Saturday, April 8, 2023

प्रेग्नेंट हैं वरुण धवन की वाइफ नताशा दलाल! फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर दिखे कपल

बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। बीते दिनों ही उन्हें अपनी पत्नी नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ एक फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया। जिसकी तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वरुण और नताशा दोनों ही मुंबई के खार एरिया में स्थित फर्टिलिटी क्लिनिक पहुंचे थे। जहां से दोनों फर्टिलिटी क्लीनिक से निकलकर अपनी गाड़ियों की ओर बढ़ गए।

वरुण धवन जब फर्टिलिटी क्लिनिक के बाहर स्पाॅट किए गए तो वे फोन पर बात करते हुए नजर आए। उनके चेहरे पर मुस्कान थी। वहीं, नताशा ने चेक सिमरी ड्रेस पहन रखी थी और वह आगे चल रही थी। जब से कपल की ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई है, तभी से उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों जल्द परिवार की शुरुआत कर सकते हैं।

यह भी पढ़े - KKBKKJ के नए पोस्टर में पूजा हेगड़े के साथ रोमांटिक होते दिखे सलमान खान

वरुण और नताशा की तस्वीरों को देखकर उनके मम्मी-पापा बनने की खबरें तेज हो गई हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब दोनों को लेकर प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेज हुई हैं। फिल्म भेड़िया के प्रमोशन के दौरान भी सलमान खान ने वरुण धवन से पिता बनने के बारे में पूछ लिया था। सलमान ने वरुण को छोटा खिलौना उपहार में देते हुए कहा था, 'यह आपके बच्चे के लिए है।' जिसपर एक्टर ने कहा था कि बच्चा अभी हुआ नहीं है। इस पर सलमान ने कहा था, 'यह आया है तो बच्चा भी आ ही जाएगा।'

बता दें कि नताशा और वरुण धवन की शादी जनवरी 2021 में हुई थी। उनकी शादी को दो साल से अधिक का समय गुजर चुका है। ऐसे में अब परिवार वालों के साथ ही वरुण के फैंस को भी गुड न्यूज का इंतजार है। हालांकि, वरुण धवन और नताशा क्या वाकई गुड न्यूज देने वाले हैं, यह तो आने वाले वक्त में पता चल ही जाएगा। लेकिन फैंस ने अभी से खुशी मनाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े - शाहिद कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी कृति सेनन, अनटाइटल्ड फिल्म से फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sh3mH9W

Good News: दिल्ली के लोगों को महंगाई से बड़ी राहत, 6 रुपये सस्ती हुई CNG

CNG Price Cut in Delhi: महंगाई से जूझ रही लोगों के लिए एक बड़ी अच्छी खबर सामने आई है। देश की
राजधानी दिल्ली के सीएनजी 6 रुपए प्रति किलो सस्ती हो गई है। इससे दिल्ली में सीएनजी से चलने वाले लाखों गाड़ियों का खर्च कम हो जाएगा। दिल्ली-NCR में सीएनजी की सप्लाई करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने शनिवार शाम सीएनजी की कीमत में कटौती का ऐलान किया। इस ऐलान के साथ ही राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 6 रुपए प्रति किलो की दर से कमी आ गई है। जिससे सीएनजी से चलने वाले कार, ऑटो सहित अन्य वाहनों के परिचालन का खर्च कम हो जाएगा। राजधानी दिल्ली में अब एक किलो सीएनजी के लिए 73.59  रुपए चुकाने होंगे। दिल्ली में सीएनजी की कीमत घटाए जाने से लाखों वाहन चालकों में खुशी की लहर है।  


अडानी टोटल गैस ने भी सीएनजी की कीमत की कम


इससे पहले अडानी टोटल गैस और महानगर गैसे ने सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में कटौती का ऐलान किया था। अडानी टोटल गैस लिमिटेड की ओर 8.13 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी की कीमत में 5.06 रुपये प्रति घन सेंटीमीटर तक की कटौती कर दी है। नई कीमतें 8 अप्रैल को रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। जबकि महानगर गैसे ने CNG की कीमत प्रति किलो 8 रुपए तो PNG की कीमत में 5 रुपए की कमी का ऐलान किया था।

सरकार ने नए फॉर्मूले को दी मंजूरी, जिससे घटी कीमत

बता दें कि सरकार का कहना है कि नए फॉर्मूले से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में 10 फीसदी तक की कमी आ जाएगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को बताया था कि घरेलू गैस की कीमतों को अब अंतरराष्ट्रीय हब गैस की जगह इंपोर्टेड क्रूड के साथ लिंक कर दिया गया है। अब घरेलू गैस की कीमत भारतीय क्रूड बास्केट के दाम का 10 फीसदी होगी। देश में नेचुरल गैस की कीमत तय करने के लिए 2014 की गाइडलाइंस में संशोधन को मंजूरी दी गई थी।


यह भी पढ़ें - मोदी सरकार का बड़ा फैसला: नए फॉर्मूले को मंजूरी, सस्ती मिलेगी CNG-PNG



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8ztbyIs

वाॅर 2 के शुरू होने से पहले जूनियर NTR ने मारा यूटर्न, फिल्म ठुकराने की वजह कहीं ऋतिक रोशन तो नहीं?

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स ने पिछले दिनों ही ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्राॅफ (Tiger Shroff) स्टारर फिल्म वाॅर का दूसरा पार्ट बनाने की घोषणा की थी। जिसे अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) डायरेक्ट करने वाले थे। इसके बाद खबर आई कि साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) भी 'वाॅर 2' (War 2) का हिस्सा बन रहे हैं। जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी हो गई। लेकिन अब इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जो लोगों को निराश कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'वाॅर 2' में एनटीआर की एंट्री कहीं न कहीं अफवाह ही साबित हुई। उनसे जुड़े सूत्रों ने बताया कि वह यह फिल्म नहीं करने वाले हैं।

जाहिर है कि साल 2019 में आई ऋतिक रोशन स्टारर वाॅर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रख दिया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी, साथ ही पर्दे पर ऋतिक रोशन और टाइगर की जोड़ी को भी खूब पसंद किया था। जिसके बाद ही मेकर्स ने फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने का ऐलान किया। वहीं फिल्म में जूनियर एनटीआर के होने की बात सामने आने से फैंस और ज्यादा खुश हो गए। लेकिन अब चर्चा है कि एक्टर ने यह आफर ठुकरा दिया है।

दरअसल, जूनियर एनटीआर से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 'वह ऐसी किसी भी फिल्म में कदम नहीं रखेंगे, जिसमें पहले से ही दो हीरो मौजूद हों। हैदराबाद में मौजूद जूनियर एनटीआर के सूत्रों ने वॉर 2श् 2 की कास्टिंग पर कहा, आप लोग पागल हैं। जूनियर एनटीआर ऐसी किसी भी फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू नहीं करेंगे, जिसमें पहले से ही दो हीरो लीड में मौजूद हैं।'

यह भी पढ़े - अजय देवगन की लाडली बेटी न्यासा ने जैसलमेर में मनाया प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन, दोस्तों संग किया जमकर एन्जाॅय

उन्होंने आगे बताया कि 'अभी फिल्म को लेकर केवल आईडिया ही लगाया गया है। इसकी कोई भी स्क्रिप्ट तैयार नहीं है, जिससे कास्टिंग तो दूर की बात है।' अब सूत्रों की बातों से लग रहा है कि जूनियर एनटीआर, ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' का हिस्सा बनने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हैं।

उधर, फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इस बारे में कहा, 'प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने पहले से ही तय किया था कि 'वॉर 2' का डायरेक्शन अयान मुखर्जी करेंगे। लेकिन इन सबसे परे अभी तक 'वॉर 2' के आईडिया के अलावा फिल्म के लिए कुछ भी नहीं किया गया है। वहीं आयान भी 'ब्रह्मास्त्र' पार्ट 2 और 3 पूरी करने के बाद ही 'वॉर 2' को हाथ लगाएंगे। ऐसे में यह तय है कि 2025 के आखिर तक 'वॉर 2' का कुछ नहीं होने वाला है।

यह भी पढ़े - KKBKKJ के नए पोस्टर में पूजा हेगड़े के साथ रोमांटिक होते दिखे सलमान खान, जानें कब आएगा ट्रेलर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9BVcQ6j

शाहिद कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी कृति सेनन, अनटाइटल्ड फिल्म से फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज

बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) हाल ही में वेब सीरीज 'फर्जी' में नजर आए थे। जिसमें नकली नोट छापकर उन्होंने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी थी। अब एक्टर जल्द ही एक रोमांटिक लव स्टोरी वाली फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहिद पहली बार एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) के साथ इश्क फरमाते दिखाई देंगे। शनिवार को शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस अनटाइल रोमांटिक मूवी का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कुछ देर पहले ही एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन की इस अपकमिंग लव स्टोरी फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को शेयर किया गया है। जिसने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। पोस्टर को मशहूर फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जिसपर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - अजय देवगन की लाडली बेटी न्यासा ने जैसलमेर में मनाया प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन, दोस्तों संग किया जमकर एन्जाॅय

इस पोस्टर में आप देख सकते हैं कि शाहिद और कृति एक बाइक पर बैठे रोमांस फरमाते हुए नजर आ रहे हैं। तरण के मुताबिक इस फिल्म में शाहिद कपूर और कृति सेनन के अलावा हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी लीड रोल में मौजूद हैं। फिल्म के निर्माता मैडॉक फिल्म के कर्ता.धर्ता दिनेश विजान और डायरेक्टर अमित जोशी और आराध्या हैं।

पहली बार फैंस को शाहिद कपूर और कृति सेनन की जोड़ी का धमाल बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। इन दोनों की फिल्म का टाइटल अभी सामने नहीं आया है। लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। तरण आदर्श ने बताया है कि ये शाहिद कपूर और कृति सेनन की ये अनटाइटल फिल्म इसी साल अक्टूबर के महीने में रिलीज होगी।

यह भी पढ़े - बालिका वधु फेम नेहा मार्दा के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने प्री-मेच्योर बबी गर्ल को दिया जन्म



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/oMSIO1E

अजय देवगन की लाडली बेटी न्यासा ने जैसलमेर में मनाया प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन, दोस्तों संग किया जमकर एन्जाॅय

बालीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) की बेटी न्यासा देवगन (Nysa Devgan) फेमस स्टारकिड में से एक हैं। भले ही अब तक न्यासा ने बाॅलीवुड में एंट्री न की हो लेकिन वे अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिनमें वे अपने खास दोस्त Orhan Awatramani के साथ अपना प्री बर्थडे सेलिब्रेशन एन्जाॅय करती दिख रही हैं। जबकि अन्य तस्वीर में न्यासा अपने दोस्तों के साथ दिख रही हैं। उनके इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें अब धड़ाधड़ वायरल हो रही हैं।

बता दें कि न्यासा देवगन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरों की एक सीरीज शेश्र की है। जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ जैसलमेर में अपना प्री.बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए दिख रही हैं। तस्वीरों में फ्रेंड्स के ग्रुप के साथ न्यासा खूब एंजॉय करती दिख रही हैं। वहीं, कॉमेंट में फैंस उन्हें अभी से जन्मदिन के लिए विशेज भेजने लगे हैं।

यह भी पढ़े - मां काजोल संग सरेआम ऐसी हरकत करने पर ट्रोल हुईं नीसा देवगन, लोगों ने लताड़ लगाते हुए कहा- ये कभी नहीं सुधरेगी

दरअसल, अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी न्यासा इसी महीने 20 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। ऐसे में 12 दिन पहले ही उनके दोस्तों ने उनका डेस्टिनेशन प्री.बर्थडे खूब धूमधाम से सेलिब्रेट किया है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कहीं न्यासा वेस्टर्न लुक में दिखाई दे रही हैं तो कहीं उन्होंने इंडियन आउटफिट कैरी किया है। 20 अप्रैल को न्यासा 19 साल की पूरी हो जाएंगी।

इस बीच न्यासा के दोस्त ओरी ने सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरों के सोशल मीडिया पर एल्बम शेयर किए हैं। उन्होंने कई वीडियोज भी पोस्ट किए हैं, जो वायरल हो रहे हैं। न्यासा और ओरी दोनों की बॉन्डिंग आप पहले भी कई पोस्ट में देख चुके होंगे। इसके पहले एक फोटो में ओरी के साथ न्यासा ऊंट पर बैठी दिख रही हैं। इसपर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। आप देख सकते हैं कि न्यासा अपने प्री-बर्थडे पर मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़े - अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से पहले पुष्पा 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5DUIL8R

Friday, April 7, 2023

बालिका वधु फेम नेहा मार्दा के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने प्री-मेच्योर बबी गर्ल को दिया जन्म

टीवी सीरियल की फेमस बहू नेहा मार्दा (Neha Marda) की रियल लाइफ में एक बड़ी खुशखबरी आई है। कुछ दिनों पहले ही एक्ट्रेस ने बताया था कि वे प्रेग्नेंट हैं। बीते दिनों कुछ दिक्कतों के चलते उनके अचानक हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी जिसके बाद फैंस काफी परेशान हो गए थे। वहीं अब खबर है कि नेहा ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। लेकिन उनकी डिलीवरी प्री-मेच्योर है। बताया जा रहा है कि अभी बच्ची हॉस्पिटल में भी भर्ती है। वहीं इस खबर के आते ही उनके फैंस काफी खुश हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेहा मार्दा को करीब एक सप्ताह पहले कोलकाता में एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उन्होंने एक प्री-मेच्योर बेबी गर्ल को जन्म दिया है। फिलहाल एक्ट्रेस ठीक हैं। उनकी बेटी भी बिल्कुल ठीक है। मीडिया से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि प्रेग्नेंसी के बाद से ही उन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही थी। 5वें महीने तक उन्हें और भी ज्यादा परेशानी होने लगी।

यह भी पढ़े - अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से पहले पुष्पा 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज, फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

नेहा ने आगे बताया कि उन्हें पहले ही अंदेशा हो गया था कि उनक प्रेग्नेंसी में कुछ काॅम्पलिकेशन आने वाले हैं लेकिन अब सब सही हो गया है। हालांकि प्री-मेच्योर होने के चलते उनकी बेबी गर्ल को अभी हॉस्पिटल में डाॅक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा।

गौरतलब है कि नेहा मार्दा ने साल 2012 में पटना के बिजनेसमैन आयुष्मान अग्रवाल से शादी की और अपनी शादी के 10 साल बाद अपने बच्चे को स्वागत किया है। उनके वर्क की बात करें तो एक्ट्रेस ने कई शोज में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा हैं। उन्होंने फेमस सीरियल 'बालिका वधु' में गहना का किरदार निभाया था जिसके बाद वो घर-घर में फेमस हो गईं। नेहा कई सालों तक इस शो का हिस्सा रहीं और अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़े - यामी गौतम ने पति आदित्य संग रुद्राभिषेक करते हुए शेयर की फोटो, तस्वीरें देख लोग बोले- जोड़ी हो तो ऐसी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/v2Gkduw

कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन अर्शी खान के 5 विवाद जिनसे मचा था खूब बवाल, प्रॉस्टिट्यूशन रैकेट में फंस चुकी हैं एक्ट्रेस

Arshi Khan Kangana Ranut Show Lock Upp Season 2: कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत की तरह ही एक और कॉन्ट्रोवर्सियल क्वीन हैं अर्शी खान। हमेशा कॉन्ट्रोवर्शियल के चलते ही अर्शी सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन अब जल्द ही अर्शी खान अपने सबसे चर्चित पांच विवादों को एक शो के दौरान रीवील करती नजर आएंगी। हालांकि उन्होंने पहले भी इन विवादों के बारें में बताया है, जो अब आपको हम बताने वाले हैं। दरअसल, कंगना रनौत (Kangana Ranut) के 'लॉक अप 2' (Lock Upp Season 2) के लिए अर्शी खान अपना नाम कन्फर्म कर चुकी हैं। यह शो कंटेस्टेंट्स के विवादित खुलासों के लिए भी जाना जाता है। पहले सीजन में कटेस्टेंट्स ने कई ऐसे राज खोले थे। अब लॉक अप सीजन 2 में अर्शी खान (Arshi Khan) जब 'लॉक अप 2' में कैदी बनकर आएंगी तो वह खुद को बेघर होने से बचाने के लिए अपने कौन-कौन से राज उजागर करेंगी। यह शो ही इसी बात पर बेस्ड है कि सेलेब्ल अपनी रीयल लाइफ से जुड़े सच्चे विवादों को शो के दौरान सबके सामने बताते हैं और फिर उनकी पर्सनल लाइफ (Arshi Khan Controversies) लोगों के सामने किसी खुली किताब की तरह नजर आती हैं।


अर्शी खान 'बिग बॉस 11' और 'बिग बॉस 14' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आईं थीं। उस दौरान एक्ट्रेस ने खूब सुर्खियां भी बटोरी थीं। अब वह 'लॉक अप सीजन 2' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वाली हैं। अर्शी खान ने कहां कि उन्हें रिएलिटी शोज काफी पसंद हैं और अब वह कंगना रनौत से टक्कर के लिए तैयार हैं। अर्शी खान ने वैसे तो बिग बॉस के घर में भी खूब सनसनी मचाई थी, लेकिन उनकी निजी जिंदगी में भी काफी विवाद रहे हैं, जिनके कारण वह तहलका मचा चुकी हैं। यहां हम आपको अर्शी खान के 5 ऐसे विवाद बता रहे हैं, जिनके कारण खूब बवाल मचा था।

सूत्रों के मुताबिक अर्शी खान दो बार प्रॉस्टिट्यूशन रैकेट में फंस चुकी हैं। उनके साथ एक बार तब घटना घटी, जब वह पुणे के एक होटल में थीं और दूसरी बार अर्शी गोवा में फंसी थीं। हालांकि अर्शी खान ने तब कहा था कि उन्हें किसी ने फंसाया है। वहीं जब यही बात बिग बॉस के घर में प्रियांक शर्मा और सपना भावनानी ने उठाई तो एक्ट्रेस भड़क गई थीं।

arshi_khan_involved_in_sex_racket.jpg


अर्शी खान खान हमेशा से खुद को कुंवारी बताती रही हैं, लेकिन तब विवाद पैदा हो गया था जब एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने दावा किया कि अर्शी शादीशुदा हैं और उन्होंने 50 साल के एक आदमी से शादी की है। गहना वशिष्ठ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह और अर्शी भोपाल की रहने वाली हैं। वह अर्शी को स्कूल के दिनों से जानती हैं। गहना ने कहा था कि अर्शी ने बिग बॉस के घर में अपनी उम्र और पढ़ाई को लेकर तो झूठ बोला ही शादी को लेकर भी झूठ कहा। गहना वशिष्ठ के मुताबिक, अर्शी ने 50 साल के एक आदमी से शादी की थी। हालांकि अर्शी खान इससे इनकार ही करती रही हैं। अर्शी खान एक बार तब विवादों में आ गई थीं जब उन्होंने खुद को गुरु बताने वालीं राधे मां पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा दिया था। अर्शी ने दावा किया था कि एक राधे मां के एजेंट से एक बार उनकी मुलाकात हुई थी और तब उसने एक्ट्रेस को ऑफर दिया था।

arshi_khan_involved.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/0bMJujv

रवीना टंडन की बेटी राशा को एयरपोर्ट पर भीड़ ने दिया धक्का, भड़की एक्ट्रेस ने लगाई लताड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) को बीते दिनों ही पद्मश्री अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। रविवार को एक्ट्रेस दिल्ली पहुंची थीं, जहां उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा यह गौरव प्राप्त हुआ। जिसके बाद रवीना ने अपनी खुशी भी जाहिर की और सरकार को धन्यवाद भी कहा। अब एक्ट्रेस पद्मश्री लेकर मुबंई लौट आई हैं। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया। इस दौरान उनके साथ बेटी राशा भी मौजूद रहीं। एयरपोर्ट पर कुछ फैंस भी रवीना को देख तुरंत सेल्फी लेने आने लगे। जिसके चलते राशा को भीड़ ने धक्का मार दिया। जिसे देख एक्ट्रेस नाराज हो गईं।

सोशल मीडिया पर रवीना टंडन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी राशा और बेटे के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं, जहां रवीना टंडन को पैपराजी ने पद्मश्री पुरस्कार के लिए बधाई भी दी। एक्ट्रेस ने भी सभी को थैंक्स कहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि रवीना पैपराजी से बातें करती हुई अपनी कार की ओर आगे बढ़ रही हैं। वहीं उनके ठीक साथ में राशा भी चल रही हैं।

यह भी पढ़े - 'टाइगर वर्सेज पठान' को डायरेक्ट करेंगे सिद्धार्थ आनंद, अगले साल से शुरु होगी शूटिंग

वीडियो में राशा अपनी मम्मी को फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करवाता देख आगे की ओर बढ़ जाती हैं। कुछ ही सेकंड्स बाद रवीना अपनी बेटी के बारे में पूछती हैं। वीडियो के अंत रवीना अपने फैंस से ये कहती हुई नजर आ रही हैं कि धक्का मत दीजिए भाईसाहब। बच्चों को धक्का मत दीजिए। रवीना की बात से साफ जाहिर हो रहा है कि उनके बच्चों को फैंस का धक्का लगा है, जिसे देखने के बाद वह कुछ खास खुश नहीं है।

बता दें रवीना टंडन के कुल चार बच्चे हैं। बेटी राशा और रणबीर को एक्ट्रेस ने जन्म दिया था। वहीं छाया और पूजा को एक्ट्रेस ने गोद लिया था। रवीना की बेटी राशा बेहद खूबसूरत हैं। वह मां की तरह खूब चर्चा में रहती हैं। बेशक वह बॉलीवुड से दूर हैं। उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है।

यह भी पढ़े - एक्शन और डायलाॅग का जबरदस्त काॅम्बिनेशन है सलमान खान की फिल्म, इस दिन आएगा धांसू ट्रेलर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/vFiQcCH

KKBKKJ Trailer : एक्शन और डायलाॅग का जबरदस्त काॅम्बिनेशन है सलमान खान की फिल्म, इस दिन आएगा धांसू ट्रेलर

बाॅलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की मच अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) की रिलीज में बस कुछ दिन ही बचे हैं। फिल्म के गाने और टीजर पहले ही आ चुका है। अब फैंस इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जाहिर है कि किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के साथ पहली बार एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। वहीं भाईजान इसमें जबरदस्त एक्शन करते हुए दिखाई देंगे। इस बीच फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट जारी कर दी गई है।

बता दें कि सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। इसी बीच एक ट्विटर हैंडल ने सलमान खान की फिल्म के ट्रेलर से जुड़ी जानकारी शेयर की है। जिसमें बताया गया है कि भाईजान की यह मूवी ब्लॉकबस्टर होने वाली है। क्योंकि इसमें सितारों का क्लास और मास दोनों देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े - जान से मारने की धमकियों पर पहली बार सलमान खान ने दिया रिएक्शन, बोले- भाईजान उनके हैं जो..

ट्विटर हैंडल ऑलवेज बॉलीवुड से शेयर की गई पोस्ट में बताया गया है कि 'अभी-अभी किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर रिलीज हुआ है। सलमान खान की यह मूवी एक विजेता साबित होगी, क्योंकि इस ब्लॉकबस्टर मूवी में मास और क्लास दोनों देखने को मिलेगा। ट्रेलर में एक्शन के साथ-साथ डायलॉग और कॉमेडी का पंच भी देखने को मिलेगा। यह कुल 3.25 मिनट का है।'

गौरतलब है कि सलमान खान की मल्टीस्टारर फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में पूजा हेगड़े के अलावा शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और पलक तिवारी भी नजर आएंगी। बीते दिनों पहले ही फिल्म का नया गाना 'येंतम्मा' रिलीज हुआ था जिसमें सलमान और वेंकटेश के अलावा साउथ के सुपरस्टार राम चरण भी नजर आए थे। तीनों को गाने में साथ देखकर फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। बता दें कि फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ईद के खास मौके पर रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़े - 'टाइगर वर्सेज पठान' को डायरेक्ट करेंगे सिद्धार्थ आनंद, अगले साल से शुरु होगी शूटिंग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/EIRPhZW

Thursday, April 6, 2023

कंगना रनौत ने फिर लगाई करण जौहर की क्लास, वीडियो देखकर बोलीं- ये चाचा चैधरी को तो...

Bollywood's Panga Girl i.e. Kangana Ranaut has once again come into limelight with her statement. He has once again hit out at filmmaker Karan Johar , targeting him. Kangana has shared an old video of Karan on her official Instagram story, in which he is seen telling the media about ruining the career of actress Anushka Sharma. Furious over this video, the actress has expressed her anger on Karan Johar

बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में फिल्ममेकर अनुष्का शर्मा के बारे में कहते दिख रहे हैं कि वह उनका करियर तबाह करना चाहते थे। करण कहते हैं, 'जब आदित्य चोपड़ा ने उन्हें रब ने बना दी जोड़ी के लिए अनुष्का की फोटो दिखाई थी, तब उन्होंने डायरेक्टर से इसे कास्ट न करने को कहा था। उस समय उन्होंने आदित्य से कहा था कि तुम पागल हो गए हो, कोई जरूरत नहीं है इसे साइन करने की।'

यह भी पढ़े - परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की डेट आई सामने! इस दिन दिल्ली में होगी इंगेजमेंट सेरेमनी

करण जौहर की इस वीडियो पर अब कंगना रनौत ने उनपर हमला बोला है। एक्ट्रेस ने वीडियो को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ये चाचा चैधरी को बस यही एक काम है।' बता दें कि कंगना से पहले फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने भी करण के इस वीडिया पर गुस्सा जाहिर किया था।

Significantly, Kangana Ranaut has completed the shooting of 'Chandramukhi 2' a few days ago. These days he is in discussion about his film 'Emergency'. Along with acting in this film, she is also handling the command of direction herself. Kangana is going to be seen in the role of Indira Gandhi in Emergency. At the same time, his Anupam Kher, Shreyas Talpade and Satish Kaushish will also be seen in important roles.

Also read – Salman Khan reacted for the first time on the threats to kill, said – Bhaijaan belongs to those who ..



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NYQKo4y

अनुष्का शर्मा का करियर बर्बाद करना चाहते थे करण जौहर, 7 साल पुराना वीडियो वायरल

Karan Johar on Anushka Sharma Career: बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है जिसमें वो अनुष्का शर्मा को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। करण ने इस क्लिप में बताया है कि वो एक्ट्रेस का करियर बर्बाद करना चाहते थे। जी हां इस बात का खुलासा खुद करण ने एक वीडियो में किया है। इस वीडियो को देखकर सभी हैरान रह गए हैं। बॉलीवुड के प्रोड्यूसर करण जौहर (Karan Johar) पर कई बार ये आरोप लग चुका है कि उन्होंने कुछ एक्टर्स के करियर को बर्बाद करने की कोशिश की थी। जहां पहले इसी कड़ी में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था। तो वहीं अब अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर भी एक खबर सामने आई है। एक वक्त था जब करण जौहर उन्हें पसंद नहीं करते थे। इसलिए उन्होंने शुरुआती दौर में अनुष्‍का शर्मा के करियर को तबाह करने की पूरी कामयाब कोश‍िश की थी। हालांकि बाद में इन दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया था। इसके लिए करण जौहर ने अनुष्का से माफी मांगी थी। आइए जानते हैं कि आखिर कई नए चेहरों को अपनी फिल्म में चांस देने वाले करण जौहर ने अनुष्का शर्मा के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया था, आखिर उनके बीच ऐसा क्या हुआ था।


यह उस समय की बात है जब फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के लिए आदित्य चोपड़ा को एक्ट्रेस की तलाश थी। उस वक्त करण जौहर ने आदित्य को अनुष्का को साइन करने से मना कर दिया था। करण चाहते थे कि फिल्म में शाहरुख खान के साथ सोनम कपूर काम करें। हालांकि ,जब उन्‍होंने अनुष्‍का शर्मा की 'बैंड बाजा बारात' में देखी तो खूब इंप्रेस हुए और एक्‍ट्रेस से माफी मांगने के बारे में सोचने लगे। बाद में फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' को भी लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया और ये सुपरहिट साबित हो गई।

इसी सिलसिले में करण जौहर ने एक इवेंट में यह कबूल भी किया था कि वो अनुष्का शर्मा के करियर को खराब करना चाहते थे। करण ने कहा था कि जब आदित्य ने उनको अनुष्का की तस्वीर दिखाई थी तो उन्होंने अनुष्का को लेने से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि जब फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में करण ने अनुष्का की एक्टिंग देखी तो वो हैरान रह गए और उनकी जमकर तारीफ भी की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZdeqpVB

कश्मीर की वादियों में हुई 'सत्यप्रेम की कथा' की शूटिंग, फैंस के साथ स्पॉट हुए कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी

Kartik-Kiara Latest Pics: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आईं हैं। जिनमें वो कश्मीर में अपने फैंस के साथ फोटो क्लिक कराते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म 'भूल भुलैया 2' के जरिए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाले कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की जोड़ी इस समय कश्मीर में मौजूद है। इस समय कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' (Satyaprem Ki Katha) की शूटिंग के चलते कश्मीर में हैं। कश्मीर की वादियों में कियारा और कार्तिक अपने फैंस के साथ जमकर तस्वीरें खिंचवाई। दरअसल, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है इसलिए उनके फैंस ने यह मौका ना गवाते हुए इस रील जोड़ी के साथ जमकर तस्वीरें क्लिक कराईं हैं। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की इन लेटेस्ट फोटो को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटोज को देखकर कार्तिक और कियारा के बाकी फैंस उन्हें काफी मिस कर रहें हैं।


इन सभी लाजवाब फोटो के बीच बी टाउन एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी कश्मीर के गुलमर्ग से अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वह ग्रे शाइनिंग पफ जैकेट के साथ आंखों पर ब्लैक गॉगल लगाए बेहद खूबसूरत दिख रहीं हैं। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में पर्पल रंग के ऊनी ग्लव्स पहन रखें हैं। लेकिन इस फोटो में जो जिसपर सबकी नजर गई वो हैं कियारा के अजीब से दिखने वाले मोटे शूज। दरअसल, इस तरह के शूट अक्सर बर्फ में ठंड से बचने के लिए पहने जाते हैं। कियारा आडवाणी ने बर्फ के ऊपर बैठकर यह शानदार फोटो क्लिक करवाईं हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन किसी फिल्म में एक साथ नजर आ रहें हो। इससे पहले कार्तिक और कियारा की जोड़ी फिल्म 'भूल भुलैया 2' में नजर आई थी। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। कार्तिक और कियारा की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) सुपर डुपर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फैंस को इस फिल्म से भी यही उम्मिदें हैं।

kartik_aaryan_and_kiara_advani33333.jpg


'सत्यप्रेम की कथा' एक रोमांटिक-ड्रामा हिंदी फिल्म है।कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन के साथ, फिल्म में गजराज राव और सुप्रिया पाठक भी हैं। यह फिल्म मराठी निर्देशक समीर विदवान्स की पहली बॉलीवुड फिल्म है। अब कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में धमाल मचाते नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 29 जून में रिलीज होगी। इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंड सन प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Armaan Malik की दूसरी पत्नी कृतिका ने दिया बेटे को जन्म, सौतन का आया हैरानी वाला रिएक्शन

kartik_aaryan_and_kiara_advani2.jpgkartik_aaryan_and_kiara_advani1.jpg

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZFWycPz

क्या सच में तलाक ले रहे ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन? जानें इस वायरल खबर के पीछे का सच

फिल्म इंडस्ट्री में किसी के डेटिंग की खबरें तो किसी के अलगाव की खबरें आए दिन आना अब आम बात हो गई है। पिछले कुछ समय से बाॅलीवुड के पावर कपल ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की तलाक की अफवाह भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। जाहिर है कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को बॉलीवुड का आइडल कपल माना जाता है। ऐसे में दोनों के तलाक की अफवाह उनके फैंस को निराश कर रही है। दरअसल, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इनके बीच तलाक तक की नौबत आ गई है। ऐसे में आज हम आपको इन खबरों की सच्चाई से रूबरू कराएंगे।

बता दें कि पिछले दिनों मुबंई में बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी ने नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) की ओपनिंग सेरेमनी रखी थी। जिसमें देश विदेश से कई सितारे पहुंचे। इस मौके पर विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी बेटी अराध्या बच्चन के साथ पहुंची। इवेंट के दोनों दिन ऐश्वर्या के साथ अभिषेक बच्चन के शामिल नहीं होने पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि कपल के बीच कुछ-ठीक नहीं चल रहा है। कहा तो यहां तक जाने लगा कि जल्दी ही दोनों तलाक लेने वाले हैं।

यह भी पढ़े - अनुपमा की नई जिंदगी शुरू होते ही अनुज का शो से पत्ता साफ? फैंस को लगा बड़ा झटका

हालांकि इन सभी खबरों के बीच एक्टर अभिषेक बच्चन का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। जिसने इन सभी अफवाहों को सिरे से नकार दिया है। ऐश्वर्या राय की एक फैन ने अंबानी की एनएमएसीसी पार्टी से ऐश्वर्या राय और अराध्या की तस्वीर शेयर की है। जिसमें उसने दोनों का अपना फेवरेट बताया है। इसी तस्वीर पर कमेंट करते हुए अभिषेक बच्चन ने कमेंट किया 'मेरे भी!' एक्टर अपने कमेंट के जरिए वाइफ ऐश्वर्या और बेटी अराध्या पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं।

अब एक्टर का यह रिप्लाई सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। वहीं अभिषेक बच्चन ने इसके साथ ही तलाक की खबरें फैलाने वाले हेटर्स के मुंह पर तमाचा मार दिया है। गौर करने की बात ये है कि ये रिप्लाई अभिषेक बच्चन ने उसी दिन दिया था जिस दिन ये तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई थी। ऐसे में अभिषेक बच्चन का ये जवाब साफ बयां करता है कि ये स्टार कपल एक दूसरे के साथ अपनी शादी में बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़े - जान से मारने की धमकियों पर पहली बार सलमान खान ने दिया रिएक्शन, बोले- भाईजान उनके हैं जो..



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/SiqaTPR

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की डेट आई सामने! इस दिन दिल्ली में होगी इंगेजमेंट सेरेमनी

बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। पिछले ही दिनों खबर आई थी कि एक्ट्रेस आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को डेट कर रही हैं। दोनों जब पहली बार मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर साथ दिखाई दिए तो सनसनसी मच गई। पहले डिनर और फिर लंच पर दोनों साथ नज़र आए। दोनों की साथ में तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं। वहीं अब खबर है कि जल्द ही दोनों सगाई करने वाले हैं। इसकी तारीख का खुलासा भी हो गया है।

बता दें कि पिछले दिनों ही परिणीति चोपड़ा को पैपराजी ने एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया था। जहां उनसे राघव चड्ढा संग रिश्ते को लेकर सवाल किया गया। जिसपर एक्ट्रेस काफी शरमा गई थीं। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई भी दी। जिसने ररिणीति और राघव के रिश्ते को और हवा दे दी।

यह भी पढ़े - जान से मारने की धमकियों पर पहली बार सलमान खान ने दिया रिएक्शन, बोले- भाईजान उनके हैं जो....

इस बीच दोनों दिल्ली में भी साथ दिखाई दिए। एक साथ कई बार दिखने के बाद भी दोनों सितारों ने अपने रिश्तों को कंफर्म नहीं किया है। लेकिन अब खबर है कि दोनों सगाई करने वाले हैं। पहले रिपोर्ट में बताया जा रहा था कि इसी हफ्ते दोनों की इंगेजमेंट हो सकती है। हालांकि अब लेटेस्ट रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों की सगाई 10 अप्रैल दिल्ली में होगी। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं आई है।

वहीं दूसरी ओर सगाई की खबरों के बीच परिणीति चोपड़ा बीती रात बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आईं। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो लंदन जा रही हैं। परिणीती ने मज़ाकिया अंदाज़ में ये भी कहा कि वो उन्हें बोर्डिंग पास दिखाएंगी। गौरतलब है कि पिछले दिनों से ही ऐसी चर्चा है कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के परिवारों में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों के परिवार शादी पर भी चर्चा कर रहे हैं। वहीं अब दोनों की सगाई की बात सामने आ रही है।

यह भी पढ़े - अनुपमा की नई जिंदगी शुरू होते ही अनुज का शो से पत्ता साफ? फैंस को लगा बड़ा झटका



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GE9qLQz

जान से मारने की धमकियों पर पहली बार सलमान खान ने दिया रिएक्शन, बोले- भाईजान उनके हैं जो....

बाॅलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर जबरदस्त लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म का टीजर और गाने पहले ही रिलीज किए जा चुके हैं। अब इंतजार है इसके ट्रेलर का। हालांकि मेकर्स ट्रेलर कब रिलीज करेंगे इस बात की कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। इस बीच लंबे समय के बाद सलमान बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान एक्टर ने कई सवालों के जवाब दिए, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान बहुत जल्द फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगे। ये फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके वह किक 2, टाइगर 3 जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे। अगले साल जनवर से सलमान टाइगर वर्सेज पठान की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में शाहरुख खान पठान बनकर टाइगर यानी सलमान खान से सामना करेंगे।

यह भी पढ़े - 'टाइगर वर्सेज पठान' को डायरेक्ट करेंगे सिद्धार्थ आनंद, अगले साल से शुरु होगी शूटिंग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AXcKqv1