नए साल में लोग अपनी टैक्स प्लानिंग करते हैं। ऐसे में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लोगों की मदद के लिए जनवरी में एक टैक्स प्लानिंग कैलेंडर जारी किया था। इस कैलेंडर की मदद से आप पूरे साल की टैक्स प्लानिंग कर सकते हैं और पेनल्टी से भी बच सकते हैं। डिपाटमेंट ने इस कैलेंडर में टैक्स से जुड़ी सभी जानकारी दी गई हैं। सभी टैक्सपेयर्स को टैक्स से जुड़ी कुछ तारीखों को याद रखना जरूरी है, जिससे वे टैक्स से जुड़े काम को और भी आसान बना सकते हैं। उम्मीद है कि जनवरी और फरवरी माह के टैक्स तो भर दिए होंगे, लेकिन आगे आप इस कैलेंडर की मदद से लेट फाइलिंग में होने वाली पेनल्टी से बच सकते हैं। तो जानते हैं मार्च 2021 से लेकर दिसंबर 2021 तक की तारीखों के बारे में।
मार्च 2021
इस महीने में दो तारीखें महत्वपूर्ण हैं। इसमें 15 मार्च को असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए एडवांस टैक्स की चौथी किस्त जमा की जा सकती है।
वहीं 31 मार्च को असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए देरी से या संशोधित रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख है।
31 मार्च को आप वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पहली तिमाही और दूसरी तिमाही के लिए जमा किए गए TDS/TCS का तिमाही विवरण जमा करा सकते हैं।
मई 2021
15 मई 2021 को 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS स्टेटमेंट को जमा करने की डेडलाइन है।
वहीं 31 मई को 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TDS स्टेटमेंट जमा करा सकते है।
जून 2021
असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए एडवांस टैक्स का पहला इंस्टॉलमेंट 15 जून जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही इसी दिन कर्मचारी असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए TDS सर्टिफिकेट- फॉर्म 16 जमा करा सकते हैं।
जुलाई 2021
जुलाई माह में टैक्सपेयर्स के लिए तीन तारीखें महत्वपूर्ण हैं।
15 जुलाई 2021: 30 जून, 2021को समाप्त तिमाही के लिए TCS डिपॉजिट का स्टेंटमेंट जमा करें।
30 जुलाई 2021: 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS सर्टिफिकेट जमा करें
31 जुलाई 2021: असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख है।
अगस्त 2021
15 अगस्त: 30 जून, 2021 को समाप्त हुई तिमाही के लिए TDS सर्टिफिकेट जमा कराएं।
सिंतबर 2021
15 सितंबर 2021: असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए एडवांस टैक्स की दूसरी किस्त जमा करें।
अक्टूबर 2021
15 अक्टूबर 2021: 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS डिपॉजिट का स्टेंटमेंट जमा करा सकते हैं।
30 अक्टूबर: 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS सर्टिफिकेट जमा कराएं।
नवंबर 2021
15 नवंबर 2021: 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TDS सर्टिफिकेट जमा करें। वहीं 30 नवंबर को असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए आईटीआर जमा करें।
दिसंबर
15 दिसंबर 2021: असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए एडवांस टैक्स का तीसरा इंस्टालमेंट।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3rCC4Vc