Tuesday, June 15, 2021

एक्टर वरुण धवन ने बने 'पापा', बेटे का नाम रखने के लिए फैंस से मांगी मदद

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने इसी साल अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल संग शादी की है। शादी के कुछ समय बाद ही एक्टर अपनी फिल्मों में व्यस्त हो गए। वहीं अब वरूण धवन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। एक्टर वरुण धवन पिता बन गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद ही सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। वरुण ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

वरुण धवन के घर आया नन्हा मेहमान

वरुण धवन ने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर वीडियो को शेयर किया है। जिसमें वो एक पपी के साथ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वो पपी प्यार से वरुण को किस कर रहा है। जिसे देख एक्टर बेहद ही खुश हो रहे हैं। खास बात ये है कि वीडियो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में खुद को पिता बताया है। वरुण लिखते हैं कि फर्दरहुड! मैं अभी तक अपने बेटे का नाम नहीं रख पाया हूं। कृपया मेरी मदद करें। वरुण की पोस्ट देखने के बाद सेलेब्स से लेकर उनके फैंस कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहें।

यह भी पढ़ें- Varun Dhawan ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर तो फैंस और सेलेब्स ने कहा Money Heist के 'प्रोफेसर'

वरुण धवन ने लिखा मां के लिए खास मैसेज

हाल ही में वरुण धवन के परिवार ने उनकी मां करुणा का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। मां को विश करते हुए वरुण ने लिखा था कि उनकी मां हमेशा अपने से पहले दूसरों की खुशी का ध्यान रखी हैं। वरुण ने अपनी मां को अपनी ताकत और खुद की रूह बताया था।

यह भी पढ़ें- Coolie No 1 के इस सीन को देखकर चकराया लोगों का दिमाग, सोशल मीडिया पर उड़ा रहे वरुण धवन का मजाक

वरुण धवन के अपकमिंग फिल्में

वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही वो फिल्म 'भेड़िया' में नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन भी नज़र आएंगी। फिल्म की शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में हुई है। इस फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं। भेड़िया के अलावा वरुण फिल्म 'जुग-जुग जियो' में भी नज़र आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस नीतू कपूर और एक्टर अनिल कपूर भी हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2UcnPdX