Thursday, December 2, 2021

Gold Silver Price Today: चांदी में भारी गिरावट, सोना भी हुआ सस्ता, जानिए आज की लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना और चांदी (Gold Silver Price) में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार सप्ताह के पांचवें दिन यानी शुक्रवार को (03 दिसंबर, 2021) सोना (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज सोना (Gold Price) 0.78 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 48,410.00 रुपए पर है। वहीं चांदी में भी भारी गिरावट आई है। एक किलो चांदी (Silver Price) 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 63,190.00 रुपए पर है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 48,240.00 रुपए में बिक रहा है और एक किलो चांदी 61,970.00 रुपए में मिल रही है।

 

10 ग्राम सोने (10 Grams gold) की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के (22 Carat Gold) सोने की कीमत 44,220 और 24 कैरेट सोने (24 Carat Gold) की कीमत 48,240 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 44,293 और 24 कैरेट सोना 48,320 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 44,238 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,260 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 44,770 और 24 कैरेट 48,460 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने (10 Grams gold) पर हैं।





 

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली 44,220 48,240
मुंबई 44,293 48,320
कोलकाता 44,238 48,260
चेन्नई 44,422 48,460
बेंगलुरू 44,330 48,360
हैदराबाद 44,367 48,400
जयपुर 44,284 48,310
लखनऊ 44,303 48,330
भोपाल 44,339 48,370

सोना उच्चतम स्तर से करीब 7,41 रुपए सस्ता
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 7,410 रुपए प्रति दस ग्राम रुपए सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें :— Aadhaar Card: आधार में एड्रेस अपडेट करना हुआ कठिन, UIDAI ने नियमों में किया ये बदलाव

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें:— Aadhaar Card : UIDAI ने जनता की दी बड़ी राहत, अब कहीं पर भी डाउनलोड करें आधार कार्ड

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lvOpJs