Thursday, March 25, 2021

Gold Price Today: यही सोना खरीदने का सही समय, चार दिन में सोने के दाम में भारी गिरावट

Gold Price Today। अगर आपने अभी तक सोना नहीं खरीदा है तो आपके लिए यह सही समय है। सोने के दाम ( Gold Price Today ) में भारी गिरावट आ चुकी है। बीते चार दिनों में सोना काफी सस्ता हो चुका है। अगर इसकी ऑलटाइम हाई से तुलना करें तो सोना 11500 रुपए तक सस्ता हो चुका है। जानकारों की मानें तो सोना आने वाले दिनों में और भी सस्ता हो सकता है। वहीं आज यानी शुक्रवार को सोने की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिल रही है। अंदाजा इस बात का लगाया जा रहा है कि जब सुबह 9 बजे भारतीय वायदा बाजार एमसीएक्स खुलेगा तो सोने की कीमत में हल्की तेजी देखने को मिल सकती है। आइए आपको भी बताते हैं गुरुवार रात तक सोने के दाम कितने हो गए थे।

सोना हुआ सस्ता
सोने के दाम ( Gold Price Today ) गुरुवार रात को वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में 150 रुपए से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए थे। जिसके बाद दाम 44,695 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए है। जबकि गुरुवार को सोने के दाम 45028 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ दिन के उच्च स्तर पर आ गए थे। जबकि 44601 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ दिन के निम्न स्तर पर आ गए थे। जानकारों की मानें तो सोने के दाम में आने वाले कुछ दिन इसी तरह के रहने वाले हैं।

बीते दस दिनों में सोने के दाम

तारीख सोने के दाम ( रुपए प्रति दस ग्राम )
25 मार्च 44695
24 मार्च 44860
23 मार्च 44646
22 मार्च 44905
19 मार्च 45021
18 मार्च 44951
17 मार्च 44840
16 मार्च 44813
15 मार्च 44900
12 मार्च 44750

चार दिन में सोने में भारी गिरावट
वहीं बात बीते चार दिनों की करें तो सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल चुकी है। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोना 45,021 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। जबकि गुरुवार को सोना 44,695 रुपए प्रति दस ग्राम पर क्लोज हुआ। अगर कीमत में अंतर देखें तो सोना 326 रुपए प्रति दस ग्राम सस्ता हो चुका है। जबकि अगस्त 2020 में सोना 56191 रुपए प्रति दस ग्राम के साथ अपने ऑलटाइम पर पहुंच गया था। वहां से सोना 11,500 रुपए प्रति दस ग्राम तक सस्ता हो चुका है।

यह भी पढ़ेंः- Petrol Diesel Price Today : दो दिन की राहत के बाद महानगरों में आई स्थिरता, जानिए अपने शहर के दाम

विदेशी बाजार में सोने के दाम सपाट
वहीं विदेशी बाजारों की बात करें तो सोना सपाट स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। आंकड़ों के न्यूयॉर्क के कॉमेक्स मार्केट में सोने की कीमत मात्र 1.10 डॉलर प्रति ओंस के साथ 1728.40 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा है। जबकि गोल्ड स्पॉट के दाम 0.45 डॉलर प्रति ओंस की मामूली बढ़त के साथ 1727.38 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहे हैं।

क्या कहते हैं जानकार?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि सोने के दाम में गिरावट का मुख्य कारण डॉलर में गिरावट है। वहीं दूसरी ओर यूरोप में कोविड केस आने के कारण इकोनॉमिक रिकवरी की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। जिसकी वजह से निवेशक एक बार फिर से सोने की ओर मूव कर सकते हैं। जिसकी वजह से सोने की कीमत में तेजी आ सकती है। उन्होंने इस ओर भी इशारा किया कि भारत में अप्रैल के महीने से शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है। जिसकी वजह से मांग बढ़ी हुई है। इसकी वजह से भी सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rnNTNS