Tuesday, June 29, 2021

डायरेक्टर ने प्रियंका चोपड़ा से की थी अंडरवियर दिखाने की डिमांड, सलमान खान ने संभाली बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। वह बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना रही हैं। अपनी एक्टिंग से प्रियंका लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों में बसती हैं। प्रियंका ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की है। शादी के बाद से ही वह ज्यादातर वक्त अमेरिका में ही बिताती हैं। लॉकडाउन के वक्त भी वह अमेरिका में ही थीं। ऐसे में उन्होंने अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’लॉन्च की। इस किताब में एक्ट्रेस ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए।

ये भी पढ़ें: जब रेखा ने कहा था- 'मर्द के करीब नहीं आ सकते, जब तक आप उसके साथ सेक्स नहीं करते’

अंडरवियर दिखाने की डिमांड
प्रियंका ने किताब में उस वाक्ये के बारे में भी बताया जब एक डायरेक्टर चाहता था कि वह रिवीलिंग कपड़े पहने। इतना ही नहीं, प्रियंका ने डायरेक्टर को ये कहते हुए भी सुन लिया था कि ‘अंडरवियर तो दिखना ही चाहिए, नहीं तो ऑडियंस नहीं आएगी।’ जिसके तुरंत बाद उन्होंने प्रोजेक्ट छोड़ दिया।

गुस्से में प्रियंका ने छोड़ा प्रोजेक्ट
खबरों के मुताबिक, प्रियंका को लेकर एक सिडक्टिव गाना शूट किया जा रहा था। गाने में उन्हें एक एक कर अपने कपड़े हटाने थे। प्रियंका ऐसा करने में सहज नहीं थीं। ऐसे में उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि वह अपनी स्किन नहीं दिखाना चाहतीं इसलिए वो बॉडी लेयर पहनना चाहती हैं। इस पर डायरेक्टर ने उनसे कहा कि अपने स्टाइलिस्ट से बात करो। लेकिन इसके बाद प्रियंका ने डायरेक्टर को किसी से बात करते हुए सुन लिया था। डायरेक्टर कह रहा था- अंडरवियर तो दिखना ही चाहिए, नहीं तो ऑडियंस नहीं आएगी।

ये भी पढ़ें: जब ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या ने रणबीर कपूर को समझ लिया था अपना पापा

सलमान ने बात को संभाला
डायरेक्टर की इस बात को सुनकर प्रियंका को गुस्सा आ गया। उन्होंने उसी वक्त प्रोजेक्ट को छोड़ने का फैसला कर लिया। उस वक्त प्रियंका किसी और फिल्म में भी काम कर रही थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान थे। ऐसे में वो डायरेक्टर प्रियंका से मिलने उनके सेट पर पहुंच गया। इसके बाद प्रियंका ने बताया कि इंडिया के बड़े सुपरस्टार सलमान खान ने उस वक्त पूरे मामले को समझा और बीच बचाव करने आ गए। सलमान ने उस डायरेक्टर से बात की। हालांकि, प्रियंका को नहीं पता कि उन्होंने क्या बात की लेकिन उसके बाद डायरेक्टर के तेवर बदल गए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3A9pYr0