Saturday, December 4, 2021

ये 3 एक्ट्रेस हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की कट्टर दुश्मन, शक्ल देखना तो दूर नाम सुनना भी नहीं पसंद

नई दिल्ली: ये बात तो सब जानते हैं कि बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya rai Bachchan) को किसी पहचान की जरूरत नहीं है, उनके देश में ही नहीं विदेशों में भी चाहने वाले हैं। लेकिन जिसके चाहने वाले होते हैं उसके दुश्मन भी जरूर होते हैं, तो क्या आप ऐश्वर्या राय के कट्टर दुश्मनों के बारे में जानते हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री से ही हैं। चलिए हम बताते हैं।

मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया

दरअसल साल 1997 में ऐश्वर्या ने मणि रत्नम की फिल्म ईरुवर से एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसी साल बॉलीवुड फिल्म 'और प्यार हो गया' में नजर आई थीं। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकीं थीं। इससे पहले साल 1994 में ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था।

फैंस और दोस्तों के साथ बने दुश्मन

ऐश के फिल्मी करियर के दौरान उनके फैंस और दोस्तों के साथ-साथ कई दुश्मन भी बन गए। जिसमें करीना का नाम टॉप पर हैं। करीना कपूर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच दुश्मनी तभी से शुरु हुई जब अभिषेक बच्चन ने करिश्मा से सगाई तोड़ने के बाद ऐश से शादी की थी। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते बिगड़ गए जो आज तक बिगड़े हुए हैं।

इसके बाद दूसरी रानी मुखर्जी, ऐश्वर्या राय बच्चन की दुश्मन हैं, क्योंकि शाहरुख खान की फिल्म चलते-चलते से रातों-रात ऐश्वर्या की जगह रानी को ले लिया गया था। वहीं, ऐश की तीसरी दुश्मन हैं अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर। दरअसल एक बार सोनम ने ऐश्वर्या राय बच्चन को इंटरव्यू में आंटी बोल दिया था। इसके बाद से दोनों की दुश्मनी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: जब अमिताभ बच्चन से डर गईं थीं करीना कपूर, बिग बी ने सेट पर धोए थे पैर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3xTnBYS