Tuesday, September 1, 2020

रिपोर्ट में दावा, वर्क फ्रॉम होम से 3 में से एक भारतीय ने हर महीने बचाए 5 हजार रुपए

नई दिल्ली। कोरोना के भयावह दौर ( Corona Era ) में देश की कई कंपनियों ने मार्च के पहले और दूसरे सप्ताह से ही अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम ( Worl From Home ) की सुविधा दे दी थी। लॉकडाउन की घोषणा के बाद तो करोड़ों लोगों ने अपने घर से ही काम किया। खास बात तो ये हैं कि इस दौरान प्रत्येक 3 में से एक भारतीय इंप्लाई ने जिन्होंने वर्क फ्रॉम होम किया है उन्होंने प्रत्येक महीने 3 से 5 हजार रुपए तक की बचत की है। यह सर्वे भारत के सबसे बड़े होमग्रोन फ्लेक्स वर्कप्लेस प्रोवाइडर-ऑफिस ने कराया है। इस सर्वे में और भी कई दिलचस्प बाते सामने निकलकर आई हैं। आइए आपको भी बताते हैं।

लॉकडाउन में बचाए 5 हजार रुपए
कोरोना वायरस की वजह से दूरे देश में लॉकडाउन किया गया था, जिसकी वजह से अधिकतर कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को अपने घर से काम करने की सुविधा दी थी। सर्वे के अनुसार वर्क फ्रॉम होम से तीन में से एक ने हर महीने औसतन 3000 से 5000 रुपए की बचत की है। सर्वे के अनुसार घर से काम करते हुए लोगों ने ट्रैवलिंग से होने वाले खर्च से लेकर बाहर खाने-पीने, कपड़े खरीदने और बाकी मदों में रुपए बचाए हैं।

यह भी पढ़ेंः- आम लोगों की जेब पर बढ़ा बोझ, सब्जियों के बाद अब दालों की कीमत में बेहिसाब इजाफा

सर्वे में यह निकलकर आया सामने
- यह सर्वे जून और जुलाई के दौरान लोगों से बातचीत के आधार पर किया गया है।
- इस सर्वे में सात शहरों के अलावा डाइवर्स इंडस्ट्रीज के 1000 से अधिक कर्मचारियों को शमिल किया था।
- 74 फीसदी लोगों वर्क फ्रॉम होम के लिए हामी भरी थी।
- 80 फीसदी का कहना था कि उनके जॉब प्रोफाइल के अनुसार वर्क फ्रॉम होम सूट करता है।
- 47 फीसदी लोगों के अनुसार वर्क फ्रॉम होम में कुर्सी और मेज की कमी महसूस हुई।
- 71 फीसदी के अनुसार घर में काम करने का अलग रूम हो तो वो वर्क फ्रॉम होम बेटर है।
- 60 फीसदी कर्मचारियों ने माना उन्होंने रोजना ऑफिस आने-जाने करीब 105 मिनट बचाए। जिससे उन्हें एक साल में काम करने के करीब 44दिन ज्यादा मिले।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32M7Kw6

साथ निभाना साथिया 2 का प्रोमो रिलीज गोपी बहू के किरदार में देवोलीना

टीवी के मशहूर शो "साथ निभाना साथिया' के दूसरे सीजन का प्रोमो रिलीज हो गया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि शो में गोपी बहू के किरदार में देवोलीना भट्टाचार्जी नजर आएंगी। जिसको लेकर फैंस में काफी उत्सुकता नजर आ रही है।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने शो का प्रोमो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें देवोलीना हाथ में पूजा की थाली लिए कहती है, "शायद रसोड़े में गहना ने कुकर गैस पर चढ़ा दिया होगा। यह गहना भी ना ऐसी ऐसी चीजें करती है कि कभी तो मुझे एकदम सरप्राइस कर देती है और कभी-कभी एकदम शॉक्ड" आप सभी या सोच रहे हैं ना कि गहना कौन है। तो पता चल जाएगा। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा "भारी डिमांड पर हम वापस आ गए हैं" उनके इस वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट आ रहे हैं, फैंस पूछ रहे हैं रसोड़े में कौन था?, अब यह शो देखने के बाद ही पता चलेगा कि गहना कौन है और वह किस किरदार में नजर आएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YUta90

Salman Khan ने Arjun Kapoor को दी थी Malaika से ना मिलने की चेतावनी, लेकिन इसके बाद भी दोनों दिखे एक साथ तब…

नई दिल्ली। बॉलीवुड में Malaika Arora और Arjun Kapoor के रिलेशनशिप के चर्चे बड़े ही जोरशोर से सुननें को मिलते रहे है। इन्हें कई बड़े इंवेट के दौरान एक साथ स्पॉट करते हुए भी देखा गया है। अब यह जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बधंने को तैयार है। और इस शादी में उनका पूरा साथ दे रहे है मलाइका के बेटे अरहान जो अब अर्जुन कपूर को भी पसंद करने लगे है। अक्सर दोनों को एक साथ समय बिताते हुए देखा भी गया है। लेकिन अर्जुन कपूर और सलमान खान के बीच अब ऐसी दरार पड़ गई है जो कभी भर नही सकती। और इन सबकी सबसे बड़ी वजह रही है मलाइका।

मलाइका अरोड़ा ने साल 2017 में अरबाज़ खान से तलाक लेकर सभी को हैरान कर दिया था। लेकिन यह भी बताया जाता है कि इस शादी को बचाने के लिए खान परिवार ने कोई कसर नही छोड़ी थी। यहां तक कि सलमान खान और सोहेल खान ने खुद जाकर अर्जुन कपूर को यह तक कहकर चेतावनी दे दी थी कि वो कभी मलाइका से नही मिलेगें ।

बताया जा रहा है कि मलाइका अर्जुन कपूर के प्यार में ऐसी पागल हो गई थी कि उसे छोड़ने को भी तैयार नही थी। जिसके बाद से अर्जुन कपूर को कई बार मलाइका के घर पर स्पॉट करते भी देखा गया था।

सलमान खान के समझाने के बाद भी अर्जुन कपूर मलाइका के साथ समय बिताते देखे गए, तो सलमान अर्जुन कपूर से नाराज हो गए। उसके बाद सोहेल और सलमान ने अर्जुन कपूर से मिलना बंद कर दिया और उन्होंने हमेशा अर्जुन को नजरअंदाज करने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार, एक इवेंट में, जब मलाइका और अर्जुन एक साथ आए तब उसी इवेंट में सोहेल खान ने भी शिरकत की थी। जैसे ही मलाइका और अर्जुन का आमना सामना सोहेल के साथ हुआ उसी समय अर्जुन इस इवेंट को छोड़ कर जाने लगे। लेकिन उससे पहले सोहेल वहां से वापस चले गए थे तब अर्जुन फिर उस इवेंट में शामिल हुए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34X4DEm

आम लोगों की जेब पर बढ़ा बोझ, सब्जियों के बाद अब दालों की कीमत में बेहिसाब इजाफा

नई दिल्ली। आने वाले त्योहारी सीजन में आम लोगों को सब्जियों के साथ दालों पर भी महंगाई ( Inflation on Pulse Price ) का सामना करना पड़ सकता है। यह महंगाई 5 रुपए से 8 रुपए प्रति किलो की देखने को मिल सकती है। वहीं आने वाले दिनों में मांग के मुकाबले सप्लाई कम ( Pulse Supply ) होने की भी संभावना बनी हुई है। ऐसे में कीमतों में और इजाफा देखने को मिल सकता है। जानकारों की मानें तो बीते दो सालों में मांग के मुकाबले उत्पादन में कमी देखने को मिली है और आयात कोटे के मुकाबले लाइसेंस भी जारी करने में देरी हो रही है जिसकी वजह से दालों की कीमत में इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं जानकार खराब मौसम को भी कीमतों में तेजी की वजह से बता रहे हैं।

एक महीने में कितनी बढ़ी दालों पर महंगाई
बात बीते एक एक महीने की करें तो प्रमुख दालों की कीमत में 500 रुपए से लेकर 800 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा देखने को मिला है। उड़द की दाल की कीमत में 500 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी देखने को मिली है, वहीं तुअर की दाल में 600 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा देखने को मिला है। मूंग की दाम की कीमत में 800 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्घि हुई है। चने भाव में पिछले एक हफ्ते में 500 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी देखने को मिली है। ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के प्रेसीडेंट सुरेश अग्रवाल की मानें तो तुअर और मूंग की दाल को आयात करने के लाइसेंस के लिए करीब 3,000 आवेदन हुए हैं। सरकार की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। मांग के अनुसार साप्लाई कम होने के कारण फेस्टिव सीजन में दालों की कीमत में और तेजी देखने को मिल सकती है।

कितनी हो गई दालों की कीमत

दाल मौजूदा दाम ( रुपए प्रति क्विंटल में ) जुलाई में दाम ( रुपए प्रति क्विंटल में )
उड़द 6,200 5,700
तुअर 5,300 4,700
मूंग 6,300 5,500
चना 4,800 4,300

प्रोसेस्ड दाल की भी कीमत में इजाफा

दाल मौजूदा दाम ( रुपए प्रति किलो में )
तुअर 100-120
उड़द 120-130
मूंग 130
चना 90-110

देश में दालों के उत्पादन की स्थिति
कंजंप्शन के मुकाबले डॉमेस्टिक सप्लाई कम होने से कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में दालों का एनुअल कंजंप्शन 240 लाख टन के करीब है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार फसल वर्ष 2019-20 यानी जुलाई 2019 से जून 2020 में सभी दालों का कुल उत्पादन 230.01 लाख टन था, जबकि 2018-19 में प्रोडक्शन 220.8 लाख टन देखने को मिला था। 2017-18 में दालों का रिकॉर्ड प्रोडक्शन 254.42 लाख टन देखने को मिला था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31Ou8FA

सुशांत को याद कर इमोशनल हुईं अंकिता लोखंडे, वीडियो शेयर कर बंया किया अपने दिल का दर्द

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के ढ़ाई महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन अभी तक उनकी मौत के कारणों का पता नही चल पाया है। एक तरफ जहां सुशांत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ एक-एक करके कई गहरे राजों का खुलासा सामने आ रहा है। जिनसे सीबीआई के सामने भी कई बड़े सवाल खड़े हो रहे है। सुशांत की मौत बाद उनके चाहने वालों के बीच उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड रही अंकिता लोखंडे भी उन्हें आज भी याद करती है। और सुशांत को न्याय मिले इसके लिए वो उनके परिवार का सपोर्ट करते भी नजर आ रही है। हाल ही में अंकिता ने सुशांत के जाने का दर्द बंया करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

इस शायरी को लिखने के साथ अंकिता ने बताया है कि आज भी सुशांत की आवाज मेरे कानों में गूजंती है। यह वीडियो हमारी एक साथ बिताई गई यादों का झरोखा है। जिसे मै हमेशा पास संजोकर रखना चाहती हूं। इस वीडियो को आदित्य ने रिकॉर्ड किया था। जिसमें सिर्फ सुशांत की अवाज गूंज रही है।

गौरतलब है कि सुशांत और अंकिता का रिलेशन 6 साल तक चला था। सके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। सुशांत ने अंकिता को एक रियलटी शो में प्रपोज भी किया था। दोनों ने एक साथ दो फ्लैट भी खरीदे थे और फिर साथ भी रहे थे। लेकिन किन्हीं वजहों से ये रिश्ता टूट गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DlgEId

कम उम्र में मां बनी थीं ये अभिनेत्रियां, किसी ने 20 में तो किसी ने 17 की दहलीज पार करते ही दिया बच्चे को जन्म

नई दिल्ली। बॉलीवुड में इन दिनों मां बनने की बहार लगी हुई है अभी हाल ही में टीवी के छोटे पर्दे की कई एक्ट्रेस ने मां बनने की खबरे सोशल मीडिया पर दी। इसके बाद बॉलीवुड से भी इसी तरह की खबरे सुनने को मिली है जिनमें से करीना कपूर का साथ अनुष्का शर्मा ने भी गुडन्यूज देकर सशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। सिनेमा में अक्सर अभिनेत्रियां एक उम्र बीत जने के बाद ही इस तरह की गुड न्यूज देती है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब फिल्म इंडस्ट्री की कुछ अभिनेत्रीयों नें काफी कम उम्र में ही बच्चे को जन्म देकर सबको हैरान कर दिया था। आज हम ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे है जो काफी कम उम्र में ही मां बन गई थीं...

शर्मिला टैगोर

मशहूर अदाकार शर्मिला टैगोर ने अपने डिम्पल गाल से भारतीय क्रिकेटर नवाब पटौदी को ऐसा मोहित कर लिया था कि उन्होनें हमेशा के लिए अपना बना लिया। क्रिकेटर नवाब पटौदी से शादी करने के बाद शर्मिला टैगोर ने महज 25 साल की उम्र में ही अभिनेता सैफ अली खान को जन्म दे दिया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gMHzdB

सोनाक्षी, बॉबी, सुष्मिता, मनोज के बाद अब अजय देवगन करेंगे डिजिटल डेब्यू, इस ब्रिटिश टीवी सीरीज के हिंदी रीमेक में आएंगे नजर

कोरोना वायरस के कारण पिछले कई महीनों से सिनेमाघर बंद है। इस दौरान कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों की बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म (Digital Platforms) पर रिलीज हो रही है। पिछले कुछ दिनों से डिजिटल का चलन काफी जोरो पर चल रहा है। कोरोना और लॉकडाउन (Corona and Lockdown) के चलते वेब सीरीज (we bseries) को लेकर रुझान बढ़ा है। ऐसे में कई दिग्‍गज स‍ितारे ड‍िज‍िटल पर डेब्‍यू (debuts on Digital Platform) करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि अभिनेता अजय देवगन (Actor Ajay Devgan) भी जल्‍द वेब सीरीज (we bseries) में नजर आएंगे।

ajay devgan

इलियाना डिक्रूज के साथ जमाएंगे जोड़ी
एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता अजय देवगन ब्रिटिश टीवी सीरीज 'लूथर' (TV series Luther) के हिंदी रीमेक में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि यह टीवी सीरीज डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। रिपोर्ट की मानें तो अजय देवगन ने यह प्रोजेक्‍ट साइन कर लिया है। इस प्रोजेक्ट के लिए लीड अदाकारा की तलाश भी अब पूरी हो चुकी है। मेकर्स ने इस सीरीज में अजय देवगन के अपोजिट इलियाना डिक्रूज को कास्‍ट करने का फैसला किया है। इलियाना और अजय देवगन पहले भी स्‍क्रीन शेयर कर चुकी हैं। फैंस ने दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया था।

ajay devgan

ये फिल्में हुई ओटीटी पर रिलीज
कोरोना काल में सबसे ज्‍यादा नुकसान हिंदी फ‍िल्‍मों को हुआ। 15 मार्च के बाद किसी भी फ‍िल्‍म की रिलीज सिनेमाघरों में नहीं हुई है और अभी भी सिनेमाघरों को खोलने की अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में ओटीटी की लोकप्रियता बढ़ी और इसी को ध्‍यान में रखते हुए कई फ‍िल्‍ममेकर्स ने अपनी फ‍िल्‍मों को डिजिटल प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया। हाल ही में 'दिल बेचारा', 'गुलाबो सिताबो', 'शकुंतला देवी', 'सडक-2' जैसी कई फ‍िल्में ओटीटी पर रिलीज की गईं हैं और उन्‍हें काफी अच्‍छा रेस्‍पांस मिला है।

इन सितारों ने डिजिटल पर रचा नया कीर्तिमान
कोरोना काल के चलते वेबसीरीज को लेकर रुझान बढ़ा है। ऐसे में तमाम दिग्‍गज स‍ितारे ड‍िज‍िटल पर डेब्‍यू करते नजर आ रहे हैं। सैफ अली खान, सोनाक्षी सिन्‍हा, बॉबी देओल, सुष्मिता सेन, पंकज त्रिपाठी, मनोज वाजपेयी जैसे तमाम सितारों ने ओटीटी पर काम कर नया कीर्तिमान स्‍थापित किया है। अब बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन भी इसी तैयारी में हैं।

ajay devgan

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jAWYj8

1 September : PNB ने बढ़ाई रेपो से जुड़ी ब्याज दर, होम या ऑटो लोन लेना पड़ सकता है महंगा

नई दिल्ली। 1 सितंबर (1 September) यानि आज से देश में कई नई व्यवस्थाएं लागू हुई हैं। जिनमें जीएसटी (GST) भुगतान में शुल्क, गैस के दामों में बदलाव एवं लोन मोरेटोरियम पर छूट की अंतिम तारीख समेत कई अन्य चीजें शामिल हैं। हालांकि मेरोटोरियम (Moratorium) की समय सीमा को अगले दो साल तक बढ़ाए जाने के आसार लग रहे हैं। मगर इसी बीच देश की दूसरी सबसे बड़े बैंक PNB ने कर्ज के रेपो से जुड़ी ब्याज दर (RLLR) में बढ़ोत्तरी की है। ये नियम आज से लागू हो गया है। इससे होम एवं ऑटो लोन महंगा हो गया है।

पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने कर्ज के लिए RLLR को 6.65 प्रतिशत से बढ़कर 6.80 फीसद कर दिया है। चूंकि इसमें आवास, शिक्षा, वाहन, सूक्ष्म और लघु उद्योगों को दिए जाने वाले सभी नए ऋण शामिल है इसलिए रेपो रेट में बदलाव के चलते लोन के लिए आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है। पीएनबी ने अपनी आधार दर में भी बदलाव किए हैं। जिसके तहत इसे 0.10 प्रतिशत घटाकर 8.90 प्रतिशत कर दिया है।

पिछले हफ्ते पीएनबी की ओर से हुई एक बैठक में बताया गया कि बैंक की ओर से जून तक कुल 7.21 लाख करोड़ रुपए का कर्ज दिया गया है। इसमें एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) को 1.27 लाख करोड़ रुपए दिए गए हैं। जबकि 14 प्रतिशत एनपीए है। अनुमान है कि करीब 5 से 6 प्रतिशत कर्ज पुनर्गठित करने लायक होंगे। पीएनबी की ओर से यह भी बताया गया कि सौ करोड़ रुपए से अधिक के कर्जों के मामले में आरबीआई ने के वी कामत समिति का गठन किया है। समिति की सिफारिशों का अध्ययन करने के बाद छह सितंबर तककर्ज पुनर्गठन के नियम अधिसूचित कर दिए जाएंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gUNzRL

Supreme Court के फैसले के बाद 7 फीसदी भागा Airtel, Vodafone Idea में 13 फीसदी की गिरावट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने एजीआर मामले ( Supreme Court on AGR ) में टेलीकॉम कंपनियों को 10 साल की राहत दी है। कोर्ट के फैसले के बाद कुछ टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है, तो कुछ में गिरावट देखने को मिल रही है। एयरटेल के शेयरों ( Airtel Share Price ) में 7 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। वहीं वोडाफोल आइडिया के शेयरों में गिरावट है। रिलायंस कंयूनीकेशन के शेयरों में भी तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार कुल एजीआर का 10 फीसदी अभी चुकाना होगा। बाकी रकम 10 सालों में चुकानी होगी जिसकी शुरूआत 1 अप्रैल 2021 से शुरू होगी।

यह भी पढ़ेंः- Supreme Court ने Telecom Companies को AGR चुकाने के लिए दी 10 साल की मोहलत

एयरटेल के शेयरों में तेजी
कोर्ट के फैसले के एक घंटे के बाद यानी दोपहर 1 बजे एयरटेल का शेयर करीब 7 रुपए की तेजी के साथ कारोबार करते 35 रुपए की बढ़त के साथ 550 रुपए पर कारोबार कर रहा था। जबकि आज सुबह कंपनी का शेयर करीब 3 रुपए की तेजी साथ 517 रुपए पर खुला था और सोमवार को 513.95 रुपए पर बंद हुआ था। एयरटेल के शेयरों में तेजी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देखने को मिली है।

यह भी पढ़ेंः- खराब GDP Data के बाद भी Share Market में तेजी, जानिए क्या है सबसे बड़ी वजह

आरकॉम का शेयर भी उछला
वहीं दूसरी ओर आरकॉम के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली है। जब सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर आया तो कंपनी का शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 2.53 रुपए पर कारोबार कर रहा था। जबकि आज कंपनी का शेयर गिरावट के साथ 2.29 रुपए पर खुला था। जबकि मंगलवार को कंपनी का शेयर 2.41 रुपए पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ेंः- LIC Foundation Day पर जारी हुए आंकड़े, 2019-20 में बेची रिकॉर्ड 2 करोड़ से ज्यादा New Policies

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में गिरावट
जबकि वोडाफोन आइडिया के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। 1 बजकर 30 मिनट पर वोडाफोन आइडिया के शेयरों में करीब 13 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। कंपनी का शेयर मौजूदा समय में 1.28 रुपए की गिरावट के साथ 8.91 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जबकि आज कंपनी का शेयर 10.80 रुपए पर खुला था। जबकि सोमवार को कंपनी का शेयर 10.19 रुपए पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़ेंः- लगातार दूसरे महीने में आम लोगों को राहत, जानिए कितने हुए LPG Gas Cylinder के दाम

किस कंपनी कितना एजीआर बकाया
अगर बात एजीआर बकाए की करें तो भारतीय एयरटेल पर कुल 21,682 करोड़ रुपए का बकाया है। वहीं वोडाफोन पर 19823 करोड़ रुपए और आइडिया पर 8485 करोड़ रुपए का बकाया है। आरकॉम पर एजीआर का कुल बकाया 16,456 करोड़ रुपए का है। एयरसेल पर एजीआर बकाया 7852 करोड़ रुपए है। वैसे कुछ पीएसयू कंपनियों पर एजीआर बकाया है जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत दे दी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EAQ9iF

Dream 11 Today's Predictions: Best Team JJB vs RCCC in ECS T10-Rome today बेस्ट ड्रीम 11 टीम

Dream 11 Today's Predictions: Best Team JJB vs RCCC in ECS T10-Rome today: Dream 11 पर आप लाखों रुपये की कमाई कर सकते हैं। आपको यहां क्रिकेट खेलने के साथ लाखों रुपये जीतने का मौका मिलता है।

सबसे अच्छी बात है कि Dream 11 सबसे Popular और विश्वसनीय Website है। इसलिए आप बिना किसी जोखिम के यहां खेल सकते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि Dream 11 एक ऑनलाइन क्रिकेट ( Online Cricket Game ) प्लेटफॉर्म है, जहां आप क्रिकेट खेलने का मौका मिलता है। अगर आपकी टीम विजेता रहती हैं तो इनाम की राशि आपके खाते में सीधे Transfer की जाती है।

आपको बता दें कि Dream 11 एक Online Cricket Play and Win की वेबसाइट है। आप यहां खुद की टीम बनाकर लाखों रुपये कमा सकते हैं। इसमें आपको दोनों टीमों से वो Best Player Choose करने पड़ते हैं जो मैच में सबसे अच्छा Performance करते हैं। अगर आप के चुने गये Players अच्छा Performance करते है तो आप वह Contest जीत जाते है और आपको First Prize की राशि मिलती है।

Dream11 Prediction: JJB vs RCCC- ECS T10-Rome 2020
JBB vs RCCC Dream11 Team: Fantasy cricket predictions and tips for Janjua Brescia vs Roma Capannelle CC

Wicketkeeper – N Ahmad, I Racila
Janjua Brescia vs Roma Capannelle CC Dream11
Batsmen– A Rehman, H Ahmed, D Kirby
Allrounders – W Ahmad, R Vajrala, K Kekulawala
Bowlers – H Saad, M Morettini, M Bilal

JBB vs RCCC My Dream11 Team
N Ahmad, I Racila, A Rehman, H Ahmed, D Kirby, W Ahmad, R Vajrala, K Kekulawala., H Saad, M Morettini, M Bilal

JBB vs RCCC Probable Playing11
Janjua Brescia: Muhammad Saqib, Naeem Ahmad, Abdul Rehman, Hasnat Ahmed, Adnan Ali, Zain Abdeen Ul, Waseem Ahmad, Zahid Ali, Muhammad Yaseen, Hamza Saad, Shueb Khan

Roma Capannelle CC: Ion Racila, Dane Kirby, Ali Ghulam, Ijaz Ahmmad, Reddy Vajrala, Kevin Kekulawala, Zaryan Ijaz, Michele Morettini, Muhammad Bilal, Safi Badar, James Blackburn



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Dgf8Ha

दिव्यांग बच्चों के टैलेंट को देख इमोशनल हो गए थे Sushant Singh Rajput,लगा लिया था गले..

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई के साथ ईडी और एनसीबी भी जांच पड़ताल कर रही है। सुशांत की मौत के बाद से उनके फैंस और परिजनों की एक ही ख्वाहिश रही है कि सुशान्त की मौत के पीछे का सच किसी भी तरह से उजागर हो। इसको ले कर सुशांत के चाहने वाले सोशल मीडिया पर सुशान्त के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। इन सब के बीच सुशान्त की बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने दिवंगत भाई की यादगार को ताज़ा रखने के लिए पुराने वीडियो शेयर करती रहती हैं।

सुशान्त की बहन ने अपने भाई के टैलेन्ट की कुछ झलकियां दिखाने के लिए श्वेता ने एक वीडियो भी साझा किया। वीडियो में सुशांत अपने दोनों हाथों से पेपर पर धारा प्रवाह लिखते नजर आते हैं। आपको बतादें इस तरह की लिखावट को मिरर राइटिंग कहते हैं। बहवां श्वेता ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखती हैं- रेयर जीनियस..ambidexterity-mirror writing, वैसे जानकार यह मानते हैं कि दुनियाभर की आबादी में से महज 1 फीसदी लोग ही ऐसा कमाल कर पाते हैं।अगर सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच की बात करें तो, इस मामले में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती व उनकी फैमिली सहित आधा दर्जन लोगों से पूछताछ हो रही है। इस केस में ड्रग्स का एंगल जुड़ने के बाद नारकोटिक्स डिपार्टमेंट भी तहकीकात कर रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YS96Ei

यूरोप ट्रिप से वापस आने के बाद 'बहुत रोते थे सुशांत', सैमुअल मिरांडा ने किया सीबीआई के सामने बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत(Sushant Singh Rajput)केस में हो रहे नए नए खुलासे से सीबीआई (CBI) के सामने कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। कि एक्टर कैसे लोगों के साथ रहकर धोखा खा रहा था। अब सीबीआई इस मामले की गहराई से जांच करते हुए सुशांत से जुड़े हर तार से पूछताछ करके राज खोलने की कोशिश कर रही है। इस दौरान एक ऐसा खुलासा सामने आया है कि जानकर हर कोई हैरान हो रहा है। हाल ही में सुशांत के पूर्व हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (Manager Samuel Miranda)ने सीबीआई के सामने इस बात का खुलासा किया है कि सुशांत अक्सर घर पर रहकर बहुत रोया करते थे।

जानकारी के मुताबिक, सैमुअल मिरांडा (Samuel Miranda)ने बताया कि सुसांत के घर पर काम करने के लिए उन्हें सुशांत की बहन प्रियंका और उनके पति सिद्धार्थ ने लगाया था। सैमुअल का काम सुशांत के स्टाफ को हैंडल करना और सैलरी देना था। सैमुअल ने बताया कि एक बार सुशांत का अपनी बहन प्रियंका और सिद्धार्थ से किसी बात को लेकर काफी झगड़ा हो गया था जिसके बाद वो दोनों दिल्ली चले गए थे।

सैमुअल के मुताबिक, मई 2019 में रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के घर में एट्री लेना शुरू किया था। इसके बाद उनके भाई शौविक के साथ पिता का भी आना-जाना शुरू हो गया था। धीरे धीरे रिया(rhea chakraborty) ने सुशांत को ऐसा वश में कर लिया कि घर पर रहते हुए वो उसके ईशारों पर नाचने लगे थे। रिया चक्रवर्ती(rhea chakraborty) हफ्ते में एक या दो बार पार्टी रखती थीं ताकि सुशांत इन पार्टियों में अपने आपको व्यस्त रख सकें। लेकिन सुशांत इन पार्टियों में शामिल नहीं हुआ करते थे। वो अपने कमरे से बाहर नहीं निकलते थे और खुद को कमरे में लॉक कर लिया करते थे।

सैमुअल ने सीबीआई को बताया कि सुशांत के घर पर रहने वाले नौकरों और रिया ने उन्हें बताया था कि इस घर में भूत-प्रेत का वास है। मिरांडा ने कहा कि कई बार आधी रात को सुशांत अपने कमरे से बाहर आकर हनुमान की मूर्ति को गले लगाकर वापस कमरे में चले जाते थे। ये तब शुरू हुआ जब सुशांत, रिया(rhea chakraborty) और शौविक के साथ यूरोप की ट्रिप से वापस लौटे थे।

सैमुअल ने कहा कि सुशांत को वॉटरस्टोन क्लब पूर्व जाने की सलाह उनकी मैनेजर श्रुति मोदी और रिया ने ही सलाह दी थी। लेकिन वहां पर जाने के बाद भी सुशांत की तबीयत में कोई खास सुधार नहीं हुआ और वह बहुत बार रोते रहते थे। सैमुअल ने यह भी दावा किया है कि इस क्लब में सुशांत की बहनें भी उनसे मिलने के लिए आई थीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lCSnyA

Supreme Court ने Telecom Companies को AGR चुकाने के लिए दी 10 साल की मोहलत

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) ने मंगलवार को टेलीकॉम कंपनियों ( Telecom Companies ) को बड़ी राहत देते हुए एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू यानी एजीआर ( AGR Dues ) की बकाया रकम चुकाने के लिए 10 साल का समय दिया है। शर्त एक है कि समय से लेने से पहले टेलीकॉम कंपनियों को कुल एजीआर का 10 फीसदी तुरंत भुगतान करना होगा। वहीं कंपनियों को एजीआर भुगतान का बकाया जमा करने का हलफनामा भी दाखिल करना होगा। कंपनियां 10 साल तक पेमेंट करने में सक्षम नहीं होती हैैं तो ब्याज के साथ पेनाल्टी भी लगाई जाएगी। आपको बता दें कि सरकार की इच्छा थी कंपनियों को 20 साल का समय दिया जाए।

यह भी पढ़ेंः- खराब GDP Data के बाद भी Share Market में तेजी, जानिए क्या है सबसे बड़ी वजह

1 अप्रैल से शुरू होगा टेन्योर
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर और एमआर शाह की बेंच ने फैसले में कहा कि एजीआर बकाए की 10 साल की टाइमलाइन 1 अप्रैल 2021 से शुरू होगी। कंपनियों 31 मार्च 2031 तक एजीआर की पूरी रकम चुकानी होगी। सुप्रीम कोर्ट इस बात को भी स्पष्ट कर दिया कि कोई भी कंपनी एजीआर की रकम का रीवैल्यूएशन नहीं कर सकती है। वहीं सरकार चाहती थी कि टेलीकॉम कंपनियों को बकाया रकम चुकाने के लिए 20 साल के लिए वक्त दिया जाए। एयरटेल की ओर से वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि कोई भी इस फैसले के खिलाफ याचिका डाल सकती है।

यह भी पढ़ेंः- LIC Foundation Day पर जारी हुए आंकड़े, 2019-20 में बेची रिकॉर्ड 2 करोड़ से ज्यादा New Policies

हर साल 7 फरवरी को देनी होगी किस्त
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सालाना इंस्टॉलमेंट की तारीख 7 फरवरी होगी। वहीं कंपनियों के मैनेजिंग डायरेक्टर को इस बात का हलफनामा देना होगा कि वह तय समय पर बकाए का भुगतान करेंगे। वहीं कोर्ट की ओर से मौजूदा बैंक गारंटी कारोबार चलाते रहने के लिए कहा है। आपको बता दें कि एजीआर पर सुप्रीम कोर्ट ने पहला फैसला 24 अक्टूबर 2019 को आया था। उसके बाद वोडाफोन आइडिया ने कहा था कि कंपनी को राहत नहीं मिली तो उसे भारत छोड़कर जाना होगा।

यह भी पढ़ेंः- लगातार दूसरे महीने में आम लोगों को राहत, जानिए कितने हुए LPG Gas Cylinder के दाम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hHtU8V

Gold Price: सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका, Modi सरकार ने आज से शुरू की ये स्कीम

नई दिल्ली।
अगर आप भी सस्ता सोना ( Gold Price ) खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके के लिए मोदी सरकार ( Modi Government ) शानदार स्कीम लेकर आई है। सरकार ने आज से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ( Sovereign Gold Bonds ) के लिए सब्सक्रिप्शन की शुरुआत कर दी है। सरकार की इस योजना में आप 4 सितंबर तक निवेश ( Buy a Cheap Gold Chain ) कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस वित्त वर्ष की ये गोल्ड बॉन्ड की आखिरी सीरीज है। आपके पास ये शानदार मौका है, क्योंकि इस समय सोने की कीमत रिकॉर्ड ऊंचे स्तर से करीब पांच हजार रुपये गिर चुकी है। इस योजना के तहत आरबीआइ ( RBI ) ने 5,117 रुपये प्रति ग्राम का भाव रखा है।

आज से बदल गए LPG, Bank, Aadhar, Toll, GST संबंधी ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

सस्ता मिलेगा सोना
गोल्ड बॉन्ड आपको फिजिकल गोल्ड से सस्ता पड़ेगा, क्योंकि सरकार डिजिटल भुगतान करने पर प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट भी दे रही है। इससे गोल्ड बांड की कीमत 5,067 रुपये प्रति ग्राम होगी। आपको कम से कम 500 रुपये प्रति 10 ग्राम छूट मिलेगी। इसकी किस्त 8 सितंबर को जारी की जाएगी।

क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड?
सरकार ने फिजिकल गोल्ड की मांग में कमी लाने के लिए नवंबर, 2015 में यह स्कीम शुरू की थी। सॉवरेन गोल्ड बांड में निवेशक को फिजिकल रूप में सोना नहीं मिलता। इसमें आपको सोना खरीदने पर एक होल्डिंग सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। यह फिजिकल गोल्ड से ज्यादा सुरक्षित होता है। सबसे अच्छी बात है कि इलेक्ट्रॉनिक रूप में होने की वजह से इसकी शुद्धता पर सवाल नहीं उठा सकते। गोल्ड बॉन्ड RBI की ओर से जारी किए जाते हैं।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के फायदे
एक वित्त वर्ष में एक व्यक्ति अधिकतम 500 ग्राम गोल्ड बॉन्ड ही खरीद सकता है। जबकि न्यूनतम निवेश 1 ग्राम होना चाहिए। एक व्यक्ति, HUF अपने पास 4 किलो से ज्यादा गोल्ड बॉन्ड नहीं रख सकता है। इन बॉन्ड्स की अवधि 8 साल की होती है और 5वें साल के बाद से इसे निकाला जा सकता है।

Petrol Price में मामूली इजाफा, 6 महीने के उच्चतम स्तर पर Crude Oil Price

कैसे खरीदें गोल्ड बॉन्ड?
आप किसी भी बैंक से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं। इसके अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ( SHCIL ) से भी खरीद सकते हैं। साथ ही डाकघरों, मान्यता प्राप्त एक्सचेंज से भी खरीदा जा सकता है। 31 अगस्त से 4 सितंबर के बीच गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YUnHz1

खराब GDP Data के बाद भी Share Market में तेजी, जानिए क्या है सबसे बड़ी वजह

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ( Share Market ) में बीते सत्र में निराशाजनक कारोबार माहौल में सेंसेक्स ( Sensex ) और निफ्टी ( Nifty 50 ) दो फीसदी से ज्यादा लुढ़के थे। जिसके बाद आज मंगलवार को रिकवरी देखने को मिल रही है। ताज्जुब की बात तो ये है कि कल शाम को जीडीपी ( GDP ) के 40 साल में सबसे खराब आंकड़ें देखने को मिले थे। कोरोना काल के दौरान चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश के जीडीपी में 23.9 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। जानकारों की मानें तो बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट कोर इंडस्ट्री ( Core Industry ) के आंकड़ों, अनलॉक 4, एग्रीकल्चर सेक्टर में बढ़त, मानसून में तेजी आदि की वजह से बना है। निवेशकों को उम्मीद जगी है कि आने वाले दिनों में या यूं कहें कि दूसरी तिमाही में इकोनॉमी में सुधार देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि मौजूदा समय में सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

कोर इंडस्ट्री में सुधार
जीडीपी के आंकड़े आने से पहले कोर इंडस्ट्री के आंकड़े सरकार की ओर से जारी किए थे। कोर इंडस्ट्री लगातार पांचे महीने -9.6 फीसदी पर रही थी, लेकिन निवेशकों ने इसे सुधार का संकेत माना है। क्योंकि जून के महीने में कोर इंडस्ट्री -12.6 फीसदी पर था। जबकि मई के महीने में 22 फीसदी और अप्रैल के महीने में कोर इंडस्ट्री -37 फीसदी पर पहुंच गई थी। यानी अप्रैल के बाद कोर इंडस्ट्री में लगातार सुधार देखने को मिल रहा है। अगस्त और सितंबर के आंकड़ों में यह पॉजिटिव में भी दिखाई दे सकता है।

यह भी पढ़ेंः- LIC Foundation Day पर जारी हुए आंकड़े, 2019-20 में बेची रिकॉर्ड 2 करोड़ से ज्यादा New Policies

अनलॉक 4 की शुरुआत
निवेशकों की मानें तो सितंबर के पहले महीने से अनलॉक 4 की शुरुआत हो चुकी है। जिसके तहत अब राज्य भी अपनी मर्जी से लॉकडाउन नहीं लगा पाएंगे। यानी बात साफ है कि देश से लॉकडाउन हट गया है। सिर्फ कंटेनमेंट जोन को छोड़कर। देश की लाइफ लाइन कहे जाने वाली मेट्रो ट्रेन भी शुरू होगी। इससे इकोनॉमी के पटरी पर लौटने में मदद मिलेगी। जिसकी वजह से निवेशकों को इससे राहत मिली है।

एग्रीकल्चर सेक्टर में तेजी
जीडीपी के आंकड़ों में सबसे अच्छी बात देखने को मिली एग्रीकल्चर सेक्टर में तेजी। यानी रूरल इकोनॉमी में लॉकडाउन का असर नहीं देखने को मिला है। पिछले साल के मुकाबले इसमें तेजी देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार एग्रीकल्चर जीडीपी 3.4 फीसदी आंकी गई है। जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 3 फीसदी पर थी। यह देश की इकोनॉमी के अच्छे संकेत है। जिसका पॉजिटिव इंपैक्ट बाजार में भी देखने को मिला।

यह भी पढ़ेंः- लगातार दूसरे महीने में आम लोगों को राहत, जानिए कितने हुए LPG Gas Cylinder के दाम

बेहतर मानसून
भले ही देश के कई हिस्सों में अतिवर्षा के कारण बाढ़ स्थिति देखने को मिली। लेकिन ओवरऑल मानसून के संकेत अच्छे मिले। जिसके आगे भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अच्छे मानसून के कारण एग्रीकल्चर में ग्रोथ देखने को मिला है।

यह भी पढ़ेंः- Petrol Price में मामूली इजाफा, 6 महीने के उच्चतम स्तर पर Crude Oil Price

शेयर बाजार में तेजी
दोपहर 12 बजकर 10 मिनअ पर शेयर बाजार में करीब 285 अंकों की तेजी देखने को मिल रही है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 284.19 अंकों की बढ़त के साथ 38912.48 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 72 अंकों की बढ़त के साथ 11459 अंकों की बढ़त बनाए हुए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bfBa9N