नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी ( Bhartiya Janata Party ) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ( centre govt ) पर हमला बोलते हुए एक ट्वीट करके तीन निशाने साधे। उन्होंने आरोप लगाया गया कि सत्तारूढ़ भाजपा ने "संस्थागत झूठ" बोले हैं, जिसकी "भारत को कीमत चुकानी पड़ेगी"।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट ( Rahul Gandhi tweet ) किया, "भाजपा झूठ को संस्थागत तौर पर फैला रही है।
1. Covid19 टेस्ट पर बाधाएँ लगायीं और मृतकों की संख्या ग़लत बतायी।
2. GDP के लिए एक नई गणना पद्धति लागू की।
3. चीनी आक्रमण पर पर्दा डालने के लिए मीडिया को डराया।
ये भ्रम जल्द ही टूट जाएगा और देश को इसकी भारी क़ीमत चुकानी होगी।"
इससे पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी थी कि 10 अगस्त तक भारत कोरोना वायरस मामलों में दो मिलियन यानी 20 लाख केस का आंकड़ा पार कर जाएगा। इतना ही नहीं राहुल ने कोरोना वायरस के 10 लाख मामले दर्ज किए जाने पर लेकर सरकार को उचित कदम उठाने की सलाह भी दी थी।
जबकि शनिवार को राहुल गांधी ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हुए हिंसक संघर्ष पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सरकार की कायराना हरकतों की वजह से भारत को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। राहुल गांधी ने लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्रा राजनाथ सिंह का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि चीन ने हमारी जमीन ले ली और भारत सरकार एक राजाधिकारी की तरह व्यवहार कर रही है।
आखिर होने क्या वाला है? महज 19 घंटे में 11 बार भूकंप से दहला भारत
बता दें कि बीते फरवरी में राहुल गांधी ने सबसे पहली बार केंद्र सरकार को भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) के खतरे को लेकर आगाह किया था। राहुल ने ट्वीट के जरिये सरकार से अपील की थी कि दुनिया का उदाहरण देखते हुए भविष्य में देश के लिए अभी से कड़ी तैयारी करने की जरूरत है।
इसके अलावा कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के बाद प्रभावित हुई अर्थव्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मुखर रही हैं। राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेसी नेता भारत सरकार को जीडीपी ( india gdp ) के संबंध में चेतावनी देने के साथ ही भारत की अर्थव्यवस्था को सुधारने की सीख देते रहे हैं। वहीं, चीन से सीमा विवाद ( India-China standoff ) के बाद तो पार्टी लगातार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jj5WlD