Monday, May 24, 2021

प्रियंका चोपड़ा ने लुटाया पति निक जोनस पर खूब प्यार, गले लगकर बोलीं- 'आप पर है मुझे बहुत गर्व'

नई दिल्ली। इंटरनेशन स्टार बन चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। कभी वह अपने स्टाइल की वजह से सुर्खियां बंटोरती हैं। वहीं इस वक्त प्रियंका बीती रात यानी कि रविवार रात बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 के लुक की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। लेकिन प्रिंयका ने निक जोनस पर खूब प्यार लुटाते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें प्रियंका पति निक जोनस संग रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए प्रियंका ने निक के लिए प्यारभरा मैसेज भी लिखा है।

nick_2.jpg

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट किया पति के लिए स्पेशल पोस्ट

दरअसल, प्रिंयका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में प्रियंका निक की बाहों में खोए हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं निक भी बड़े प्यार से प्रियंका के माथे को चुमते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस क्यूट एंड रोमांटिक तस्वीर को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि यह पोस्ट उनके पति की प्रशंसा के लिए है। प्रियंका आगे लिखती हैं कि बेबी मुझे आप पर बहुत गर्व है। आप जो भी करते हैं मुझे वह बहुत अच्छा लगता है।

 

आपकी कार्य नीति, आपकी उत्कृष्टता की खोज। प्रियंका ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि वह हर दिन निक से काफी प्रेरित होती हैं। आज निक ने कमाल कर दिया। प्रियंका अंत में कहती हैं कि वह निक से बहुत प्यार करती हैं। प्रियंका का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने निक जोनास को खरी-खोटी सुनाते हुए कार से निकाला बाहर, ये थी वजह

 

nick.jpg

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का खास अंदाज

बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 2021 में शमिल हुए प्रियंका और निक जोनस का लुक काफी पसंद किया जा रहा है। प्रियंका के लुक की बात करें तो वह न्यूड कलर की शिमरी हाई-थाई स्लिट ड्रेस में दिखाई दीं। प्रियंका का अंदाज काफी स्टाइलिश और ब्यूटीफुल लग रहा था। वहीं निक ग्रीन कलर की पैंट, शर्ट और जैकेट में नज़र आए। जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।

यह भी पढ़ें- Nick Jonas ने Priyanka Chopra के लिए कर दी प्यार की सभी हदें पार,कभी छाता पकड़े तो कहीं गाउन ठीक करते आए नजर

अवॉर्ड नाइट में छाया जोनस ब्रदर्स केविन का जादू

आपको बतातें चलें कि बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड 2021 के रेड कार्पेट पर जोनस ब्रदर्स केविन के साथ कई लोग शामिल हुए थे। अवॉर्ड फंक्शन में जोनस ब्रदर्स और मार्शमेलो ने गीत 'लीव बिफोर यू लव मी' का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। वैसे बीते साल जोनस ब्रदर्स ने बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स में तीन कैटेगरी में जीत हासिल की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bP59GK