Tuesday, December 19, 2023

शाहिद कपूर ने खरीदी ₹3.5 करोड़ से अधिक की मर्सिडीज,सामने आई तस्वीरें

बॉलीवुड के स्टार शाहिद कपूर ने हाल ही में अपनी नई लग्जरी कार, मर्सिडीज मेबैक, को लेकर चर्चा में बने रहे हैं। शाहिद और उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने गुडीज के साथ गाड़ी के साथ एक तस्वीर साझा की है।

करोड़ों में कार की कीमत
इस नई मर्सिडीज मेबैक की कीमत करोड़ों रुपये में है। शाहिद की कार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस इस तस्वीर पर काॅमेंट कर एक्टर को नई कार के लिए बधाई भी दे रहे हैं।

बॉलीवुड सितारों की लग्जरी गाडियां
हाल ही में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने गाड़ियां खरीदी हैं जिसके बाद अब शाहिद कपूर का भी इस लिस्ट में नाम शामिल हो गया है, जहां बॉलीवुड के सितारे अपनी लग्जरी गाड़ियों के साथ चर्चा में रहते हैं। इस साल तापसी पन्नू और श्रद्धा कपूर भी नई लग्जरी गाड़ियों को लेकर चर्चा में रहे हैं।

फिल्मी फ्रंट पर शाहिद का वर्कफ्रंट
व्यापारिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि फिल्मी फ्रंट पर भी शाहिद कपूर का प्रदर्शन दमदार है। उनकी आने वाली फिल्म 'देवा' जल्द स्क्रीन्स पर दिखेगी, जो 2024 में रिलीज होगी साथ ही शाहिद ने 'फर्जी' और 'ब्लडी डैडी' जैसी प्रोजेक्ट्स में भी दमदार प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की ‘डंकी’ की हो रही बंपर एडवांस बुकिंग, पहले दिन की कमाई जान हो जायेंगे हैरान




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GfzvB83

Monday, December 18, 2023

फेमस क्रिकेटर की बेटी है Salaar हीरोइन, कैमियो से शुरू हुआ करियर, आज बनी बड़ी एक्ट्रेस

Salaar Movie: सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'सालार' 22 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग ने शाहरुख खान की डंकी को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म से रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद की जा रही है। जिसपर ये अभी से ही खरी उतर रही है। पर आज हम आपको प्रभास नहीं सालार की हीरोइन के बारे में बताएंगे। श्रिया रेड्डी सालार में प्रभास के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वह एक फेमस क्रिकेटर की बेटी हैं। आईये जानते हैं कौन है वो...

इस फेमस क्रिकेटर की बेटी हैं श्रिया (Salaar Actress Sriya Reddy)
बता दें, सालार को लेकर एक अलग ही बज बना हुआ है। KGF फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ही सालार के डायरेक्टर हैं। उन्होंने इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रिया रेड्डी को कास्ट किया है वह फेमस क्रिकेटर की बेटी हैं। उनके पिता कोई और नहीं बल्कि वह पूर्व इंडियन टेस्ट क्रिकेटर भरत रेड्डी की बेटी हैं।

cricketer_bharath_reddy.jpg
क्रिकेटर भरत रेड्डी IMAGE CREDIT:


पिता नहीं चाहते थे एक्टिंग करे बेटी (Salaar Movie Release)

श्रिया रेड्डी ने फिल्मों के साथ-साथ वीडियो जॉकी, प्रोड्यूसर, टीवी प्रेसेंटर भी रच चुकी हैं। वह तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। श्रिया की पहली डेब्यू फिल्म समुरई थी। स्कूल से ही श्रिया को मॉडलिंग के ऑफर्स आते थे। उनके पिता चाहते थे कि वह अपनी पढ़ाई पर फोकस करे। फिर श्रिया को लीडिंग म्यूजिक चैनल में काम करने का ऑफर आया और उन्होंने पिता को मनाया और फिर VJ Sriya बन गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3mHwq5U

Sunday, December 17, 2023

Animal Sunday Collection: ‘एनिमल’ 17वें दिन 500 करोड़ की कमाई करते हुए रचा इतिहास, रविवार को कलेक्शन बना आंधी

Animal Box Office Collection Day 17: रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने सिनेमाघरों में धमाल मचा रखा है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर तीसरे हफ्ते में भी शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि, दूसरे हफ्ते में 'एनिमल' की कमाई में थोड़ी कमी हुई थी, लेकिन तीसरे वीकेंड पर फिल्म ने फिर से बॉक्स ऑफिस में धमाकेदार कमाई करते हुए चर्चा को अपनी तरफ कर रखा है। तीसरे शनिवार के बाद तीसरे रविवार भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और धूमधाम से कमाई की है। चलिए, जानते हैं 'एनिमल' ने रिलीज के 17वें दिन, यानी थर्ड संडे को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

'एनिमल' ने रिलीज के 17वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया?
100 करोड़ के बजट में बनी 'एनिमल' ने अपनी रिलीज के पहले हफ्ते में ही अपनी लागत से ज्यादा कमाई कर ली थी। फिल्म तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में तहलका मचा रखा है और यह रिकॉर्ड ब्रेकिंग कमाई कर रही है। 'एनिमल' ने पहले हफ्ते में 337.58 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 139.26 करोड़ रुपये रही। वहीं, तीसरे हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनाए रखा है।

'एनिमल' ने तीसरे शुक्रवार को 8.3 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं तीसरे शनिवार को 'एनिमल' की कमाई में 54.22 फीसदी की बढ़ोतरी आई और इसने 12.8 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे संडे फिल्म ने एक बार फिर इतिहास रचा है और यह 500 करोड़ के पार हो गई है। सैनकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एनिमल’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी थर्ड संडे 15 करोड़ का रिकॉर्ड़ तोड़ कलेक्शन किया है। ‘एनिमल’ की 17 दिनों की कुल कमाई अब 512.94 करोड़ रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत और उनकी मैनेजर का किया गया था मर्डर, नारायण राणे ने किया खुलासा

‘एनिमल’ की वर्ल्डवाइड कमाई कितनी है?
‘एनिमल’ ने देश ही नहीं, दुनियाभर में हलचल मचाई हुई है। घरेलू बाजार में, फिल्म ने सिर्फ 17 दिनों में 500 करोड़ से भी अधिक की कमाई कर ली है। इसके साथ ही, विश्वभर में भी फिल्म ने एक रिकॉर्ड ब्रेकिंग कलेक्शन दर्ज किया है।17वें दिन ‘एनिमल’ ने दुनियाभर में 830 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल ने अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/6fkhqDv

Dunki की कहानी हुई लीक! शाहरुख खान ने खुद किया खुलासा, हैरान करने वाला ट्विस्ट आया सामने

Dunki: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 4 दिन पहले पूरा खेल पलट दिया है और डंकी की रफ्तार बढ़ गई है। अब शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं। पर फिल्म की कहानी रिलीज से पहले ही सामने आ गई है। आईये जानते हैं कैसे और क्या है फिल्म के अंदर की बातें…

…तो ये है फिल्म की कहानी (Dunki Story Leak)
बता दें, शाहरुख खान अपनी फिल्म डंकी के प्रमोशन के लिए दुबई पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म को लेकर बात की। दुबई में फैंस से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि आप में से काफी लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है और दुबई को अपना दूसरा घर बसा लिया है। भारत, बांग्लादेश, उपमहाद्वीप के बाकी हिस्सों से, आप में से बहुत से लोग पाकिस्तान से यहां आए हैं और श्रीलंका से भी।

अब आप सभी घर से बहुत दूर हैं, लेकिन आपने एक नया घर ले लिया है। फिर भी आपको अपने घर से गहरा प्यार है और वापस जाने की लालसा है। ये पूरी फिल्म घर के बारे में बात करती है जहां दिल है।"शाहरुख खान ने ये भी कहा कि इस फिल्म को देखने के लिए अपने पेरेंट्स के साथ जाए, बच्चों को लेकर जाएं, घरवालों के साथ जाएं। इसमें बहुत खूबसूरत बाते है।

बता दें कि 'डंकी' को पिछले हफ्ते सीबीएफसी ने मंजूरी दे दी गई है और कुछ मोडिफिकेशन के साथ 'यू/ए' सर्टिफिकेट दिया है। फिल्म की ड्यूरेशन 161 मिनट है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/r6jR5zY

Sushant Singh Rajput और दिशा सालियान का किया गया था मर्डर, नारायण राणे ने किया बड़ा खुलासा

Sushant Singh Rajput-Disha Salian Death Case: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और उनकी मैनेजर दिशा सालियान की मौत को तीन सालों से अधिक का समय हो गया है। लेकिन, इसके बावजूद, इस मामले की रहस्यमयी घटना का पर्दा अब तक हटा नहीं है कि इनकी मौत की असली वजह क्या थी। पहले एक्टर के परिवार ने आरोप लगाया कि उनका कत्ल हुआ था। इस केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को भी जेल में जाना पड़ा था। इसी बीच, अब केंद्रीय मंत्री ने सुशांत और दिशा की मौत पर दावा किया है कि उनका मर्डर हुआ है।

जानिए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शनिवार को उन्होंने दावा किया, “सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ है और दिशा सालियान की हत्या की गई है। जब इन दोनों की हत्या हुई, तब वे सरकार में थे।” उन्होंने आगे कहा, “इस मामले में एक मंत्री शामिल हैं, और पहले कोई जांच नहीं हुई थी। लेकिन अब जांच होगी और सच्चाई सामने आएगी और सच्चाई का पता लगने के बाद आदित्य ठाकरे को जेल जाना होगा।”

शर्मिला ठाकरे ने आदित्य ठाकरे का किया समर्थन
महाराष्ट्र सरकार ने दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। इस मामले में मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला ठाकरे ने आदित्य ठाकरे का समर्थन किया है और कहा, "हमें नहीं लगता कि आदित्य ठाकरे ऐसा कुछ करेंगे।" जब नारायण राणे के बयान पर उनसे सवाल किया गया।

इस पर उन्होंने कहा, ”मैं किसी के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दूंगी। अगर उनके पास सबूत है तो उन्हें पेश करना चाहिए।” शर्मिला ठाकरे ने आगे कहा, “आदित्य ठाकरे एक साधारण लड़का है। ऐसा कुछ नहीं करेंगे। आदित्य सुबह उठकर भगवान का नाम लेता है। दिशा सालियान मामले में एसआईटी का गठन कर दिया गया है। यह एसआईटी सब कुछ सामने लाएगी।”


यह भी पढ़ें: सेंसर बोर्ड ने 'डंकी' में कराए ये 4 बड़े बदलाव, विक्की कौशल का जरूरी सीन्स हो गया लीक


सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान का निधन साल 2020 में हो गया था। पहले सुशांत सिंह राजपूत को उनके फ्लैट में मृत पाया गया था, और उसके बाद दिशा सालियान का। इसके बाद, इस घटना ने इंडस्ट्री में एक विवाद और सवालों का सिलसिला बना दिया। इनके परिवार से लेकर उनके प्रशंसकों तक, सभी ने इस मामले की गहरी जांच की मांग की है, लेकिन अब तक इस घटना के पीछे की सच्चाई का पर्दा उठाना मुश्किल रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/KwZb9ez

Tanuja Hospitalised: 80 साल की तनुजा की बिगड़ी तबीयत, ICU में एडमिट काजोल की मां

Tanuja Hospitalised: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा (Tanuja) की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें मुम्बई के जुहू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तनुजा इस वक्त अस्पताल के ICU में भर्ती हैं। तनुजा 80 साल की हो गई हैं और कहा जा रहा है कि उन्हें उम्र के चलते कई बीमारियां हो गई हैं। जिस कारण उनकी हालत खराब हुई तो उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

डॉक्टर्स की निगरानी में है एक्ट्रेस (Actress Tanuja Admit In Hospital)
80 साल की तनुजा और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) की मां फिलहाल डॊक्टरों की निगरानी में हैं और उनके हेल्थ को लगातार मॊनिटर किया जा रहा है। PTI के अनुसार, सूत्र से पचा चला है कि तनुजा इस समय अंडर ऑब्जर्वेशन में हैं। वह पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं। घबराने वाली बात नहीं है। इससे ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है कि उन्हें आखिर हुआ क्या है।

16 साल की उम्र में की थी एक्टिंग की शुरूआत (Kajol Mother Heath Update)
बता दें कि तनुजा का जन्म 23 सितंबर, 1943 को हुआ था। कम उम्र में ही एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से सभी को हैरान कर दिया था। केवल 16 की उम्र में तनुजा की पहली फिल्म 'छबीली' (1960) रिलीज हुई और इसके बाद वह साल 1962 की फिल्म 'मेम दीदी' में नजर आईं थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/o8vM4xh

Saturday, December 16, 2023

Tripti Dimri इस बिजनेसमैन को कर रहीं डेट? 'एनिमल' में इंटिमेट सीन्स देकर काटा था बवाल

Animal Actress Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी ने 'एनिमल' में इंटिमेट सीन्स देकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका एक अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है। अब तृप्ति डिमरी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है उनकी एक बिजनेसमैन के साथ फोटो सामने आई हैं। माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आईये आप भी देखिए...

...तो इस बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri Boyfriend)
बता दें, एनिमल एक्ट्रेस चोरी-छिप्पे किसी को डेट कर रही हैं। वह कोई स्टार नहीं बल्कि एक बिजनेसमैन हैं। दोनों की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यह बिजनैसमैन कोई और नहीं बल्कि सैम मर्चेंट हैं।
दरअसल, इन दिनों तृप्ति अपने किसी खास दोस्त की शादी में गई हुई हैं। ऐसे में उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की है। इस फोटो में वह सैम मर्चेंट नाम के एक शख्स के साथ पाज देती हुई नजर आ रही है। दोनों की तस्वीरें देख चारों तरफ ये चर्चा होनी शूरू हो गई है कि तृप्ति डिमरी सैम मर्चेंट को डेट कर रही हैं।

msg1822108393-52906.jpg
तृप्ति डिमरी की सैम मर्चेंट के साथ फोटो वायरल IMAGE CREDIT:

कौन है सैम मर्चेंट? (Tripti Dimri And Sam Marchant Photo)
सैम मर्चेंट एक मॉडल रह चुके हैं। साल 2002 में उन्होंने 'ग्लैडरैग्स मैनहंट प्रतियोगिता' का खिताब भी जीता था। अब वह गोवा में 'वॉटर बीच लाउंज एंड ग्रील' नाम से अपना खुद का क्लब और होटल चलाते हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स 249 हजार हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी भी उन्हें फॉलो करते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8FfiBbe

Friday, December 15, 2023

"बेटी को पता नहीं है कि पिता को क्या मिला है?" सुहाना खान से बोले अमिताभ बच्चन

कौन बनेगा करोड़पति 15 के लेटेस्ट एपिसोड में सुहाना खान, हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'द आर्चीज' की पूरी टीम के साथ पहुंची। जहां सुहाना खान और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन एक-दूसरे से सवाल जवाब करते नजर आए। वहीं सवालों की कड़ी में सुहाना के पिता से जुड़ा भी एक सवाल पूछा गया जिसका वह सही उत्तर नहीं दे सकी। आखिर ऐसा कौन सा सवाल था आईये जानते हैं।

यह था सवाल
शो में अमिताभ ने सुहाना से पूछा कि उनके पिता शाहरुख खान को इनमें से कौनसा सम्मान नहीं मिला है ? जिसके ऑप्शन थे: A) पद्म श्री, (B) लीजन ऑफ ऑनर, (C), एल'एटोइल डी'ओर और (D) वोल्पी कप। सुहाना ने जवाब दिया, "पद्मश्री।" प्रश्न का सही उत्तर (D) वोल्पी कप था।

अमिताभ बच्चन ने कुछ इस तरह किया रिएक्ट
सुहाना के जवाब पर प्रतिक्रिया देते हुए, द आर्चीज़ के उनके को-एक्टर वेदांग रैना ने पूछा, "आप इसका गलत जवाब कैसे दे सकती हैं?" सुहाना को चिढ़ाते हुए अमिताभ ने कहा, "बेटी को पता नहीं है कि पिता को क्या मिला है।"


यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर संग Viral Video पर तोड़ी तृप्ति डिमरी ने चुप्पी, कहा 'मैं वास्तव में घबरा गई थी'

पिता शाहरुख ने दी थी ये सलाह
अमिताभ ने सुहाना से पूछा कि क्या केबीसी 15 में आने से पहले शाहरुख ने उन्हें कोई सलाह दी थी? सुहाना ने जवाब देते हुए कहा, "उन्होंने कहा बस याद दिला दूं कि आपने उनके पिता का रोल प्ले किया था तो मुझसे आसान सवाल पूछें (उन्होंने मुझे याद दिलाने के लिए कहा) आपने उनके पिता को ऑनस्क्रीन भुगतान किया है और इसलिए आसान प्रश्न पूछें)"। बता दें की 'कभी खुशी कभी गम' में अमिताभ ने शाहरुख के पिता का किरदार निभाया था।


यह भी पढ़ें: जानें कौन हैं Tripti Dimri, 'एनिमल' के बाद बदली जिंदगी, पूरे देश में होने लगी चर्चा, 'रातों की नींद हो गई...'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zWfHMX9

Amitabh Bachchan का निकला बेटी श्वेता नंदा पर गुस्सा, ये हरकत नहीं आई पसंद, बोले- बेटी हो तो…

Aishwarya Rai And Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। खबरें आ रही हैं कि ऐश्वर्या राय ने अपना ससुराल छोड़ दिया है। इन खबरों के बीच अब अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता नंदा की एक हरकत से नाराज हो गए हैं। आईये जानते हैं आखिर ऐसा क्या हुआ है दोनों के बीच...

अमिताभ बच्चन इस हरकत पर हुए गुस्सा (Amitabh Bachchan And Shweta Bachchan)
'कौन बनेगा करोड़पति 15' पर अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन पहुंची थी। वह उस शो का हिस्सा नहीं थी क्योंकि शो में 'द आर्चीज' की टीम आई थी। तो श्वेता के बेटे अगस्त्य ने कंटेस्टेंट्स बन जब लाइफलाइन यूज की तो श्वेता को वीडियो कॉल किया था। कॉल पर आते ही श्वेता ने अमिताभ बच्चन को पापा कह दिया। इस बात पर अमिताभ ने उन्हें टोक दिया। फिर श्वेता इंग्लिश में जवाब देने लगीं तो फिर अमिताभ ने उनकी खिंचाई कर डाली। बावजूद इसके अमिताभ बच्चन की बेटी की मदद भी सक्सेसफुल रही और जवाब सही निकला। दोनों का ये एक मजेदार किस्सा दर्शकों को खूब पसंद आया।

अंग्रेजी बोलने पर टोकी गईं श्वेता (Abhishek Bachchan And Shweta Bachchan)
श्वेता का बताया ऑप्शन सही निकलता है तो बिग बी श्वेता से बोलते हैं, मैं आपको प्रणाम करता हूं। आप घर पर मिलिए फिर आपको बताता हूं। आपको कैसे पता कि यह सही जवाब है? श्वेता अंग्रेजी में बोलती हैं कि वह बड़ी आर्चीज फैन हैं। बिग बी फिर उन्हें याद दिलाते हैं कि केबीसी हिंदी शो है। इसके बाद श्वेता हिंदी बोलती हैं। इस पर अमिताभ बच्चन कहते हैं, क्योंकि आप मेरी बेटी हैं इसलिए माफ करता हूं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/c5RtnYv

Thursday, December 14, 2023

Shahrukh Khan की 'डंकी' पहले दिन इतने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए जानिए सबकुछ

Dunki Advance Booking: राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। शाहरुख खान की यह एक बहुत प्रतीक्षित फिल्म है, जो साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। चलिए यहां जानते हैं कि ‘डंकी’ की एडवांस बुकिंग कब से शुरू हो रही है? क्योंकि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’ की एडवांस बुकिंग का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार,‘डंकी’ की टिकटों की प्री-सेल शनिवार, 16 दिसंबर से शुरू होने वाली है। हालांकि कुछ सेंटर्स शुक्रवार, 15 दिसंबर से आंशिक बुकिंग शुरू कर सकते हैं लेकिन ऑफिशियली तौर पर फिल्म की फुल स्केल बुकिंग शनिवार यानी 16 दिसंबर से शुरू होगी। 'डंकी' की ओवरसीज में यानी विदेशों में एडवांस बुकिंग पिछले हफ्ते ही शुरू हुई थी, और प्री-सेल्स में फिल्म को काफी अच्छा प्रतिक्रिया मिला है।

‘डंकी’ की वर्ल्डवाइड धुंआधार हो रही है एडवांस बुकिंग
फिल्म की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग देखते हुए इसे 2.50 मिलियन अमेरिकी डॉलर या उससे ज्यादा की ओपनिंग मिलने का अनुमान है। विदेशी बाजार में, इसे 3 मिलियन अमेरिकी डॉलर के पार जाने की संभावना है। इसके अलावा, चार दिन के वीकेंड पर भी, फिल्म को कुल 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा कमाई करने की उम्मीद है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि शाहरुख खान की 'डंकी' करीब 80 करोड़ से ओपनिंग कर सकती है।

यह भी पढ़ें: 'एनिमल' के बाद अब 'राम' बनेंगे रणबीर कपूर,जानें कब शुरू होगी 'रामायण' की शूटिंग?

हालंकि एक अनुमानित आंकड़े हैं। इसमें आंकड़े घट और बढ़ भी सकते हैं। वैसे फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से खड़े होने लिए तैयार है। अगर ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रहती है तो ये साल 2023 की शाहरुख खान की पठान, जवान और फिर डंकी से ब्लॉकबस्टर फिल्में देने की हैट्रिक होगी। अब देखन वाली बात होगी कि ‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है। डंकी’ में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू और विक्की कौशल सहित कईं कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JLfyFcO

स्टेज पर 30 साल का सिंगर कर रहा था परफॉर्म, अचानक से गिरकर हुई मौत, वीडियो में कैद हुआ पूरा वाकया

Pedro Henrique heart attack: ब्राजील के गॉस्पल सिंगर पेड्रो हेनरिक की बीच परफॉरमेंस में मौत हो गई। 30 साल के पेड्रो ब्राजील के एक धार्मिक इवेंट में परफॉर्म कर रहे थे। परफॉर्मन्स के बीच वो अचानक से जमीन पर गिर गए और बेहोश हो गए। ये पूरा वाकया वीडियो में कैद हो गया है।

परफॉरमेंस के बीच सिंगर की हुई अचानक मौत
वीडियो में पेड्रो हेनरिक को स्टेज के किनारे पर खड़े होकर गाना गए रहे हैं। पेड्रो Vai Ser Tão Lindo नाम का गाना गा रहे थे। व्हाइट पैंट-सूट पहने वो अपनी बाहें फैलाए खड़े थे। ऑडियंस में खड़े फैंस भी उनके सुर में सुर मिलाने की कोशिश कर रहे थे। एक लंबा नोट लेने के बाद वो थोड़ा रुके, उनका बैलेंस बिगड़ा और वो स्टेज पर गिरकर बेहोश हो गए।


यह भी पढ़ें: करीना कपूर ने 14 साल बाद किया बड़ा खुलासा, जानें कुर्बान फिल्म में बोल्ड सीन्स की सच्चाई

सामने आया अचानक मौत का कारण
स्टेज पर गिरने के बाद पेड्रो हेनरिक को तुरंत पास के क्लीनिक लेकर जाया गया। क्लीनिक में सिंगर को मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि स्टेज पर परफॉर्म करने जाने से पहले उन्होंने अपने दोस्त को कहा था कि वो बहुत थके हुए हैं। हेनरिक के रिकॉर्ड लेबल Todah Music ने रेडियो 93 से बातचीत में कहा कि सिंगर को काफी खतरनाक हार्ट अटैक आया था, जिसके चलते उनकी जान गई रिकॉर्ड लेबल ने सिंगर को एक अच्छा और खुशमिजाज इंसान भी बताया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/SRxqMgl

Tiger 3 Box Office: 'टाइगर 3' ने गुरुवार को काटा बवाल, 33वें दिन कलेक्शन का आया सैलाब

Box Office Collection: सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'टाइगर 3' (Tiger 3) को रिलीज हुए 33 दिन हो गए हैं। भाईजान का क्रेज फैंस में कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। जहां माना जा रहा था कि 'एनिमल' (Animal) के रिलीज के बाद 'टाइगर 3' के बुरे दिन शुरू हो जाएंगे, वहां फिल्म टस से मस नहीं हो रही है। बॉक्स ऑफिस खिड़की पर प्रचंड कलेक्शन करती जा रही है। अब Sacnilk के ट्रेड के अनुसार टाइगर 3 ने पहले दिन से लेकर अभी तक अपना जलवा बरकरार रखा है। इसकी मानें तो फिल्म ने 33वें दिन भी जबरदस्त कलेक्शन किया है।

'टाइगर 3' ने 33वें दिन किया धमाका (Tiger 3 Box Office Collection Day 33)
Sacnilk जो बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों का हिसाब-किताब रखता है उसके अनुसार 'टाइगर 3' नें ओपनिंग पर 44.5 करोड़ का तूफानी कलेक्शन कर डाला था। अब रिलीज के 33वें दिन यानी गुरुवार 14 दिसंबर को टाइगर 3 ने 23 लाख का विशाल कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 283.76 करोड़ हो गई है।

'टाइगर 3' जल्द ओटीटी (OTT) पर रिलीज होने वाली है। फिल्म अमेजन प्राइम (Amazon Prime) पर रिलीज होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nFKx1z4

Shreyas Talpade: 47 साल के श्रेयस तलपड़े को आया हार्टअटैक, अक्षय कुमार के साथ कर रहे थे शूटिंग

Shreyas Talpade: बॉलीवड के एक्टर श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया है। एक्टर अक्षय कुमार के साथ वेलकम टू जंगल फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म जैसे ही खत्म हुई एक्टप बेहोश होकर गिर गए। उन्हें आनन फानन में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।जहां उनकी एंजियोप्लास्टी कराई गई है।

घर जाकर आया एक्टर को हार्ट अटैक
बता दें, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 47 साल के श्रेयस तलपड़े को मुंबई के अंधेरी एरिया के Bellevue अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हॉस्पिटल ने कन्फर्म किया कि आज 10 बजे के आसपास उनकी एंजियोप्लास्टी की जा चुकी है। एक्टर अब रिकवर कर रहे हैं। फिलहल वह खतरे से बाहर हैं। सोर्स ने इंडिया टुडे को बताया कि, श्रेयस पूरे दिन शूटिंग कर रहे थे और बिल्कुल ठीक थे। वो सेट पर हर किसी के साथ मस्ती मजाक कर रहे थे। उन्होंने अपना शॉट दिया। इसमें थोड़ा एक्शन सीक्वेंस भी था।

शूट खत्म करने के बाद वो घर गए और अपनी पत्नी से कहा कि वो अच्छा फील नहीं कर रहे हैं। पत्नी दीप्ति तलपड़े जल्दबाजी में पास के हॉस्पिटल ले गईं, लेकिन इससे पहले ही एक्टर बेहोश होकर गिर गए थे। हॉस्पिटल ने कन्फर्म किया है कि उन्हें देर शाम लाया गया था।

जल्द आने वाली है अगली फिल्म
श्रेयस कई बड़ी हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। वो मराठी सिनेमा का भी जाना माना चेहरा हैं। वो इकबाल, ओम शांति ओम, गोलमाल रिटर्न्स, हाउसफुल 2 जैसी कई हिट फिल्मों में भी अपना अभिनय दिखा चुके हैं। जल्द ही वह एक्टर की जल्द ही कंगना रनौत के साथ एमरजेंसी फिल्म भी आने वाली है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cawZHFE

Wednesday, December 13, 2023

‘इश्क’ फेम एक्टर सदाशिव अमरापुरकर के घर में लगी आग, जलकर खाक हुए 4 फ्लैट

Sadashiv Amrapurkar: 'इश्क' फिल्म के विलेन और अजय देवगन के पापा बने सदाशिव अमरापुरकर को लेक एक बड़ी खबर सामने आई है। दिवंगत अभिनेता के घर पर बुधवार को आग लग गई, जिससे हर तरफ हड़कंप मच गया। एक्टर के अहमदानगर में चार फ्लैट हैं इसमें शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगी और पूरा घर धूं-धू कर जल गया।

हादसे में हुई महिला घायल (Sadashiv Amrapurkar House Fire)
बता दें, जिस समय आग लगी थी उस समय घर में कई लोग मौजूद थे। पर समय रहते सभी बाहर आ गए। जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझा दी गई। हालांकि, जब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, एक महिला अंदर ही फंसी हुई थी।

आग के समय घर में मौजूद थी महिला (Ishq Movie Actor Fire)
हादसा करीब 2 बजे हुआ और इस हादसे में फ्लैट में मौजूद सारा सामान भी जलकर खाक हो गया है। राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। हालांकि, फ्लैट में जो महिला मौजूद थी, उसे कुछ मामूली चोटें आई हैं, जिसे रेस्क्यू करते ही अस्पताल पहुंचा दिया गया था।

बता दें, सदाशिव अमरापुरकर के सुमन अपार्टमेंट में चार फ्लैट्स हैं जिस फ्लैट में आग लगी, वह उनकी पत्नी सुनंदा सदाशिव के नाम पर है। एक्टर की पत्नी ने ये फ्लैट किराए पर दिया हुआ था। जिस महिला को ये घर किराए पर दिया है। उसका नाम ज्योति भोर बताया जा रहा है। जो जलते हुए फ्लैट में मौजूद थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/M51jFNy

Animal OTT: ओटीटी पर रणबीर-बॉबी का होगा किसिंग सीन, यहां देखने को मिलेगा ये कॉन्ट्रोवर्शियल हंगामा

Animal OTT Release: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' (Animal) को रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। फिल्म हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अब फिल्म के OTT रिलीज पर भी प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई हैं। फैंस 1 से ज्यादा बार फिल्म देख चुके हैं और बार-बार उन्हें फिल्म उतनी ही पसंद आ रही है जितनी पहली बार में आई थी। अब खबर आ रही है कि फिल्म जल्द ओटीटी पर भी रिलीज की जाएगी। उसी को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म अनकट सीन्स के साथ ओटीटी पर आएगी।

अनकट के साथ आएगी एनिमल (Animal OTT Release)
संदीप रेड्डी वांगा की लेटेस्ट डायरेक्शनल फिल्म ‘एनिमल’ में भरपूर एक्शन है तो इमोशन भी है, रोमांस भी है और खूब इंटीमेट सीन्स भी हैं। इनमें रणबीर कपूर और बॉबी देओल (Bobby Deol) का किस सीन भी कट कर दिया गया था। लेकिन फिल्म को ओटीटी पर अनकट रिलीज किया जाएगा। इसका मतलब है कि ओटीटी पर दोनों का किस सीन दिखाया जाएगा।

‘एनिमल’ ओटीटी पर कब होगी रिलीज (Animal Box Office Collection)
जैसे ही ये खबर आई कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अनकट वर्जन के साथ होगी, उसने फैंस के एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। हर कोई बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। वहीं खबरें हैं कि ‘एनिमल’ अगले महीने जनवरी में 14 या 15 जनवरी को ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी। वहीं, फिल्म ने बुधवार को तूफानी कमाई करते हुए 10 करोड़ का शानदरा कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 467.84 करोड़ हो गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/J2knx7V