Saturday, February 6, 2021

किसान आंदोलन को अब ऑस्कर विनर अमेरिकी एक्ट्रेस Susan Sarandon का मिला साथ, कही बड़ी बात

नई दिल्ली: देशभर में बीते दो महीने से कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन (Farmers Protest) चल रहा है। पहले इस आंदोलन को लेकर पंजाब और बॉलीवुड की कुछ हस्तियां ही सपोर्ट कर रही थीं। लेकिन अब इस आंदोलन की आग हॉलीवुड (Hollywood) तक जा पहुंची है। कुछ दिनों पहले अमेरिकन सिंगर रिहाना (Rihanna) ने किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया था। जिसके बाद पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने भी ट्वीट कर आंदोलन को सपोर्ट किया। अब इस लिस्ट में कई और हस्तियों का नाम जुड़ रहा है।

किसान आंदोलन के बीच Richa Chadha ने शेयर की खेतों में काम करती हुईं महिलाओं की वीडियो, पूछा- 'इन्हें हक नहीं विरोध करने का'

हाल ही में ऑस्कर जीत चुकीं अमेरिकी एक्ट्रेस Susan Sarandon ने भी ट्वीट कर किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिखाया है। उन्होंने कहा कि वह भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में हैं। Susan Sarandon ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं भारत में चल रहे किसान आंदोलन के साथ एकजुटता से खड़ी हूं। पढ़िए वो कौन हैं और क्यों आंदोलन कर रहे हैं।' उनका ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी ट्वीट पर 35 हजार से लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, हजारों लोगों ने उनके ट्वीट को रिट्वीट किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3pUUf7r