नई दिल्ली : टीम इंडिया (Team India) पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह (Yuvraj Singh) मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं। जातिसूचक कमेंट करने के लिए उन पर हरियाणा में एफआईआर (FIR against Yuvraj Singh) दर्ज किया गया है। युवराज को लेग ब्रेक गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के टिकटॉक वीडियो पर जातिसूचक कमेंट किया था। इसके बाद से उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर उनके प्रति काफी नाराजगी देखी जा रही थी और इसके बाद ट्विटर पर #युवराज_सिंह_माफी_मांगो (#YuvrajSinghMaafiMaango) ट्रेंड कर रहा था। अब हरियाणा के हिसार जिले के एक दलित अधिकार कार्यकर्ता और वकील रजत कल्सन (Rajat Kalsan) ने युवराज के खिलाफ पुलिस में शिकायत (Police Complaint Against Yuvraj) दर्ज कराई है। रजत काल्सन ने इस एफआईआर में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी आरोपी बनाया है।
Coronavirus : अपार्टमेंट में Wriddhiman Saha को पिता करवा रहे हैं कैचिंग का अभ्यास
ये है मामला
युवराज सिंह का कुछ दिन पुराना एक वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। इस वीडियो में सिक्सर किंग टीम इंडिया के सीमित ओवरों के उपकप्तान रोहित शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे। इस बातचीत में युजवेंद्र चहल का जिक्र आने पर उन्होंने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। बता दें कि युजवेंद्र चहल लॉकडाउन की शुरुआत में अपने परिवार के साथ सोशल मीडिया वेबसाइट टिकटॉक पर डांस और मौज-मस्ती वाले कुछ वीडियो बनाए थे। युवराज ने इन्हीं वीडियोज पर कमेंट किया था। युवराज के कमेंट पर रोहित शर्मा हंस पड़े थे।
'83' फिल्म में कई क्रिकेटर पिताओं की भूमिका में नजर आने वाले हैं पुत्र, प्रशंसकों को है इंतजार
रोहित शर्मा को भी बनाया आरोपी
रजत काल्सन ने इसी वीडियो को आधार बनाकर युवराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने युवराज के साथ-साथ रोहित शर्मा को भी आरोपी बनाया है, क्योंकि युवराज सिंह जब जातिसूचक कमेंट पर रोहित शर्मा हंस रहे थे। रजत काल्सन ने युवराज सिंह की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अगर युवराज आरोपी पाए जाते हैं तो उनके लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Y23q9A