Saturday, March 23, 2024

'सीरियल किसर' इमेज ने दी Emraan Hashmi को पहचान, महेश भट्ट ने दी थी वॉर्निंग, 15 फ्लॉप मूवी के बाद अब बने विलेन

Emraan Hashmi Birthday: सीरियल किसर के नाम से फेमस इमरान हाशमी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई के पुलगांव में जन्में इमरान ने B Com की डिग्री हासिल करने के बाद ही मॉडलिंग और एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाना शुरू कर दिया था।

इमरान हाशमी ने बिपाशा बसु संग की पहली मूवी


इमरान हाशमी ने 2003 में बिपाशा बसु (Emraan Hashmi-Bipasha Basu) के साथ फिल्म 'फुटपाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद इमरान ने एक से बढ़कर एक हिट मूवीज दी। एक्टर की सुपरहिट मूवी 'मर्डर' थी। फिल्मों में उनके किसिंग सीन्स का अलग ही फैन बेस हैं। इसके साथ ही वो 'सीरियल किसर' (Serial Kisser Emraan Hashmi) के नाम से फेमस हो गए। इमरान ने 'गैंगस्टर', 'जहर', 'राज 3', 'जन्नत', 'आशिक बनाया आपने' जैसी सुपरहिट मूवी दी, लेकिन उनकी लाइफ में एक ऐसा भी समय आया जब बैक टू बैक उनकी 15 फिल्में फ्लॉप हो गई थी, जिसके बाद वो धीरे धीरे फिल्मों से दूर चले गए।

यह भी पढ़ें:
कंगना रनौत की वो 5 फिल्में जिन्होंने दिलाई धाकड़ पहचान, कभी ड्रामा तो कभी बोल्ड अदाओं से लूटी महफिल

emraan_hashmi_earlier.jpg


महेश भट्ट ने दी थी इमरान को ये वॉर्निंग


महेश भट्ट रिश्ते में इमरान हाशमी (Mahesh Bhatt and Emraan Hashmi) के मामा लगते हैं। इसके बावजूद उन्होंने एक्टर को वॉर्निंग दी थी। दरअसल, मूवी की शूटिंग के दौरान महेश भट्ट ने इमरान से साफ कहा था कि अगर उन्होंने अच्छा काम नहीं किया तो वो उन्हें मूवी से बाहर कर देंगे। हम तुम्हारे ऊपर पैसा नहीं लगाएंगे, फिर एक्टिंग भूल जाना। बता दें कि महेश की इस वॉर्निंग से इमरान के मन में डर भी बैठ गया था।

emraan_hashmi_with_mahesh_bhatt.jpg


इमरान हाशमी ने विलेन के रूप में किया कमबैक


इमरान ने हार नहीं मानी। फिल्म इंडस्ट्री से उन्होंने भले ही कुछ समय का ब्रेक लिया था, लेकिन एक्टर ने कमबैक किया। हालांकि, वापसी के साथ उन्होंने अपनी रोमांटिक इमेज तोड़ते हुए विलेन बनकर लोगों का दिल जीता। इमरान ने सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' (Salman Khan's Tiger 3) में विलेन का रोल निभाया था, जिसमें उनकी एक्टिंग देखकर लोग एक बार फिर उनके दीवारे हो गए।

हाल में इन 2 नई मूवी में नजर आएं इमरान हाश्मी


इमरान की हाल ही में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 'शोटाइम' (Showtime on Disney+Hotstar) रिलीज हुई है। इसमें वो मौनी रॉय संग नजर आए हैं।

यह भी पढ़ें:
इमरान हाशमी संग लिपलॉक करती दिखीं मौनी रॉय, देखें वायरल वीडियो

इसके अलावा अमेजन प्राइम वीडियो पर सारा अली खान की आई मूवी 'ऐ वतन मेरे वतन' (Ae Watan Mere Watan on Amazon Prime Video) में भी इमरान नजर आए हैं। इस मूवी में इमरान ने राम मनोहर लोहिया के रोल में कैमियो किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/q8nJ0uw

Swatantrya Veer Savarkar Day 2: दूसरे दिन हुआ उम्मीद भरा कलेक्शन, शनिवार को चमकी 'वीर सावरकर'

Swatantrya Veer Savarkar Day 2: शनिवार को 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' ने उम्मीद टूटने से बचा ली। फिल्म ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन डबल कमाई की है। रणदीप हुड्डा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक्टर ने वीर दामोदर सावरकर का रोल निभाया है, वही अंकिता लोखंडे उनकी पत्नी यमुनाबाई बनी हैं। कमाल निर्देशन की वजह से फिल्म को IMDb पर 10/10 रेटिंग मिली है। ऐसे में शुक्रवार को इस फिल्म ने गिरावट के बाद शानिवर को शानदार वापसी की। इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया है।

दूसरे दिन 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की लौटी रौनक (Swatantrya Veer Savarkar Box Office Day 2)

Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' ने दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को 2.25 करोड़ का बिजनेस किया है जो पहले दिन के मुकाबले कई ज्यादा है। ओपनिंग पर इस फिल्म ने 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया था। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 3.31 करोड़ हो गया है।

यह भी पढ़ें: Swatantrya Veer Savarkar Day 1: पहले दिन रणदीप हुड्डा की फिल्म हुई फ्लॉप, ओपनिंग पर बत्ती हुई गुल

रणदीप हुड्डा की इस फिल्म का बजट लगभग 20 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म से वीकेंड पर जो उम्मीदें थी उन सभी पर फिल्म खरी उतरती नजर आ रही है, रविवार को भी फिल्म एक नया इतिहास रच सकती है और होली की छुट्टी की फायदा उठा सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/V1h6oMy

Friday, March 22, 2024

जमानत मिलने पर भी जेल में बंद हैं एल्व‍िश यादव, नहीं आए बाहर, फिर होंगे कोर्ट में पेश

Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव की कल यानी शुक्रवार को बेल मंजूर हो गई, फिर भी एल्विश बाहर नहीं आ पाए। इसके पीछे एक बड़ी वजह बताई जा रही है। साथ ही शनिवार यानी आज 23 मार्च को एल्विश यादव को नोएडा जेल प्रशासन गुरुग्राम की कोर्ट में पेश करेगी। उसके बाद गुरुग्राम की कोर्ट तय करेगी की आगे क्या करना है। आइये जानते हैं आखिर ऐसा क्यों किया जा रहा है...

एल्विश यादव दोबारा होंगे कोर्ट में पेश (Elvish Yadav News)

एल्विश यादव को जब नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तब गुरूग्राम पुलिस ने एल्विश पर पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वांरट लगाया था। कोर्ट ने फिर गुरुग्राम पुलिस को प्रोडक्शन वारंट में पूछताछ के लिए इजाजत दे दी थी। अब नोएडा पुलिस जेल प्रशासन, एल्विश को आज गुरुग्राम की कोर्ट में पेश करेगा। फिर गुरुग्राम कोर्ट फैसला करेगी कि आगे क्या करना है।

यह भी पढ़ें: Boney Kapoor की सीक्रेट चैट हुई लीक, खुला पूरा कच्चा- चिट्ठा, क्या जेल जाएंगे जाह्नवी कपूर के पापा?

शुक्रवार को NDPS की लोअर कोर्ट ने सुनवाई में फैसला सुनाया था उन्होंने 50-50 हजार के बॉन्ड पर यूट्यूबर को जमानत दे दी थाी। एल्विश यादव कि किस्मत का फैसला आज दोबारा होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/dKuLFRp

स्वरा भास्कर लड़ेंगी लोकसभा चुनाव! इस सीट से कांग्रेस का हाथ थामेंगी एक्ट्रेस?

Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जल्द राजनीति में कदम रख सकती हैं। कहा जा रहा है कि उन्हें कांग्रेस टिकट देकर लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की एक सीट से खड़ा कर सकती हैं। उन्हें राहुल गांधी के साथ भी देखा गया था और कांग्रेस उन्हें महाराष्ट्र से ही चुनावी मैदान में उतारने का विचार कर रही है।

स्वरा भास्कर को कांग्रेस इस सीट से दे सकती है टिकट (Swara Bhasker And Rahul Gandhi)

स्वरा भास्कर के नाम पर सामने आ रहा है कि वह दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से सीधे संपर्क में हैं। सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस को कांग्रेस मुंबई के उत्तर-मध्य (ब्रांद्रा) सीट से टिकट दे सकती है। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने स्वरा भास्कर का नाम आगे किया है। एक्ट्रेस हमेशा से ही बीजेपी के खिलाफ बोलती नजर आई हैं। जिस वजह से कांग्रेस से फैसला ले सकती है।

यह भी पढ़ें: Boney Kapoor की सीक्रेट चैट हुई लीक, खुला पूरा कच्चा- चिट्ठा, क्या जेल जाएंगे जाह्नवी कपूर के पापा?

साल 2020 में भी स्वरा भास्कर ने बीजेपी के खिलाफ होकर महाराष्ट्र में CAA कानून पर मोर्चा खोल दिया था। इसमें कांग्रेस के कद्दावर नेता भी मौजूद थे। हाल ही में उन्हें राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भी देखा गया था। जिस वजह से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द कांग्रेस पार्टी जॉइन कर सकती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5myBjOC

Thursday, March 21, 2024

Saturday और Sunday को ओटीटी पर मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट, फैमिली के साथ देख डालें ये 5 फिल्में-सीरीज

OTT this Weekend: हर रोज ओटीटी (OTT) पर भी कोई न कोई फिल्म जरूर रिलीज होती ही है। वहीं मार्च के इस वीकेंड पर भी आपको एंटरटेनमेंट की कमी नहीं होगी क्यूंकि एक से एक बेहतरीन फिल्में ओटीटी पर धमाल मचा रहीं हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं ओटीटी पर मौजूद उन फिल्मों के बारे में जो की हाल में ही रिलीज हुई हैं और लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।


'ऐ वतन मेरे वतन' (Ae Watan Mere Watan)



इंडियन फ्रीडम फाइटर उषा मेहता की लाइफ पर बेस्ड इस फिल्म में सारा अली खान मुख्य किरदार में हैं। महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन पर बेस्ड, 'ऐ वतन मेरे वतन' एक युवा लड़की की कहानी बताती है जो कांग्रेस रेडियो शुरू करती है। आप इस फिल्म को अमेज़न प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।


 

फाइटर (Fighter)



ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) स्टारर फिल्म फाइटर बड़े पर्दे के बाद ओटीटी पर स्ट्रीम कर रही है। यह फिल्म टॉप IAF एविएटर्स की एक टीम पर बेस्ड है। फिल्म में 2019 पुलवामा हमले, 2019 बालाकोट हवाई हमले और 2019 भारत-पाकिस्तान सीमा झड़पों का रेफेरेंस है। इस फिल्म में यह बताया गया है कि कैसे भारतीय वायुसेना के पायलटों ने समय आने पर आतंकवादियों को जवाब दिया। अगर आप सिनेमाघरों में फिल्म देखने से चूक गए हैं तो इसे ओटीटी पर जरूर देखें।

 

'ओपेनहाइमर' (Oppenheimer)



'ओपेनहाइमर' 21 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज गई है। आप इस फिल्म को जिओ सिनेमा (Jio Cinema) पर देख सकते हैं। इस फिल्म ने हाल ही में ऑस्कर भी जीता है।

 

लुटेरे (Lootere)



'लुटेरे' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दी गई है। आप इसे डिज्नी+हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इस हाईजैक ड्रामा में रजत कपूर एक मालवाहक जहाज के कप्तान की भूमिका निभाते हैं, जिसे खुले समुद्र में सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा बंदी बना लिया जाता है।


3 बॉडी प्रॉब्लम (3 Body Problem)


3 बॉडी प्रॉब्लम आठ-एपिसोड की साइंस-फिक्शनल सीरीज है। यह सीरीज भी ओटीटी पर अवेलेबल है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zq6mag

Elvish Yadav उंगलियों पर ले रहे ड्रग्स के नाम, Video देख शॉक्ड हुए फैंस

Elvish Yadav: गुरुवार को एल्विश यादव पर पुलिस ने गलत धाराएं लगा दी थी जो बाद में बदली गई। इससे उन्हें कुछ राहत तो नसीब हुई है। ऐसे में अब एल्विश यादव का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। इसमें वह जल्दी-जल्दी ड्रग्स के नाम ले रहे हैं और अपने दोस्तों से पूछ रहे हैं कि उन्हें कौन-सा चाहिए। इसे देखकर फैंस काफी शॉक्ड हो गए हैं...

एल्विश यादव वीडियो में कर रहे सांप की बातें (Elvish Yadav Case Update)

एल्विश यादव पर रेव पार्टी में सांपों के जहर की तस्करी करने का आरोप लगा हुआ है। अब वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। ऐसे में उनका जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह सांप के जहर के बारे में बोलते दिख रहे हैं। पेरोडी अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में एल्विश उंगलियों पर ड्रग्स के नाम गिनवाते दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Boney Kapoor की सीक्रेट चैट हुई लीक, खुला पूरा कच्चा- चिट्ठा, क्या जेल जाएंगे जाह्नवी कपूर के पापा?

वायरल हो रहे वीडियो में एल्विश यादव कह रहे हैं, ''कोकेन, एमडी, स्नेक बाइट, एलएसडी, गांजा, हैश, क्रीम... क्या चाहिए तुझे', एल्विश अपनी बात पूरी कर पाते, इससे पहले बीच में ही कोई कुछ बोलता है जो साफ समझ नहीं आ रहा है, इसके जवाब में एल्विश कहते हैं, 'वो मुझे नहीं पता।' अब उनका ये वीडियो काफी पुराना है जो अब वायरल हो रहा है वहीं, ये वीडियो देख उनके फैंस भी हैरान हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rxdtYb5

Wednesday, March 20, 2024

OTT release: रेडियो पर गूंजी Sara Ali Khan की आवाज, लगाए 'करो या मरो' के नारें, जानें कहां देख सकते हैं एक्ट्रेस का ये बेबाक अंदाज

Ae Watan Mere Watan OTT release: सारा अली खान की फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' का ट्रेलर 4 मार्च को रिलीज किया गया था। सच्ची घटनाओं से प्रेरित ये मूवी 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन पर बेस्ड है। यह फिल्म भारत की आजादी की लड़ाई के बहुत खास और अलग पहलू की कहानी को दिखाती है। अब आप इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकते हैं।

'ऐ वतन मेरे वतन' के बारे में (About Ae Watan Mere Watan Movie)


'ऐ वतन मेरे वतन' देशभक्ति की भावना से भरी थ्रिलर-ड्रामा मूवी है जिसे करण जौहर (Karan Johar), अपूर्व मेहता (Apoorva Mehta) और सोमेन मिश्रा (Somen Mishra) ने प्रोड्यूस किया है। कन्नन अय्यर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी अय्यर और दरब फारूकी ने लिखी है। इसमें सारा अली खान लीड रोल में हैं। वहीं, इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) के स्पेशल गेस्ट अपीयरेंस के साथ सचिन खेडेकर (Sachin Khedekar), अभय वर्मा (Abhay Verma), स्पर्श श्रीवास्तव (Sparsh Shrivastava), एलेक्स ओ' नील (Alexx O'Neil) और आनंद तिवारी (Anand Tiwari) ने अहम किरदार निभाए हैं।


यह भी पढ़ें : आज नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं ये 5 फिल्में, यूनीक कहानी के साथ OTT पर देखें ये सुपरहिट कंटेंट

OTT News: यहां पढ़ें ओटीटी प्लेटफॉर्म से जुड़ी ताजा खबरें

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें फिल्म (Watch Ae Watan Mere Watan on this OTT Platform)


'ऐ वतन मेरे वतन' ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform)पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को आप अमेज़न प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर देख सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/StnD18f

Tuesday, March 19, 2024

बॉलीवुड के ये बड़े सितारें हिंदू होकर मनाते हैं रमजान, लिस्ट में शामिल हैं अमिताभ बच्चन तक का नाम

बॉलीवुड में कई सितारें हैं जिनका धर्म हिंदू है, पर वह रमजान महीने में इबारत करते हैं। इसमें कई बड़े सितारें मौजूद हैं, इसमें अमिताभ बच्चन से लेकर सोनम कपूर तक का नाम शमिल है। आइये जानते हैं और कौन- कौन हैं इस पूरी लिस्ट में...

1. अमिताभ बच्चन – बिग बी हर धर्म को मानते हैं उनकी नजरों में हर धर्म एक है। जिस वजह से वह रमजान सेलिब्रेट करते हैं। साथ में अपने फैंस को इसकी बधाई भी देते हैं।
2. करीना कपूर खान- सैफ अली खान की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी मुस्लिम धर्म को मानती हैं, उन्होंने शादी भी मुस्लिम परिवार में की है। यही वजह है कि वह रमजान के पाक महीने में इबादत करती हैं।
3. सोनम कपूर – अनील कपूर की बेटी और फेमस एक्ट्रेस सोनम कपूर भी रमजान महीने को सेलिब्रेट करती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को भी बधाई देती हैं।
4. हंसिका मोटवानी – बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म 'कोई मिल गया' में ऋतिक रोशन की दोस्त बनी हंसिका मोटवानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, जो हैं तो हिंदू पर रमजान की बधाई देना अपने फैंस को कभी नहीं भूलती।

यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसे वाला के पिता ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, नन्हे बेटे से जुड़ा है पूरा मामला

5. जैस्मिन भसीन – अली गोनी की गर्लफ्रेंड और टीवी में अपनी अलग पहचान बनाकर छाई जैस्मिन भी रमजान महीने में इबादत करती हैं।
6. नोरा फतेही – इस लिस्ट में सुपर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही का भी नाम शामिल है, जो रमजान में अक्सर अपने दोस्तों के साथ इफ्तार पार्टी करती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/IHUGrZl

सिद्धू मूसे वाला के पिता ने सरकार पर गंभीर आरोप, नन्हे बेटे से जुड़ा है पूरा मामला

Sidhu Moose wala Father: फेमस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की साल 2022 में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनके माता-पिता ने 58 साल की उम्र में दूसरे बेटे को जन्म दिया है अब उनके पिता बलकौर सिंह ने दो दिन पहले जन्मे बच्चें को लेकर भगवंत मान की पंजाब सरकार पर परेशान करने का आरोप लगाया है। आईये जानते हैं क्या है पूरा मामला...

सिद्धू मूसे वाला के पिता के आरोप (Sidhu Moose wala Father Balkaur Singh)

बलकौर सिंह ने मंगलवार करीब रात 10 बजे एक सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा “वाहेगुरु के आशीर्वाद की वजह से हमें हमारा शुभदीप यानी सिद्धू मूसे वाला वापस मिल गया है लेकिन सरकार सुबह से हमें परेशान कर रही है। मुझसे बच्चे के डॉक्यूमेंट देने को कह रही है। वे यह साबित करने के लिए मुझसे पूछताछ कर रहे हैं कि यह बच्चा लीगल है या नही। उन्होंने आगे कहा...

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह ने लिया शॉकिंग फैसला, प्रेग्नेंसी को लेकर कपल ने उठाया ये बड़ा कदम


बलकौर सिंह ने आगे कहा- “मैं सरकार, खासकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से यह विनती करना चाहता हूं कि सभी डॉक्यूमेंटेशन को पूरा होने तक हमें समय दे। मैं यहीं का रहने वाला हूं और आप मुझे (पूछताछ के लिए) जहां भी बुलाएंगे, मैं आऊंगा।"



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3KNc2IZ

Monday, March 18, 2024

प्रियंका चोपड़ा से ऐश्वर्या राय, ये 7 एक्ट्रेस करा चुकी हैं सर्जरी, आखिरी वाली का नाम जान चौंक जाएंगे आप

Bollywood News: बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा की हॉटनेस अदाएं हो या शिल्पा शेट्टी की स्लीम फिगर। फैंस को इन्होंने अपनी दीवाना बनाया हुआ है। ऐसे में इंडस्ट्री में 7 एक्ट्रेस ऐसी हैं जिन्होंने सर्जरी का सहारा लेकर खुद को सुंदर बनाया है। आखिरी वाली जो है उसका नाम जानकर आपको यकीन नहीं होगा।

ये हैं बॉलीवुड की 7 फेमस एक्ट्रेस (Bollywood 7 Famous Actress)

1. ग्लोबन आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा के लिए कहा जाता है कि उन्होंने अपने चेहरे पर प्लास्टिक सर्जरी करवाई थी जिस वजह से उन्हें पहले जो फिल्में नहीं मिल पा रही थी वह बाद में खूबसूरत और हॉट दिखने के बाद मिलने लगीं।

msg1822108393-65507.jpg

2. इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन की बहू और अभिषेक बच्चन की पत्नी ऐश्वर्या राय का नाम भी शामिल है। एक रिपोर्ट की मानें तो ऐश्वर्या ने चिक और दांत को ठीक करवाने के लिए सर्जरी करवाई है।

msg1822108393-65509.jpg

3. इसमें प्रीति जिंटा का नाम भी है कहा जाता है कि डिंपल गर्ल प्रीति ने लिप फिलर और फेस लिफ्ट के लिए सर्जरी का सहारा लिया है।

यह भी पढ़ें: सलमान की एक्ट्रेस पाई-पाई की हुई मोहताज, जानलेवा बीमारी हुई तो पति ने छोड़ा साथ

msg1822108393-65513.jpg

4. इस लिस्ट में राखी सावंत का नाम भी सामने आया है। खुद राखी ने इस बात का खुलासा किया था कि वह अपनी नाक की कॉस्मेटिक सर्जरी करवा चुकी हैं।

msg1822108393-65512.jpg

5. एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की पत्नी ने कहा जाता है कि अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए सर्जरी करवा रखी है।

msg1822108393-65511.jpg

6. 'देवो के देव' से सशहूर हुई एक्ट्रेस मौनी रॉय के फेस के बदलाव तो उनके फैंस ने भी नोटिस किए हैं। उन्होंने लिप फिलर और बॉडी पॉलिशिंग जैसे ट्रीटमेंट लिए हैं।

msg1822108393-65510.jpg

7. इस लिस्ट में दूसरा नाम शिल्पा शेट्टी का है कहा जाता है कि अगर शिल्पा की पुरानी तस्वीरें देखें और अब की तस्वीरों में काफी बदलाव आया है। शिल्पा ने अपनी नाक की कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है।

msg1822108393-65508.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gte2mFJ

Birthday Special: नाना पाटेकर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, फिल्मों में दिए बोल्ड सीन्स, जानें कौन हैं ये एक्ट्रेस

Tanushree Dutta Birthday: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता बॉलीवुड में आने से पहले 2003 में मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं। इसके बाद वह 'आशिक बनाया आपने', 'चॉकलेट', 'ढोल' और 'रिस्क' जैसी फिल्मों में नजर आईं। 'आशिक बनाया आपने' (Aashiq Banaya Aapne) में वह इमरान हाशमी के अपोजिट थीं, जिसमें उन्होंने कई बोल्ड सीन दिए और टॉप पर बनी रहीं। हालांकि, फिल्म रिलीज के 18 साल बाद उन्होंने खुलासा किया था कि इमरान हाशमी संग किसिंग सीन (Emraan Hashmi Kissing scene) पर हो असहज हो गई थी क्योंकि रियल लाइफ में उनके और इमरान हाशमी के बीच कोई तालमेल नहीं था। तनुश्री दत्ता की लाइफ ठीक चल रही थी, लेकिन फिर इंडस्ट्री में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें फिल्में मिलना मुश्किल हो गई। एक्ट्रेस के साथ आखिर ऐसा क्या हुआ होगा...

तनुश्री दत्ता के साथ बॉलीवुड में हुआ था ऐसा


दरअसल, तनुश्री दत्ता ही वो पहली एक्ट्रेस थी, जिन्होंने 2018 में इंडिया में मीटू मूवमेंट (MeToo Movement) की शुरुआत की थी। दरअसल, उन्होंने फेमस एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि 2009 की फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' (Horn ok Please) के सेट पर उनके साथ खराब बर्ताव हुआ था, जिसकी वजह से उन्होंने काम से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, इंडस्ट्री में इससे नाना पाटेकर की इमेज पर कुछ खास असर नहीं हुआ, लेकिन उनसे पंगा लेना तनुश्री के लिए महंगा पड़ गया। इस घटना के बाद तनुश्री को बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया था। वो आखिरी बार 2013 में आई फिल्म 'हम ने ली है... शपथ' में नजर आईं थीं।

यह भी पढ़ें:
OTT का फ्री में मिल रहा सब्सक्रिप्शन, मूवी-सीरीज का मजा लेने के लिए फॉलो करें ये स्टेप


msg6840412968-9335.jpg

फिल्मों से दूरी बनाकर संन्यास की तरफ किया था रुख, मुंडवा दिया था सिर


काम से ब्रेक लेने के बाद तनुश्री ने धर्म और अध्यात्म की तरफ अपना रुख कर लिया था। डिप्रेशन के चलते उन्होंने डेढ़ साल आश्रम में बिताए थे। यहां तक कि एक्ट्रेस ने लद्दाख में जाकर बौद्ध मठ में भी वक्त गुजारा था। अपने आध्यात्मिक यात्रा के दौरान मिले कई संन्यासियों से प्रेरित होकर एक्ट्रेस ने अपना सिर भी मुंडवा लिया था। तनुश्री के लिए ये सब कुछ आसान नहीं था।

यह भी पढ़ें:
Bollywood Latest News

msg6840412968-9337.jpg

बोल्ड हरकतें करते एक्ट्रेस का वीडियो हुआ था वायरल


तनुश्री दत्ता पहले के मुकाबले अब काफी अलग और मोटी दिखने लगी है। एक्ट्रेस का हाल ही में एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वो ईशान मसीह (Eshan Masih) नाम के यूट्यूबर के साथ बोल्ड हरकतें करती दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें:
Elvish Yadav ने कबूला गुनाह, कहां- मैं रेव पार्टी में सांप और उसके जहर की तस्करी...

msg6840412968-9336.jpg


तनुश्री दत्ता का ये वीडियो देखकर यूजर्स भी काफी भड़क गए थे, जिसके बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MF3eDaf

Sunday, March 17, 2024

Elvish Yadav का करियर बर्बाद! गमला चोरी समेत इन 10 विवादों ने यूट्यूबर की इज्जत का किया 'फालूदा'

Elvish Yadav Controversy: यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के विनर एल्विश यादव की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। मैक्सटर्न के साथ मारपीट के मामले के बाद अब एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन पर रेव पार्टीज में सांपों के जहर की तस्करी (Elvish Yadav Snake Venom Case) करने के मामले में केस दर्ज है। हालांकि, इसके अलावा भी कई विवादों में उनका नाम शामिल हो चुका है, जिसके कारण उनकी इमेज खराब होती जा रही है। आज हम आपको यूट्यूबर एल्विश यादव के 10 ऐसे ही विवादों के बारे में बताएंगे, जो चर्चा में रहें।

1. एल्विश यादव का हाल ही में मैक्सटर्स (Elvish Yadav-Maxtern) के साथ मारपीट हुई थी, जिसने लोगों का ध्यान खींचा था। उनकी मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।

2. एक बार एल्विश यादव ने एक शख्स को रेस्टोरेंट में जोरदार थप्पड़ मारा था। एल्विश यादव का ये वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हो चुका है।

3. एल्विश यादव पर चोरी करने का भी आरोप है। दरअसल, यूट्यूबर पर गुरुग्राम में हुए G-20 सम्मेलन के गमला चोरी करने का आरोप लगा था।

4. खबर है कि यूट्यूबर एल्विश यादव की लड़ाई टीवी के फेमस एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) से भी हो चुका है।

यह भी पढ़ें:
TV Latest News

5. एल्विश यादव की लड़ाई बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) से भी हो चुकी है। जो काफी चर्चा में रही थी।

6. एल्विश यादव की अनबन आसिम रियाज (Elvish Yadav-Asim Riaz) से भी हो चुकी है। उस दौरान एल्विश ने इंस्टा लाइव भी किया था।

7. इस लिस्ट में एल्विश यादव के साथ स्वरा भास्कर (Elvish Yadav-Swara Bhaskar) का नाम भी शामिल है। दरअसल, एल्विश यादव पर स्वरा भास्कर की फिल्म का नेगेटिव कैंपेनिंग करने का आरोप लग चुका है।

8. एल्विश यादव कई लोगों को रोस्ट भी कर चुके हैं, जिसकी वजह से भी वह खबरों में रहे। एक बार उन्होंने कुशा कपिला (Kusha Kapila) और आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) को जमकर रोस्ट किया था।

9. यहां तक कि एल्विश यादव सलमान खान (Salman Khan) के खिलाफ भी कई सारे बातें बोल चुके हैं। हालांकि, इन सबके बावजूद वो बिग बॉस OTT 2 के विनर हैं।

यह भी पढ़ें:
मनीषा रानी और एल्विश यादव की दोस्ती खत्म!, यूट्यूबर की इस हरकत से किया अनफॉलो

10. इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और ध्रूव राठी (Elvish Yadav-Dhruv Rathee) की भी तू-तू मैं-मैं हो चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6Lm7wAo

OTT Release This Week: मार्च का थर्ड वीक होगा धमाकेदार, रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

OTT Release This Week: OTT प्लेटफॉर्म पर एक से बढ़कर एक मूवी और वेब सीरीज मौजूद हैं। जो आपका भरपूर एंटरटेनमेंट कर सकती हैं। हर हफ्ते बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की नई-नई मूवीज इसमें स्ट्रीम होती है। ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि मार्च के थर्ड वीक में कौन-कौन सी हॉलीवुड मूवी-सीरीज (Hollywood Movies-Series) रिलीज होने वाली हैं, जिन्हें आप घर पर बैठकर दोस्तों या पार्टनर के साथ एन्जॉय कर सकते हैं।

1. ओपेनहाइमर (Oppenheimer)


'ओपेनहाइमर' ऑस्कर से लेकर कई अवॉर्ड्स जीत चुकी है। थिएटर में धमाल मचाने वाली ये फिल्म अब OTT पर भी आने वाली है। इसे आप 21 मार्च को जियो सिनेमा (Jio Cinema) पर देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें:
ओटीटी पर आज ही देख डालें रोमांस से भरपूर ये वेब सीरीज

2. 3 बॉडी प्रॉब्लम (3 Body Problem)


'3 बॉडी प्रॉब्लम' एक ऐसी वेब सीरीज है, जो शरीर की तीन प्रॉब्लम पर रोशनी डालती है। ये सीरीज आपको खूब पसंद आएगी और इसे आप 21 मार्च को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर देख सकते हैं।

3. यंग रॉयल्स फॉरएवर (Young Royals Forever)


'यंग रॉयल्स फॉरएवर' मूवी भी मार्च के थर्ड वीक में OTT पर दस्तक देने को तैयार है। यह नेटफ्लिक्स पर 18 मार्च को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:
मिस्ट्री से लेकर हॉरर तक, ओटीटी पर मौजूद जरूर देखें ये 5 जॉनर की फिल्में-सीरीज, नहीं तो होगा पछतावा

4. बाइंग बेवर्ली हिल्स: सीजन 2 (Buying Beverly Hills: Season 2)


इस वेब सीरीज को आप घर पर बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं। 22 मार्च से ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

5. एक्स-मेन 97 (X-Men 97)


'एक्स-मेन 97' ऐसी सीरीज है, जिसे आप हॉटस्टार (Hotstar) पर देख सकते हैं। ये 20 मार्च को स्ट्रीम होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/uJCmUZ5

Saturday, March 16, 2024

Yodha Box Office Day 2: ‘सिद्धार्थ ने शनिवार को मारी बाजी, दूसरे दिन 'योद्धा' का कलेक्शन करेगा खुश

Box Office Collection Day 2: शनिवार को योद्धा फिल्म को रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैै। फिल्म 15 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म का क्रेज सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस में जबरदस्त था पर पहले दिन फिल्म खासा कलेक्शन नहीं कर पाई, शनिवार दूसरे दिन 'योद्धा' ने सभी को परास्त कर दिया और ताबड़तोड़ कमाई कर दूसरे दिन नई उड़ान भरी है। अब मेकर्स ने वीकेंड को स्पेशल बनाने के लिए ऑफर भी निकाल दिया है Buy 1 Get 1 अब शुरू हो चुका है। Sacnilk के ट्रेड के आंकड़ों के अनुसार योद्धा ने दूसरे दिन भी करोड़ों में कमाई की है।

योद्धा ने दूसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन (Yodha Box Office Collection Day 2)


Sacnilk के ट्रेड के आंकड़ों के मुताबिक सिद्धार्थ की योद्धा ने 16 मार्च यानी रिलीज के दूसरे दिन थिएटर पर 5.75 करोड़ का तूफानी कलेक्शन किया है। फिल्म का अब कुल कलेक्शन 9.85 करोड़ हो गया है फिल्म ने ओपनिंग से ज्यादा यानी 42% की बढ़त बनाई है। अब उम्मीद की जा रही है कि 'योद्धा' रविवार को जबरदस्त कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बनाएगी

यह भी पढ़ें: ‘योद्धा’ ने पहले दिन मचाया तहलका या रही फ्लॉप, ओपनिंग पर इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/W9N4vkS

Friday, March 15, 2024

प्रियंका चोपड़ा के 'सर्पेंटी नेकलेस' की प्राइस में खरीद सकते हैं 1BHK फ्लैट, जिसने भी देखा टिकी रह गई निगाहें

गुरुवार की शाम ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भारत पहुंची। उनके साथ उनकी बेटी मालती (Malati) भी थी। दोनों मां बेटी ने पैपराजी का ध्यान अपनी ओर खींचा और एयरपोर्ट पर ही पोज किया। प्रियंका चोपड़ा ने भी इंडिया पहुंचकर हर भारतीय मां की तरह अपनी बेटी को मंदिर में दर्शन कराए। प्रियंका और मालती ने सिद्धिविनायक मंदिर में मत्था टेका।

रोमन होली फेस्टिवल में पहुंची प्रियंका


प्रियंका चोपड़ा बुल्गारी इवेंट के रोमन होली फेस्टिवल में पहुंची। वहां पर सबकी निगाहें प्रियंका के नेकलेस पर ही टिकी रहीं। प्रियंका ने 18 कैरेट रोज गोल्ड का ‘सर्पेंटी नेकलेस’ पहन रखा था। इस दौरान प्रियंका ने व्हॉइट कलर का टॉप और प्लाजो पहन रखा था। काले चश्में के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने इंडियन मदर होने का दिया प्रूफ, बेटी मालती के पैर में किया टोटका

 

Priyanka Chopra serpentine necklace caught everyones attention at Bulgari events Roman Holi Festival

58 लाख का है सर्पेंटी नेकलेस

प्रियंका ने जो नेकलेस पहन रखा था दावा किया जा रहा है कि उस नेकलेस की कीमत 58 लाख 65 हजार रुपए है। बता दें कि इस कीमत में आप एक 1BHK फ्लैट भी खरीद सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/avkIOC9