Thursday, July 9, 2020

जल्द होगी CWC की बैठक, Congress अंतरिम अध्यक्ष Sonia Gandhi का बढ़ सकता है कार्यकाल

नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना वायरस ( coronavirus ) संकट के बीच कांग्रेस वर्किंग कमेटी ( CWC ) की बैठक जल्द हो सकती है। इस बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) के कार्यकाल पर फैसला लिया जाएगा। क्योंकि, 10 अगस्त को सोनिया गांधी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसा माना जा रहा सोनिया गांधी के कार्यकाल को दोबारा बढ़ा जाएगा।

Sonia Gandhi को दोबारा अंतरिम अध्यक्ष बनना तय

कांग्रेस पार्टी ( Congress ) के एक सीनियर नेता का कहना है कि कार्यकाल के विस्तार के लिए बैठका का होना जरूरी है, क्योंकि यह पार्टी के संविधान ( constitution of congress party ) में मेंशन है। इसके अलावा पार्टी को जो भी निर्णय होगा, उसके बारे में चुनाव आयोग ( Election Commission ) को भी सूचित करना होता है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी को अब तक अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष ( National President ) नहीं मिला है। सोनिया गांधी फिलहाल अंतरिम अध्यक्ष ( Interim President Sonia Gandhi ) हैं। दरअसल, कोरोना महामारी ( COVID-19 ) के कारण 25 मार्च से देश में लॉकडाउन ( India Lockdown ) लागू है। जिसके कारण नये अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी। वहीं, उससे पहले अक्टूब-नवंबर में हरियाणा ( Haryana Vidhan Sabha Chunav ) और महाराष्ट्र ( Maharashtra vidhan sabha chunav ) में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसके बाद दिल्ली और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव हुए हैं। ये सभी चुनाव सोनिया गांधी के अंतरिम अध्यक्ष बनने के बाद हुए। लिहाजा, एक बार फिर सोनिया गांधी को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनाने की तैयारी हो रही है। ऐसी चर्चा है कि 10 अगस्त से पहले कभी भी CWC की बैठक हो सकती है और उममें इसकी घोषणा की जाएगी।

Rahul Gandhi ने लगाए काफी गंभीर आरोप

गौरतलब है कि 10 अगस्त, 2019 को राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने अपना इस्तीफा वापस लेने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद CWC की बैठक में सोनिया गांधी के नाम को कांग्रेस ( EX Congress President Rahul Gandhi) के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था। क्योंकि, 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को कड़ी शिकस्त मिली थी, जिसके बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, राहुल गांधी को काफी मनाने की भी कोशिश की गई थी, लेकिन वह नहीं माने। इतना ही नहीं 25 मई को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कई नेताओं पर आरोप लगाया था कि पार्टी से ज्यादा कुछ लोग अपने बेटों के हितों के बारे में सोच रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा था कि इसी कारण कई नेता अपने गढ़ में भी चुनाव हार गए थे। फिलहाल, कांग्रेस पार्टी को अब तक अपने अध्यक्ष का इंतजार है। देखना ये है कि यह पद कब तक भरता है और सोनिया गांधी कब तक पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष रहती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ejaiFw