Thursday, March 25, 2021

Silver Price Today: ऑलटाइम हाई से 15 हजार रुपए सस्ती हुई चांदी, जानिए कितने हुए दाम

Silver Price Today। अगस्त के महीने में चांदी के दाम ( Silver Price Today ) 80 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के काफी करीब पहुंच गए थे। उसके बाद चांदी के दाम में गिरावट ही देखने को मिली है। गुरुवार के भारतीय वायदा बाजार एमसीएक्स के क्लोजिंग आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो चांदी की कीमत 15000 रुपए प्रति किलोग्राम तक कम हो चुकी है। गुरुवार रात को चांदी करीब 400 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट के साथ 65000 रुपए प्रति किलोग्राम के नीचे के स्तर पर आ गई है। जानकारों की मानें तो चांदी की कीमत में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर देश और विदेश में चांदी कितने रुपए पर आ गए हैं।

चांदी की कीमत में गिरावट
चांदी की कीमत ( Silver Price Today ) गुरुवार रात को वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में 400 रुपए से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुई थे। जिसके बाद दाम 64,869 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। जबकि गुरुवार को चांदी की कीमत 65198 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ दिन के उच्च स्तर पर आ गए थे। जबकि 63411 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ दिन के निम्न स्तर पर आ गए थे। जानकारों की मानें तो सोने के दाम में आने वाले कुछ दिन इसी तरह के रहने वाले हैं।

बीते दस दिनों में सोने के दाम

तारीख चांदी के दाम ( रुपए प्रति किलोग्राम )
25 मार्च 64,869
24 मार्च 65,245
23 मार्च 64,972
22 मार्च 66,331
19 मार्च 67,527
18 मार्च 67,747
17 मार्च 67,227
16 मार्च 66,919
15 मार्च 67,669
12 मार्च 66,844

15 हजार तक सस्ती हुई चांदी
वहीं बात बीते चार दिनों की करें तो चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिल चुकी है। बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन चांदी 67,527 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। जबकि गुरुवार को चांदी 64,869 रुपए प्रति किलो ग्राम पर क्लोज हुई। अगर कीमत में अंतर देखें तो चांदी 2700 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ता हो चुका है। जबकि अगस्त 2020 में चांदी 79890 रुपए प्रति किलोग्राम के साथ अपने ऑलटाइम पर पहुंच गई थी। वहां से चांदी 15000 रुपए तक सस्ती हो चुकी है।

यह भी पढ़ेंः- Gold Price Today: यही सोना खरीदने का सही समय, चार दिन में सोने के दाम में भारी गिरावट

विदेशी बाजार में चांदी में फ्लैट
वहीं विदेशी बाजारों की बात करें तो चांदी सपाट स्तर पर कारोबार करता हुई दिखाई दे रहा है। आंकड़ों के न्यूयॉर्क के कॉमेक्स मार्केट में चांदी की कीमत मात्र 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 25.13 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है। जबकि सिल्वर स्पॉट के दाम 25.04 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रही है।

क्या कहते हैं जानकार?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि चांदी की की कीमत में का मुख्य कारण डॉलर में गिरावट है। वहीं दूसरी ओर यूरोप में कोविड केस आने के कारण इकोनॉमिक रिकवरी की रफ्तार धीमी पड़ सकती है। जिसकी वजह से निवेशक एक बार फिर से चांदी की ओर मूव कर सकते हैं। जिसकी वजह से चांदी की कीमत में तेजी आ सकती है। उन्होंने इस ओर भी इशारा किया कि भारत में अप्रैल के महीने से शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है। जिसकी वजह से मांग बढ़ी हुई है। इसकी वजह से भी चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31k7vrI