Sunday, September 3, 2023

एक्स गर्लफ्रेंड संगीता के लिए आज भी 'टाइगर' हैं सलमान खान, कमेंट में लिखी दिल की बात...

Tiger 3: बॉलीवुड के भाईजान करीब तीन दशकों से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। इस दीवाली पर उनकी फिल्म 'टाइगर 3' रिलीज होने वाली है। दीवाली पर सलमान अक्सर अपनी फिल्में रिलीज करते हैं। उनके फैन्स के लिए ही यही त्योहार हो जाता है। सोशल मीडिया पर वह बहुत एक्टिव नहीं रहते लेकिन जब भी कोई पोस्ट करते हैं हर जगह छा जाता है। बीते दिन सलमान ने आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ का पोस्टर रिलीज किया था। उनके इस पोस्ट पर एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी ने कमेंट किया है।

देखें संगीता बिजलानी ने क्या किया कमेंट (Salman Khan Tiger 3)
टाइगर 3 का सलमान खान के फैंस को बेसब्री से इंतजार था हर कोई यही जानना चाहता था कि आखिर कब भाईजान की फिल्म रिलीज होगी। पोस्टर में सलमान खान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी दिखाई दे रही है। पोस्टर से साफ झलक रहा है कि फिल्म में फूल एक्शन होने वाला है। दोनों का ये अलग अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वैसे भी सलमान-कैटरीना को उनके फैंस साथ में हमेशा देखना चाहते हैं।

कुछ यू टूटा था दोनों का रिश्ता (Salman Khan and Sangeeta Bijlani Love story)
टाइगर 3 के पोस्टर पर सगीता बिजलानी का कमेंट किया, उन्होंने लिखा- टाइगर और उसपर फायर के इमोजी बनाए। इसके बाद यूजर्स दोनों कपल की बातें कर रहे हैं। बताया जाता है कि करीब 10 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। दोनों की मुलाकात एक टीवी ऐड की शूटिंग के दौरान हुई थी। काम करने के दौरान उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया।
यह सलमान के सबसे लंबे रिलेशनशिप में से था। दोनों ने शादी की प्लानिंग बना ली थी। यही नहीं कार्ड भी छप गए थे लेकिन उनका यह रिश्ता शादी से पहले ही टूट गया। ब्रेकअप के बाद भी अभी सलमान और संगीता अच्छे दोस्त हैं। अक्सर जब सलमान कुछ पोस्ट शेयर करते है तो एक्ट्रेस संगीता बिजलानी उसपर कमेंट जरूर करती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/56SsoQa

Saturday, September 2, 2023

सनी-शाहरुख के बीच 30 साल पहले क्या हुआ था, जिसे भुलाते हुए दोनों ने लगाया एक-दूसरे को गले, धोए दिलों के मैल

Sunny Deol Shah Rukh Khan: सनी देओल ने शनिवार शाम को अपनी फिल्म 'गदर 2' के हिट होने के बाद पार्टी दी। इसमें बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। जिनमें सबसे ज्यादा नजरें शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी पर रहीं। शाहरुख पहुंचे तो ना सिर्फ सनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया बल्कि दोनों ने एक-दूसरे को दगले लगाया। दोनों की गले मिलते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। इसकी वजह ये है कि दोनों एक्टर में लंबे समय तक तनावपूर्ण रिश्ता रहा है। कई सालों तक तो दोनों ने एक दूसरे से बिल्कुल बात नहीं की।


'डर' के क्लाइमैक्स ने बिगाड़ दिए थे दोनों के रिश्ते
साल 1993 में आई यशराज बैनर की फिल्म 'डर' में सनी देओल और शाहरुख खान ने साथ काम किया था। सनी देओल फिल्म के हीरो थे तो शाहरुख खान निगेटिव रोल में थे। फिल्म सुपरहिट रही लेकिन एक्टिंग के लिए सनी को नहीं बल्कि शाहरुख खान को तारीफें मिलीं। यहीं से दोनों सितारों के बीच रिश्ते बिगड़ने लगे। सनी देओल ने यशराज पर आरोप लगाया कि उनको जिस तरह का रोल बताया गया, वैसा फिल्म में दिखाया नहीं गया। फिल्म में विलेन को ग्लोरिफाई किया गया और उसको ही हीरो की तरह पेश किया गया। ये उनके साथ एक तरह से धोखा था। खासतौर से फिल्म के क्लाइमैक्स सीन पर तो सनी इतने खफा थे कि उन्होंने बेहद तीखे शब्दों में मेकर्स की आलोचना की थी।

यह भी पढ़ें: 'गदर 2' डायरेक्टर अनिल शर्मा के बदले सुर, पहले 'पठान' के कलेक्शन पर उठाए सवाल, अब खुद को शाहरुख का जबरा फैन बता कह दी बड़ी बात

सनी देओल ने एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि 'डर' का अनुभव उनकी जिंदगी का सबसे बेकार अनुभव रहा। उनसे झूठ बोला गया और मेकर्स ने धोखे से उनको साइडलाइन किया। शाहरुख खान से 16 साल तक बोलचाल बंद रहने की बात को स्वीकारते हुए सनी ने कहा था, ऐसा नहीं है कि मैंने किसी से जानबूझकर बात नहीं की। मैं ज्यादा सोशल नहीं हूं। इसलिए हम कहीं मिले ही नहीं तो बात कैसे होती।


शाहरुख ने पिघलाई बर्फ
बीते कुछ सालों नें दोनो एक्टर्स की ओर से पुरानी बातों को पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ने की कोशिश की। हाल के दिनों में शाहरुख ने बड़ा दिल दिखाते हुए ना सिर्फ गदर 2 की पब्लिकली तारीफ की बल्कि सनी देओल को फोन कर बधाई भी दी। वहीं उन्होंने डायरेक्टर अनिल शर्मा की भी तारीफ की। इसके बाद सनी ने भी उन्होंने पार्टी में आने के लिए बुलावा भेजा और इसे शाहरुख ने भी कुबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें: 'हम आग से खेलते हैं...' शाहरुख खान के 'बेटे से पहले बाप' डायलॉग का समीर वानखेड़े ने दिया जवाब?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/bo768BE

खत्म हुई 30 साल पुरानी दुश्मनी, सनी-शाहरुख के बीच दीवार ‘गदर 2’ ने तोड़ी, कैमरे के सामने उमड़ा प्यार

Gadar 2 Vs Jawan: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 इन दिनों बुलेट की रफ्तार जैसी कमाई कर रही है फिल्म इस वीकेंड 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है। ऐेसे में गदर 2 (Gadar 2) की टीम काफी खुश है और इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए बीती रात सक्सेस पार्टी रखी गई। गदर 2 की इस पार्टी में करीब करीब पूरा बॉलीवुड नजर आया। लेकिन एक एक्टर को देख सभी की नजरें थम गईं। इस पार्टी में शाहरुख खान भी शामिल हुए और पत्नी गौरी के साथ पहुंचे। इस बीच सनी और शाहरुख खान की दोस्ती ने हर किसी को हौरान किया। दोनों एक्टर एक दूसरे के कंधे पर हाथ रख कर मीडिया के सामने आए। इस तस्वीर ने हर किसी का दिल जीत लिया।

30 साल पहले ऐसे हुई थी दुश्मनी (Sunny Deol and Shah Rukh Khan Movie)
मीडिया खबरों की मानें तो 30 साल पहले रिलीज हुई डर फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Jawan) को ज्यादा तवज्जो मिलने से सनी देओल खफा हो गए थे। यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म डर में सनी देओल हीरो थे और शाहरुख खान विलेन की भूमिका में थे।
इस फिल्म में यश चोपड़ा ने एक एक्सपेरिमेंट किया कि कोई लीड एक्टर विलेन बनता है तो क्या ऑडियंस का रिएक्शन रहता है। वहीं सनी देओल (Sunny Deol Gadar 2) इस तसल्ली में थे कि सामने कोई भी रहे, फिल्म के हीरो तो वही हैं लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो पूरी कहानी ही बदल गई। हीरो से ज्यादा विलेन के चर्चे हुए, यही बात सनी देओल को चुभ गई और उन्होंने कई सालों तक शाहरुख खान से दूरी बनाए रखी।

शाहरुख खान ने की थी गदर 2 की तारीफ (Shah Rukh Khan Jawan)
डर फिल्म से शुरू हुई कहानी अब गदर 2 ने खत्म कर दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो, सनी देओल (Sunny Deol Films) ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जहां उनसे शाहरुख खान को लेकर सवाल किया गया। जिस पर रिएक्शन देते हुए सनी देओल ने कहा- गदर 2 देखने के बाद शाहरुख खान का उनके पास फोन आया था और फिल्म की उन्होंने खूब तारीफ की है।
ऐसे में बता दे कि जल्द ही 7 सितंबर को शाहरुख खान की फिल्म जवाम रिलीज होने जा रही है ऐसे में कहीं न कहीं दोनों एक्टर्स फिर एक दूसरे को टक्कर देते नजर आएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/axiTdgW

'गदर 2' डायरेक्टर अनिल शर्मा के बदले सुर, पहले 'पठान' के कलेक्शन पर उठाए सवाल, अब खुद को शाहरुख का जबरा फैन बता कह दी बड़ी बात

Anil Sharma Praise Shahrukh Khan's Jawan: ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर 2' के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा है कि शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'जवान' के ट्रेलर की भी जमकर तारीफ की है। शर्मा ने कहा कि मुझे जवान का ट्रेलर बहुत पसंद आया। शाहरुख खान के गंजे लुक ने तो मुझे बहुत ही प्रभावित किया है। मैं जवान को रिलीज के दिन ही देखूंगा।


अनिल शर्मा ने कहा कि शाहरुख खान की फिल्म जवान, पठान और गदर 2 के बाद इस साल की तीसरी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। अनिल शर्मा शाहरुख के साथ कभी फिल्म ना करने के सवाल पर कहा, मुझे कभी मौका ही नहीं मिला। अगर मुझे मौका मिला, तो मैं निश्चित रूप से उनके साथ काम करूंगा। शाहरुख अब एक बड़े स्टार हैं और तमाम फिल्म मेकर उनके साथ काम करने के लिए कतार में इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'हम आग से खेलते हैं...' शाहरुख खान के 'बेटे से पहले बाप' डायलॉग का समीर वानखेड़े ने दिया जवाब?

पठान के कलेक्शन पर उठाया था सवाल
अनिल शर्मा की हालिया फिल्म 'गदर 2' ने जबरदस्त कमाई की है। फिल्म के 'पठान' फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ देने की भी उम्मीद की जा रही है। हाल ही में उनसे सवाल किया गया था कि क्या गदर 2 से उनको पठान का रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है। इस पर अनिल ने कहा था कि वो नंबर के खेल में नहीं पड़ते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कह दिया कि उनकी फिल्म के कलेक्शन के नंबर फर्जी नहीं हैं, वो असली हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ho7JHO9

Gadar 2 Box Office Collection: ‘गदर 2’ इस वीकेंड बनेगी 500 करोड़ी! बुलेट से तेज होगा कलेक्शन

Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 लगातार छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। इसका तूफान न जाने कब थमेगा। जहां बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की जेलर, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन स्लो हो चुका है तो वहीं अभी भी गदर 2 की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ जारी है तभी तो फिल्म चौथे वीकेंड पर 500 करोड़ की कमाई हासिल करने को तैयार है इसके बाद ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर अपना नाम पठान की तरह इतिहास में दर्ज करा देगी। फिल्म ने 23वें दिन भी भारी कलेक्शन किया है।

23वें दिन भी कलेक्शन देख खुश हुए मेकर्स (Gadar 2 Day 23 Box Office Collection)
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, गदर 2 ने 23वें दिन 6 करोड़ की कमाई की है जबकि फिल्म का कलेक्शन अब 493.65 करोड़ हो गया है। वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 640 करोड़ के करीब पहुंचा है जो कि वीकेंड तक 650 करोड़ पार कर सकता है वहीं इंडिया ग्रॉस की बात करें तो 575.5 करोड़ इस फिल्म ने वसूल कर लिया है।

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में 284.63 करोड़ का कलेक्शन, दूसरे हफ्ते 134.47 करोड़ और तीसरे हफ्ते 63.35 करोड़ की कमाई कर चुकी है जबकि शुक्रवार को यह कमाई 5.20 करोड़ हुई थी जबकि वीकेंड पर यह आंकड़ा बढ़कर 500 करोड़ कमाने में मदद कर सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rkOSGxA

RS Shivaji: दिग्गज एक्टर आरआस शिवाजी का निधन, एक दिन पहले ही रिलीज हुई है फिल्म

RS Shivaji passes Away: तेलुगु एक्टर और कॉमेडियन आरएस शिवाजी का निधन हो गया है। शनिवार सुबह चेन्नई में उन्होंने आखिरी सांस ली। एक्टर की उम्र 66 साल की थी। शिवाजी कई तरह की बीमारियों का सामना कर रहे थे। शिवाजी अभिनेता और निर्माता एमआर संथानम के बेटे और एक्टर-डायरेक्टर संथान भारती के भाई थे।

शिवा जी की सबसे मशहूर फिल्मों मे कमल हासन के साथ की गई उनकी माइकल मदाना काम राजन, विक्रम, सत्य और अंबे शिवम शामिल हैं। शिवाजी को कॉमेडी फिल्म अपूर्व सगोधरार्गल ने भी खूब लोकप्रियता दी, जिसमें वो जनराज के साथ नजर आए थे। बीते कुछ सालों से शिवाजी साइड रोल ही ज्यादा कर रहे थे। उनकी शुरुआती पहचान एक कॉमेडी एक्टर के तौर पर ही बनी थी। हाल के दिनों में कोलामावु कोकिला और गार्गी जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए उनकी खूब सराहना की गई। शिवाजी की आखिरी फिल्म योगी बाबू-स्टारर 'लकी मैन' में थी, जो पिछले शुक्रवार, 1 सितंबर को रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें: 'हम आग से खेलते हैं...' शाहरुख खान के 'बेटे से पहले बाप' डायलॉग का समीर वानखेड़े ने दिया जवाब?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/WhO3Fwq

Kushi Collection Day 2: सामंथा और विजय की 'कुशी' का धमाका, 2 दिन में कमा लिए 25 करोड़

Kushi Box Office Collection Day 1: विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'कुशी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। फिल्म ने अपने पहले दिन, 1 सितंबर को 16 करोड़ का कारोबार किया। दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में कमी आई है। फिल्म को शनिवार को 10 करोड़ की कमाई की है। ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे हैं कि रविवार को फिल्म की कमाई बढ़ सकती है।

'कुशी' का निर्देशन शिवा निरवाना ने किया है। फिल्म एक ड्रामा और रोमांस पर आधारित फिल्म है। फिल्म को क्रिटिक और दर्शक, दोनों की ओर से सकारात्मक रिव्यू मिले हैं। दर्शकों को सामंथा और विजय देवरकोंडा की जोड़ी पसंद आई है। फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया है। विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु दोनों की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थीं। ऐसे में दोनों स्टार्स को 'कुशी' से काफी उम्मीदें हैं।

यह भी पढ़ें: 'हम आग से खेलते हैं...' शाहरुख खान के 'बेटे से पहले बाप' डायलॉग का समीर वानखेड़े ने दिया जवाब?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/IuJXUoW

Friday, September 1, 2023

बॉलीवुड में हाथ मिलाते हुए दिया जाता है साथ सोने का ऑफर, एक्ट्रेस का खुलासा- सामने वाला एक उंगली मोड़कर...

Casting Couch in Bollywood: एक्ट्रेस एली अवराम फिल्मों में काम करने के साथ-साथ कई टीवी शो का हिस्सा भी रही हैं। आज अपनी अलग पहचान बना चुकीं एली की ये जर्नी इतनी आसान नहीं रही है। करियर के शुरुआती दिनों में उनको कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा। उनको काम के बदले साथ सोने के कई ऑफर आए। इसका खुलासा खुद एली ने किया है।


हाथ मिलाते हुए दिया जाता था साथ सोने का ऑफर
एली ने हाउटरफ्लाई नाम के चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में जब मैं काम के लिए मिलती थी तो एक अजीब बात देखती थी। एली के अनुसार, 'मुझसे हाथ मिलाते हुए अक्सर लोग एक उंगली मोड लेते थे। मुझे ये अजीब लगा तो मैंने दोस्त से पूछा कि ये क्या आपके यहां कोई रिवाज है। इस पर उसने कहा कि ऐसा किसने किया। मैंने कहा आजकल बहुत हो रहा है। इस पर दोस्त ने मुझे बताया कि अगर हाथ मिलाते हुए कोई हथेली फैलाने की बजाय सबसे बड़ी उंगली मोड ले तो इसका मतलब ये है कि सामने वाला आपको साथ सोने का ऑफर दे रहा है।'


यह भी पढ़ें: 'हम आग से खेलते हैं...' शाहरुख खान के 'बेटे से पहले बाप' डायलॉग का समीर वानखेड़े ने दिया जवाब?

'तुम तो विदेश की हो, तुम्हें इस सबमें क्या दिक्कत'
एली ने ये भी बताया है कि उनसे इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने पूछा कि क्या आप वर्जिन हैं। इस पर उन्होंने ना में जवाब दिया तो कहा गया कि फिर आपको किसी के साथ सोने में क्या दिक्कत है। एली कहती हैं कि ये सब सुनना बहुत अजीब था कि किस तरह की समझ यहां लोगों की बनी हुई है। खासतौर से विदेश की लड़कियों के बारे में वो क्या सोचते हैं।

elli.jpg


10 साल से इंडस्ट्री में हैं एली
स्टॉकहोम में जन्मीं एली अवराम साल 2013 में टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' में हिस्सा लेने के बाद लाइमलाइट में आईं थीं। कई टीवी शो में हिस्सा लेने के बाद वो बॉलीवुड में आ गईं। एली ने 'मिकी वायरस', 'उंगली', 'किस किसको प्यार करूं', 'नाम शबाना' जैसी फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की 'जवान' का कमाल, लॉक की ऐतिहासिक डील, रिलीज से पहले ही कमा डाले 250 करोड़



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/l09PWdY

Kushi Box Office Collection Day 1: सामंथा और विजय की 'कुशी' ने की धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन जमकर बरसे नोट

Kushi Box Office Collection Day 1: विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'कुशी' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन, 1 सितंबर को 16 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म को शनिवार और रविवार में छुट्टी का फायदा मिलेगा। ऐसे में फिल्म की कमाई दोनों दिन बढ़ने की उम्मीद है। ट्रेड एक्सपर्ट मान रहे हैं कि पहले वीकएंड पर 'कुशी' 50 करोड़ के आसपास कमाएगी।

'कुशी' का निर्देशन शिवा निरवाना ने किया है। फिल्म एक ड्रामा और रोमांस पर आधारित फिल्म है। फिल्म को क्रिटिक और दर्शक, दोनों की ओर से सकारात्मक रिव्यू मिले हैं। दर्शकों को सामंथा और विजय देवरकोंडा की जोड़ी पसंद आई है। फिल्म को तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया है। विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु दोनों की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थीं। ऐसे में दोनों स्टार्स को 'कुशी' से काफी उम्मीदें हैं।

यह भी पढ़ें: 'हम आग से खेलते हैं...' शाहरुख खान के 'बेटे से पहले बाप' डायलॉग का समीर वानखेड़े ने दिया जवाब?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LjuSlpB

Kushi Movie Review: विजय देवरकोंडा-समंथा की कुशी का रिव्यू, किसी ने कहा-देखने लायक तो कोई बोला- खूब है रोमांस

Vijay Deverakonda and Samantha Movie: विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) की फिल्म कुशी (Kushi) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म विजय की ‘लायगर’ के फेल होने के बाद उनकी हीट फिल्म साबित हो सकती है और समंथा की सबसे बड़ी रिलीज में से भी एक है। ये फिल्म रिलीज के बाद से ही इंटरनेट पर छाई हुई है। कुशी फिल्म शिवा निर्वाना के निर्देशन में बनी थी। आइए जानते हैं दर्शको को ये फिल्म कैसी लगी।

कुशी फिल्म का रिव्यू (Kushi Movie Review)
फैंस को सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा की लव स्टोरी बहुत पसंद आ रही है। तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में 'कुशी' फिल्म पहले दिन ने अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म के सोशल मीडिया रिएक्शन को देखें, तो फैंस इन फिल्म पर पॉजिटिव रिस्पांस दे रहे हैं।

फैंस का कहना है कि कुशी फिल्म में दिखाई गई लव स्टोरी अलग है जो देखने लायक है। वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जो फिल्म के गानों को बेस्ट बता रहे हैं।

कुछ यूजर्स ने ‘कुशी’ को विजय देवरकोंडा की बड़ी वापसी बताया है। उनकी एक्टिंग की तारीफ खूब की जा रही है और समंथा के साथ उनकी केमिस्ट्री को सबसे बड़ी हाइलाइट बताया है। कॉमेडी और रोमांटिक सीनेस भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं।

twitter.jpgmovie.jpgvijay_movie_1.jpgtwitter_kushi_review.jpg

कुशी फिल्म का बजट
विजय और समांथा की कुशी फिल्म 30 करोड़ के बजट में बनी है। मूवी तमिल में बनी थी, जिसे हिंदी में भी डब करके रिलीज किया गया है।

यह भी पढ़ें: Jawan Advance Booking: इंडिया में शुरू हुई ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग, टूटेंगे ‘पठान’ और बाहुबली जैसे रिकॉर्ड?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kiKwTYd

Aparna Death: फंदे से लटकी मिलीं 31 साल की फेमस एक्ट्रेस अपर्णा नायर, मौत के पहले शेयर किया था बेटी का वीडियो

Intro: Aparna Death: मलयालम एक्ट्रेस अपर्णा नायर की मौत हो गई है। उनकी बॉडी फंदे से लटकी मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस का सुसाइड किया गया है। यह घटना गुरुवार शाम 7:30 बजे की है। अपर्णा के घर में उस वक्त उनकी मां और बहन मौजूद थीं।
खबर मिलते ही अपर्णा को हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टर्स ने उन्हें डेड बताया। हॉस्पिटल वालों ने ही स्थानीय पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अपर्णा सिर्फ 31 साल की थीं। वे केरल के तिरुवनंतपुरम की रहने वाली थीं।

कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर थीं एक्टिव
पुलिस ने फिलहाल इसे अननेचुरल डेथ मानकर रिपोर्ट दर्ज की है। आस-पास के लोगों से पूछताछ जारी है। अपर्णा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौत के कुछ घंटे पहले बेटी का एक वीडियो भी शेयर किया था।वो कुछ देर पहले तक सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं। सबसे बड़ा सवाल है की इतनी जल्दी उनके साथ ऐसा क्या हुआ।
उन्होंने अभी एक हफ्ते पहले तक अपने पति के साथ फोटो शेयर किया था। उन्होंने कैप्शन में अपने पति को अपनी सबसे बड़ी मजबूती बताया था।
अपर्णा के फैंस उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर जाकर उन्हें याद कर रहे हैं। लोग उनकी फोटोज पर RIP लिख कर शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं।

मलयालम टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं अपर्णा
अपर्णा नायर मलयालम टीवी जगत की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। उन्होंने मैथिली वीन्दुम वरुम, देवस्पर्शम, आत्मसखी और चंदनमाझा जैसी टीवी सीरियल्स में काम किया था। उन्होंने कुछ फिल्में भी की थीं। उन्होंने थट्टाथिन मरायथु, जोशीज रन बेबी रन और मल्लू सिंह जैसी फिल्मों में काम किया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/jFTlNGW

Shah Rukh Khan ने लिया बड़ा फैसला, बोले- जवान पहली और आखिरी फिल्म है अब मैं…

Shah Rukh Khan Film Jawan: जवान का ट्रेलर रिलीज करने के बाद शाहरुख खान ने दुबई के बुर्ज खलीफा में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया। इस इवेंट में बॉलीवुड सुपरस्टार ने कहा, “उन्हें एटली की फिल्म में कई लुक देने पड़े क्योंकि फिल्म को रोमांचक और मनोरंजन बनाने के लिए सभी एंगल पर काम किया गया है।”

शाहरुख ने कहा, “उन्हें फिल्म के लिए गंजा होना पड़ा और चुटकी लेते हुए कहा कि अभी आप लोगों के लिए मैं गांजा भी हो गया हूं तो इसी की इज्जत के लिए फिल्म देखने चले जाना। अब मैं आप लोगों के लिए गंजा हो गया हूं इसलिए कृपया उसे देखने जाएं।”

क्या है इस फिल्म का उद्देश्य?
उन्होंने आगे कहा, “फिल्म में सब कुछ है, इसलिए मुझे फिल्म में 6 या 7 गेट-अप करने पड़े। और मेरी लिए गंजा होना पहली और आखिरी बार है। अब मैं जीवन में कभी नहीं करूंगा।” अभिनेता ने कहा, “इस एक्शन फिल्म का उद्देश्य भाषा, धर्म, जाति, पंथ या रंग की बाधाओं के बिना लोगों का मनोरंजन करना है।”




7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

इसके बाद उन्होंने शेयर किया कि फिल्म का मुख्य संदेश महिला सशक्तिकरण है, और कहा, “हमें इस दुनिया की सबसे बड़ी ताकत को सशक्त बनाने की जरूरत है, जो कि महिलाएं हैं। इसलिए हमें उन्हें सशक्त बनाना होगा। तो, यह फिल्म उन सभी के बारे में है लेकिन इसमें बहुत सारा प्यार, खुशी, एक्शन, ड्रामा, इमोशन, यह सब होगा। शाहरुख खान की इस फिल्म जवान में नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, ऋषि डोगरा, प्रियामणि और दीपिका पादुकोण भी विशेष भूमिका में हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/j27EUw3

Jawan Advance Booking: इंडिया में शुरू हुई ‘जवान’ की एडवांस बुकिंग, टूटेंगे ‘पठान’ और बाहुबली जैसे रिकॉर्ड?

Jawan Advance Booking: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म जवान (Jawan) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है वहीं दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर के साथ-साथ एडवांस बुकिंग का भी इंतजार कर रहे थे। 31 अगस्त को जवान का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ऐसे में किंग खान के फैंस को अब जवान की एडवांस बुकिंग का इतजार है। विदेशों में काफी समय पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो चुका है और अब इंडिया में भी जवान की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। शाहरुख खान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। आईये जानते हैं एडवांस बुकिंग के बारे में...

शाहरूख खान ने दिया फिर फैंस को तोहफा (Shah Rukh Khan Jawan)
आज शुक्रवार को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी घोषणा करते हुए एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में शाहरुख खान ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने की घोषणा की है। इसमें वह लोगों के कमेंट पढ़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में जवान के ट्रेलर की झलक भी दिखाई गई है। शाहरुख वीडियो में कहते हैं- 'बहुत बेकरार हैं सब जवान के लिए।' शाहरुख ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- आपकी और मेरी बेकरारी खत्म हुई। एडवांस बुकिंग जवान की शुरू हो गई है।

msg1822108393-36666.jpg


एडवांस बुकिंग में अब बनेंगे रिकॉर्ड (JawanCelebrationAtBurjKhalifa)
शाहरुख के इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट करके अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा-पूरा थिएटर ही बुक कर देंगे। वहीं दूसरे ने लिखा- टिकट कितने का भी हो, एसआरके को देखना है तो मतलब देखना है। एक ने लिखा- थिएटर हिला डाला एसआरके ने।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qR8tkjO

Upcoming TV Serials: ‘अनुपमा’ या ‘गुम है किसी के प्यार में’ नहीं, जल्द शुरू होंगे ये 5 हिट टीवी शो के सीक्वल

Upcoming TV Serials: आज-कल के फिल्मी दौर में भी लोग घर पर आराम से बैठकर टीवी शोज देखना पसंद करते हैं। आज भी टीवी का जादू उसी तरह से बरकरार है, जैसे पहले हुआ करता था। घर का काम खत्म करके आज भी महिलाएं टीवी पर शोज देखकर अपनी थकान मिटाना पसंद करती हैं। आने वाले दिन में कई नए टीवी शोज अलग-अलग चैनलों पर शुरू होने वाले हैं, जो एंटरटेनमेंट का भरपूर तड़का लगाएंगे। आइए आपको बताते हैं टीवी पर शुरू होने वाले शोज के बारे में।

काव्या-एक जज्बा, एक जुनून
इमली के किरदार से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली सुम्बुल तौकीर खान आज एक बड़ा नाम हैं। इस शो के अलावा सुम्बुल को ‘बिग-बॉस 16’ से भी काफी पॉपुलेरिटी मिली है। अब, सुम्बुल एक नए शो को लेकर चर्चा में हैं। वह जल्द ही 'काव्या- एक जज्बा, एक जुनून' में नजर आने वाली हैं। इस शो में वह एक आईएएस अफसर का रोल निभाती नजर आएंगी।

बिग-बॉस 17
सलमान खान का कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग-बॉस 17 की सितम्बर-अक्टूबर में कलर्स पर शुरू होने की खबरें आ रही हैं। वहीं, इस शो में हिस्सा लेने को लेकर कई नाम भी सामने आ रहे हैं। हालांकि, चैनल की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गयी है।

कह दूं तुम्हें
टीवी शो 'कह दूं तुम्हें' एक लव स्टोरी है, लेकिन इसमें एक मर्डर मिस्ट्री भी है, जो शो से दर्शकों को बंधे रखने का काम करेगी। इस शो में युक्ति कपूर और मुदित नैयर अहम किरदारों में नजर आएंगे। शो में युक्ति जहां कीर्ति की भूमिका निभा रही हैं, वहीं मुदित विक्रांत के कैरेक्टर में दिखाई देंगे। 'कह दूं तुम्हें' 4 सितंबर से स्टार प्लस पर रात 11 बजे से हर सोमवार से रविवार तक टेलीकास्ट किया जाएगा।

क्योंकि सास मां बेटी होती है
इस लिस्ट में टीवी शो 'क्योंकि सास मां बेटी होती है' का नाम भी शामिल है। इसका निर्देशन गुरुदेव भल्ला ने किया है। अक्सर आपको टीवी शो में सास का एक अलग रूप देखने को मिलाता है, लेकिन इसमें सास के संघर्ष को दिखाया जाएगा। जी टीवी पर शो 18 सितंबर 2023 से मैत्री की जगह लेगा। इसमें मानसी जोशी रॉय और विभूति ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

सौभाग्यवती भव 2
करणवीर बोहरा हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने किरयर में कई हिट शोज के साथ करणवीर रियलिटी शो नजर आ चुके हैं। ऐसे में अब खबर आ रही है कि 2011 के फेमस टीवी शो दिल से दुआ सौभाग्यवती भव का सीक्वल बन रहा है। शो में सृति झा, करणवीर बोहरा और हर्षद चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। करणवीर बोहरा शो का हिस्सा बनने की पुष्टि कर चुके हैं।

चांद जलने लगा
कलर्स टीवी पर 'चांद जलने लगा' शो को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस शो में विशाल आदित्य सिंह और नियति फतनानी के होने की खबर है। बता दें कि विशाल बिग-बॉस 13 के साथ-साथ चंद्रकांता, कुल्फी कुमार बाजेवाला और नच बलिए 9 में नजर आ चुके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/k4Z2EXv

Seema Haider को मिला बिग बॉस 17 का ऑफर, करेंगी सलमान खान को रिप्लेस!

Seema Haider: सीमा हैदर और सचिन मीणा (Seema Haider-Sachin Meena) की जोड़ी जल्द बड़े टीवी शो में नजर आ सकती है। दावा किया जा है कि उनको नामी रियलिटी शो बिग बॉस और कॉमेडी के लिए ऑफर मिला है। हालांकि दोनों ने अभी किसी शो में शामिल नहीं होने की बात कही है। शो में ऑफर मिलने की बात भी सीमा हैदर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए बताई है। साथ ही उसने बताया है कि अभी शो में जाने का कोई मन नहीं है। उन्‍होंने बताया कि यदि वह बिग बॉस में शामिल होते हैं तो मामले की जानकारी मीडिया के साथ लोगों को जरूर दी जाएगी।

बिग बॉस की रिलीज डेट बढ़ी आगे (Bigg Boss 17)
बता दें, बिग बॉस 17 को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 खत्म हुआ है जिसके विनर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) बने हैं। वहीं, अब रिपोर्ट्स के आ रही हैं कि सलमान खान (Salman Khan) का शो देरी से शुरू होगा। इसका कारण आईसीसी विश्व कप 2023 है जो अक्टूबर के पहले हफ्ते से शुरू हो रहा है। इसी को लेकर निर्माताओं ने 20 अक्टूबर के बाद शो की चीजों को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

msg1822108393-36644.jpg

…तो इस वजह से सीमा हैदर नहीं आएंगी शो में नजर (Bigg Boss Contestant)
सीमा हैदर अपने चार बच्चों को लेकर करीब चार महीने पहले पाकिस्तान से होते हुए नेपाल के रास्ते अपने प्रेमी सचिन के पास नोएडा आई थी। अवैध रुप से भारत में आने पर जांच एजेंसी और स्थानीय पुलिस ने उनको लेकर पूछताछ की थी वहीं दोनों की गिरफ्तारी भी हुई थी। इसे देखते हुए टीवी के बड़े रियलिटी शो में शामिल होने के लिए ऑफर मिला है। वहीं, ट्विटर पर लोगों ने कयास लगाने शुरु कर दिए हैं कि सीमा हैदर और सचिन बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट बनकर आएंगे तो वहीं कुछ बोल रहे हैं कि सीमा हैदर सलमान खान की वजह शो होस्ट करेंगी
इससे पहले सीमा हैदर को फिल्‍म प्रोड्यूसर अमित जॉनी ने भी अपनी फिल्‍म में काम करने की पेशकश की थी. लेकिन उन्‍होंने इन्‍कार कर दिया था। सीमा का कहना है कि अभी उनसे जुड़े कानूनी मसले चल रहे हैं। इसके बाद ही वह फिल्‍म वगैरह के बारे में सोच पाएंगी।

यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office Collection: ‘गदर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर निकल पड़ी लॉटरी, कलेक्शन भी बना हेलीकॉप्टर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LHTdiBn