Saturday, March 13, 2021

शादी के लिए सोना खरीदने का शानदार मौका, 13 दिन में 2238 रुपए हुआ सस्ता

नई दिल्ली। शादियों का सीजन आते ही बाजार सोने के भाव से हमेशा गर्म रहता है लेकिन ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है जब सोने के भाव में तेजी से गिरावट आई है। बीते कुछ महीनों से सोने के दाम में काफी गिरावट देखने को मिली है।अब जैसे जैसे शादी की सीजन नजदीक आ रहा है बैसे बैसे शादी करने वालों के लिए एक खुशखबरी मिल रही है क्योंकि केवल एक महीने में सोना करीब 2238 रुपए सस्ता हो चुका है।

यह भी पढ़ें:- आटा-चावल से लेकर चाय तक में आया उबाल, 3 महीने में दाल-तेल हुए महंगे

कहा तो यह तक जा रहा है कि आने वाले कुछ समय में सोने की कीमतों में और गिरावट देखी जा सकती है। बाजार के जानकारों को मानना है कि आने वाले दिनों में सोने का लेवल 42500 रुपए प्रति दस ग्राम तक आ सकता है। बीते एक हफ्ते में सोने के हाजिर दाम में करीब 183 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

मार्च में इतना सस्ता हुआ सोना

अब मार्च महीने की बात करें तो अबतक सोने की कीमतों में 2238 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट आ चुकी है। वहीं जनवरी से लेकर अबतक सोने की कीमतें करीब 5870 रुपए गिर चुकी है। अब जब अप्रैल महीने से शादियां शुरु होने वाली है। ऐसे में उनके लिए खुशखबरी है जो इस सीजन में शादी करने जा रहे है। उनके लिए यह बड़ा मौका है सोने की कीमते अपने ऊंचे दाम से 11922 रुपए नीचे आ चुकी हैं।

सोने की कीमतों में गिरावट आने का कारण

जानकारों के मुताबिक सोने की कीमतों में गिरावट आने के कई कारण सामने आ रहे है। बजट में इंपोर्ट ड्यूटी में 2.5 प्रतिशत की कटौती आने से इसका सीधा असर सोने और चांदी मार्केट पर पड़ रहा है। वहीं दूसरी वजह बिटकॉइन की कीमतों में जोरदार बढ़त थी। इसका मुख्य कारण था कि लोग सोने के निवेश से पैसा निकाल कर दूसरे जगहों पर निवेश कर रहे थे। इसमे काफी पैसा बिटकॉइन में लगाया गया। जिसकी वजह से से भी सोने की चमक फीकी पड़ी है।

यह भी पढ़ें:-1अप्रैल से 15 साल पुरानी सरकारी गाड़ियां सड़क से हटाई जाएंगी, नहीं करा पाएंगे नवीकरण



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ou1khN