉकडाउन के समय लिखी थी। इस वेब सीरीज की शूटिंग बांदा, लखनऊ और चित्रकूट जैसे इलाकों में करेंगे।”

कादर खान संग भी किया काम
उन्होंने कहा, “जब सरकार की तरफ से सब्सडी मिलती है तो इससे बड़ी राहत मिलती है।” प्रोड्यूसर इरशाद खान ने अपने करियर के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया, “उनके पिता करीब तीन दशक पहले उनके साथ मुंबई आ गए थे। उनकी परवरिश यहीं पर हुई। कादर खान और उनके साथ के लोगों के संपर्क में आने के बाद इरशाद थियेटर से जुड़ गए थे।

प्रोड्यूसर ने आगे कहा, “करियर की शुरुआत में उन्हें बिल्कुल भी सफलता नहीं मिली। लेकिन 3 दशक की कड़ी मशक्कत के बाद अब वे पीछे मुड़कर अपने करियर की ओर देखते हैं तो उन्हें खुशी मिलती है।” लेकिन क्या आप जानते हैं प्रोड्यूसर इरशाद खान जिस चंबल के डाकू ठोकिया पर वेब सीरीज बना रहे हैं उसकी कहानी क्या थी? आइए जानते हैं।

कौन है ठोकिया?
यह एक मेधावी छात्र के डाकू बनने और फिर एसटीएफ जवानों की हत्या कर वॉटेड बनने की कहानी फिल्मी है। 7 अप्रैल 1972 को चित्रकूट जिले के लोखरिया पुरवा गांव में अंबिका पटेल नाम के लड़के का जन्म हुआ था। अंबिका पटेल पढ़ने में काफी तेज था।

1992 में ग्रैजुएशन के बाद वह डॉक्टर बनने की तैयारी करने लगा। पटेल का सपना डॉक्टर बनने का था, लेकिन उसकी किस्मत कुछ और ही था। बिन ब्याही बहन प्रेग्नेंट हो गई। भाई को बहन ने रेप की कहानी सुनाई। घरवालों को बदनामी से बचाने के लिए वह इस घटना को छुपा रही थी।

हालात ने बेरहम और कुख्यात डकैत बना दिया
इसके बाद क्या ही था, हालात ने डॉक्टर बनने की जगह अंबिका पटेल को उत्तर भारत का बेरहम और कुख्यात डकैत बना दिया। और लोग अंबिका पटेल को ठोकिया के नाम से जानने लगे। ठोकिया तीन राज्यों में चर्चित हो चुका था। उसके खिलाफ लगातार लूट, हत्या और अपहरण के मामले दर्ज हो रहे थे। मध्य प्रदेश, राजस्थान और यूपी तक उसकी दहशत थी। सरकारी कर्मचारियों और रसूखदारों को वह निशाना बनाता था। अपहरण और हत्या की घटनाओं को अंजाम देता था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/pfhUnrm

Sunday, August 6, 2023

BB OTT 2: वीकेंड का वार में बेघर हुए 2 कंटेस्टेंट, हुआ डबल एविक्शन, सलमान खान ने लगाई क्लास

Bigg Boss OTT 2 Weekend ka Vaar: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का सफर कंटेस्टेंट जद हदीद और अविनाश सचदेव के लिए खत्म हो गया है। ग्रैंड फिनाले से ठीक एक हफ्ते पहले दोनों खिलाड़ियों को एविक्ट कर दिया गया है। 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान घरवालों की क्लास लगाई और फिर उन्होंने यह शॉकिंग फैसला सुना दिया, जो कि न सिर्फ घरवालों के लिए, बल्कि दर्शकों के लिए भी काफी शॉकिंग था।

शो में हुए दो एलिमिनेशन
इस हफ्ते अविनाश, जद, जिया शंकर और मनीषा रानी को नॉमिनेट किया गया था। जिनमें से जद और अविनाश की बिग बॉस जर्नी इस साल खत्म हो गई। अभिषेक मल्हान को पहले ही टिकट टू फिनाले मिल चुका है। फिनाले तक पहुंच रहे खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट में अभी तक बेबिका धुरवे, मनीषा रानी, एल्विश यादव, पूजा भट्ट और जिया शंकर का नाम शामिल किया गया है।

सलमान खान ने दी थी वीकेंड का वार में वॉर्निंग
'वीकेंड का वार' एपिसोड के प्रोमो वीडियो में सलमान खान घरवालों को वॉर्निंग देते नजर आए थे। उन्होंने कहा, "आप सब को क्या लगता है कि फिनाले तक पहुंचना बहुत आसान होगा? फिनाले के इतने पास आकर आज होगा डबल एलिमिनेशन।" सलमान खान ने बताया कि यह डबल एलिमिनेशन इसलिए किया जा रहा है क्योंकि खिलाड़ियों के वोट बहुत कम थे।

बिग बॉस के घर पहुंची नेहा कक्कड़
अविनाश सचदेव और जद हदीद के घर से जाने के बाद जहां लोगों की आंखों नम हुई तो वहीं बिग बॉस ने घर में धमाल करने के लिए सिंगर नेहा कक्कड़ की एंट्री करवाई। नेहा ने घर में शादनाद अंदाज में एंट्री मारी। उन्होंने सभी घरवालों को एंटरटेन किया। इतना ही नहीं उन्होंने अपने तीन फेवरेट कंटेस्टेंट का भी खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी का नाम लिया।

14 अगस्त को होगा फिनाले
'बीबी ओटीटी 2' ने बेहद ही रोमांचक मोड़ पर आ गया है। वीकेंड के वार में सलमान खान ने घोषणा की है कि 14 अगस्त यानी अगले सोमवार को ग्रैंड फिनाले होने वाला है। इस बार फिनाले सोमवार को होगा। बिग बॉस में ऐसा कभी नहीं हुआ कि ग्रैंड फिनाले मंडे को हो लेकिन इस बार ऐसा ही हो रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/c4nGNLp

RARKPK BO Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर दिखा आलिया-रणवीर का जलवा, 100 करोड़ पार हुई फिल्म, जानें कुल कलेक्शन

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection Day 10: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी रणवीर-आलिया की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। जैसे वीकेंड में फिल्म ने अच्छी कमाई की थी वहीं, अब फिल्म की रफ्तार कम हो रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने रविवार यानी रिलीज के 10वें दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है?

100 करोड़ की कमाई कर चुकी है रणवीर-आलिया की फिल्म
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 13.50 करोड़ रुपयों की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म का कलेक्शन 105.08 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। जबकि फिल्म का बजट 160 करोड़ का है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक केमेस्ट्री ने दर्शकों के दिलों को छुआ है। फिल्म को सिनेमाघरों में जमकर ऑडियंस मिल रही है। इसी के साथ ये फिल्म खूब नोट भी छाप रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते 73.33 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं इस वीकेंड पर तो फिल्म ने कमाल कर दिया।

10वें दिन जबरदस्त रही कमाई
जहां दूसरे शनिवार को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने 70.37 फीसदी का उछाल लेते हुए 11. 50 करोड़ का कारोबार किया तो वहीं फिल्म के 10वें दिन यानी रविवार की कमाई भी जबरदस्त रही है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के पास कमाई का इस हफ्ते और मौका है। शुक्रवार को सिनेमाघरों में ‘गदर 2’ और ‘ओएमजी 2’ रिलीज होगी. इसके बाद ही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की कमाई को झटका लग सकता है तब तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर सकती है।

160 करोड़ के बजट में बनीं करण जौहर के निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा सुपरस्टार धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को एंटरटेन कर है। इससे पहले ये स्टार्स ‘गली बॉय’ में भी नजर आए थे।





from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/VSHZLwU

Abhishek Malhan को फटकार लगाते ही ट्विटर पर ट्रेंड हुए सलमान खान, कोई बोला- बेस्ट होस्ट तो किसा ने कहा- बकवास

BB OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में वीकेंड का वार में इस हफ्ते अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान (Fukra Insaan) की सबसे ज्यादा चर्चा रही। सलमान खान ने आते ही उनकी क्लास लगा दी। अभिषेक ने कहा था कि उनकी वजह से उनके फॉलोवर्स शो को देख रहे हैं इसलिए यह इतना हिट हो गया है। इसी के चलते सलमान खान ने कहा कि 'अगर आप नहीं होते तो हमारा क्या होता? ये शो आप की वजह से ही तो चल रहा है। आगे सलमान ने तंज कसते हुए कहा, 'शो की वजह से उनकी नौकरी बच पाई है।' अब सलमान का यह वीडियो वायरल हो गया है। जिसके बाद ट्विटर पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं। बता दें सलमान खान को अभिषेक मल्हान के फैंस ट्रोल कर रहे हैं। उन्हें सलमान का इस तरह से अभिषेक को डांटना पसंद नहीं आया। वहीं कुछ ने कहा कि उन्होंने अभिषेक को सबक सिखाकर ठीक किया। आगे देखिए ट्विटर पर यूजर्स ने किसे सपोर्ट किया।

देखें सोशल मीडिया यूजर्स रिएक्शन
Abhishek Malhan:
एक यूजर लिखते हैं, 'बिग बॉस ने कहा कि पूरी दुनिया आपकी मुरीद है। तब सलमान खान ने जवाब दिया, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, कई लोग मुझसे नफरत करते हैं, कई लोग मुझसे प्यार करते हैं, कोई फर्क नहीं पड़ता। फोकस काम है।'

msg1822108393-32235.jpg

एक यूजर ने कमेंट किया, 'सलमान खान इंडस्ट्री पर तब से राज कर रहे हैं जब इन यूट्यूबर्स का जन्म भी नहीं हुआ था। क्या आप सभी सोचते हैं कि यह सोशल प्लेटफॉर्म उनकी छवि को नुकसान पहुंचा सकता है? वह एक राजा था, एक राजा है और वह हमेशा एक राजा ही रहेगा।'

एक यूजर लिखते हैं, 'बेस्ट होस्ट बिग बॉस का देखा। राधे मोहन की स्टाइल से समझा रहे हैं भाई।'

msg1822108393-32236.jpg


शो में अभिषेक ने अपनी मां से एल्विश यादव (ELlvish Yadav) के बारे में कहा था कि वाइल्ड कार्ड को कभी विनर नहीं मान सकते। अभिषेक कहते हैं कि उन्होंने एल्विश से भी यही बात कही। जब सलमान एल्विश से पूछते हैं तो वह मना कर देते हैं कि नहीं ऐसी कोई बात नहीं हुई। इस वीडियो को एक यूजर ने शेयर करते हुए कहा, 'एक्सपोज हो गया। मुझे उम्मीद है कि एल्विश को अब सबकुछ साफ हो गया होगा।'

msg1822108393-32237.jpg

वहीं कुछ यूजर्स ने अभिषेक का भी सपोर्ट किया। एक ने लिखा, 'पूरा गेम समझ में आ रहा है बिग बॉस ओटीटी 2 बकवास है। फाइनल आते ही अभिषेक को सबकी नजरों में बुरा बना रहे हैं और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) को अच्छा। तभी सलमान ने कुछ नहीं बोला पूजा भट्ट को। खाली फुकरा इंसान को ही टारगेट क्यों किया? टीआरपी फुकरा इंसान से ही मिलेगी।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/DrZGV51

Saturday, August 5, 2023

Sunny Deol ने नेपोटिस्म पर कह दी बड़ी बात, पिता धमेंद्र बॉलीवुड में नहीं होते तो शायद नहीं बन पाते एक्टर

Sunny Deol Gadar 2: सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच उन्होंने नेपोटिस्म की बहस पर अपने विचार शेयर किए हैं। सनी देओल का कहना है कि उनका करियर बनाने में पिता धर्मेंद्र का बहुत बड़ा हाथ रहा। एक्टर ने ये भी कहा कि उनके फिल्मी करियर को संवारने में नेपोटिज्म की भूमिका नहीं रही है।

आजतक को दिए इंटरव्यू में होस्ट ने सनी से पूछा, “अगर धरम जी एक्टर नहीं होते तो आप आज कहां होते?” सनी ने कहा, ''मुझे नहीं पता, जहां मेरे पिता काम कर रहे होते, शायद मैं भी वहां काम कर रहा होता। अभिनेता ने इस बात पर सहमति जताई कि वह धर्मेंद्र की वजह से एक्टर बने हैं।

'नफरत उन लोगों ने फैलाई है जो हताश हैं'
सनी देओल ने कहा, “उनके पिता इतने बड़े स्टार हैं, इसलिए उन्हें अभिनेता बनने का मंच और अवसर मिला। लोगों को यह समझना होगा कि एक परिवार में बच्चे अपने पिता का पेशा अपनाते हैं। उनका अनुसरण करते हैं। नेपोटिज्म और नफरत सिर्फ उन लोगों ने फैलाई है जो हताश हैं।”

एक्टर ने कहा, “अगर कोई पिता अपने बेटे या बेटी के लिए कुछ करना चाहता है तो इसमें गलत क्या है? अगर कोई पिता अपने परिवार के लिए नहीं करेगा, तो किसके लिए करेगा?” इतना ही नहीं उन्होंने नेपोटिज्म को लेकर कहा कि कुछ निराश लोगों ने नेपोटिज्म को लेकर नैरेटिव सेट किया है।

सनी ने कहा मैं अपने पिता की तरह नहीं हूं
सनी देओल ने आगे कहा, “सफलता किसी व्यक्ति के ऊपर निर्भर करती है। मेरे पिता मुझे अभिनेता बनाने के लिए राजी नहीं हो सके। मैं अपने बेटों को अभिनेता बनाने के बारे में नहीं सोच सकता... पापा इतने बड़े आइकन हैं और मैंने अपनी पहचान बनाई और मैं यहां हूं। मैं अपने पिता की तरह नहीं हूं, लेकिन हम काफी हद तक एक जैसे हैं। बेशक तमाम मुश्किलें थीं, लेकिन मैंने उन मुश्किलों के बारे में नहीं सोचा।”



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZjefhUX

Sunny Deol Gadar 2: सनी देओल ने सीमा हैदर और अंजू को लेकर कही ये बात, बोले- मैं इन दोनों से…

Sunny Deol Gadar 2: सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी समय से वह फिल्म को प्रमोट भी कर रहे हैं। 11 अगस्त को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच सनी देओल ने सीमा हैदर और अंजू को लेकर बात कही है। इतना ही नहीं सनी नहीं चाहते थे कि 'गदर 2' बनाई जाए, लेकिन फिर भी कहानी लिखी गई।

सनी देओल ने 'गदर 2' को लेकर 'आजतक' को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने 'गदर' को लेकर कहा, “वह नहीं चाहते था कि 'गदर 2' बने, लेकिन कहानी लिखी गई और फिल्म भी बनाई गई। जो अब आ 22 साल बाद आ रही है। यह एक फैमिली फिल्म है और उनके तारा सिंह के किरदार को हर कोई देखना चाहता है।”

एडवांस बुकिंग देखकर खुश हैं सनी देओल
सनी देओल लोगों का रिस्पॉन्स और एडवांस बुकिंग देखकर खुश हैं। एक्टर ने कहा, “अमीषा पटेल, सकीना नाम की एक ऐसी पाकिस्तानी महिला के किरदार में हैं, जो पति से बहुत प्यार करती है। 'गदर 2' में डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा भी हैं, जो इस बार लीड रोल में हैं। पहले पार्ट में वह छोटे जीते बने थे।”

सनी देओल ने सीमा हैदर और अंजू को लेकर कही ये बात
इसके बाद उन्होंने सीमा हैदर और अंजू को लेकर बात की। सनी देओल ने कहा, “उनकी फिल्म 'गदर' यही दिखाती है कि चाहे हिंदुस्तान हो या पाकिस्तान, सब जगह परिवार एक है। लेकिन मैं सीमा हैदर और अंजू से रिलेट नहीं कर पा रहा हूं। कनेक्ट नहीं कर पा रहा हूं।”

सनी देओल ने क्रॉस बॉर्डर लव पर अपनी राय रखते हुए कहा, “अब टेकनीक में काफी बदलाव आ चुका है। अब तो लोग एप्स के जरिए मिलते हैं, बात करते हैं। लेकिन ऐसा पहले नहीं था। वह अंजू और सीमा हैदर की टीवी पर दिखाई जा रही कहानी से जुड़ नहीं पा पा रहा हूं। सीमा हैदर की कहानी बस एक खबर भर है, क्योंकि आजकल हर चीज पर खबर बन रही है।”

मालूम हो कि सीमा हैदर नाम की पाकिस्तानी महिला कथित तौर पर सचिन नाम के भारतीय शख्स से शादी करने के लिए कुछ समय पहले भारत में घुस गई थी। उसने गैर कानूनी तरीके भारत में एंट्री ली थी। वहीं अंजू, अपने प्यार नसरुल्लाह के लिए पाकिस्तान चली गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qk2Wtx0

RARKPK BO Collection Day 9: वीकेंड पर लागत भी नहीं निकाल पाई, क्या 100 करोड़ के क्लब में शामिल होगी आलिया-रणवीर की फिल्‍म?

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection Day 9: करण जौहर के डायरेक्शन में बनी रणवीर-आलिया की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। जैसे वीकेंड में फिल्म ने अच्छी कमाई की थी वहीं, अब फिल्म की रफ्तार कम हो रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने शनिवार यानी रिलीज के 9वें दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है?

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने नौंवे दिन 11.50 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 90.58 करोड़ हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म ने 146.5 करोड़ की कमाई कर चुकी है। जबकि फिल्म का बजट 160 करोड़ का है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी क्या 100 करोड़ के क्लब में होगी शामिल?
फिल्म अभी 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने से ज्यादा दूर नहीं है। ऐसे में उम्मीद है कि इस रविवार को फिल्म की कमी में फिर उछाल आएगा और ये 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर जाएगी। फिलहाल रणवीर-आलिया के फैंस की निगाहें अभी 100 करोड़ के बॉक्स कलेक्शन पर टिकी हुई हैं।

160 करोड़ के बजट में बनीं करण जौहर के निर्देशित रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा सुपरस्टार धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को एंटरटेन कर है। इससे पहले ये स्टार्स ‘गली बॉय’ में भी नजर आए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2h1DfaQ

Adah Sharma: बीमारी ने बिगाड़ी एक्ट्रेस के शरीर की हालत, फोटो शेयर कर बोलीं- देखिए, आप डर जाएंगे

Adah Sharma: एक्ट्रेस अदा शर्मा अपनी अगली वेब सीरीज कमांडो को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुईं हैं लेकिन इसी बीच एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल अदा शर्मा डायरिया और फूड एलर्जी के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। एक्ट्रेस ने अपने फैंस को अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है। अदा ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए दिखाया है कि उन्हें किस तरह की एलर्जी हुई है।

अदा ने तस्वीरे शेयर कर दिखाई अपनी हालत
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अदा के शरीर पर लाल-लाल रैशेज़ हो रखे हैं। एक्ट्रेस अपने अपने हाथों और पैरों की तस्वीरों को पोस्ट किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अदा ने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। अदा ने कैप्शन में पहले सभी फैंस और मैसेज करने वाले लोगों को थैंक्स कहा है। एक्ट्रेस ने आगे लिखा है कि राइट स्वाइप न करें आप स्कीन रैश से डर सकते हैं, तस्वीरें थोड़ी डरावनी हैं लेकिन मैंने सोचा कि सिर्फ सुंदर तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर नहीं करनी चाहिए ना।

अदा को काफी समय से हो रही थी दिक्कत
अदा शर्मा के कैप्शन के मुताबिक वह कुछ दिनों से बीमार हैं। उन्हें पित्ती आ गई है वह कुछ दिनों से फुल स्लीव्स पहन कर इसे छुपा रही थीं, लेकिन अब यह चेहरे पर भी आ गए हैं। अदा ने बताया कि जब उन्होंने इसकी दवाई ली तो उन्हें दवाई से एलर्जी हो गई और काफी उल्टी भी हुई। अब दवा बदल दी गई है। इंजेक्शन लगे हैं और पूरी स्लीव्स के कपड़े पहने हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद अदा के फैंस काफी परेशान हो गए हैं। सभी कमेंट के जरिए उनके जल्द ठीक होने की दुआ करते हुए नजर आ रहे हैं।

adah_sharma_health.jpg
अद शर्मा ने शेयर की अपनी तस्वीरें IMAGE CREDIT:


इतना ही नहीं अपने कैप्शन के जरिए अदा ने अपनी कमांडो को लेकर लिखा है कि वह यहां अपडेट शेयर करती रहेंगी। फिलहाल वह आयुर्वेदिक ट्रीटमेंट ले रही हैं और वह जल्द वापस आएंगी। बता दें, अदा शर्मा ने द केरल स्टोरी में अपने अदाकारी से फैंस को काफी इंप्रेस किया है। एक्ट्रेस के काम को खूब सराहा भी गया है। अब अदा कमांडो के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जिसमें वह एक हाई-ऑक्टेन भूमिका में नजर आएंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8Uc3gIL

Nitin Desai Death: नितिन देसाई के सुसाइड मामले में नया मोड़; मिले 11 ऑडियो क्लिप, पत्नी ने 5 लोगों पर लगाए आरोप

Nitin Desai suicide case: आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है। नितिन की पत्नी ने ECL फाइनेंस कंपनी और एडलवाईज ग्रुप के अधिकारियों समेत पांच लोगों के खिलाफ शिकायत की, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस Nitin Desai मामले की जांच कर रही है। पुलिस को नितिन देसाई द्वारा सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किए गए 11 ऑडियो क्लिप मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, उनमें उन लोगों के भी नाम हैं, जो आर्ट डायरेक्टर को परेशान कर रहे थे। पुलिस ने ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया था। इसी बीच नितिन देसाई की पत्नी ने लिखित शिकायत दी है।

शिकायत में यह बोलीं नितिन देसाई की पत्नी
आर्ट डायरेक्टर की पत्नी नेहा ने शिकायत में कहा है कि उनके पति ने मानसिक परेशानी की वजह से सुसाइड किया है। ईसीएल फाइनेंस कंपनी और एडलवाईज कंपनी के अधिकारियों ने उनके पति को लोन को लेकर बार-बार परेशान किया। इस पर संज्ञान लेते हुए खालापुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

पुलिस को 11 ऑडियो नोट
58 वर्षीय नितिन देसाई के सुसाइड के बाद पुलिस को उनके कमरे से एक वॉइस नोट मिला था, और अब 11 ऑडियो मिले हैं। इन ऑडियो में नितिन देसाई ने अपनी जिंदगी से लेकर एनडी स्टूडियो तक के बारे में बताया है। साथ ही उन लोगों का नाम भी लिया है, जो उन्हें परेशान कर रहे थे।

शुक्रवार, 4 अगस्त को इन पांच लोगों के खिलाफ सेक्शन 306 और IPC 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। नितिन देसाई ने 2 अगस्त को अपने एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी थी।

50 करोड़ के कर्ज तले दबे थे आर्ट डायरेक्टर
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट की मानें तो जिन 4 लोगों के नाम नितिन ने अपनी रिकॉर्डिंग में लिए हैं, इन सभी के नम्बर नितिन के मोबाईल में सेव हैं। इस सिलसिले में फॉरेंसिक टीम उनके फोन से सबूत खंगालने में जुटी है। खबरों के मुताबिक नितिन के ऊपर 250 करोड़ का कर्ज था। आईएएनएस की एक रिपोर्ट की मानें तो उनकी पत्नी नैना और उनकी कंपनी ने साल 2016 में 150 करोड़ का लोन लिया था। उसके बाद साल 2018 में भी उन्होंने 31 करोड़ का लोन लिया था। समय पर लोन न चुकाने के चलते उनपर बोझ बढ़ता गया और उनपर 252 करोड़ का कर्ज चढ़ गया।

4 अगस्त को होगा अंतिम संस्कार
बता दें कि नितिन देसाई ने अपने एनडी स्टूडियो में पंखे से लटककर अपनी जान दे दी थी। अब 4 अगस्त को उनके स्टूडियो प्रीमिसिस में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/wm3oI5X

Akshara Singh: शूटिंग छोड़ खेत में घास काटने पहुंच गईं अक्षरा सिंह, जानें क्या थी वजह, वीडियो वायरल

Akshara Singh video viral: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं वहीं, उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अक्षरा सिंह खेतों में जाकर घास काटती नजर आ रही है। अक्षरा सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से वीडियो को शेयर करते हुए कटनी सीखने की बात बताई है।

बता दें कि अक्षरा सिंह अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही रहीं थीं, तभी अचानक से वो खेतों में चली गईं, जहां कुछ महिलाएं पहले से ही घास काट रही थीं। एक्ट्रेस उनके पास जा पहुंची और उनसे कहा कि वो उन्हें खेतों में घास काटना सीखाएं। इतना कहने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस महिला से हंस‍िया अपने हाथों में ले लिया और घास काटने का तरीका पूछ कर घास काटने लगी। वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

अक्षरा सिंह ने लुटाया प्यार
अक्षरा सिंह इस दौरान वहाँ घास काट रहीं महिला से ये कहती भी नजर आई कि अगर वे ये बात पहले कहती तो अक्षरा भी उनकी मदद कर देती। अक्षरा का कहना है कि खेत में काम करना उनकी जिंदगी का यादगार लम्हा बन गया, उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा- आज शूटिंग के दौरान कुछ नया सीखने को मिला जिसको कटनी कहते हैं, मुझे बहुत मजा आता है, आप लोगो के बीच रहके, आप लोगो से मिलके और नई नई चीज सीख के, I love you ।

अक्षरा के पीआरओ ने बताया कि वे बचपन से ही प्रतिभाशाली रहीं हैं और उनके किसी भी चीज को सीखने की ललक बेहद रहती है। इसलिए वे मेहनत करने से पीछे नहीं हटती हैं और आज इसका परिणाम है कि वे सबकी चहेती हैं। बॉलीवुड हो या भोजपुरी अक्षरा की डिमांड हर जगह होती है।

अक्षरा सिंह से हुए उनके फैंस इंप्रेस
एक्ट्रेस का वीडियो देखने के बाद फैंस उनसे इंप्रेस नजर आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि वो कितनी डाउन टू अर्थ हैं, कामयाब एक्ट्रेस होने के बावजूद वो खेतों में काम करने से पीछे नहीं हटीं। बता दें कि इन दिनों सावन के महीने में अक्षरा बैक टू बैक भोलेनाथ पर गाने रिलीज कर रही हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/StgIzi9

Friday, August 4, 2023

Gadar 2 Advance Booking: गदर 2 की धुंआधार बुकिंग देख खुशी से झूमे सनी देओल, जानें अब तक कितने बिके टिकट

Gadar 2: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के घायल शेर कहे जाने वाले सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म गदर 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी हैं और फैंस का इस फिल्म के लिए एक अलग ही रिएक्शन देखने को मिल रहा है। कई ऐसे थिएटर है जो हफ्ते भर के लिए बुक हो चुके हैँ। यह देख ट्रेड एक्सपर्ट्स काफी खुश हैं। सनी देओल भी गदर 2 की एडवांस बुकिंग देखकर फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को धन्यवाद कहा है। उन्होंने एक पोस्ट में फैंस को अपने घर का सदस्य बताया है।

सनी देओल इन दिनों फिल्म गदर 2 का प्रमोशन करने के लिए अलग-अलग जगह जा रहे हैं। वह जयपुर के साथ-साथ जैसलनेर के तमोट माता मंदिर भी पहुंचे थे। जब प्रमोशन के दौरान सनी देओल को गदर 2 की एडवांस बुकिंग के बारे में पता चला और उनका सीना 56 इंच का हो गया। सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में फैंस को धन्यवाद कहते हुए लिखा है, 'आप सबने गदर को गदर बनाया था और एडवांस बुकिंग के आंकड़े जो मैं देख पा रहा हूं उन्हें देखकर मैं कह सकता हूं कि गदर 2 को भी आप गदर बना देंगे। अपने तो अपने होते हैं।'

instagram.jpg


OMG 2 से आगे निकली Gadar 2

एडवांस बुकिंग के मामले में अक्षय कुमार की फिल्म ने सनी देओल के फिल्म के आगे घुटने टेक दिए हैं। एडवांस बुकिंग के बारे में बात करें तो गदर 2 ने अब तक एडवांस बुकिंग से 1.55 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं दूसरी ओर ओएमजी 2 ने कुल 32 लाख रुपए की कमाई की है। इससे साफ जाहिर होता है कि गदर 2 ने अक्षय की फिल्म से कई गुना कमाई की हुई है। वहीं तमाम ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि इन दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा आगे चल कर काफी कुछ साबित करने वाला है। आपको बता दें कि गदर 2 का ट्रेलर 26 जुलाई को रिलीज हुआ। जिसे सनी देओल और दर्शकों ने खूब पसंद किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/jg35hs0

Kajol birthday: अजय देवगन से पहले इस एक्टर के लिए पागल थीं काजोल, कर दी थी सारी हदें पार

Happy Birthday Kajol: काजोल आज अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं उनका जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। काजोल डायरेक्टर शोमू मुखर्जी और अभिनेत्री तनुजा की बेटी हैं ऐसे तो काजोल का जन्म फिल्मी खानदान में हुआ था लेकिन उन्होंने अपने हुनर के दम पर कामयाबी हासिल की और जानी-मानी अभिनेत्री बनीं। उन्होंने बॉलीवुड जगत में अपनी एक्टिंग से अपना एक अलग नाम कमाया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अजय से पहले काजोल किसी और पर दिल हार बैठी थीं, लेकिन उनका प्यार अधूरा रह गया, तो आईये जानते है कौन थे वो एक्टर…

एक्ट्रेस काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बी-टाउन में काफी पॉपुलर है वही, काजोल ने हिंदी सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं इस दौरान एक्ट्रेस का दिल एक हीरो के लिए धड़कने लगा था, लेकिन अजय देवगन नहीं कोई और था इस बात का खुलासा फेमस फिल्ममेकर करण जौहर ने किया था जो सालों से काजोल के बेस्ट फ्रेंड हैं।

एक बॉलीवुड स्टार से प्यार करने लगी थीं काजोल
करण ने बताया था कि काजोल अजय देवगन से पहले अक्षय कुमार की दीवानी थीं एक्टर की एक झलक पाने के लिए काजोल अक्सर मुंबई की गलियों के चक्कर भी लगाती थीं। करण ने ये भी बताया कि साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म ‘हिना’ के प्रीमियर में उन्होंने अक्षय को ढूंढने में काजोल की मदद की थी लेकिन काजोल ने कभी अपनी फिलिंग अक्षय के सामने नहीं रखी।

msg1822108393-32033.jpg



बता दें कि काजोल और अक्षय कुमार की जोड़ी फिल्म ‘दीवानगी’ में नजर आई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई। फिर काजोल की लाइफ में अजय देवगन की एंट्री हुई और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। जिसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली. आज ये कपल दो बच्चों के पेरेंट्स हैं।

हाल ही में काजोल वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ में नजर आई हैं इसमें उन्होंने अपनी सालों पुरानी नो किसिंग पॉलिसी तोड़ते हुए अपने कोस्टार के साथ एक सेंसुअश किसिंग सीन दिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lIABEgM