Tuesday, October 5, 2021

Gold Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी हुई महंगी, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का भाव

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को (06 अक्टूबर, 2021) सोने (Gold Price) की कीमत में गिरावट देखी गई है। वहीं चांदी (Silver Price) की कीमत में तेजी दर्ज की गई है। आज सोना (Gold Price) 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,940.00 रुपए पर है। वहीं चांदी में चमक आई है। एक किलो चांदी (Silver Price) 0.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,530.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 47,770.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 62,310.00 रुपए में मिल रही है।

 

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 43,789 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 47,770 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 43,863 और 24 कैरेट सोना 47,850 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 43,808 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 47,790 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 43,991 और 24 कैरेट 47,990 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।

 

 

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली 43,789 47,770
मुंबई 43,863 47,850
कोलकाता 43,808 47,790
चेन्नई 43,991 47,990
बेंगलुरू 43,899 47,890
हैदराबाद 43,936 47,930
जयपुर 43,863 47,850
लखनऊ 43,881 47,870
भोपाल 43,908 47,900

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8,430 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 8,430 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें :— Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में 1 लीटर तेल का भाव

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

 


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3A9HXws