Saturday, February 6, 2021

किसान आंदोलन: ट्वीट कर Mukesh Khanna ने साधा रिहाना, मिया खलीफा, और ग्रेटा पर साधा निशाना, बोलें- 'करोड़ों कमाने वाले क्या जानें किसानों का दर्द'

नई दिल्ली। देश में करीबन दो महीनों से किसान आंदोलन चल रहा है। ऐसे किसान आंदोलन को लेकर दो गुट नज़र आ रहे हैं। जिसमें एक गुट किसानों के समर्थन में खड़ा हुआ नज़र आ रहा है। तो दूसरा गुट किसानों के विपक्ष में। ऐसे में अब देश ही नहीं विदेशों में भी किसान आंदोलन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कुछ समय पहले अमेरिकन पॉप सिंगर रिहाना, पॉर्न स्टार मिया खलीफा और ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों के सपोर्ट में ट्वीट किए थे। जिस पर जमकर बवाल हुआ था। अब इस पर शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना का रिएक्शन भी सामने आया है।

मुकेश खन्ना ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट्स पर वीडियो को शेयर किया है। जिसमें उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि 'पहली बात तो यह सभी लोग बाहरी हैं। ऐसे में इन्हें आंतरिक मुद्दों पर बात करने का कोई अधिकार नहीं है।' वह आगे कहते हैं कि 'यह लोग एक गाना गाने का 50 करोड़ रुपए लेती हैं। इन्हें किसानों के दर्द का क्या पता और क्या पता किसान आंदोलन पर भी ट्वीट करने के लिए इन्हें करोड़ों रुपए दिए गए हों।' यहां पर मुकेश खन्ना ने ग्रेटा पर तंज कसते हुए कहा कि 'जैसे ग्रेटा की जल्दबाजी में इनका सारा प्लान भी लीक हो गया है।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pV1bBr