Sunday, July 25, 2021

Gold Silver Price Today : सोने की कीमत में स्थिरता, चांदी में धीमा उछाल, जानिए आपके शहर का भाव

नई दिल्ली। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी में उतार—चढ़ाव देखा जा रहा है। कारोबार के पहले दिन (26 जुलाई, 2021) सोना प्रति दस ग्राम 24 कैरेट की कीमत स्थिरता बरकरार रखते हुए 48,840 रुपए बिक रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमतों में लगातार गिरावट रहने के बाद आज धीमी उछाल देखने को मिली है। एक किलो चांदी 50 रुपए की उछाल के साथ 69,080.00 रुपए बिक रहा है।


10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,290 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,600 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 46,330 और 24 कैरेट सोना 48,650 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,900 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 49,250 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,570 और 24 कैरेट 47,850 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

Read More: टाटा की ट्रेंट लिमिटेड ने 1 लाख के बना दिए 87 लाख रुपए, ये रहा तरीका

 

शहर का नाम 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
दिल्ली 46,290 48,600
बेंगलुरू 46,500 48,830
चेन्नई 45,060 47,310
कोलकाता 46,450 48,770
हैदराबाद 45,060 47,310
मुंबई 45,880 48,170
भोपाल 45,880 48,170
जयपुर 45,840 48,130
लखनऊ 46,290 48,600


उच्च स्तर से 9,000 रुपए सस्ता हुआ सोना

सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 9,000 रुपए प्रति दस ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

Read More: SBI में सेलरी अकाउंट के हैं कई फायदे, 30 लाख का इंश्योरेंस सहित इन सुविधाओं का भी उठा सकते हैं लाभ

 


हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3x2YIba