Thursday, March 30, 2023

हार्डी संधु ने किया कंफर्म, जल्द होने वाली है परिणीति और राघव चड्ढा की शादी, सिंगर ने फोन कर दी बधाई

Parineeti Chopra With Raghav Chadha: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के डेटिंग के रूमर्स सुर्खियों में हैं। दोनों मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे, जिसके बाद से दोनों की अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई है। अब खबर आ रही है कि जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब दोनों की शादी को लेकर हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) ने बड़ा खुलासा किया है। हार्डी संधु ने दोनों की शादी पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कंफर्म कर दिया है कि एक्ट्रेस अब अपनी लाइफ में सेटल होने जा रही हैं।

हाल ही में सिंगर और एक्टर हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) ने कहा कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आखिरकार लाइफ में सेटल हो रही हैं। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि ये आखिरकार हो रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'

सिंगर ने बताया कि 'जब हम कोड नेम: तिरंगा की शूटिंग कर रहे थे, तो हम शादी के बारे में चर्चा करते थे और वो कहती थी कि 'मैं तभी शादी करूंगी, जब मुझे लगेगा कि मुझे सही लड़का मिल गया है।' सिंगर ने ये भी कंफर्म किया है कि उन्होंने परिणीति से बात की है और उन्हें फोन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, 'हां, मैंने उन्हें फोन किया और बधाई दी।'

यह भी पढ़ें- नोएडा की फिल्म सिटी में रजनीकांत खरीदेंगे ज़मीन

रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे को तब से जानते हैं, जब वे यूके में पढ़ाई कर रहे थे। ख़बरों के मुताबिक़, परिणीति चोपड़ा मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ रही थी तो वहीं राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के स्टूडेंट रहे हैं। इसी साल जनवरी में लंदन में हुए यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड्स में दोनों शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- शादी की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर परिणीति को लेने पहुंचे राघव



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZHxARVG

बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है नानी और कीर्ति सुरेश की फिल्म दशहरा

Dasara Review: एडवांस बुकिंग में करोड़ों कमा चुकी साउथ सुपरस्टार नानी और कृति सुरेश की फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म 'दशहरा' को लोगों का काफी तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सूत्रों की मानें तो यह नानी की करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म हो सकती है। 'दशहरा' एक तेलुगू फिल्म है। यह फिल्म अजय देवगन स्टारर 'भोला' के साथ क्लैश कर रही है। आज अजय देवगन और तब्बू फिल्म भोला (Bholaa Movie) भी आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दोनों ही फिल्में साथ में रिलीज हो रही है। फिल्म को मिल रहे रिस्पांस से लग रहा है कि नानी की फिल्म 'दासरा' अजय देवगन की फिल्म भोला को कड़ी टक्कर दे सकती है। 'दशहरा' आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 300 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की गई है। जबकि अजय देवगन की फिल्म को हिंदी और Imax में रिलीज किया गया है। एडवांस बुकिंग की बात करें तो दोनों ही फिल्मों के कई थियेटर्स के सारे शोज बिक चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या धमाल मचाएगी यह पहले दिन का बॉक्स ऑफिस तय करेगा।


बहरहाल, देखने वाली बात ये होगी कि (Nani Dasara) नानी की फिल्म दशहरा (Dasara) प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'बाहुबली', एनटीआर और रामचरण की 'आरआरआर' और एक्टर यश की केजीएफ 2 सहित साउथ की बाकी सुपरिहट फिल्मों जैसा रिकॉर्ड बना पाएगी या नहीं। दशहरा फिल्म ने पहले दिन के एडवांस बुकिंग ग्रॉस 1 से 2 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिलहाल, अभीतक कुल 50 हजार से 1 लाख फिलहाल बुक हुए हैं। तो वहीं अजय देवगन की फिल्म भोला (Bholaa) ने भी एडवांस बुकिंग में 35K के आसपास टिकट बुक हुए थे।

यह भी पढ़ें: यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका के साथ हुआ हादसा

निर्देशक श्रीकांत ओडेला ने सिंगरेनी क्षेत्र के गोदावरीखानी के पास एक गांव की कहानी पर आधारित फिल्म दसरा (Dasara Movie) बनाई है। श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर सिनेमा के बैनर तले सुधाकर चेरुकुरी द्वारा निर्मित फिल्म है दशहरा। पैन इंडिया फिल्म दशहरा आज तेलुगु के साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो चुकी है। लेकिन इसके साथ ही मेकर्स को एक झटका भी लगा है। फिल्म तुरंत ही ऑनलाइन लीक हो गई।

फिल्म (Dasara Movie Review) को मिल रहे अबतक के रिस्पांस से लग रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा सकती है। नानी (Nani) और कृति सुरेश (Keerthy Suresh) की फिल्म दशहरा लोगों के बीच बज बनाए हुए है। फिल्म को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं। नानी (Nani) की फिल्म पायरेसी (Dasara Leaked Online) का शिकार हो गई है। रिलीज के साथ ही नानी की फिल्म 'दशहरा' कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। 'दसरा' तमिलरॉकर्स (Tamilrockers), फिल्मीजिला (Filmyzilla) और यूटोरेंट (UTorrent) जैसी साइट्स पर ऑनलाइन लीक हो गई है। जिससे मेकर्स को जबरदस्त झटका लगा है। बहरहाल, इससे अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म भोला (Film Bholaa) को जरूर फायदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: 'भोला' का तूफान, क्या अजय देवगन की फिल्म तोड़ पाएगी पठान का रिकॉर्ड



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/mPXVBns

राम नवमी पर 'आदिपुरुष' के नये पोस्टर को देख भड़के यूजर्स, बोले- धर्म का ऐसा मजाक, फिल्म को बताया कार्टून

Adipurush New Poster : डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। राम नवमी के शुभ अवसर पर प्रभास (Prabhas) और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। जिसमें प्रभास प्रभु श्रीराम और कृति माता सीता के रोल में नजर आ रही हैं, जबकि सनी सिंह (Sunny Singh) लक्ष्मण के लुक में हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने रावण का रोल प्ले किया है। नए पोस्टर की रिलीज के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। लेकिन यूजर्स अभी भी फिल्म और किरदारों के लुक से संतुष्ट नहीं हैं। वे ट्विटर पर 'आदिपुरुष' के नए पोस्टर को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

जाहिर है कि साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' रामायण पर बेस्ड फिल्म है। राम नवमी पर प्रभास ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए फैंस को राम नवमी की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लिश, हिंदी और तेलुगू में लिखा, 'मंत्रों से बढ़कर तेरा नाम, जय श्री राम।' प्रभास के अलावा डायरेक्टर ओम राउत और कृति सेनन ने भी ये पोस्टर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

उधर, नया पोस्टर सामने आते ही यूजर्स सोशल मीडिया पर भड़क गए। उनका कहना था कि हिंदुओं की आस्था के साथ खेलना कब बंद होगा। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'प्लीज रहने दो क्यों मजाक बना रहे हो क्लचर का।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मजाक चल रहा है कि क्या जो मन में आ रहा है वो बना के रख दिया है। मतलब श्री राम का एक अलग भव्य अवतार है वो फिल्म से पूरी तरह गायब है। आदिपुरुष पैसे की बरबादी है और ये सिर्फ हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है।'

यह भी पढ़े - एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे सलमान और शाहरुख, इस दिन से शुरू होगी 'पठान बनाम टाइगर' की शूटिंग

वहीं एक यूजर ने तो 500 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' को कार्टून बताते हुए लिखा, 'ये फिल्म कार्टून ज्यादा लग रहा है।' अन्य यूजर ने पोस्टर में लक्ष्ण के आउफिट पर निशाना साधते हुए लिखा है, 'लक्ष्मण के कैरेक्टर ने डिजाइनर लेदर स्ट्रेप पहनी है।' जबकि एक अन्य यूजर ने माता सीता के रोल में कृति सेनन को उनके लुक के लिए ट्रोल किया है। यूजर ने लिखा, 'कृति सेनन कहीं से कहीं तक सीता नहीं लग रही है।' टीजर लॉन्च के बाद से ही ऑडियंस हनुमान के लुक को लेकर नाराज है। लोगों का कहना है कि 'हनुमान का चेहरा देखकर ऐसा लग रहा है कि वो मुस्लिम धर्म के हैं।'

गौरतलब है कि 'आदिपुरुष' पहले जनवरी 2023 में रिलीज होने वाली थी लेकिन टीजर में वीएफएक्स (VFX) को देखने के बाद काफी विवाद हुआ। टीजर में रावण, सीता और हनुमान के लुक को लेकर काफी बवाल हुआ था। इतना ही नहीं फिल्म को बैन करने की मांग भी उठी थी। जिसके बाद मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बढ़ा दी थी। इस बीच मेकर्स ने मजबूरत फिल्म में कई बदलाव भी किए ताकि फिल्म को बिना किसी विवाद के रिलीज किया जा सके।

यह भी पढ़े - एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा जून 2023, शाहरुख से प्रभास तक की ये फिल्में बाॅक्स ऑफिस पर काटेंगी गदर

बता दें कि अब प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' को 16 जून को बॉक्स ऑफिस पर ग्लोबली रिलीज किया जाएगा। फिल्म आईमैक्स और 3डी में रिलीज होगी। फिल्म को ओम राउत ने निर्देशित किया है। टी-सीरीज़, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर ने प्रोड्यूस किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/SW6gjI0

प्रियंका चोपड़ा के बाद छलका ऐश्वर्या राय का दर्द, बोलीं- मुझसे पांच फिल्में छीन ली गईं और फिर....

पिछले दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बाॅलीवुड इंडस्ट्री को अचानक छोड़ने की वजह बताई थी। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें मनमुताबिक फिल्में नहीं मिल रहीं थी। उन्हें कोने में धकेला जा रहा था। इसलिए उन्होंने हाॅलीवुड इंडस्ट्री का रुख किया। प्रियंका के बाद अब पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने चैंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि एक समय पर उन्हें पांच फिल्मों से हटाया गया था। जब बिना किसी क्लियरिफिकेशन के उनसे ये फिल्में छीन ली गईं तो वह हैरान और काफी हर्ट हुई थीं।

ऐश्वर्या राय ने इन सभी बातों का खुलासा सिमी गरेवाल के साथ इंटरव्यू में किया था। जिसका एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सिमी शाहरुख खान का जिक्र करते हुए नजर आती हैं और कहती हैं, 'आप पांच फिल्मों में साथ काम कर रहे थे, है ना.. ऐश वीर जारा आपके लिए लिखी गई थी।' इस पर एक्ट्रेस हल्का सा मुस्कुराते हुए बोलीं, 'कुछ ऐसी फिल्में थीं जो मेरे साथ होने वाली थीं लेकिन अचानक वे बिना किसी कारण के नहीं हो रही थीं मेरे पास कभी इसका जवाब नहीं था कि क्यों?'

इस पर सिमी ने पूछा कि क्या फिल्मों से बाहर निकलना उनका फैसला था तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'नहीं, यह मेरा फैसला नहीं था।' ऐश्वर्या ने आगे बताया कि 'मैं क्लियरली हैरान, कंफ्यूज और निश्चित रूप से हर्ट थी।' सिमी ने आगे कहा, 'क्या उस अनुभव ने बॉलीवुड में काम करने के तरीके के बारे में आपका पॉइंट ऑफ व्यू बदल दिया।' इस पर ऐश्वर्या कहती हैं, 'आपने जो कुछ भी सुना है, उसके बारे में आप ज्यादा जागरूक हो जाते हैं। जैसे टर्म्स ऑफ सिचुएशन, लोगों का अन्य लोगों या अन्य प्रोजेक्ट पर प्रभाव पड़ता है। यह क्लियर हो गया कि यह मेरे साथ भी हो सकता है।'

यह भी पढ़े - एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा जून 2023, शाहरुख से प्रभास तक की ये फिल्में बाॅक्स ऑफिस पर काटेंगी गदर

गौरतलब है कि एक समय पर ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान (Shahrukh Khan) साथ में फिल्म करने वाले थे। इनमें 'चलते चलते', 'कल हो ना हो' और 'वीर जारा' जैसी फिल्में शामिल थीं। जब सिमी ने इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या से पूछा कि क्या उन्होंने कभी शाहरुख से उनके फैसले पर सवाल उठाया था। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'यह मेरे नेचर में नहीं है, अगर किसी को इसे समझाने की जरूरत महसूस होती है, तो वे करेंगे, अगर उन्होंने कभी नहीं किया तो उनका इरादा कभी नहीं था।'

ऐश्वर्या ने आगे कहा कि 'क्या और क्यों के बारे में सवाल करना मेरे स्वभाव में नहीं है। शायद अपने अंदर लेकिन मैं किसी शख्स के पास नहीं जाऊंगी और पूछूंगी कि क्यों, भगवान की कृपा से मैं दूसरे द्वारा डिफाइन नहीं हूं।' गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय ने आखिरी बार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में काम किया था। अब एक्ट्रेस मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' (Ponniyin Selvan 2) में दिखाई देंगी। बीते दिनों ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। जबकि 'पीएस 2' 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़े - एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे सलमान और शाहरुख, इस दिन से शुरू होगी 'पठान बनाम टाइगर' की शूटिंग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/QInCD92

Wednesday, March 29, 2023

भोला में अजय देवगन की परफॉर्मेंस देख नहीं रुकीं काजोल की तालियां, तारीफ करते हुए कह दी बड़ी बात

बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'भोला' (Bholaa) का इंतजार खत्म हुआ। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। एक्टर के फैंस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स में जाना शुरू कर चुके हैं। हालांकि रिलीज से पहले भोला की स्क्रिनिंग रखी गई। जिसमें कई सेलेब्स के साथ अजय देवगन की फैमिली भी फिल्म देखने पहुंची। जिसके बाद एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने पति अजय की फिल्म 'भोला' को देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपला रिव्यू शेयर किया है।

1.png

बता दें कि काजोल ने पति अजय देवगन की डायरेक्टोरियल फिल्म 'भोला' को देखने के बाद इसकी जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, 'मस्ट मस्ट वॉच.. फुल पैसा वसूल.. अजय, मैं पूरे समय ताली बजाती रही और चीयर करती रही। भोला कल 3डी में रिलीज हो रही है।'

यह भी पढ़े - एडवांस बुकिंग में 'भोला' का हुआ बुरा हाल, क्या रिलीज से पहले पिट जाएगी अजय देवगन-तब्बू की फिल्म?

जाहिर है कि 'भोला' तमिल हिट फिल्म 'कैथी' (Kaithi) का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म एक पूर्व-अपराधी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जेल से छूटने के बाद पहली बार अपनी बेटी से मिलने का फैसला करता है, लेकिन इस दौरान वह पुलिस और ड्रग माफिया के बीच पड़ जाता है। देखना दिलचस्प होगा कि वह अपनी बेटी से मिल पाता है या नहीं। इसके लिए वह किस तरह से अपने दुश्मनों का खात्मा करेगा।

बता दें कि 'भोला' में अजय देवगन के अलावा दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा, विनीत कुमार, गजराज राव और तब्बू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में एक्टिंग के साथ इसका निर्देशन भी अजय देवगन ने ही किया है। इससे पहले उन्होंने 2008 में 'यू मी और हम', 2016 में 'शिवाय' और 2022 में 'रनवे 34' का निर्देशन किया था। गौरतलब है कि अजय आखिरी बार फिल्म 'दृश्यम 2' में नजर आए थे। बीते साल रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। देखना दिलचस्प होगा कि 'भोला' से अजय देवगन अपनी ही फिल्म 'दृयश्म 2' का रिकाॅर्ड ब्रेक कर पाते हैं या नहीं।

यह भी पढ़े - एक्शन और एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा जून 2023, शाहरुख से प्रभास तक की ये फिल्में बाॅक्स ऑफिस पर काटेंगी गदर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/N3q1tiY

राम नवमी के शुभ दिन आदिपुरुष का नया पोस्टर हुआ रिलीज, मंत्रों से बढ़के तेरा नाम 'जय श्री राम'

Adipurush Poster On Ram Navmi: रामनवमी पर हुआ 'आदिपुरुष' का दर्शन। रामनवमी के शुभ अवसर पर प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' का नया पोस्टर सामने आ चुका है। साथ ही इसकी नई रिलीज डेट के बारें में भी जानकारी दी गई है। इस पोस्टर में प्रभास, भगवान श्रीराम की भूमिका में नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके बगल में कृति सेनन माता सीता के किरदार में दिख रही हैं। इतना ही नहीं सनी सिंह भी लक्ष्मण के किरदार में खूब जंच रहे हैं। इतना ही नहीं इस मूवी में सैफ अली खान रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। रामनवमी के मौके पर सुबह 7 बजे के आस पास इसका नया पोस्टर जारी किया गया है। वहीं, इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा है, मंत्रों से बढ़के तेरा नाम 'जय श्री राम'। पोस्टर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इसे कुछ ही मिनटों के अंदर हजारों लाइक मिल चुके हैं। साथ ही फैंस कमेंट सेक्शन में 'जय श्री राम' लिखते हुए इसकी रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।


फिल्म ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) को 2डी, 3डी, Imax जैसे फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा। फिल्म ‘आदिपुरुष’ को दुनिया भर के करीब 20 हजार स्क्रीन्स पर 16 जून को रिलीज करने की तैयारी है। इस फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये है। ऐसे में मेकर्स और दर्शक दोनों को इससे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। फिल्म में प्रभास (Prabhas), कृति सेनन (Kriti Sanon), सनी सिंह (Sunny Singh) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने लीड रोल निभाया है।


निर्देशक ओम राउत और निर्माता भूषण कुमार ने पोस्टर रिलीज से पहले जम्मू के कटरा जाकर मां वैष्णो देवी का आशीर्वाद लिया था। वहीं, बुधवार को नवरात्रि की अष्टमी का अनुष्ठान भी टी सीरीज के कार्यालय में विधि विधान पूर्वक संपन्न हुआ। फिल्म 'आदिपुरुष' के जरिए भगवान श्रीराम के पराक्रमी स्वरूप को लोगों के सामने दर्शाना है।


ओम राउत ने पिल्म के पोस्टर के साथ आदिपुरुष की नई रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। यह फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को आईमैक्स फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा। इसके लिए आईमैक्स लैब में इसका काम करीब करीब पूरा हो चुका है। फिल्म ‘आदिपुरुष’ को तेलुगू भाषा में बनाया गया है। वहीं, इसे एक दर्जन भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है। भारत में यह तमिल, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बांग्ला और उड़िया में रिलीज होगी। साथ ही अंग्रेजी, चीनी, भाषा (थाईलैंड की भाषा), कोरियाई, जापानी और बाकी भाषाओं में भी डब करने का प्लान है। तो आप भी बोलिए मंत्रों से बढ़के तेरा नाम 'जय श्री राम'।

यह भी पढ़ें: 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में छा गईं ऐश्वर्या राय, मणिरत्नम की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/iF6Q8Oy

राखी सावंत ने उड़ाया मलाइका अरोड़ा की चाल का मजाक, कैमरे के सामने मटक-मटक कर करने लगीं डक वॉक

Rakhi Sawant Copy Malaika Arora Walk Style: राखी सावंत अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा करती हैं कि वो सुर्खियों में आ जाती हैं। राखी सावंत (Rakhi Sawant)अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई थीं। उनके सुर्खियों में होने की वजह कोई और नहीं बल्कि उनके पति आदिल खान थे। हालांकि वो अब इससे उबर चुकी हैं। राखी सावंत ने हाल ही में अपना नया म्यूजिक वीडियो 'झूठा' रिलीज किया है। ये गाना उनकी असल जिंदगी पर बेस्ड है। कुछ भी पति आदिल खान की वजह से राखी के जीवन में पिछले कुछ दिनों में हुआ है वो सब इस म्यूजिक वीडियो में बयां किया गया है। अब इसी बीच राखी सावंत का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें ड्रामा क्वीन जिम वियर पहनकर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की चाल का मजाक उड़ाते दिखाई दे रही हैं।

राखी सावंत (Rakhi Sawant) को पपाराजी ने जिम के बाहर स्पॉट किया था। इस दौरान उन्होंने उसी के हिसाब से आउटफिट पहनी रखी थी। राखी सावंत का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो पैपराजी से कहती हुई नजर आ रही है कि मैं मलाइका अरोड़ा की तरह चलकर दिखाऊ।

इसके बाद राखी सावंत मलाइका की तरह चलती हुई दिखाई देती है। राखी थोड़ी सा वॉक करके दिखाती है औऱ फिर कैमरे के सामने पोज मारती हुई दिखाई देती है। वीडियो के आखिर में राखी सावंत कहती है कि लेकिन मलाइका अरोड़ा मेरी फेवरेट है। आप भी यहां देखिए राखी सावंत से जुड़ा वायरल होता हुआ वीडियो यहां।

यह भी पढ़ें- किसी का भाई किसी की जान' के सेट से वायरल हुआ शहनाज और राघव का वीडियो

राखी सावंत ने मई 2022 में आदिल खान से निकाह किया था। आदिल पर धोखाधड़ी, मारपीट और रेप का आरोप लगाया है और वह मैसूर जेल में हैं। हालांकि, राखी ने खुलकर कहा है कि वह आदिल को तलाक नहीं देंगी।

यह भी पढ़ें- 3 इडियट्स के सीक्वल में नहीं दिखेगा 'असली रैंचो'!



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8SZ1iYD

जब निक जोनस ने ट्विटर पर मांगा था प्रियंका चोपड़ा का नंबर उस वक्त दूसरे रिलेशनशिप में थीं एक्ट्रेस

Priyanka Chopra प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को साथ में खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में दोनों पैरैट्स बने हैं, कपल ने बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा रखा है। दोनों की भले ही पांच साल होने वाले हैं, लेकिन दोनों में खूब प्यार है। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra ) ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी की थी। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रहे हैं। दोनों दुनियाभर के पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते हैं। अब एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि जब निक जोनस ने ट्विटर पर मांगा था तब वो दूसरे रिलेशनशिप में थीं।

प्रियंका ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बताया है कि जब निक जोनस ने उन्हें सोशल मीडिया पर डायरेक्ट मेसेज करके उनका नंबर मांगा था वह एक कन्फ्यूज्ड रिलेशनशिप में थीं।

प्रियंका उन दिनों किन्हें डेट कर रही थी, उनका नाम न लेते हुए उन्होंने कहा, 'उसने (निक) ट्विटर पर डायरेक्ट मेसेज, उस वक्त मैं एक रिलेशनशिप में थी। वो साल 2016 का था और हमारे कॉमन फ्रेंड्स थे, जो कि मेरे उस पुराने रिलेशनशिप के पक्ष में नहीं थे। वह बताती हैं कि वो उस समय निक से बात करने में बहुत ज्यादा इंटरेस्टेड नहीं थीं।'

यह भी पढ़ें- किसी का भाई किसी की जान' के सेट से वायरल हुआ शहनाज और राघव का वीडियो

प्रियंका ने बताया कि उनके फ्रेंड्स और निक के भाई केविन जोनस ने दोनों को एक-दूसरे से मिलने के लिए पुश किया। प्रियंका ने कहा- लेकिन हम दोनों की तरफ से ये काफी उलझा हुआ था।

दिसंबर, 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के सााथ जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हिंदू और फिर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की थी। दोनों ने शादी से पहले काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।

यह भी पढ़ें- 3 इडियट्स के सीक्वल में नहीं दिखेगा 'असली रैंचो'!



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gvc6plL

लिंकअप की खबरों के बीच 'किसी का भाई किसी की जान' के सेट से वायरल हुआ शहनाज और राघव का वीडियो

shehnaaz gill and raghav juyal: रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से मशहूर हुईं शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज और अपनी मासूमियत से सभी के दिलों पर राज करती हैं। इसनका सादगी से भरा अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। इन दिनों एक्ट्रेस अपनी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि एक और वजह भी है जिसके चलते पंजाब की कैटरीना कैफ सर्खियां बटोर रही हैं और वो है मशहूर डांसर और एक्टर राघव जुयाल (Raghav Juyal) संग लिंकअप की खबर। दोनों जल्द ही किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले हैं। सेट से दोनों का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और राघव जुयाल (Raghav Juyal) जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आने वाले हैं। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि शहनाज़ और राघव हाल ही में एक साथ ऋषिकेश घूमने गए थे और उन्हें एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है इसके बारे में तो ये दोनों ही जानते होंगे।

सलमान खान (Salman Khan) की 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए हर कोई काफी एक्साइटेड है। फिल्म का टीजर फैंस का दिल जीत चुका है। सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान इस साल ईद के मौके पर यानी 21 अप्रैल 2023 को रिलीज की जाएगी। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- निमृत कौर अलहूवालिया ने सिर्फ कुर्ती पहनकर दिए कातिलाना पोज



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7ylMTVN

Tuesday, March 28, 2023

एडवांस बुकिंग में 'भोला' का हुआ बुरा हाल, क्या रिलीज से पहले पिट जाएगी अजय देवगन-तब्बू की फिल्म?

बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'भोला' (Bholaa) की रिलीज में बस एक दिन बचा है। फिल्म के मेकर्स कल यानी 30 मार्च को इसे सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं। भोला में एक बार फिर अजय देवगन के साथ तब्बू की जोड़ी दिखाई देगी। जिसके लिए फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हाल ही में मेकर्स ने 'भोला' की एडवांस बुकिंग (Bholaa Advance Booking) शुरू कर दी है। जिसके पहले दिन के आकड़ें सामने आ गए हैं। लेकिन ये आंकड़े उम्मीद से काफी कम हैं। जिसके बाद से ट्रेड एनालिस्टों के बीच खलबली मची हुई है।

बता दें कि 'भोला' के पहले दिन की एडवांस बुकिंग में आए आंकड़े काफी कम हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ने अब तक कुल 64 लाख रुपए तक की कीमत के टिकट ही बेचे हैं। दूसरे दिन उम्मीद थी की फिल्म के टिकट्स की बिक्री में तेजी आएगी। लेकिन अभी तक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग ने तेजी नहीं पकड़ी। जिसकी वजह से 2 दिन में इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए अब तक करीब 1 करोड़ रुपये ही हासिल किए हैं।

यह भी पढ़े - दीपिका चिखलिया ने फिर माता सीता बनकर जीता लोगों का दिल, देखकर गदगद हुए फैंस ने कही ये बात

एडवांस बुकिंग में आई रिपोर्ट को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट ने उम्मीद जताई है कि फिल्म 'भोला' पहले दिन करीब 20 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी। हालांकि यह 30 मार्च को देखना ही दिलचस्प होगा कि फिल्म को दर्शकों से कैसा वर्ड ऑफ माउथ मिलता है। फिल्म की कमाई बहुत हद तक इसके वर्ड ऑफ माउथ पर ही निर्भर करेगी।

गौरतलब है कि अजय देवगन की 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। जो सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं अब सुपरस्टार अपनी दूसरी फिल्म 'भोला' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को खुद अजय ने डायरेक्ट किया है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि 'भोला' तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कैथी' (Kaithi) की हिंदी रीमेक है। कैथी को निर्देशक लोकेश कनगराज ने बनाया था। जिसमें सूर्या के भाई कार्थी लीड रोल में थे। वहीं इसकी हिंदी रीमेक में अजय देवगन नजर आएंगे। उनके अलावा तब्बू (Tabu) भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

यह भी पढ़े - भोला की रिलीज से पहले अजय देवगन ने फैंस को दिया सरप्राइज, बताया कब आएगा 'मैदान' का टीजर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/pKmPAXE

3 इडियट्स के सीक्वल में नहीं दिखेगा 'असली रैंचो'! जावेद जाफरी ने वीडियो शेयर कर जताई नाराजगी

3 idiots sequel: राजकुमार हिरानी की 3 इडियट्स एक ऐसी फिल्म है जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। 2009 में आई इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा में एक अलग बेंच मार्क सेट किया था। फिल्म के किरादारों को भी खूब पसंद किया गया था। अब एक बार फिर ये तिगड़ी साथ दिखने वाली है। हाल ही में इस बात का खुलासा करीना कपूर ने किया था। करीना कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो 3 इडियट्स के सीक्वल की बात करती नज़र आ रही थीं। वहीं अब इसी कड़ी में एक्टर जावेद जाफरी ने भी एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने खुलासा किया है कि इस बार फिल्म में असली रैंचो देखने को नहीं मिलेगा।

जावेद जाफरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसके जरिए एक्टर आमिर खान, शरमन जोशी और आर माधवन के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में जावेद जाफरी ने कहा कि, "मैं ये सब करता नहीं हूं लेकिन मुझे बुरा लगा। आज की ताजा खबर सुनिए, 3 इडियट्स पार्ट 2 बना रहे हैं, वो भी बिना असली ओरिजनल रैंचो के। मतलब हद है, मैं असली रैंचो था, यह तो छोटे (आमिर खान) था। हमने ओरिजिनल साथ में बनाया था, इसलिए हमें सीक्वल भी साथ में बनाना चाहिए।" इसके साथ ही जावेद जाफरी ने मोना सिंह से सवाल करते हुए पूछा कि क्या तुम्हें इसके बारे में पता है?

यह भी पढ़ें- निमृत कौर अलहूवालिया ने सिर्फ कुर्ती पहनकर दिए कातिलाना पोज

साल 2009 की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ में आमिर खान के साथ करीना कपूर भी नजर आई थीं। फिल्म के 13 साल गुजरने के बाद रैंचो, राजू रस्तोगी और फरहान कुरैशी एक बार फिर से साथ नजर आए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- 'किन्नर हैं उर्फी जावेद'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hECtMA8

'द बिग बैंग थ्योरी' में माधुरी दीक्षित पर हुई भद्दी टिप्पणी से फूटा जया बच्चन का गुस्सा, बोलीं- इन्हें पागलखाने भेजना चाहिए...

हाॅलीवुड के पाॅपुलर शो 'द बिग बैंग थ्योरी' (The Big Bang Theory) के एक शो के लेकर बवाल मच गया है। शो में बाॅलीवुड की दो एक्ट्रेसेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit ) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की बेहद आपत्तिजनक तुलना की गई है। हालांकि इस मामले में राजनीतिक विश्लेषक मिथुन विजय कुमार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) को कानूनी नोटिस भेजकर शो को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस शो में जिस तरीके से माधुरी दीक्षित पर कमेंट किया गया है, वह बेहद अपमानजनक है। इस बीच दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने भी कुणाल नायर (Kunal Nayyar) पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। साथ ही एक्टर की जमकर लताड़ लगाई है।

जया बच्चन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने शो बिग बैंग थ्योरी में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय पर घटिया कमेंट करने को लेकर कहा कि 'क्या यह आदमी कुणाल नायर पागल है। बड़ी गंदी जुबान है, उसे तो पागलखाने भेज देना चाहिए। यह सवाल तो उसके परिवार से पूछना चाहिए कि इस कमेंट पर उनको कैसा लगता।'

जया बच्चन के अलावा एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि 'यह कैसा बेतुका कमेंट है। मुझे इस एपिसोड का कोई आइडिया नहीं है, इसलिए मुझे कमेंट नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर यह बात सच है तो ये उनकी घटिया मेंटलिटी को दर्शाता है। हैरानी हो रही है कि उनको यह सच में मजाकिया लगता है।'

यह भी पढ़े - सलमान खान के फैंस को बड़ा झटका, ईद पर नहीं रिलीज होगी 'किसी का भाई किसी की जान'!

बता दें कि हाल ही में ओटीटी प्लेटफाॅर्म नेटफ्लिक्स पर 'बिग बैंग थ्योरी' का लेटेस्ट एपिसोड स्ट्रीम किया गया था। शो के एक एपिसोड में जिम पार्सन्स अपने किरदार में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय की तुलना करते हैं। डायलॉग में वह कहते हैं, 'ऐश्वर्या गरीबों की माधुरी दीक्षित हैं। इसके बाद कुणाल नायर ने कहा, ऐश्वर्या राय देवी की तरह थीं और उनकी तुलना में माधुरी दीक्षित लेपरस प्रॉस्टिट्यूट हैं।'

जैसे ही यह एपिसोड नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया तो इस तरीके के कमेंट्स को देखने के बाद फैंस का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। माधुरी और ऐश्वर्या के लिए इस तरीके के अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आया है। यही वजह है कि मिथुन विजय कुमार ने नेटफ्लिक्स को इसके लिए नोटिस तक जारी कर दिया है।

यह भी पढ़े - सेट पर हुए हादसे के बाद पहली बार घर से निकले अमिताभ बच्चन, हाथ में पट्टी देख फैंस हुए परेशान



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Er7OanS

भोला की रिलीज से पहले अजय देवगन ने फैंस को दिया सरप्राइज, बताया कब आएगा 'मैदान' का टीजर

बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) पिछले काफी समय से अपनी फिल्म 'भोला' (Bholaa) को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। उनकी फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि फिल्म का रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस बीच एक्टर ने अपने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, अजय 'भोला' के अलावा फिल्म 'मैदान' (Maidaan) में भी नजर आएंगे। ऐसे में उन्होंने 'मैदान' के टीजर की रिलीज डेट जारी कर दी है। इसका कनेक्शन भोला से जुड़ा हुआ है।

गौरतलब है कि अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'भोला' काफी दिनों से चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की ये फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) की तरह बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई करने वाली है। फैंस भी इसे लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म भोला में अजय देवगन और तब्बू के साथ-साथ अभिषेक बच्चन, अमाला पॉल, दीपक डोबरियाल, किरण कुमार, संजय मिश्रा और मकरंद देशपांडे नजर आने वाले है।

यह भी पढ़े - सलमान खान के फैंस को बड़ा झटका, ईद पर नहीं रिलीज होगी 'किसी का भाई किसी की जान' !



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/XmFSCIp

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड छोड़ने की वजह बताई तो सपोर्ट में आईं कंगना रनौत, कहा- करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था...

Kangana Ranaut Alleges Karan Johar Banned Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। प्रियंका इंडियन सिनेमा इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्ट्रेसों में से एक हैं और उन्होंने अपने शो और फिल्मों के साथ इंटरनेशनल लेवल पर भी एक मजबूत छाप छोड़ी है। मगर हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा किया वह करियर के पीक पर बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड इसलिए गईं क्योंकि यहां उन्हें कॉर्नर कर दिया गया था और पॉलिटिक्स की जा रही थी। प्रियंका के इस बयान पर अब कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है। प्रियंका के बयान के बाद कंगना ने इंडस्ट्री का माहौल बिगाड़ने का जिम्मेदार करण जौहर को ठहराया है।


प्रियंका को नहीं मिल रहा था बॉलीवुड में काम

हमेशा निडर होकर अपनी बात रखने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में उतर आई हैं। दरअसल, प्रियंका ने इंटरव्यू में किसी का नाम लिए बिना कहा था कि उन्हें बॉलीवुड में काम नहीं मिल रहा था। वह इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स से थक चुकी थीं। प्रियंका ने हिंट दिया है कि लोग उनके करियर को बर्बाद करने पर तुले थे। वहीं, अब कंगना ने अपने ट्वीट में करण जौहर के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है।


कंगना ने करण जौहर पर लगाए आरोप


उन्होंने ट्वीट कर कहा, "बॉलीवुड के बारे में प्रियंका चोपड़ा का यही कहना है, लोगों ने उनके खिलाफ गैंग बना लिया था, उन्हें परेशान किया गया और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से बाहर निकाला गया। एक सेल्फ मेड वुमन को भारत छोड़ने पर मजबूर किया गया। सब जानते हैं कि करण जौहर ने उन्हें बैन किया था।"


कंगना पहले भी करण जौहर पर लगा चुकी हैं आरोप


प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत के बयानों ने सनसनी मची दी है। देखना यह है कि दोनों एक्ट्रेस के इन बयानों के बाद करण जौहर या फिर अन्य बॉलीवुड सेलेब्स कैसे रिएक्ट करते हैं। गौरतलब है कि कंगना रनौत पहले भी कई बार करण जौहर पर निशाना साध चुकी हैं और वह उन्हें बॉलीवुड में नेपोटिजम को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार ठहराती रही हैं।


इस फिल्म में साथ काम कर चुकी हैं प्रियंका और कंगना


वहीं, बात करें दोनों एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की तो कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म 'फैशन' में काम किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म के लिए कंगना ने बेस्ट एक्ट्रेस का नैशनल अवॉर्ड भी जीता था। वहीं, अब कंगना जल्द हीं फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। तो दूसरी तरफ प्रियंका के पास भी हॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट 'सिटाडेल' और 'लव अगेन' है।

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड के लिए बॉलीवुड छोड़ने पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा - 'पॉलिटिक्स से थक गई थी...'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sfAebGY

नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, EPFO ने बढ़ाया EPF पर मिलने वाला ब्याज

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ईपीएफओ ने नौकरीपेशा लोगों को बड़ी खुशखबरी दी है। ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ट्रस्ट ने पीएफ पर मिलने वाले ब्याज पर इजाफा कर दिया है। सरकार ने ईपीएफ ब्याज दर को 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.15 फीसदी कर दिया है। सीबीटी के निर्णय के बाद ईपीएफ जमा सीबीटी के फैसले के बाद 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा।

 

चार दशक की सबसे कम ब्याज दर थी


सरकार ने ईपीएफ ब्याज दर को बढ़ाकर 8.15 फीसदी कर दिया है। पिछले साल सीबीटी ने ईपीएफ की दरों को 40 साल के लोअर लेवल पर ला दिया था। मार्च 2022 में ईपीएफओ ने 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.1 प्रतिशत कर दिया था। यह 2020-21 में 8.5 प्रतिशत था। आपको बता दे कि यह 1977-78 के बाद सबसे कम था, उस समय ईपीएफ पर 8 प्रतिशत ब्याज दर थी।

 

सरकार से अनुमोदन मिलने के बाद खातों में आएगा पैसा

ईपीएफ जमा सीबीटी के फैसले के बाद 2022-23 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। सरकार से अनुमोदन मिलने के बाद वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफओ में जमा राशि पर ब्याज उपभोक्ताओं के खातों में जमा कर दिया जाएगा।


7 करोड़ से ज्यादा हैं ईपीएफओ सदस्य


वर्तमान में ईपीएफओ में 7 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं। सरकार के इस फैसले के बाद इन सभी को बढ़ी हुई ब्याज दरों को फायदा मिलेगा। इस साल जनवरी में ईपीएफओ ने भविष्य निधि अकाउंट में कुल 14.86 लाख मेंबर जोड़े थे। कुल मिलाकर करीब 7.77 लाख नए सदस्य पहली बार ईपीएफओ के दायरे में आए हैं। इस महीने 3.54 लाख सदस्य ईपीएफओ से बाहर निकाला गया है।

 

ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस


आप घर बैठे अपने पीएफ अकाउंट का पासबुक चेक कर सकते हैं। इसके लिए कई तरीके हैं। इसे आप एसएमएस या फिर Missed Call के जरिए भी चेक कर सकते हैं। मैसेज के लिए 7738299899 नंबर पर 'EPFOHO UAN ENG' लिखकर भेजना होगा। वहीं, 9966044425 Missed call भी कर सकते हैं। या फिर आप EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AF3ZTDf