Thursday, April 6, 2023

YRF की 7वीं फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' को डायरेक्ट करेंगे सिद्धार्थ आनंद, अगले साल से शुरु होगी शूटिंग

YRF Spy Universe : इस साल शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' (Pathaan) जबरदस्त ब्लाॅकबस्टर हिट हुई। जिसने हिंदी सिनेमा में कई इतिहास रच दिए। यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स (Spy Universe) में बनी 'पठान' की जबरदस्त सफलता के बाद से खबरें थीं कि जल्द आदित्य चोपड़ा 'टाइगर वर्सेज पठान' (Tiger Vs Pathaan) को बनाएंगे। अब इस बात पर पक्की मुहर लग गई है। 'टाइगर वर्सेज पठान' में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) पठान और टाइगर के जासूस के रूप में अपनी भूमिकाओं में फिर से दिखेंगे। फिल्म में कथित तौर पर दो एजेंटों के बीच आमना-सामना होगा। जबकि इस फिल्म को सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) डायरेक्ट करेंगे।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने कुछ देर पहले ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'BIGGG डेवलपमेंट... सलमान खान-शाहरुख खान स्टारर को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे... #सलमान खान और #शाहरुख खान स्टारर #टाइगरवसेजपठान #सिद्धार्थआनंद द्वारा निर्देशित होगी... जनवरी 2024 में इसकी शूटिंग शुरू होगी... #आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित यह निर्मित की जाएगी। #YRF..' वहीं अन्य ट्वीट में लिखा, '#TigervsPathaan #YRFSpyUniverse की 7वीं फिल्म होगी, जो #Pathaan, #Tiger3 और #War2 की घटनाओं के बारे में बताएगी।'

गौरतलब है कि यशराज फल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्में 'टाइगर' और 'पठान' में सलमान खान और शाहरुख खान ये दोनों ही रॉ एजेंट की भूमिका में दिखे थे। एक ओर जहां 'पठान' में दीपिका पादुकोण थीं तो वहीं दूसरी ओर 'टाइगर' में कटरीना कैफ नजर आई थीं। पठान में टाइगर का कैमियो हो चुका है। वहीं अब टाइगर 3 में भी शाहरुख खान के कैमियो को लेकर चर्चा जारी है, जिसे देखने के लिए फैंस बेताब हैं।

यह भी पढ़े - वाॅर 2 में ऋतिक रोशन को कड़ी टक्कर देंगे जूनियर NTR, स्पाई यूनिवर्स में हुई सुपरस्टार की एंट्री



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GCcNMx1

Wednesday, April 5, 2023

बिपाशा बासु ने पहली बार दिखाया अपनी लिटिल प्रिंसेस का चेहरा, क्यूटनेस देख फैंस हुए फ़िदा

बाॅलीवुड के पाॅपुलर स्टार कपल बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) पिछले साल नवंबर में एक बेबी गर्ल के माता पिता बने थे। दोनों ने अपनी बेटी का नाम 'देवी' (Devi) रखा था। कपल अक्सर ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर देवी की तस्वीरें शेयर करता रहा। लेकिन बिपाशा और करण ने हमेशा से ही अपनी लिटिल मिस शनसाइन का चेहरा छुपाए हुए रखा था। ऐसे में फैंस भी लिटिल प्रिंसेस का चेहरा देखने के लिए बेताब रहते हैं। उनकी एक्साइटमेंट को देखते कपल ने फाइनली अपनी बेबी गर्ल देवी का चेहरा रिवील कर दिया है।

बिपाशा बसु ने अपनी लाडली बेटी देवी की तस्वीरें 5 अप्रैल बुधवार की रात को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, इन तस्वीरों में देवी का चेहरे रिवील हुआ है। तस्वीरों को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन दिया, 'हैलो वर्ल्ड.. मैं देवी हूं।' तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल होने लगीं। बिपाशा बसु द्वारा शेयर की गई प्यारी तस्वीरों में देवी बसु सिंह ग्रोवर बेबी पिंक ड्रेस में सुपर क्यूट लग रही हैं जिस पर लिखा है 'डैडीज प्रिंसेस।'

बिपाशा ने अपनी लाडली का मैचिंग हेयरबैंड से लुक कंपलीट किया है। पहली तस्वीर में देवी अपनी मिलियन डॉलर की मुस्कान बिखेरती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह कैमरे के लेंस को गौर से देखती नजर आ रही हैं। कपल की बेटी की तस्वीरों पर फैंस के साथ ही सेलेब्स भी अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने लिखा, 'सबसे प्यारी छोटी मंचकिन, देवी को प्यार और आशीर्वाद।' वहीं राजीव दतिया ने लिखा, 'सो क्यूट।'

यह भी पढ़े - हनुमान जन्मोत्सव पर रिलीज हुआ आदिपुरुष का नया पोस्टर, भगवान राम की भक्ति में लीन दिखे 'पवनपुत्र'

tweet.png

इस बीच फैंस भी बिपाशा और करण की बेटी की तस्वीरों पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। उनका कहना है कि देवी बल्कुल अपने पापा की तरह दिख रही हैं। गौरतलब है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 को मुंबई में शादी की थी। शादी के छह साल बाद बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक प्यारी सी बेटी के पैरेंट्स बने थे। वहीं जब करण और बिपाशा ने अपनी बेटी की खबर शेयर की तो फैंस ने उन्हें खूब बधाई दी थी।

यह भी पढ़े - पठान के बाद ये टॉप 3 फिल्में होंगी यशराज बैनर की अगली स्पाई थ्रिलर, हो जाएं तैयार



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/a9fFr1U

हनुमान जन्मोत्सव पर रिलीज हुआ आदिपुरुष का नया पोस्टर, भगवान राम की भक्ति में लीन दिखे 'पवनपुत्र'

Adipurush Hanuman Look Revealed : निर्देश ओम राउत की मच अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' (Adipurush) से पवनपुत्र हनुमान का पहला लुक रिवील कर दिया गया है। मेकर्स ने इस पोस्टर को हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav) के पावन मौके पर शेयर किया है। जिसने अब फैंस का दिल जीत लिया है। पोस्टर रिलीज के साथ ही सुर्खियों में आ गया है। जाहिर है कि फिल्म में देवदत्त गजानन (Devdatta Gajanan Nage) भगवान हनुमान का रोल निभा रहे हैं। देवदत्त मराठी फिल्मों और टीवी सीरियल के पॉपुलर एक्टर हैं। वहीं पोस्टर में वह हनुमान के रोल में काफी जंच रहे हैं। फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' में भगवान श्रीराम का किरदार निभा रहे साउथ के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) ने हनुमान जन्मोत्सव के खास मौके पर फिल्म से बजरंग बली यानी देवदत्त गजानन नागे का लुक रिवील किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर देवदत्त गजानन नागे का लुक रिवील किया है। जिसके साथ ही कैप्शन दिया है, 'राम के भक्त और रामकथा के प्राण... जय पवनपुत्र हनुमान!'

बताते चलें कि प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर 'आदिपुरुष' हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मो में से एक है। फिल्म इसी महीने अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि 'आदिपुरुष' शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई है। कई सारे लोग हैं, जिन्हें फिल्म का वीएफएक्स कुछ खास पसंद नहीं आया था। इसलिए मेकर्स ने इसपर दोबारा काम करते हुए नई रिलीज डेट जारी की। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्रभास अपनी इस फिल्म से दर्शकों का दिल जीत पाते हैं या नहीं।

यह भी पढ़े - पठान के बाद ये टॉप 3 फिल्में होंगी यशराज बैनर की अगली स्पाई थ्रिलर, हो जाएं तैयार



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HyxvuQ

पठान के धमाके के बाद ये टॉप 3 फिल्में होंगी यशराज बैनर की अगली स्पाई थ्रिलर, हो जाएं तैयार

बायकाॅट बाॅलीवुड ट्रेंड के बीच साल 2023 की शुरुआत में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' (Pathaan) फिल्म इंडस्ट्री के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर आई। फिल्म रिलीज हुई तो उसने इतिहास रच दिया। आलम ये रहा कि 'पठान' की ग्रैंड सक्सेस ने यशराज फिल्म्स का कद स्पाई थ्रिलर के मामले में काफी बढ़ा दिया है। जिसके बाद यशराज फिल्म्स्स ने अपनी अगली हिट देने की तैयारी कर ली है। आज हम आपको बताएंगे उन तीन फिल्मों के बारे में जो आने वाले समय में ययशराज फिल्म्स स्पाई का हिस्सा बनेंगी और आपका मनोरंजन करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगी।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मंगलवार को यशराज फिल्म्स स्पाई की अपकमिंग फिल्मों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर करते हुए यह जानकारी दी। पोस्ट शेयर करते हुए तरण आदर्श ने लिखा, 'यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स में अगली तीन फिल्में सुपरस्टार सलमान खान की 'टाइगर 3' (Tiger 3), जोकि इस साल दिवाली पर रिलीज होनी है।'

इसके बाद हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकार ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' (War 2), जिसका डायरेक्शन अयान मुखर्जी करेंगे। वहीं सबसे चर्चित फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' (Tiger vs Pathaan) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस तरह से तरण ने यशराज फिल्म्स की आने वाली धमाकेदार स्पाई थ्रिलर फिल्मों की जानकारी दी है।

यह भी पढ़े - वाॅर 2 में ऋतिक रोशन को कड़ी टक्कर देंगे जूनियर NTR, स्पाई यूनिवर्स में हुई सुपरस्टार की एंट्री

अपनी पोस्ट में तरण आदर्श ने यशराज फिल्म्स की उन 4 ब्लॉबस्टर स्पाई थ्रिलर फिल्मों के बारे में भी जानकारी दी, जो दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी हैं। इसकी शुरुआत सलमान खान स्टारर 'एक था टाइगर' से हुई थी। इसके बाद 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर' और 'पठान' जैसी फिल्मों ने यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस को नए मुकाम पर पहुंचाया है। ऐसे में फैंस भी यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - अंबानी की पार्टी में सलमान खान बने बैकग्राउंड डांसर तो फैंस हुए हैरान, बोले- पैसा कुछ भी करवा सकता है



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/PlDXkMZ

Pushpa The Rule: पुष्पा द रूल का फर्स्ट लुक हुआ आउट, मेकर्स ने वीडियो शेयर कर दिया हिंट

Pushpa 2 Teaser: रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के जन्मदिन के खास मौके पर पुष्पा टू के मेकर्स ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी है। फिल्ममेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक आउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। फिल्म पुष्पा की ह्यूज सक्सेस के बाद दर्शकों को बेसब्री से 'पुष्पा द रूल' (Pushpa The Rule) यानी की पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में पुष्पा के मेकर्स ने हाल ही में एक वीडियो शेयर की है जिसके साथ लिखा है कहां है पुष्पा आपका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। आपको अपने सभी सवालों का जवाब 7 अप्रैल 4:05 पर मिल जाएगा, क्योंकि तब आपको यह पता चलेगा कि आपका पुष्पा तिरुपति जेल से फरार होकर आखिर कहां गायब है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को अब अल्लू अर्जुन के जन्मदिन तक का इंतजार नहीं हो पा रहा है। आज रश्मिका के जन्मदिन पर टीजर रिलीज हुआ है और अल्लू के बर्थडे पर ट्रेलर रिलीज होगा।


Allu Arjun Pushpa 2 Video: तिरुपति जेल से पुष्पा का यह वीडियो शेयर करते हुए आप देख सकते हैं कि मेकर्स ने इस बार पुष्पा की धमक जमाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। वीडियो में खून खराबा प्रोटेस्ट सभी कुछ नजर आ रहा है। जिसके साथ केवल एक ही सवाल पूछा जा रहा है कि आखिर कहां है पुष्पा। पुष्पा के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर यह वीडियो एक कैप्शन के साथ शेयर किया गया है जिसके साथ लिखा है द हंट फॉर पुष्पा। पुष्पा द रूल का टीजर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के बर्थडे पर रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट का लेवल दोगुना हो चुका है।

Allu Arjun And Rashmika Mandanna Pushpa 2 Video: साल 2021 में रिलीज हुई पुष्पा अल्लू अर्जुन के करियर की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक है। साउथ से लेकर बॉलीवुड पर अपना डंका बजाने वाले अल्लू अर्जुन ने फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। फिल्म का हर एक गाना हर एक सीन और हर एक डायलॉग दर्शकों की जुबां पर आज भी रटा हुआ नजर आ रहा है।


पुष्पा द रूल (Pushpa The Rule) को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। रिलीज के साथ पुष्पा द रूल का यह वीडियो (Pushpa 2 Teaser) ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए है की इस वीडियो को 269k से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

यह भी पढ़ें : छठे दिन अजय देवगन-तब्बू की फिल्म भोला के कलेक्शन को देख उड़ जाएंगे होश



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JvZ1ecE

वाॅर 2 में ऋतिक रोशन को कड़ी टक्कर देंगे जूनियर NTR, स्पाई यूनिवर्स में हुई सुपरस्टार की एंट्री

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स (Spy Universe) ने इस साल 'पठान' (Pathaan) लाकर हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया। अब इस मेगा सक्सेस के बाद वह अपनी अगली सीरीज की तैयारी में जुट गया है। यशराज फिल्म्स ने एक दिन पहले स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म 'वाॅर 2' (War 2) से जुड़ा अपडेट दिया था। बताया गया था कि बाॅलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की 'वाॅर 2' को सिद्धार्थ आनंद नहीं बल्कि निर्देशक अयान मुखर्जी बना रहे हैं। वहीं अब और बड़े अपडेट ने सभी को हैरान कर दिया है। जिसके मुताबिक, वाॅर 2 में आरआरआर फेम सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की एंट्री कंफर्म हो गई है। वह फिल्म में ऋतिक रोशन को कड़ा मुकाबला देते दिखाई देंगे।

ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक ट्वीट के जरिए इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'यह आधिकारिक हैः ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर वॉर 2 में है। यशराज फिल्म्स ने कास्ट को लेकर एक बड़ा उलटफेर किया है। ऋतिक और जूनियर एनटीआर पहली बार वॉर 2 में साथ काम करेंगे। वाईआरएफ की इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे।'

तरण आर्दश के इस ट्वीट के बाद खलबली मच गई है। ऐसा पहली बार होगा जब पहली बार साउथ और नॉर्थ इंडस्ट्री के दो सुपरस्टार्स की फाइट देखने मिलेगी। आदित्य चोपड़ा स्पाई यूनिवर्स को अलग पैमाने पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी में शुरू होगी।

यह भी पढ़े - ब्रह्मास्त्र के सीक्वेल से पहले ऋतिक रोशन की 'वाॅर 2' को डायरेक्ट करेंगे अयान मुखर्जी, Tiger 3 से होगा खास कनेक्शन

यशराज फिल्म्स की ओर से ऐलान कर दिया गया है कि 'टाइगर 3' इसी साल 2023 में आ रही है। इसके बाद फैंस को 'वॉर 2' की डोज दी जाएगी। वॉर साल 2019 में रिलीज हुई थी और ये उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी।

गौरतलब है कि यशराज फिल्म्स की 'वाॅर' साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट हुई थी जिसमें ऋतिक रोशन के साथ वाणी कपूर और टाइगर श्रॉफ भी थे। फिल्म में टाइगर-ऋतिक के बीच कई फाइट सीन भी थे। अब जूनियर एनटीआर के फिल्म में आने से लोग कयास लगा रहे हैं कि फिल्म से टाइगर श्रॉफ का पत्ता कट गया है और जूनियर एनटीआर ने उन्हें रिप्लेस किया है।

यह भी पढ़े - वाॅर 2 ही नहीं, बैक टू बैक इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स बनाएंगे ऋतिक रोशन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/PbvL4Id

नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की नेट वर्थ उड़ा देगी होश, साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस छोटी सी उम्र में ही बन गईं थीं करोड़ों की मालकिन

Rashmika Mandanna Net Worth 2023: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna Birthday) 5 अप्रैल को अपना 27 वां जन्मदिन मना रहीं हैं। फिल्म 'गीता गोविंदम' (तेलुगु) और 'देवदास' (तेलुगु) जैसी हिट फिल्मों में एक्टिंग कर चुकीं रश्मिका का जन्म 1996 में Virajpet में हुआ था। रश्मिका ने इंग्लिश लिटरेचर, साइकोलजी और जर्नलिज्म में बैचलर ड्रिग्री हासिल की है। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने क्लीन एंड क्लियर फ्रेश फेस का टाइटल जीता था। आज रश्मिका मंदाना फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। रश्मिका मंदाना देश की जानी-मानी अदाकारा हैं। उनकी फिल्मों का इंतजार फैंस को बेसब्री से रहता है। साउथ के अलावा वह नॉर्थ में भी काफी मशहूर हैं। इसके लिए रश्मिका ने खूब मेहनत भी की है। तभी तो बचपन से करोड़ों की मालिक बन चुकी रश्मिका के पास आज अपने रुपयों से खरीदा करोड़ों का घर और लग्जरी गाड़ियां हैं। रश्मिका के पास इतना पैसा कि जिसे जानकर आपके होश जरूर उड़ जाएंगे।


यह भी पढ़ें: सलमान खान नेट वर्थ 2023, करोड़ों की संपत्त‍ि के मालिक हैं दबंग, जानकर आंखें रह जाएंगी फटी की फटी

साल 2016 में कन्नड़ फिल्म 'किरिक पार्टी' से शुरुआत की थी। बड़े पर्दे पर उनकी जोड़ी विजय देवरकोंडा के साथ खूब जमी। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में दीं हैं। साउथ के अलावा अब वह हिंदी फिल्मों में कदम रख चुकी हैं। पिछले साल उन्होंने फिल्म 'गुडबाय' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। इसके अलावा वह सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू' में भी नजर आ चुकी हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ 'एनिमल' (Animal) में स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी। इसका निर्देशन कबीर सिंह फेम संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। वहीं, उनकी फिल्म पुष्पा (Rashmika Mandanna Puspa The Rule) की सुपरहिट होने के बाद से ही उनके फैंस 'पुष्पा 2' (Pushpa The Rule) का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की रिलीज (Pushpa The Rule Release Date) डेट अभी सामने नहीं आई है। तो वहीं ट्विटर पर फैंस रश्मिका (Rashmika Mandanna Birthday Wishes) को उनकी जन्मदिन की ढेरों बधाई दे रहें हैं। (Rashmika Mandanna On Twitter) तो कुछ अजीबो-गरीब कमेंट कर रहें हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस (Rashmika Mandanna Trending) के लोग इतने दीवाने हैं कि अपने बर्थडे से एक दिन पहले ही रश्मिका सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं।

यह भी पढ़ें : छठे दिन अजय देवगन-तब्बू की फिल्म Bholaa के कलेक्शन को देख उड़ जाएंगे होश




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Z82PDEm

Tuesday, April 4, 2023

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी से घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमतें तेज

सोना-चांदी में तेजी
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी से घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमतें तेज रही। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 1986.40 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1982.00 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 24.19 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 23.97 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 58500 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 56220 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 68700 व टंच 68800 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 61375 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 73100 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
----------------------------
बेहतर मांग से लहसुन के भाव में सुधार
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में बेहतर मांग रहने से लहसुन के भाव में सुधार आया। नया लहसुन ऊंटी क्वालिटी 6500 से 7000, देशी लहसुन 5000 से 5500, एवरेज 4200 से 4300 रुपए क्विंटल बिका। नई प्याज की 38 व नए आलू की 35 हजार बोरी आवक हुई। चिप्स क्वालिटी का नया आलू 1200 से 1300 व ज्योति 1250 से 1300 रुपए क्विंटल बिका। प्याज बेस्ट 500 से 800, गोल्टी 300 से 400 व गोल्टा 200 से 300 रुपए क्विंटल बिका।
-----------------------
कच्चे तेल में उछाल से सोया तेल तेज
इंदौर. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की खरीदारी करने से मलेशियाई पाम तेल वायदा मंगलवार को शुरुआती बढ़त के साथ 18 दिनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पर जून डिलीवरी के लिए बेंचमार्क पाम ऑयल कॉन्ट्रैक्ट दोपहर के ब्रेक तक 57 रिंगिट या 1.47 प्रतिशत बढक़र 3,941 रिंगिट (894.46) प्रति टन हो गया। पाम ऑयल 17 मार्च के बाद दूसरे दिन अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कच्चे तेल में आए उछाल से सोया तेल की कीमतें तेज रही। देश की मंडियों में सोयाबीन की 75 हजार बोरी आवक हुई। मध्यप्रदेश में 25 हजार, महाराष्ट्र में 40 हजार, राजस्थान में 5 हजार व अन्य राज्यों में 5 हजार बोरी सोयाबीन आई। देश में सरसों की 6.50 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान में 3.50 लाख, मध्यप्रदेश में 40 हजार, यूपी में 70 हजार, पंजाब में 50 हजार, गुजरात में 25 हजार व अन्य राज्यों में 1.15 लाख बोरी सरसों की आवक बताई गई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1710 से 1730, मुंबई मूंगफली तेल 1720, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1075 से 1080, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1040 से 1045, मुंबई सोया रिफाइंड 1070 से 1075, मुंबई पाम तेल 980 से 990, इंदौर पाम 1043, राजकोट तेलिया 2700, गुजरात लूज 1700, कपास्या तेल इंदौर 1010 रुपए।
तिलहन : सरसों 5900 से 6100, रायड़ा 4600 से 4900, सोयाबीन 4000 से 5430 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 46000 से 47000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5700, कास्ता 5600, खंडवा 5600, रुचि 5590, सांवरिया 5650, धानुका 5675, एमएस नीमच 5675, एवी 5600 व सिवनी 5400 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव - इंदौर 1925, देवास 1925, उज्जैन 1925, खंडवा 1900, बुरहानपुर 1900, अकोला 2850 रुपए।
----
ऊंची कीमतों पर दलहनों में मांग कमजोर
इंदौर. बढ़ती कीमतों पर दलहनों में लेवाली कमजोर देखी गई। तुवर के भाव में कमी आई, जबकि चना नीचे में 5300 रुपए क्विंटल बिका। दालों में भी सीमित कारोबार रहा। मंूग दाल में गिरावट दर्ज की गई।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 5100, काबुली सूडान नया 8400, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6300, मसूर कनाड़ा 6200, तुवर लेमन नई 7925, तुवर अरुषा 7100, तुवर मोजांबिक 6900, गजरी 6800 व उड़द एफएक्यू 7625 रुपए।
दलहन- चना 5300 से 5325, विशाल 4950 से 5075, डॉलर चना 9400 से 10300, बिटकी 6200 से 6700, काकटू 6500 से 7000, मसूर 5875 से 5900, तुवर महाराष्ट्र 8100 से 8350, कर्नाटक 8200 से 8450, निमाड़ी 7500 से 8000, मूंग 8100 से 8900, एवरेज 7000 से 7500, उड़द 7200 से 7800, मीडियम 5500 से 6600, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6600 से 6700, मीडियम 6800 से 6900, बोल्ड 7000 से 7100, मसूर दाल मीडियम 7500 से 7600, बोल्ड 7700 से 7800, तुवर दाल सवा नंबर 9300 से 9400, फूल 10100 से 10700, बेस्ट तुवर दाल 11600 से 11800 नई तुवर दाल 12400, मूंग दाल मीडियम 10100 से 10200, बोल्ड 10300 से 10400, मूंग मोगर 10500 से 10600, बोल्ड 10700 से 10800, उड़द दाल मीडियम 9150 से 9250, बोल्ड 9350 से 9450, उड़द मोगर 10000 से 10100, बोल्ड 10200 से 10300 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 12200, (42-44) 12000, (44-46) 11800, (58-60) 9600 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 8000 से 10000, मोगरा 4550 से 6500, दुबराज 4000 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 2600 से 2800, हंसा सेला 2650 से 2850, हंसा सफेद 2450 से 2550, पोहा 3850 से 4200 रुपए।
--------------
जीरे में नरमी, नारियल के दाम घटे
इंदौर. किराना बाजार में सामान्य कारोबार के बीच ग्राहकी कमजोर रहने से जीरे के भाव में नरमी रही। नारियल के भाव घटे। बाजार में शकर की 3 तथा नारियल की 4 गाड़ी आवक हुई। शकर में मजबूती रही।
शकर एस 3630 से 3675, शकर एम सुपर 3680 से 3700, एम शकर 3750 गुड़ भेली 3100 से 3200, कटोरा 3300 से 3400, ग्लास 4100 से 4500, लड्डू 3600, ऑर्गेनिक 6300, सिंघाड़ा बड़ा 180 से 185, छोटा 160, साबूदाना चालू 5700 से 5800, मीडियम 5850 से 5900, बेस्ट 6000 से 6200, रायलरतन साबूदाना लूज में 7325, 1 किलो पैकिंग में 7750, सच्चामोती लूज में 7200, 1 किलो पैंकिंग में 7710, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 8320, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 8290, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 8480 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 120 से 140, खोपरा बूरा 1950 से 3800 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 527 से 533, मिनिमटर 545 से 555, मटरदाना 575 से 585, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 158 से 160, जीरा राजस्थान 335 से 345, ऊंझा 350 से 358, मीडियम 365 से 375, बेस्ट 385 से 410, सौंफ मोटी 185 से 195, मीडियम 215 से 225, बेस्ट 250 से 260, बारीक 225 से 240, लौंग चालू 700 से 725, बेस्ट 785 से 815, दालचीनी 255 से 270, जायफल 725 से 750, बेस्ट 825, जावत्री 2000, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 675 से 700, बेस्ट 775 से 925, पत्थरफूल 350 से 375, बेस्ट 450, एक्सट्रा बेस्ट 525, बाद्यान फूल 725 से 775, शाहजीरा खर 300 से 325, ग्रीन 440 से 475, तेजपान 90 से 95, तरबूज मगज 435 से 440, नागकेसर 750 से 775, सौंठ 225 से 255, खसखस चालू 675 से 750, बेस्ट 850 से 1025, एक्सट्रा बेस्ट 1150, से 1250, धोली मूसली 1100 से 1150, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 1325 से 1425, मीडियम 1550 से 1650, बेस्ट 1775 से 1875, एक्सट्रा बेस्ट 1925 से 2325, पानबार 2000 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 770 से 810, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 700 से 725, काजू डब्ल्यू वन 685 से 700, काजू एस डब्ल्यू 300- 675 से 685, एसएस डब्ल्यू 660 से 675, काजू जेएच 685 से 700, टुकड़ी 655 से 675, बादाम इंडिपेंडेट 565 से 670, अमरीकन 660 से 670, मोटा दाना 750, टांच 450 से 475, खारक 175 से 200, मीडियम 225 से 245, बेस्ट 255 से 270, एक्सट्रा बेस्ट 275 से 325, किशमिश कंधारी 375 से 475, बेस्ट 525 से 550, इंडियन 175 से 200, बेस्ट 250, चारोली 1125 से 1150, बेस्ट 1250, मनुक्का 475 से 625, बेस्ट 725, एक्सट्रा बेस्ट 850, अंजीर 650 से 850, बेस्ट 1350 से 1550, मखाना 440 से 675, बेस्ट 700 से 725, पिस्ता अमरीकन 1550 से 1600, ईरानी 1650 से 1890, नमकीन पिस्ता 950 से 1100, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1600 से 1650, 160 भरती 1650 से 1700, 200 भरती 1700 से 1750, 250 भरती 1950 से 2000, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 90 से 95 बेस्ट 160 से 170, पूजा सुपारी 425 से 470, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर ब्रांडेड 125 से 129.50, लूज में 115 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7300 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1340, रवा कट्टे में 1480, मैदा 1400, चना बेसन 3450 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
---------
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।
---------
गेहंू में कारोबार कमजोर
इंदौर. गेहंू में कारोबार कमजोर रहा। सरकारी खरीदी के चलते मंडी में कारोबार ठंडा हो चला रहा। मिल क्वालिटी 2100 से 2150, इंदौर (लोकवन) 2750 से 2800, इंदौर मालवराज 2175 से 2200, पूर्णा 2550 से 2600 रुपए क्विंटल। मक्का 2175 से 2200 रुपए क्विंटल बिकी।
जीके औरंगाबाद 2420, संघवी देवास 2200, बजरंग एग्रो घाटाबिल्लौद 2225, संघवी निमरानी 2220 व आईटीसी देवास 2350 रुपए क्विंटल।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ODjohgT

पहले मंडे टेस्ट में फेल हुई अजय देवगन की ‘भोला’, 5वें दिन के कलेक्शन में आई भारी गिरावट

Bholaa Box Office Collection: फिल्म 'भोला' को रिलीज हुए कुल 6 दिन ही हुए है। 5वें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है। जिसमें भारी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने पहले वीकेंड पर कई करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर बाकी फिल्मों के सभी आंकड़ों को हिलाकर रख दिया था। लेकिन वहीं अब अजय की फिल्म पहले ही मंडे टेस्ट में फेल होती नजर आ रही है। आपको सोमवार के कलेक्शन के बारें में बताने से पहले फिल्म के बारें में कुछ खास जानकारी देते हैं। फिल्म में अजय ने लीड एक्टर का रोल तो निभाया ही है, साथ ही फिल्म के डाइरेक्शन की बागडोर भी खुद एक्टर ने ही संभाली है। एक्शन से भरपूर फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। जहां ‘भोला’ की ओपनिंग ठीक-ठाक रही थी तो रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई। हालांकि वीकेंड पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी और साथ ही कई करोड़ बटोरे। चलिए आपको बताते हैं कि ‘भोला’ का पहले मंडे टेस्ट का रिजल्ट कैसा रहा है।


5वें दिन फिल्म 'भोला' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी गिरावट आई है। या यू कह सकते हैं कि पहले मंडे टेस्ट में फेल हुई अजय देवगन की ‘भोला’। ‘भोला’ को शनिवार और रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा मिला था। इसकी वजह से फिल्म के कलेक्शन में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिला था। वहीं अब फिल्म के पहले मंडे टेस्ट का रिजल्ट देखकर अजय और तब्बू के फैंस को काफी निराशा हाथ लगी है।

सूत्रों के मुताबिक ‘भोला’ ने गुरुवार को 11.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। शुक्रवार को 7.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन और शनिवार को 12.20 करोड़ रुपये तो वहीं रविवार को 13.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को महज 4.50 करोड़ का कारोबार किया है। जोकि पहले के आंकड़ों के हिसाब के काफी कम है। इसी के साथ ‘भोला’ की कुल कमाई अब 48.78 करोड़ रुपये हो चुकी है। तो वहीं अब फिल्ममेकर्स को मंगलवार से काफी उम्मीदें हैं क्योंकि महावीर जयंती की छुट्टी का फायदा ‘भोला’ को मिल सकता है और एक बार फिर फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है।


पहले मंडे टेस्ट में फेल हुई फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) को लेकर अजय और तब्ब के फैंस बेहद दुखी है। 5वें दिन के कलेक्शन में आई भारी गिरावट को देखते हुए फिल्ममेकर्स और एक्टर-एक्ट्रेस के फैंस को काफी निराशा हाथ लगी है। इस फिल्म में अजय देवगन ने एक कैदी (Ajay Devgn as Criminal) का किरदार बखूबी निभाया है तो वहीं फिल्म में तब्बू (Tabu as Police Wali) ने एक पुलिस वाली का दबंग रोल निभाया है। वैसे ऐसा पहली बार नहीं है जब अजय और तब्बू ने एक साथ काम किया हो। इससे पहले यह जोड़ी दृश्यम और दृश्यम 2 में धमाल मचा चुकी है। बहरहाल, आने वाले समय में फिल्म का कलेक्शन कम होगा या बढ़ेगा यह कुछ भी क्लियर नहीं है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय जल्द ही फिल्म 'मैदान' (Maidaan) में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा की कमाई लाखों में तो परिणीति चोपड़ा हैं करोड़ों की मालकिन, जानिए रूमर्ड कपल की नेट वर्थ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/rc4R96J

Yentamma Song Out : 'येंतम्मा' गाने में सलमान खान ने लुंगी में दिखाया स्वैग, राम चरण के साथ किया धमाकेदार डांस

बाॅलीवुड सुपरस्टार सलमान (Salman Khan) खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) इस महीने अप्रैल में ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इस बीच फिल्म का नया गाना 'येंतम्मा' (Yentamma Song) रिलीज हो गया है। फुली एनर्जी से भरे इस गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी है। वहीं पहली बार सलमान खान लुंगी पहनकर अन्य स्टार्स के साथ डासं करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं मेकर्स ने सरप्राइज के तौर पर गाने में RRR स्टार राम चरण (Ram Charan) का कैमियो भी रखा है।

गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' इसी महीने ईद पर रिलीज़ होगी। फिल्म में काफी लंबी चैड़ी स्टार कास्ट मौजूद है, जिसमें एक्ट्रेस पूजा हेगड़े, शहनाज़ गिल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी, मालविका शर्मा और राघव जुयाल जैसे एक्टर्स भी नज़र आने वाले हैं। फिल्म का टीजर और कई गाने पहले ही रिलीज़ कर दिए गए हैं। अब फैंस को इसके ट्रेलर की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़े - प्रभास की 'सलार' ने रिलीज से पहले ही तोड़ दिया RRR का रिकॉर्ड, करोड़ों में बिके विदेशी राइट्स



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/v6YoFhI

अनुपम खेर ने मंगलवार के दिन जाखूमंदिर के हनुमान जी का वीडियो किया शेयर, भव्य मंदिर के दर्शन से होगी सारी मनोकामना पूरी

Anupam Kher Shares Hanuman Chalisha Temple Video: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर आए दिन कोई ना कोई वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करते रहते हैं। एक्टर ने कुछ ही घंटों पहले एक वीडियो शेयर किया है, जिसके व्यूज और लाइ्कस मिनटों में बढ़ते ही जा रहे हैं। यह खास वीडियो शिमला का है। अनुपम खेर ने हनुमान जी का एक बहुत ही भव्य मंदिर का वीडियो शेयर किया है। ऐसा माना जाता है कि जो भी इस मंदिर के दर्शन भर कर लेता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। जाखूमंदिर नाम का हनुमान जी का यह भव्य मंदिर शिमला में स्थित है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने अपने फैंस के लिए एक खास संदेश भी लिखा है।


अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्वीटर और कू ऐप पर एक वीडियो शेयर किया है। मंगलवार के दिन जाखूमंदिर नाम के हनुमान जी का यह भव्य मंदिर का वीडियो जो भी देखता है वह एकटक इसे देखता ही रहता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा 'मेरे मित्र #AacharyaRajivShukla जी ने उस मंदिर के आसपास #हनुमानचालीसा का ये वीडियो बनाया है। जरूर शेयर करिए! जय बजरंग बली!'

इस वीडियो से पहले अनुपम ने सोमवार को भी एक खास वीडियो शेयर किया था। एक्टिंग की दुनिया में जलवा बिखेरने के बाद अनुपम खेर अब सिंगर भी बन गए हैं। उन्होंने अपना पहला गाना भी रिकॉर्ड कर लिया है। अनुपम खेर ने अनुराग बासु की फिल्म मेट्रो इन दिनो के लिए के लिए एक गाना गाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम और अनुराग बासु के साथ रिकॉर्डिंग स्टूडियो में नजर आ रहे हैं. एक्टर कहते हैं, 'दोस्तों मैं हमेशा कहता हूं कि जिंदगी में कुछ भी हो सकता है और आज मेरे साथ वो हुआ है। आज मैंने प्रीतम के म्यूजिक डायरेक्शन में अनुराग बासु की फिल्म के लिए गाना गाया है। पिक्चर का नाम है मेट्रो इन दिनो'।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6qn4Qxv

बाॅलीवुड एक्ट्रेस संभावना सेठ का हुआ ये कैसा हाल? चूल्हे पर बना रहीं खाना, गाय का निकाल रहीं दूध

भोजपुरी फिल्मों से बाॅलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) की कुछ तस्वीरें और वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जिन्हें देखने के बाद उनके फैंस भी हैरान रह गए हैं। दरअसल, आइटम नंबर और अपनी जबरदस्त एक्टिंग के जिरए अपने फैंस का दिल लूटने वाली एक्ट्रेस वायरल हो रहे वीडियो में गांव की साधारण महिलाओं की तरह चूल्हे पर खाना बनाती और गाय का दूध निकालती दिख रही हैं। जिसे देखने के बाद संभांवना के फैंस भी काफी हैरान हैं।

आपको बता दें कि संभावना सेठ हाल ही में पति और अपने सास-ससुर के साथ गांव गोरखपुर पहुंची। जहां से उन्होंने अपने गांव की खूबसूरत झलक दिखाते हुए दर्शकों को अपनी जिंदगी से जोड़े रखा। उनका एक वीडियो यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है, जिसमें वह गाय का दूध निकालती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सिर पर पल्लू डाले हुए एक्ट्रेस कभी चूल्हे पर रोटी बनाती नजर आ रही हैं तो कभी वह सभी परिवार वालों के साथ गाय का दूध निकालती दिख रही हैं।

यह भी पढ़े - अंबानी की पार्टी में एक फ्रेम में कैद हुए सलमान खान और ऐश्वर्या, देखते ही फैंस बोले- पीछे देखो भाई आपका प्यार

वीडियो में एक्ट्रेस का यह बहू वाला अवतार खूब उनके फैंस को भी पसंद आ रहा है। आप देख सकते हैं कि किस तरह संभावना का यह सादगी भरा लुक किसी को भी अपना कदरदान बना सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए संभावना सेठ ने अपने यूट्यूब चैनल पर लिखा था कि 'गाय हमारी माता है हमको कुछ नहीं आता है।' गांव से शेयर किया यह संभावना का नौवां वीडियो था जो कि खूब ट्रेंड कर रहा है।

गौरतलब है कि संभावना सेठ ने भोजपुरी सिनेमा को एक से एक सुपरहिट गाने किए हैं। उन्हें भोजीवुड की आइटम क्वीन कहा जाता था। लेकिन अचानक संभावना सेठ बड़े पर्दे से दूर होती चली गईं। संभावना सेठ ने अपने असफल करियर का जिम्मेदार भोजपुरी सिनेमा की लीड एक्ट्रेस को बताया था। उनका कहना था कि इन एक्ट्रेसेज की वजह से उन्हें भोजपुरी फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया क्योंकि वह फिल्मों में आइटम सॉन्ग भी कर लिया करती थीं।

यह भी पढ़े - सिटाडेल के प्रमोशन पर फिर छलका प्रियंका चोपड़ा का दर्द, बोलीं- बाॅलीवुड ने मुझे कोने में धकेल दिया था इसलिए...



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cYIhJrj

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की जल्द होगी इस हफ्ते सगाई, जानें पूरी डिटेल

Parineeti Chopra Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा अपने डेटिंग रुमर्स को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वहीं बॉलीवुड गलियारों से यह खबर आ रही है कि ये रुमर्ड कपल जल्द ही सगाई करने वाला है। कपल की इंटीमेट इंगेजमेंट से सभी बेहद खुश भी हैं। खबर तो ये भी है कि परिणीति और राघव की सगाई में प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस भी शामिल होने वाले हैं। आप (आम आदमी पार्टी) के सांसद राघव चड्ढा और परिणीति को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। कभी उन्हें एक साथ डिनर के लिए स्पॉट किया गया और उसके अगले दिन लंच पर ये जोड़ी साथ नजर आई थी। इसके बाद इनके डेटिंग रूमर्स सोशल मीडिया पर छाए गए। सिंगर-एक्टर हार्डी संधू ने भी परिणीति-राघव के रिश्ते पर मुहर लगाई थी। अब खबर आ रही है कि कपल सगाई करने वाला है। तो चलिए आपको बताते है कि ये कपल कब और कहां शादी करने वाली है।


जानिए कब है परिणीति-राघव की सगाई
सूत्रों के मुताबिक परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) जल्द ही सगाई करने वाले हैं। एक्ट्रेस अप्रैल के पहले हफ्ते में राघव से इंटीमेट फंक्शन में इंगेजमेंट करेंगी। (Raghav Chadha Engagement) हालांकि दोनों में से किसी ने या उनकी फैमिली ने इनकी इंगेजमेंट की ऑफिशियली कंफर्मेशन नहीं दी है। इन दिनों परिणीति और राघव अपनी इंगेजमेंट की तैयारी में काफी बीजी हैं। आपको बता दें कि दोनों अगले हफ्ते दिल्ली में ही सगाई करने वाले हैं।

सगाई में कौन-कौन होगा शामिल
सगाई का ये कार्यक्रम काफी प्राइवेट होने वाला है, जिसमें सिर्फ दोनों परिवार के सदस्य और उनके कुछ खास करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। परिणीति (Parineeti Chopra Engagement) की बहन और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra Jonas) भी अपने हस्बैंड निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी (Marie Malti Chopra Jonas) के साथ भारत आई हैं। उनकी कजिन सिस्टर मीरा कपूर (Mira Kapoor) भी सेरेमनी के लिए दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

priyanka_chopra_at_parineeti_chopra_engagement.jpg


परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Raghav Chadha Engagement) से शादी की फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ के प्रमोशन के दौरान की गई थी। कोस्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ जब वह फिल्म का प्रमोशन कर रही था तो उनसे पूछा गया कि वो किन मशहूर हस्तियों संग शादी करना चाहती हैं स्पोर्ट्सपर्सन, फिल्मी एक्टर, बिजनेसमैन या राजनेता। जैसे ही राजनेता का नाम लिया गया तो उन्होंने कहा था, ‘और भी बहुत से अच्छे ऑप्शन हैं, लेकिन वो किसी नेता से शादी नहीं करना चाहेंगी’। लेकिन दिल तो दिल है (Parineeti Chopra Raghav Chadha) परिणीति का दिल अब राघव पर फिदा हो चुका है। वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति की लास्ट रिलीज फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ ऊंचाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया था। वहीं अब परिणीति रियल लाइफ स्टोरीज पर बेस्ड दो प्रोजेक्ट्स ‘चमकिला’ और ‘कैप्सूल गिल’ में नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा की कमाई लाखों में तो परिणीति चोपड़ा हैं करोड़ों की मालकिन, जानिए रूमर्ड कपल की नेट वर्थ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/tip6Vbd

Monday, April 3, 2023

सिटाडेल के प्रमोशन पर फिर छलका प्रियंका चोपड़ा का दर्द, बोलीं- बाॅलीवुड ने मुझे कोने में धकेल दिया था इसलिए...

बाॅलीुवड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ इंडिया आई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में शामिल हुई थीं। जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। जाहिर है कि वे पीसी डैक्स शेफर्ड के पॉडकास्ट में दिखाई दी थीं। इस दौरान प्रियंका ने बातचीत के दौरान फिर से बॉलीवुड में अपने बुरे दौर के बारे में बात की और बताया कि क्यों उन्होंने हॉलीवुड में जाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें एक कोने में धकेला जा रहा था। 'मुझे एक ब्रेक की जरूरत है।'

प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों सोमवार को मुंबई में अपनी सीरीज 'सिटाडेल' (Citadel) के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने इस लाइफ के इस फेज के बारे में अभी ही क्यों बोलना चुना। एक्ट्रेस ने कहा कि 'जब मैं पॉडकास्ट पर थी तो मुझसे मेरे जीवन के सफर के बारे में पूछा गया। तो मैं अपने फिल्मी सफर की सच्चाई के बारे में बोल रही थी। अब मैं अपने लाइफ के उस फेज के बारे में बात करने के लिए पूरी तरह से कॉन्फिडेंट हूं।'

यह भी पढ़े - प्रभास की 'सलार' ने रिलीज से पहले ही तोड़ दिया RRR का रिकॉर्ड, करोड़ों में बिके विदेशी राइट्स

प्रियंका ने आगे कहा कि 'मुझे लगता है कि जो हुआ उसके साथ मेरा बहुत ही उथल.पुथल वाला रिश्ता था, लेकिन मैंने माफ कर दिया और अब आगे बढ़ चुकी हूं।' जाहिर है कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' के प्रमोशन में बिजी हैं। जिसमें वे रिचर्ड मैडेन के साथ दिखाई देंगी। एक्ट्रेस ने बातचीत के दौरान दोनों इंडस्ट्री में काम करने के बीच के अंतर को भी बताया।

प्रियंका ने बताया कि 'मुझे लगता है कि समानताएं यह हैं कि आप जहां भी जाते हैं, क्रेजीनेस वही होता है। अंतर कल्चर का हैं और इसे छुआ या बदला नहीं जाना चाहिए। हॉलीवुड में बहुत सारी कागजी कार्रवाई है - जैसे ईमेल। यहां हम एक हैं समय के साथ थोड़े और ढीले हैं, लेकिन फिल्म बनाने की प्रक्रिया समान है।'

यह भी पढ़े - मां काजोल संग सरेआम ऐसी हरकत करने पर ट्रोल हुईं नीसा देवगन, लोगों ने लताड़ लगाते हुए कहा- ये कभी नहीं सुधरेगी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9RJj4Nv

अभी भी जमकर झूम रहा है पठान, शाहरुख खान दीपिका पादुकोण के फैंस खुशी से झूमे

Pathaan Worldwide Collection: 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहरुख खान दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान अब इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है। इस खबर को सुनते ही शाहरुख और दीपिका के फैंस खुशी से झूम रहे हैं। फिल्म की लगातार कमाई यह साफ बयां कर रही है कि किंग खान की चार सालों बाद वापसी लोगों पर किस कदर हावी है। फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद एसआरके ने फिल्म पठान से वापसी कर कई इतिहास रचे हैं। फिल्म पठान ने बाहुबली 2, केजीएफ 2, दंगल, द कश्मीर फाइल्स के अलावा ऑस्कर विनर फिल्म आरआरआर के ताबातोड़ कमाई के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। यह फैंस की शाहरुख के लिए दीवांगी ही है कि अभी भी कई सिनेमाघरों में फिल्म पठान के शोज चल रहे हैं और अच्छी खासी कमाई कर रहे है। इसी के साथ ओटीटी पर 22 मार्च को रिलीज हुई पठान का डंका चारो ओर गूंज रहा है।


शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) फिल्म पठान (Pathaan) की सक्सेस साफ बयां कर रही है कि फिल्म की स्टोरी, स्टारकास्ट की एक्टिंग और कोरिग्रॉफी से लेकर फिल्म के सॉन्ग में काफी दम है। फिल्म भले ही शुरूआत में कई विवादों में रही हो, लेकिन फिल्म के सक्सेस होने के बाद यब सब मायने नहीं रखता है।


फिल्म पठान (Pathaan Collection) के आंकड़े आसमान छू रहे हैं। फिल्म का कलेक्शन करोड़ों पार चुका है, जोकि अभीतक किसी भी हिंदी फिल्म ने नहीं तय किया है। फिल्म को रिलीज हुए पूरे 69 दिन हो चुके हैं। आज के आंकड़ों पर नजर डाले तो पठान की डोमेस्टिक कमाई 524.67 करोड़ रुपए है। इसके अलावा हिंदी में फिल्म (Pathaan Movie) ने 543.22 करोड़ रुपए की कमाई की है (इसमें साउथ का 18.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुड़ा हुआ है)। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 657.85 करोड़ रुपयों की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने ओवरसीज में 392.55 करोड़ रुरपये यानी की कुल ($47.88 million) 47.88 मिलियन डॉलर की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म (pathaan box office worldwide collection) का अबतक कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1050.40 करोड़ रुपए से ज्यादा का है।


बहरहाल, शाहरुख खान के फैंस पठान की सक्सेस के बाद उनकी अपकमिंग फिल्मों का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। पठान के बाद किंग खान की फिल्म जवान (Jawan) रिलीज होगी। इस फिल्म में भी शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। लेकिन इस फिल्म में दीपिका का एक कैमियो है क्योंकि फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं नयनतारा (Nayanthara)। जवान के बाद शाहरुख फिल्म डंकी (Dunki) , धूम 4 (Dhomm4) और डॉन 3 (Don 3) में धमाका करेंगे।

यह भी पढ़ें : अजय देवगन की ‘भोला’ को वीकेंड का मिला फायदा, चौथे दिन हुई शानदार कमाई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tahnuJ