Sunday, July 30, 2023

फ्लाइट में प्रपोज, फिर धूमधाम से शादी, अब तलाक…18 साल बाद अलग हुईं फरदीन-नताशा की राहें!

Fardeen Khan: बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान (Fardeen Khan) कई साल पहले ही फिल्मोें में काम करना छोड़ चुके थे और अपनी पत्नी नताशा माधवानी के साथ खुशी से रह रहे थे। अब खबरें आ रही हैं कि दोनों तलाक ले रहे हैं। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं। बता दें कि कुछ सालों तक डेटिंग करने के बाद फरदीन ने एक फ्लाइट में नताशा को प्रपोज किया था और साल 2005 में दोनों ने शादी कर की थी।

फरदीन और नताशा को 2 बच्चे हैं एक बेटी डायनी इसाबेल खान और एक बेटा अजारियस फरदीन खान हैं। हाल ही में, 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फरदीन और नताशा एक साल से अलग रह रहे हैं। उन्होंने अलग होने का फैसला किया है क्योंकि उनकी शादी में मतभेद सामने आए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फरदीन अपनी मां के साथ मुंबई में रह रहे हैं। दूसरी ओर, नताशा अपने परिवार के साथ लंदन में हैं।

कपल के एक करीबी सूत्र के हवाले से कहा गया है "एक साल से अधिक समय हो गया है जब से दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों के बीच मतभेद सामने आने लगे। जब दोनों अपने रिश्ते को संभाल नहीं पाए, तो उन्होंने एक-दूसरे की बेहतरी के लिए अलग-अलग रास्ता अपनाने का फैसला किया।"

नताशा माधवानी, जानी मानी 70-80s के दशक की सुपरहिट हीरोइन मुमताज की बेटी हैं। वही मुमताज, जिन्होंने राजेश खन्ना से लेकर धर्मेंद्र के साथ खूब काम किया और फरदीन खान दिग्गज अभिनेता फ़िरोज़ खान के बेटे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/iEa7yRZ

शबाना आजमी 27 साल पहले कर चुकीं लेस्बियन रोल, नंदिता संग इंटीमेट सीन के चलते बैन हो गई थी फिल्म

Shabana Azmi Dharmendra in Rocky Aur Rani kii Prem kahani: करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में शबाना आजमी और धर्मेंद्र को किस करते हुए दिखाया गया है। इस सीन पर काफी लोग हैरत जता रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा है। शबाना आजमी के 72 साल की उम्र में 87 साल के धर्मेंद्र को किस करने पर कई लोग चौंक रहे हैं लेकिन ये पहला मौका नहीं है जब शबाना ने अपने काम से चौंकाया है। शबाना आजमी पर्दे पर लेस्बियन रोल भी कर चुकी हैं। 1996 में आई फिल्म 'फायर' में शबाना आजमी और नंदिता दास के बीच कई इंटीमेट सीन थे। फिल्म के इन दृश्यों पर इतना विवाद हुआ था कि फिल्म को बैन तक करना पड़ा था।

shabbop.jpg


दिखाया गया था देवरानी-जेठानी में रोमांस
दीपा मेहता के निर्देशन में बनी 'फायर' दो महिलाओं के समलैंगिक रिश्तों पर आधारित थी। फिल्म में शबाना और नंदिता दास ने देवरानी-जेठानी का रोल किया था, जो एक दूसरे के प्रति आकर्षित हो जाती हैं। शबाना और नंदिता के बीच इंटीमेट सीन से खफा कई संगठन उस वक्त सड़क पर उतर गए थे, जिसके बाद फिल्म पर बैन लगाना पड़ा था। सेंसर बोर्ड में भी फिल्म लटकी लेकिन आखिरकार फिल्म को बिना किसी कट के रिलीज किया गया।

यह भी पढ़ें: 'OMG 2' और गदर 2' में नहीं होगा बॉक्स ऑफिश क्लैश, जानें क्यों टला टकराव



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zLZAeB7

22 साल से दर्ज है ‘गदर’ के नाम ये रिकॉर्ड, हर फिल्म रही कोसो दूर, क्या सनी देओल ही देंगे अपनी फिल्म को मात?

Gadar 2: 22 साल पहले सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'गदर' (Gadar) ने बॉक्स ऑफिस हिला डाला था। इस फिल्म में सनी ने पाकिस्तान में हैंडपंप उखाड़ कर ऐसा कहर मचाया था कि इस सीन को देखने के बाद पूरा पाकिस्तान हिल गया था। लेकिन क्या आपको पता है सनी की इस फिल्म ने सालों पहले ऐसा रिकॉर्ड तोड़ दिया था जिसे आजतक कोई भी एक्टर नहीं तोड़ पाया है। जानिए इस फिल्म के बारे में…

Sunny Deol: आईएमडीबी की रिकॉर्ड के अनुसार 'गदर' एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसके टिकट दो ढाई लाख नहीं बल्कि 10 करोड़ टिकटों की बिक्री हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे इतने सालों बाद भी कोई भी नहीं तोड़ पाया है।

ऐसे पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

इस फिल्म के आंकड़ों की बात की जाए तो इस फिल्म का बजट करीबन 18.5 करोड़ था। जबकि फिल्म ने देश में 76.88 करोड़ का कलेक्शन किया और दुनिया भर में 143 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह से इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया था।

11 अगस्त को रिलीज होगी

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक करने के बाद सनी और तारा (Tara Singh) की इस फिल्म का सीक्वेल 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। ट्रेलर में सकीना और तारा की फिर से रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली तो वहीं सनी देओल के बवाली लुक ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया। ट्रेलर को देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म की कहानी तारा के बेटे जीते को पाकिस्तान से भारत लाने की है। इस फिल्म को लेकर काफी बज बनाया हुआ है। जिसे लेकर फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/pQ3sFhe

Saturday, July 29, 2023

टल सकता है 'OMG 2' और 'गदर 2' का बॉक्स ऑफिश क्लैश, आगे बढ़ेगी अक्षय की फिल्म की रिलीज!

OMG 2 Clash With Gadar 2: अगले महीने, 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों की रिलीज होनी हैं। सनी देओल की 'गदर-2' 11 अगस्त को रही है। अक्षय कुमार की 'OMG-2' भी इसी दिन रिलीज होगी। दोनों ही फिल्मों के निर्माता अपनी रिलीज डेट टालने से इनकार कर चुके हैं लेकिन अब लगता है कि शायद अक्षय कुमार की फिल्म की रिलीज आगे बढ़ जाए। इसकी वजह बॉक्स ऑफिस क्लैश को टालना नहीं बल्कि फिल्म का सेंसर बोर्ड में अटक जाना बन सकता है।

सेंसर बोर्ड में अटकी है 'OMG 2'
अक्षय कुमार की 'OMG 2' इस समय सेंसर बोर्ड में अटकी हुई है। जानकारी के मुताबिक, निर्माता फिल्म के लिए U सर्टिफिकेट चाहते हैं। जिसके लिए बोर्ड ने 20 से ज्यादा सीन में कांटछांट की मांग की है। बोर्ड फिल्म को फिलहाल A सर्टिफिकेट दे रहा है, जिसके लिए निर्माता राजी नहीं है। ऐसे में यहां तक कहा जा रहा है कि सोमवार को अगर मामला नहीं सुलझता है तो फिल्ममेकर कोर्ट का रुख कर सकते हैं। ऐसे में इस बात की भी संभावना है कि निर्माताओं को अपनी फिल्म की रिलीज आगे बढ़ानी पड़े।

यह भी पढ़ें: OMG-2 से गदर-2 की टक्कर पर सनी ने अक्षय को 'दिखाई जमीन', खिलाड़ी कुमार को चुभ जाएगी बात

OMG 2 की रिलीज को आगे बढ़ाने के बारे में हालांकि अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन अगर मामला कोर्ट तक पहुंचा तो बहुत मुमकिन है कि फिल्म की रिलीज आगे बढ़े और 'गदर 2' के साथ फिल्म का क्लैश टल जाए।

यह भी पढ़ें: 'प्रोड्यूसर ने बना रखे हैं मेरे अश्लील वीडियो, रोज करता है ब्लैकमेल...' एक्ट्रेस के सनसनीखेज दावे से फिल्म इंडस्ट्री सन्न



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9euQVhC

'प्रोड्यूसर ने बना रखे हैं मेरे अश्लील वीडियो, रोज करता है ब्लैकमेल...' एक्ट्रेस के सनसनीखेज दावे से फिल्म इंडस्ट्री सन्न

ओडिशा फिल्म इंडस्ट्री यानी ऑलीवुड की एक एक्ट्रेस ने एक फिल्ममेकर दयानिधि दाहिमा पर ब्लैकमेलिंग करने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस का कहना है कि दाहिमा के पास उनके अश्लील फोटो और वीडियो हैं। जिनको वायरल कर देने की धमकी देकर उनको रोज परेशान किया जा रहा है। एक्ट्रेस ने इस बाबत भुवनेश्वर के के लक्ष्मीसागर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। अभिनेत्री ने फिल्म निर्माता और दयानिधि एंटरटेनमेंट के मालिक दयानिधि दाहिमा पर यौन और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि उनके साथ-साथ उनकी मां और भाई को भी परेशान किया जा रहा है।

2019 में रिलेशन में थे दोनों
एक्ट्रेस ने बताया है कि वो और दाहिमा 2019 में रिलेशनशिप में थे। इस दौरान दाहिमा ने उनकी कई अंतरंग तस्वीरें ले लीं। बाद में आरोपी ने इन तस्वीरों का इस्तेमाल कर अभिनेत्री को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। ये तस्वीरें उसकी मां को भी भेजी गईं। एक्ट्रेस का कहना है कि आरोपी उससे बिना फीस के काम कराना चाहता है और जो फीस उसे पहले मिली है, उसे भी वापस मांग रहा है। एक्ट्रेस का कहना है कि दयानिधि ने पैसे नहीं लौटाने पर ये तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी है।

आरोपी फिल्म निर्माता ने अभिनेत्री और उनके परिवार के सदस्यों पर आरोप लगाया है कि ये सब उनकी छवि खराब करने के लिए किया जा रहा है। अभिनेत्री के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। फिलहाल पुलिस ने अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: संजय दत्त को मुन्ना भाई बनाने वाली वो फिल्म, जो पहले शाहरुख को मिली थी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/onHhZDq

RARKPK BO Collection Day 2: शनिवार को बढ़ा रणवीर-आलिया की फिल्म का कलेक्शन, दूसरे दिन की इतनी कमाई

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani BO Collection Day 2: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' गुरुवार 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दूसरे दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया, दूसरे दिन का कलेक्सन आ गया है अगर आपको फिल्म देखनी है तो पहले आप भी इस कलेक्शन पर एक नजर डाल लें, आईये देखते हैं…

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने दूसरे दिन 16.00 करोड़ की कमाई की है। जबकि फिल्म का कुल कलेक्शन 27.10 करोड़ हो गया है। वहीं फिल्म ने पहला पड़ाव यानी 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। गौरतलब है कि पहले दिन फिल्म ने 11.10 करोड़ की कमाई की थी जो कि ओपनिंग डे के लिए धीमी रफ्तार थी।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की इस फिल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है। जबकि फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन शहरों में करते हुए लीड स्टार्स को देखा गया था। वहीं फिल्म के हिट गाने फैंस का ध्यान खींचते हुए दिखे थे। फिल्म अपने बजट की रकम, जो कि 160 करोड़ है। इतना कमा पाती है या नहीं यह देखना दिलचस्प होगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफिल्क्स पर रिलीज होने को तैयार है। जिसके लिए फैंस भी एक्साइटेड हैं।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ch5dyA

वन्य जीव संरक्षण के लिए रामगढ़ के विषधारी टाइगर रिजर्व को एक करोड़ की सहायता

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन ने अपने पशु कल्याण परियोजना 'द एनिमल केयर आर्गेनाइजोशन' के तहत राजस्थान स्थित रामगढ़ के विषधारी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघ की संख्या बढ़ाने के लिए एक साझेदारी की है। वन्य जीव संरक्षण के अंर्तगत टाको रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को एक करोड़ रुपए की अनुदान राशि देगा। इस राशि का इस्तेमाल क्षेत्र में अवैध शिकार और उसे रोकने के लिए गश्त बढ़ाने के लिए किया जाएगा। टाको परियोजना के तहत दिए गए अवैध शिकार विरोधी शिविर सौर उर्जा से संचालित होगें। टाको इसके लिए दो गश्ती वाहन भी उपलब्ध कराएगा, जिससे वन्य जीव संरक्षण के लिए क्षेत्र का सघन मुआयना किया जा सके।

यह भी पढ़ें : पर्यटन से पहले ईको सिस्टम बचाने के लिए जरूरी है बाघ संरक्षण

निगरानी के संसाधनों को बढ़ाना उद्देश्य

संगठन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में निगरानी के संसाधनों को बढ़ाना है, जिससे वन्य जीवों के भविष्य की सुरक्षा की जा सकें, साथ ही उनके पारिस्थितिकी वातावरण की भी सुरक्षा की जा सके। टाको के अंर्तगत लगाए गए अवैध शिकार विरोधी शिविर, अवैध शिकार के खिलाफ वन्य जीवों की रक्षा करने में एक महत्वपूर्ण पंक्ति के रूप में कार्य करेंगे और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाएंगे, जिससे रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व की बहुमूल्य वनस्पतियों और जीवों की रक्षा होगी। इसके अतिरिक्त, निगरानी वाहन रिजर्व में गश्त के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगे। वेदांता की सामाजिक इकाई, अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के सानिध्य में टाको की स्थापना प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने 'वन हेल्थ' दृष्टिकोण के आधार पर की। जिसका लक्ष्य वन्य जीव संरक्षण और वनों में रहने वाले जानवरों की भलाई के लिए एक ठोस और पारिस्थितिकी तंत्र बनाना रखा गया।

यह भी पढ़ें : प्रोपेक्स 4.0: हर ग्राहक को मिलेगा मनपसंद घर, मिलेंगे विशेष ऑफर-डिस्काउंट

टाइगर रिजर्व जैव विविधता का खजाना

टाको की एंकर और वेदांता लिमिटेड की कार्यकारी निदेशक प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने कहा, 'रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व जैव विविधता का खजाना है और जीव-जंतुओं के शौकीनों के लिए स्वर्ग है। टाइगर रिजर्व की टाको के साथ इस साझेदारी से वन्य जीवों की सुरक्षा अधिक मजबूत होगी। इसके साथ ही वन्य जीवों के लिए वन में रहने की परिस्थितियां अधिक अनुकूल बन सकेगी। हम सभी जानते हैं कि कल के दिन को अंतराष्ट्रीय टाइगर दिवस के रूप में मनाते हैं और ऐसे समय में टाको की यह साझेदारी वन्य जीव संरक्षण के हमारे विस्तृत लक्ष्य और प्रयासों का संदेश राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में कारगर होगी। यह साझेदारी भारत के जैव-विविध पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा करने और मनुष्यों और जानवरों के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता का भी एक प्रमाण है। राजस्थान के दक्षिणपूर्वी भाग में स्थित, 1502 वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला, बूंदी में रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को वर्ष 2022 में बाघ रिजर्व के रूप में अधिसूचित किया गया था और यह राज्य का चौथा बाघ रिजर्व है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यहां सफारी की भी सुविधा है। रामगढ़ टाइगर रिजर्व को जैव विविधता का हॉटस्पॉट कहा जा सकता है, जिसमें बाघ, पैंथर, स्लॉथ भालू, जंगली बिल्ली, एशियाई वाइल्डकैट, पाम सिवेट और पक्षियों की कई प्रजातियों सहित उत्कृष्ट वनस्पतियों और जीवों की एक विस्तृत श्रृंखला है। हाल ही में रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में तीन शावकों का जन्म हुआ, जिससे रिजर्व में बाघों की संख्या पांच हो गई।

यह भी पढ़ें : जयपुर में बारिश का 'जलजला', छह घंटे में बरसा छह इंच पानी

बच्चों में कम उम्र से ही बाघ संरक्षण के लिए जागरूक करेंगे

इन गतिविधियां में विशेष रूप से बच्चों को शामिल किया जाएगा, जिससे बच्चों में कम उम्र से ही बाघ या टाइगर संरक्षण के प्रयासों के बारे में जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चे बाघ संरक्षण के लिए शपथ भी लेंगे। बाघ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए, पिछले साल टाको ने रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में निगरानी बढ़ाने के लिए गश्ती वाहनों की खरीद के लिए वन विभाग, राजस्थान सरकार को एक करोड़ रुपए की राशि दान की थी। अनिल अग्रवाल फाउंडेशन और वेदांता द्वारा समर्थित टाको के अथक प्रयास वन्यजीव संरक्षण के प्रति साझा प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के साथ साझेदारी के माध्यम से टाको का लक्ष्य बाघ संरक्षण और उनके विविध पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण में अपने निरंतर योगदान को बढ़ाना है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/OczMGsr

RRKPK: 87 साल के धर्मेंद्र ने शबाना आजमी संग किया Liplock! ट्वीट कर पूछा- कैसा लगा?

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: बॉलीवुड के स्टार धर्मेंद्र और शबाना आजमी अपने जमाने के बेहतरीन कलाकारों में से एक रहे। एक लंबे वक्त के बाद धर्मेंद्र और शबाना को फिल्मी पर्दे पर देखा गया, फिल्म में 87 साल के धर्मेंद्र और 72 की शबाना आजमी का किसिंग सीन काफी चर्चा में हैं। इस लिपलॉक को देखकर तो हर कोई हैरान रह गया है। जिसकी अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। वहीं धर्मेंद्र ने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है।

चर्चा में आया धर्मेंद्र-शबाना का किसिंग सीन
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' कई दिनों से सुर्खियां बटोर रही है। यह बॉलीवुड वाइब्स और दिलचस्प ट्रैक्स से भरी वह मूवी है, जिसमें पुरानी फिल्मों जैसा रोमांस होने का दावा किया गया है। हालांकि, धर्मेंद्र और शबाना के किसिंग सीन की किसी को उम्मीद नहीं थी। यह सरप्राइज एलिमेंट की तरह लोगों के सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया। फिल्म रिलीज के बाद से इस जोड़ी का इंटीमेट सीन चर्चा में आ गया है। खुद धर्मेंद्र ने सीन के ट्वीट पर रिएक्शन दिया है।

msg1822108393-31015.jpg


क्या है धर्मेंद्र का ट्वीट
एक न्यूज आर्टिकल के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में लिखा, 'दोस्तों, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म। प्लीज इस फिल्म को देखें और बताएं कि आपके धरम ने, इस उम्र में इस रोल को कितना अच्छा निभाया है।' धर्मेंद्र ने जिस न्यूज आर्टिकल को शेयर किया है, उसमें धर्मेंद्र और शबाना आजमी के फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के किसिंग सीन का जिक्र है। वहीं, फैंस को ये लिपलॉक पसंद नहीं आया है।

धर्मेंद्र-शबाना के किसिंग सीन को देखकर हैरान हुए फैंस
दरअसल 87 साल की उम्र में धर्मेंद्र फिल्म में रणवीर के दादा का रोल निभा रहे हैं। वहीं जया बच्चन एक्टर की वाइफ के किरदार में है। लेकिन दोनों एक ही घर में अजनबी की तरह रहते हैं क्योंकि शादी के सालों बाद भी धर्मेंद्र शबाना आजमी से प्यार करते हैं। ऐसे में रणवीर और आलिया धर्मेंद्र और शबाना को फिर से मिलवाने की कोशिश करते हैं जिसके बाद फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना लिपलॉक भी दिखाया जाता है जिसको लेकर अब नेटिज़ेंस सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने इसपर रिएक्शन देते हुए कहा कि, ‘इसकी उम्मीद बिल्कुल नहीं थी…



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/n6Obyxv

Friday, July 28, 2023

Sanjay Dutt Birthday: संजय दत्त 90 के दशक में अचानक क्यों लगाने लगे थे माथे पर लाल टीका?

Sanjay Dutt Birthday: संजय दत्त बॉलीवुड का ऐसा नाम हैं, जो बीते 40 साल से अपना लोहा मनवा रहे हैं। आज यानी 29 जुलाई को अपना 64वां जन्मदिन मना रहे सजंय दत्त फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी के लिए भी हमेशा चर्चा में रहे हैं। उनके बर्ताव में लोगों ने समय-समय पर कई बदलाव भी देखे हैं। ऐसा ही एक बदलाव 90 के दशक में उनमें तब देखने को मिला, जब उनका नाम मुंबई बम धमाकों से जुड़े केस में आया और उनको गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद देखा गया कि संजय दत्त माथे पर तिलक लगाए दिखने लगे।

बहुसंख्यकों की सहानुभूति के लिए किया था ऐसा?
मुंबई में साल 1993 में बम ब्लास्ट हुए। ब्लास्ट की जांच शुरू हुई तो इसकी आंच संजय दत्त तक पहुंची। विदेश में शूटिंग कर रहे संजय दत्त को पुलिस ने बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। संजय दत्त के बारे में तमाम तरह की खबरें चल रही थीं और आतंकियों से रिश्ता होने के बातें अखबारों में छप रही थीं।

sanjay_dt.jpg


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस वक्त सुनील दत्त और संजय दत्त को सलाह दी गई कि उनको बहुसंख्यक समुदाय की ओर दिखना जरूरी है। इसके बाद संजय दत्त ने माथे पर टीका लगाना शुरू कर दिया। ऐसा माना जाता है कि मीडिया में बन रही मुस्लिमों के पक्ष में झुकाव वाली अपनी छवि को बदलने के लिए संजय ने ऐसा किया। 90 के दशक के बीच से ये देखा गया कि संजय दत्त कोर्ट कचहरी हो या दूसरे सार्वजनिक कार्यक्रम, ज्यादातर जगह टीका लगाए दिखने लगे। हालांकि संजय या उनके परिवार ने कभी इस बदलाव पर कोई जाब नहीं दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Z4UGCBb

RARKPK BO Collection Day 1: रणवीर-आलिया की फिल्म की धीमी शुरुआत, पहले दिन इतना रहा कलेक्शन

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani BO Collection Day 1: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' गुरुवार 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में जया बच्चन और धर्मेंद्र जैसे दिग्गज सितारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म में जान फूंक दी। करण जौहर के निर्देशन में बनी ये फिल्म सातवीं है और इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया, पर फिर भी शुरुआत धीमी रही। आईये जानते हैं फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन क्या रहा…

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने पहले दिन कितना कमाया?
फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के चर्चे काफी महीनों से सुनने को मिल रहे हैं. करण जौहर ने इस फिल्म को काफी शिद्दत से बनाया है और इसकी रिलीज डेट को दो बार बदला। करण चाहते थे कि फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिले और अब उनके पास 14 दिनों का समय है क्योंकि बड़ी फिल्में 11 अगस्त को रिलीज होनी है। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने पहले दिन 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के काम की सराहना हो रही है और फिल्म को अच्छे रिव्यू भी मिले हैं। फिल्म का बजट 150 करोड़ के आस-पास बताया गया है। अब फिल्म पहले हफ्ते में कितना कमाती है ये समय बताएगा।

प्यार पाने के लिए खूब मेहनत करते हैं दोनो
फिल्म की पूरी कहानी रॉकी और रानी की कहानी के ईर्द-गिर्द घूमती है। दिल्ली में बसा एक लड़का और लड़की है जिनका आपस में कुछ भी मैच नहीं होता है। रॉकी रंधावा एक अमीर घर का लड़का होता है वहीं रानी चटर्जी मिडिल क्लास फैमिली से होती है। दोनों जब प्यार में होते हैं तो शादी के ख्वाब देखने लगते हैं। रंधावा खानदान का मिठाई का बिजनेस होता है जिसपर दादी धनलक्ष्मी (जया बच्चन) का राज होता है। रानी का परिवार पढ़ा-लिखा होता है और ये दोनों परिवार एक-दूसरे को पसंद नहीं करता। ऐसे में रॉकी और रानी अपने-अपने परिवार को कैसे मनाते हैं ये देखने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gWBJOh2

11 अगस्त से पहले देखें Gadar: Ek Prem Katha, इस OTT पर है उपलब्ध, सनी देओल-अमीषा पटेल की हिट फिल्म

Gadar 2: सनी देओल की मच अवटेड फिल्म 'गदर 2' रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। सनी देओल और अमीषा पटेल फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। ट्रेलर को देखने के बाद फैंस को इससे काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में फैंस फिल्म का पहले पार्ट को भी देखना चाहते हैं। आइए जानते हैं आखिर गदर: एक प्रेम कथा को कहां देख सकते हैं किस OTT प्लेटफॉर्म पर फिल्म फ्री में देखी जा सकती है।

कहां देख सकते हैं गदर: एक प्रेम कथा?
अगर आप भी गदर 2 से पहले सनी और अमीषा की लव स्टोरी में डूबना चाहते हैं तो इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee 5 पर देख सकते हैं।बता दें कि गदर: एक प्रेम कथा 15 जून 2001 को रिलीज हुई थी। ये सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा अमरीश पुरी, उत्कर्ष शर्मा, लिलेट दुबे जैसे स्टार्स नजर आए थे। फिल्म में ओम पुरी नैरेटर थे।

msg1822108393-30948.jpg


ट्रेलर लॉन्च में इमोशनल हुए सनी देओल
बता दें कि बुधवार को ट्रेलर लॉन्च में जब सनी देओल स्टेज पर चढ़े तो फैंस ने बोलना शुरू कर कि ‘पाजी तुसी हमारी जान हो, हिन्दुस्तान की शान...हिंदुस्तान जिंदाबाद..’ये सुनकर सनी देओल इमोशनल हो गए थे और उनकी आंखों से आंसू छलकने लगे थे तब अमीषा पटेल ने उनके आंसू पौंछे।
'गदर 2' कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी पहली मूवी की कहानी को आगे बढाती है। ट्रेलर के मुताबिक, सनी देओल अपने बेटे को ढूंढने के लिए पाकिस्तान जाएंगे। पाकिस्तान पहुंचने के बाद सनी देओल खूब गदर मचाने वाले हैं। कहानी में काफी इमोशनल एंगल देखने को मिलेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/w5oBdRH

शाहिद कपूर हो या सोहेल खान! इन सेलेब्स के दिलों के तार छेड़ चुकी हैं ये एक्ट्रेस, काफी लंबी है इनकी अफेयर लिस्ट

Huma Qureshi Birthday: 28 जुलाई साल 1986 को दिलवालों के शहर दिल्ली में जन्मी हुमा कुरैशी अपनी अदाओं से लोगों के दिल लूटने में माहिर हैं। बता दें कि हुमा ने बॉलीवुड की दुनिया में कदम अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से रखा था। इस फिल्म से उन्हें पहचान भी मिलीष अपनी अदाकारी से नाम कमाने वाली हुमा की चर्चा उनके अफेयर्स को लेकर भी काफी ज्यादा रही। बर्थडे स्पेशल में हम आपको हुमा की लव लाइफ से रूबरू करा रहे हैं…

करियर शुरू करने से पहले ही हुआ इश्क
कहा जाता है कि हुमा ने जब बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा था, उस वक्त यानी साल 2007 के दौरान वह मनोज तंवर नाम के एक लड़के को डेट करती थीं। हालांकि, कुछ वक्त बाद ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद हुमा का नाम दिल्ली के नेहरु प्लेस के एक कारोबारी इब्राहिम अंसारी के साथ जुड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2008 के दौरान दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

msg1822108393-30938.jpg
कई स्टार्स के साथ रह चुका है हुमा का अफेयर IMAGE CREDIT:



बॉलीवुड में यूं परवान चढ़ा इश्क
हुमा ने बॉलीवुड में अपनी अदाओं का जादू चलाया तो उनके हुस्न के शिकार अर्जन बाजवा हो गए। कहा जाता है कि 2012 में दोनों का रिलेशनशिप चरम पर था। इसके बाद हुमा कुरैशी का नाम शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ा, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन तक चल नहीं सका और दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं।

डायरेक्टर्स संग भी लड़ाए इश्क के पेंच
अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से बॉलीवुड में दस्तक देने वाली हुमा कुरैशी अपनी ही फिल्म के डायरेक्टर यानी अनुराग कश्यप पर भी फिदा हो गई थीं।

msg1822108393-30939.jpg
हुमा कुरैशी और शाहिद कपूर का भी रह चुका है अफेयर! IMAGE CREDIT:



मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा कई बार किया जा चुका है, लेकिन दोनों ने अपना रिश्ता कभी सार्वजनिक रूप से नहीं कबूला।
साल 2016 के दौरान हुमा कुरैशी और सोहेल खान की नजदीकियों की खबरें भी काफी तेजी से फैलीं, लेकिन दोनों ने इसे सिर्फ अफवाह करार दिया। इसके बाद हुमा कुरैशी का नाम बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अभिषेक चौबे के साथ भी जुड़ा, लेकिन दोनों ज्यादा दिनों तक साथ नहीं रह पाए।

शादी पर क्या है हुमा की राय?
बता दें कि मुदस्सर अजीज और हुमा कुरैशी का नाम भी एक साथ जुड़ चुका है। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया गया है कहा जाता है कि दोनों लॉन्ग वैकेशन पर भी गए थे जिनकी तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। शादी को लेकर हुमा कुरैशी अपनी राय भी जाहिर कर चुकी हैं उनका कहना है कि वह अभी मिस्टर राइट का इंतजार कर रही हैं वह किसी के दबाव में आकर शादी कतई नहीं करेंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://www.patrika.com/bollywood-news/huma-qureshi’s-birthday-bash-was-a-star-studded-affair-check-out-who-all-attended-see-list-8399817/

RARKPK Twitter Review: रणवीर-आलिया की फिल्म देख फैंस बोले- कई जगह रोने पर मजबूर, किसी ने बताया एकदम बकवास

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Twitter Review: फिल्म मेकर करण जौहर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फाइनली आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर काफी बज है। धर्मेद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी जैसे क्लासिक कलाकारों के साथ मेन लीड में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर धर्मा प्रोडक्शंस के क्रिएशन को देखने के लिए फैंस में काफी एक्साइटमेंट है।

इसी के साथ फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए सिनेमाघरों में ऑडियंस की भीड़ उमड़ पड़ी है। अब सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म का रिव्यू शेयर करना भी शुरू कर दिया है। चलिए जानते हैं रणवीर सिंह और आलिया की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ लोगों को कितनी पसंद आई है?

सोशल मीडिया पर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की हो रही तारीफ
करण जौहर ने 7 साल बाद ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से डायरेक्शन में कमबैक किया है और उन्होंने अपनी इस फिल्म से साबित कर दिया है कि उनकी चमक फिकी नहीं पड़ी है। वहीं गली बॉय में धमाल मचा चुके रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से दर्शकों का दिल जीत रही है। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की खूब तारीफ की है साथ ही रणवीर और आलिया की केमिस्ट्री को भी काफी पसंद किया है।

एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा, “ओल्ड बॉलीवुड युग मॉर्डन कॉन्सेप्ट के साथ वापस आ गया है। क्या फिल्म है, लगभग सभी मिक्स्ड फीलिंग्स का अमेजिंग एक्सपीरियंस।”

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की क्या है स्टोरीलाइन
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का निर्देशन करण जौहर ने किया है। इसे इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय ने लिखा है। यह फिल्म एक ऐसे कपल की कहानी है जिनकी पर्सनैलिटी अलग-अलग है फिर भी उन्हें प्यार हो जाता है और वे शादी करने से पहले तीन महीने तक एक-दूसरे के परिवारों के साथ रहने का फैसला करते हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने एक तेजतर्रार पंजाबी लड़के रॉकी रंधावा की भूमिका निभी है। वहीं आलिया भट्ट एक बंगाली टीवी पत्रकार रानी चटर्जी की भूमिका में हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/vmhfCo0

Puneet Superstar का Instagram अकाउंट हुआ डिलीट, जानिए किस पर लगा आरोप

Puneet Superstar Instagram: बिग बॉस ओटीटी 2 फेम और सोशल मीडिया सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार उर्फ पुनीत कुमार को बड़ा झटका लगा है।‘पुनीत सुपरस्टार’ के फैंस उस समय हैरान रह गए, जब मीम स्टार का ऑफिसियल इंस्टाग्राम आईडी ही बंद हो गया। अगर अब आप पुनीत के इंस्टाग्राम पर जाएंगे तो सॉरी दिस पेज नॉट अवेलेबल लिखा मिलेगा। सोशल मीडिया पेज के टर्मिनेट होने के बाद से पुनीत सुपरस्टार परेशान हैं और वो दूसरे प्लेटफॉर्म के जरिए फैंस से कनेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर पुनीत के 3 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स हैं जो अब उनके पेज को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। मीम स्टार अब खुद लोगों के लिए मीम बन गया है।

पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट
पुनीत सुपरस्टार को उनके फैंस लॉर्ड पुनीत सुपरस्टार भी कहते हैं। जैसे ही उनके इंस्टाग्राम पेज के टर्मिनेट होने की खबर सामने आई वैसे ही यूजर्स पुनीत को ट्रोल करने लगे। हालांकि फैंस पुनीत के पेज को लेकर काफी चिंतित भी हैं क्योंकि उनके फोटो और वीडियोज का कलेक्शन भी पेज पर नहीं दिख रहा है। पुनीत पहली बर कार की बैकसीट पर बैठकर जोर-जोर से चिल्लाने के लिए पॉपुलर हुए थे। इसके बाद उनके कई और कमेंट ने उन्हें पॉपुलर मीम स्टार बना दिया। पुनीत का यही स्टारडम है कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 में भी कंटेस्टेंट के तौर पर बुलाया गया। हालांकि घर में एंट्री के 24 घंटे बाद ही उन्हें बिग बॉस हाउस से बाहर कर दिया गया।

फैंस ने किया पुनीत को ट्रोल
बिग बॉस (Bigg Boss) में अपने एटीट्यूड को लेकर बाहर हुए पुनीत को उनके फैंस की तरफ से पूरा सपोर्ट मिला, आलम ये था कि शो की रेटिंग ही गिर गई थी। इंस्टाग्राम पेज डिलीट होने के बाद से पुनीत एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। कुछ लोगों को तो यकीन ही नहीं हो रहा है कोई एमसी स्टैन के फैंस पर आरोप लगा रहा है तो कि कोई कोई उनका ही मीम बना रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘क्या सच में इंटरनेट सेलिब्रिटी पुनीत सुपरस्टार की इंस्टाग्राम आईडी हटा दी गई है या टर्मिनेट कर दिया गया है?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अइयो! पुनीत सुपरस्टार के इंस्टा अकाउंट को क्या हुआ?’. तीसरे यूजर ने लिखा, ‘पुनीत सुपरस्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया है मैक स्टेन के फैन्स ने बहुत रिपोर्ट किया है इसलिए’। एक अन्य ने लिखा, ‘अरे क्या हुआ अब नौटंकी कहां देखेंगे’।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/lw5jaMG

Thursday, July 27, 2023

ना सनी पाजी, ना अमीषा पटेल, मेकर्स की पहली पसंद थे ये बॉलीवुड स्टार, फिर मिली फिल्म तो बना दिया रिकॉर्ड

Gadar 2: बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दमपर नाम कमाने वाले एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। सनी देओल की ये फिल्म जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर 11 अगस्त को रिलीज होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं यह इस फिल्म के लिए सनी देओल और अमीषा पटेल दोनो ही मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे तो आईये जानते हैं मेकर्स की पहली पसंद कौन थे और कैसे सनी देओल और अमीषा पटेल को ये फिल्म मिली।

सनी और अमीषा से पहले इन स्टार्स को मिली थी 'गदर' फिल्म
रिपोर्ट के अनुसार, गदर फिल्म में तारा सिंह के किरदार के लिए मेकर्स की पहली पसंद सनी देओल ना होकर गोविंदा थे अनिल शर्मा के दिमाग में फिल्म को लिखने के दौरान से ही यही दो नाम चल रहे थे। दोनों के पास अनिल शर्मा स्टोरी भी लेकर गए। उसी समय गोविंदा की फिल्म महाराजा फ्लॉप हो गई, जिसके बाद मेकर्स ने अपना मूड बदल लिया और यह फिल्म सनी देओल को ऑफर हो गई। सनी देओल ने फिल्म की कहानी सुनी और हां कर दिया। वहीं, अमीषा पटेल यानी कि सकीना के रोल के लिए पहले काजोल को फाइनल किया गया था लेकिन उनकी डेट्स नहीं मिल पाने के चक्कर में यह रोल अमीषा पटेल को मिला और उसके बाद जो हुआ वह आज एक हिस्ट्री है।

msg1822108393-30903.jpg




गदर फिल्म ने रचा इतिहास

बता दें कि 2001 में अमीषा पटेल, सनी देओल और अमरीश पुरी जैसे स्टार्स के साथ बनी फिल्म गदर ने तहलका मचा दिया था और कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए थे। यह दुनिया की इकलौती ऐसी फिल्म है जिसके 10 करोड़ टिकट बिके थे इतना ही नहीं सनी ***** और अमीषा पटेल की जोड़ी को खूब पसंद भी किया गया था। इस फिल्म ने कुल 18.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। सनी देओल और अमीषा पटेल की आईकॉनिक जोड़ी गदर 2 में एक बार फिर नजर आने वाली हैं। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस से महज 4 दिन पहले यानी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4tI71Cz