Saturday, May 1, 2021

एक्ट्रेस रुबिना दिलैक को हुआ कोरोनावायरस, बोलीं- '1 महीने बाद दे सकूंगी प्लाज्मा'

नई दिल्ली। कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। देशभर में कोरोना के केस तेजी से बढ़ती जा रही हैं। आम से लेकर खास तक इस महामारी के चपेट मे आते जा रहे हैं। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं। इस बीच खबरें आ रही हैं कि टीवी शो 'छोटी बहू' फेम एक्ट्रेस रुबीना दिलैक भी कोरोना पॉजिटिव हो गईं हैं। इस बात की जानकारी रुबीना ने खुद अपने फैंस को दी है। साथ ही उन्होंने उन तमाम लोगों को भी अपना कोरोना टेस्ट कराने की बात कही है। जो उनके संपर्क में आए हैं।

Rubina Dilaik

पोस्ट शेयर कर दी एक्ट्रेस ने जानकारी

एक्ट्रेस रुबिना दिलैक ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपलोड की है। जिसमें उन्होंने कहा है कि "वह अब एक महीने बाद प्लाज्मा डोनेट करने के सक्षम हो जाएंगी। वह 17 दिनों के लिए क्वारंटीन हैं। साथ ही रुबिना ने पोस्ट में कहा कि इन 5-7 दिनों में जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं। वह अपना टेस्ट करवा लें।"

Rubina Dilaik

दोस्त और फैंस कर रहे हैं एक्ट्रेस के लिए प्रार्थना


रुबिना दिलैक के कोरोना संक्रमित हो जाने की खबर से उनके दोस्त और फैंस काफी परेशान हैं। सभी जल्द से जल्द एक्ट्रेस के ठीक होने की कामना कर रहे हैं। उनकी खास दोस्त निक्की तंबोली ने रुबिना ने हैरानी जताते हुए कहा कि "हे भगवान, अपना ध्यान रखो बेबी।" वहीं अली गोनी जो कि रुबिना को अपनी बहन मानते हैं उन्होंने भी उनकी सेहत के लिए लिखा कि- "या अल्लाह रहम, अपना ध्यान रखा रुबी।" रुबिना के सभी दोस्त उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Rubina Dilaik

जीता बिग बॉस 14

आपको बतातें चलें कि हाल ही में रुबिना ने बिग बॉस 14 की ट्रॉफी खुद के नाम की है। इस शो में वह अपने पति अभिनव शुक्ला संग आईं थीं। दोनों ही काफी समय तक शो में बने रहें। वहीं शो में रुबिना के अंदाज ने सबका दिल जीत लिया था। बिग बॉस जीतने के बाद रुबिना की फैन फ्लोइंग और भी बढ़ गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3e8wPrN