नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price Today) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को (7 सितंबर, 2021) सोना (Gold Price) की कीमत में गिरावट और चांदी (Silver Price) में तेजी देखी गई है। आज सोना (Gold Price) 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,630 रुपए पर है। वहीं चांदी की बता करें तो एक किलो चांदी (Silver Price) 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,950 रुपए बोल रही है। एक दिन पहले यानी सोमवार को सोना और चांदी में बढ़ती दर्ज की गई थी। कल 10 ग्राम सोना (Gold Price) 1.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48,7300.00 रुपए था। वहीं एक चांदी (Silver Price) 3.04 प्रतिशत बढ़त के साथ 66,860.00 रुपए पर थी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 48,460 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 66,710 रुपए में मिल रही है।
10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 44,422 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 48,460 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,495 और 24 कैरेट सोना 48,540 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,431 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,470 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,610 और 24 कैरेट 48,670 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।
शहर का नाम | 22 कैरेट सोने का भाव | 24 कैरेट सोने का भाव |
दिल्ली | 44,422 | 48,460 |
मुंबई | 44,495 | 48,540 |
कोलकाता | 44,431 | 48,470 |
चेन्नई | 44,610 | 48,670 |
बेंगलुरू | 44,523 | 48,570 |
हैदराबाद | 44,559 | 48,610 |
जयपुर | 44,486 | 48,530 |
लखनऊ | 44,504 | 48,550 |
भोपाल | 44,541 | 48,590 |
सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,570 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,570 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।
ये भी पढ़ें: Atal Pension Yojana: NPS ग्राहकों में 66 प्रतिशत से अधिक लोग अटल पेंशन योजना से जुड़े
निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।
ये भी पढ़ें: Indian Railways: रेलवे ने कपड़ा कारोबारियों को दिया तोहफा, सूरत से बिहार के लिए पहली 'Textile Parcel' ट्रेन रवाना
हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zSRZm6