Monday, February 22, 2021

'रूही' फिल्म का पहला गाना पनघट हुआ रिलीज, जान्हवी कपूर की अदाओं ने लूटा फैंस का दिल

नई दिल्ली: इन दिनों एक्टर राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म 'रूही' (Roohi) चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब फिल्म का पहला गाना भी रिलीज कर दिया गया है। गाने में फिल्म के तीनों लीड एक्टर राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा नजर आ रहे हैं।

ब्लैक साड़ी में Neha Kakkar ने बोल्ड अंदाज में बिखेरी कातिलाना अदाएं, फैंस ने भी की खूब तारीफ

रूही फिल्म का पहला गाना है- 'पनघट'। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने गाने का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर कर जानकारी दी थी कि पूरा गाना सोमवार को रिलीज किया जाएगा। गाने में जान्हवी की कातिल अदाएं देखकर कोई भी दीवाना हो सकता है। इसमें उनके दो रूप नजर आ रहे है। एक तरफ जान्हवी सीधे अवतार में हैं, जिसमें उन्होंने रेड कलर का लहंगा पहना हुआ है। वहीं, दूसरे अवतार में वो नेगेटिव रोल में दिखाई दे रही हैं, इसमें उन्होंने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है। राजकुमार राव और वरुण शर्मा गाने में जान्हवी को रिझाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

रिलीज होते ही पनघट गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। अब तक इस गाने पर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ आ चुके हैं। पनघट गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है। गाने के लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्या ने लिखे हैं।

Sonu Sood ने खोला ढाबा, तंदूरी रोटी बनाते हुए बोले- ‘सबसे बेस्ट बनाता हूं जल्दी आओ’

बता दें कि रूही फिल्म का नाम पहले रूही आफ्जा रखा गया था। लेकिन अब इसका नाम बदल दिया गया है। रूही का निर्माण जियो स्टूडियोज और दिनेश विजन की कम्पनी मैडॉक फिल्म्स और मृगदीप सिंह लाम्बा ने किया है। दिनेश विजन इससे पहले सुपरहिट हॉरर-कॉमेडी फिल्म स्त्री बना चुके हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया गया था। फिल्म में जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा के अलावा पंकज त्रिपाठी, एलेक्स ओनेल, सीमा पाहवा, आमना शरीफ़ और रोनित रॉय अहम रोल में दिखाए देंगे।

panghat_song_1.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3sbqQXi