Monday, March 7, 2022

जानिए किसने कहा 'मैं ऋतिक रोशन से शादी करूंगी, अगर वो फिर से घर बसाने के लिए तैयार हैं'

बॉलीवुड के सुपरस्टार रितिक रोशन इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। अपनी वाइफ सुजैन खान से अलग होने के बाद से हाल ही में रितिक रोशन की डेटिंग की अफवाह सबा आजाद के साथ जुड़ी थीं। मुंबई के एक रेस्टोरेंट में दोनों को हाथों में हाथ पकड़े स्पॉट किया गया था। हालांकि दोनों की रिलेशनशिप की क्या सच्चाई है, वो वक्त के साथ ही पता लग पाएगा। वैसे बॉलीवुड के ग्रीक गॉड और हॉट एक्टर्स में शुमार रितिक की फैन फॉलोइंग का ग्राफ हमेशा अप ही रहता है। कोई उनकी फिटनेस का दीवाना है, तो कोई एक्टिंग का। रितिक के लुक पर लाखों लड़कियां दीवानी हैं।

इनमें से कई ऐसी हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री से ही वास्ता रखती हैं। लेकिन एक ऐसी एक्ट्रेस भी हैं, जिन्होंने खुलेआम रितिक रोशन से शादी करने की इच्छा जाहिर कर दी है। कौन है वो एक्ट्रेस जानिए...

आपको बता दें गायत्री भारद्वाज ने बचपन में मिस इंडिया बनने का सपना देखा था और कड़ी मेहनत ने उन्हें फेमिना मिस इंडिया यूनाइटेड कॉन्टिनेंट्स 2018 का ताज पहनाया। गायत्री की मां एक सायकॉलजिस्ट हैं और पिता पायलट हैं। उन्होंने डेंटल सर्जरी की पढ़ाई की है। दिसंबर 2020 में उन्होंने अपना पहला वेब शो 'ढिंढोरा' किया था। इसके अलावा वह जल्द एक बॉलीवुड फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

यह भी पढ़ें-'कर्मा के डॉक्टर Dang से लेकर तेज़ाब फ़िल्म के श्यामलाल तक', देखें अनुपम खेर का ये नया ट्रांसफॉर्मेशन वाला शर्टलेस अंदाज



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nmW6cHv