Tuesday, June 1, 2021

मर्लिन मुनरो बर्थडे : स्कर्ट ड्रेस की वजह से हुआ तलाक, तीन बार की शादी

मुंबई। हॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और बिंदास अभिनेत्रियों में शुमार है मर्लिन मुनरो का नाम। आज भी युवा एक्ट्रेस उनकी तरह ड्रेसअप कर खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं। मर्लिन ने अपने छोटे से करियर में बहुत शौहरत पाई। 1 जून, 1926 में जन्मीं मर्लिन ने कुछ ही फिल्में कर हॉलीवुड में बड़ा नाम कमा लिया था। 36 साल की उम्र में ही मर्लिन ने हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

आज मर्लिन मुनरो के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनके जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण और रोचक बातों के बारे में:

  • मर्लिन मुनरो का जन्म 1 जून, 1926 को अमरीका के लॉस एंजिलिस में हुआ था। उनका असली नाम नोरमा जीन मार्टेसन था। मर्लिन के जन्म के समय उनके पैरेंट्स ने शादी नहीं की थी। उनका बचपन मुश्किलों से भरा हुआ था।
  • मर्लिन की पहली शादी तब हुई जब वह 16 साल की थीं। उनके पति कमर्शियल नाविक थे। 1946 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने पहली फिल्म 'डेंजर्स ईयर्स' साइन की। इसमें वह महज एक सीन में वेट्रेस बनी नजर आईं थीं।

यह भी पढ़ें : हॉलीवुड को बरसी पर याद आईं मर्लिन मुनरो, जिनका अंत भी है पहेली

marilyn_monroe_dress.png
  • मर्लिन मुनरो ने 30 से ज्‍यादा फिल्‍मों में में काम किया। 1955 में आई फिल्म 'द सेवन ईयर इच' में उनके 'स्कर्ट ड्रेस' सीन को यादगार सीन में गिना जाता है। इस ड्रेस के चलते मर्लिन ने अपने दूसरे पति से तलाक ले लिया था। क्योंकि उनके पति ने स्कर्ट ड्रेस को ज्यादा भड़काउ बताते हुए मूवी सेट पर हंगामा खड़ा कर दिया था। बाद में इसे 'सब—वे ड्रेस' का नाम दिया गया। यह ड्रेस 5.6 मिलियन डॉलर में नीलाम हुई थी। इसके अलावा उनकी 'जेएफके ड्रेस' 1.2 मिलियन डॉलर में बिकी।
  • वर्ष 1955 की अपनी मशहूर रिकॉर्ड बुक में मर्लिन ने लिखा था, 'मेरी पहली इच्छा एक्ट्रेस बनना है। मैं ये काम बिना शर्मिन्दा हुए करना चाहती थी। मैं इसके लिए तकलीफ बर्दाश्त करने को भी तैयार थी।'
  • 1962 में मर्लिन ने अमरीकी प्रेसीडेंट जॉन एफ कैनेडी के लिए 'हैप्पी बर्थडे' सॉन्ग गाया। उस समय पहनी उनकी लहरदार डिजाइनर ड्रेस काफी चर्चा में रही थी। मुनरो और कैनेडी के संबंधों की चर्चा भी चरम पर थी।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक मुनरो ने एक कागज पर अपने दिल का हाल लिखा था। इसमें उन्होंने लिखा था,' मैं किसी की बीबी बनने से डरती हूं। क्योंकि मुझे पता है कि कोई किसी और को प्यार नहीं कर सकता है। मैं कल से अपना ख्याल खुद रखा करूंगी, क्योंकि यही मेरी दौलत है। पहले भी ऐसा था और आज भी ऐसा ही है। इसी कागज पर उन्होंने आगे लिखा कि वे खुद को समझाती हैं कि उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। हां, अभिनय के लिए अनुशासन और तकनी सीखने की जरूरत है।' एक्ट्रेस ने तीन बार शादी की थी।
  • वर्ष 1960 में मर्लिन मुनरो को 'सम लाइक इट हॉट' मूवी के लिए प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड दिया गया था। 1962 में उन्हें गोल्डन ग्लोब ने 'वर्ल्ड फिल्म फेवरिट' अवॉर्ड दिया गया।
  • मर्लिन मुनरो को पढ़ने-लिखने का खूब शौक था। उनकी पर्सनल लाइब्रेरी में 400 से ज्यादा किताबें थीं। वह अपने विचारों को बयां करने से पीछे नहीं हटती थीं।
  • मर्लिन को एक बार अपनी लाइनें याद करने में काफी परेशानी हुई थी। ये वाकया 'सम लाइक इट हॉट' का था। इसमें उन्हें 'इट्स मी, सुगर' बोलने के लिए 60 टेक लेने पड़े थे।
  • मर्लिन ने 36 साल की उम्र में 4 अगस्त, 1962 को दुनिया को अलिवदा कह दिया। कहा जाता है कि उनकी मौत नींद के दौरान ही हो गई थी। उनकी मौत के तीन बाद उनकी शादी होने वाली थी। एक्ट्रेस के निधन की वजह से उनकी 31वीं फिल्म 'समथिंग्स गोट टू गिव' पूरी नहीं हो पाई थी।

यह भी पढ़ें : अमरीकी अखबार ने मधुबाला की तुलना मर्लिन मुनरो से की



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34Aw3ON