Thursday, August 10, 2023

Gadar 2: उस सिपाही की दर्दनाक कहानी, जिस पर बनी सनी की 'गदर', Love Story का हुआ था दर्दनाक अंत

Gadar 2: 'गदर' की रिलीज के 22 साल बाद, सनी देओल इसका सीक्वल 'गदर 2' लेकर हाजिर हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि तारा सिंह और सकीना की कहानी एक भूतपूर्व सैनिक बूटा सिंह और पाकिस्तानी लड़की जैनब की सच्ची लव स्टोरी से प्रेरित है लेकिन उनकी कहानी का अंत बेहद दर्द देने वाला था, जिस पर आज भी उनके गांववाले बात करने से बचते हैं।

सच्ची कहानी से प्रेरित है गदर की स्टोरी
Sunny deol's film Gadar:
भी फिल्म 'गदर' (Gadar) का गाना 'उड़ जा काले कावा' बजता है, तो सालों पुरानी खूबसूरत यादें हमें घेर लेती हैं। फिल्म के जरिये देश के बंटवारे के समय की तकलीफों को बयां किया गया है। सनी देओल और अमीषा पटेल की हिट जोड़ी करीब 22 साल बाद 'गदर 2' से तारा सिंह और सकीना के रोल में लौटे हैं। फिल्म की टिकटें तेजी से बिक रही हैं। आपको बताना चाहते हैं कि 'गदर' एक सच्ची कहानी से प्रेरणा लेकर बनाई गई थी

सनी देओल का किरदार तारा सिंह ब्रिटिश आर्मी में तैनात पूर्व सैनिक बूटा सिंह की जिंदगी से प्रेरित है जो द्वितीय विश्व युद्ध के समय बर्मा में तैनात थे। जहां उन्हें जैनब नाम की लड़की से प्यार हो गया। दोनों की लव स्टोरी भारत और पाकिस्तान में मशहूर है। बूटा सिंह पूर्वी पंजाब के लुधियाना के रहने वाले थे।

gadar_.jpg

जब पहली बार बूटा सिंह और जैनब की हुई थी मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के दौरान, पूर्वी पंजाब के कई मुस्लिम परिवारों को मारा और खदेड़ा गया था। पाकिस्तान की तरफ जा रहे एक काफिले से एक जवान मुस्लिम लड़की जैनब को अगवा किया गया था। बूटा सिंह ने उस पाकिस्तानी लड़की को बचाया और उनके प्यार में पड़ गए। बूटा और जैनब ने शादी कर ली। उनकी दो बेटियां हुईं, जिनका नाम तनवीर और दिलवीर है।

बूटा सिंह और जैनब की लव स्टोरी में तब मोड़ आया, जब भारत-पाकिस्तान की सरकार ने एक समझौते के तहत, दोनों देशों से अगवा की गई लड़कियों को एक-दूसरे को सुपुर्द करने की कवायद शुरू की। खबरों की मानें, तो एक जांच करने वाले ग्रुप को बूटा सिंह के भतीजे ने जैनब के बारे में बता दिया। कानून के लिए, जैनब की इच्छा की कोई कीमत नहीं थी। कहा जाता है कि पूरा गांव जैनब की विदाई के समय उन्हें देखने इकट्ठा हुआ था जो अपनी छोटी बेटी का हाथ थामे घर से निकली थीं।

जैनब को बूटा सिंह पाकिस्तान लेने चले गए
जैनब पाकिस्तान के लाहौर में एक छोटे से गांव नूपुर में अपने परिवार के पास चली गईं। जैनब की जिंदगी उनके मां-बाप के निधन के बाद बिल्कुल बदल गई और उनकी बहन उनकी जायदाद की कानूनी हकदार बन गईं। जैनब के करीबी ने उन पर उनक बेटे से ब्याह करने का दबाव बनाया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बूटा सिंह को पाकिस्तान से एक लेटर आया, जिसे जैनब के पड़ोसी ने जैनब के लाख बार बोलने पर लिखकर भेजा था।

boota_singh.jpg



बूटा सिंह फिर दिल्ली में अधिकारियों से मिले और उनसे अपनी पत्नी और बच्चों को वापस बुलाने का अनुरोध किया। बूटा सिंह के पास जब कोई ऑप्शन नहीं बचा, तो उन्होंने इस्लाम अपना लिया। वे गैरकानूनी तरीके से पाकिस्तान में दाखिल हुए, ताकि अपनी पत्नी और बच्चों को वापस ला सकें। बूटा सिंह की तब हैरानी का ठिकाना नहीं रहा, जब जैनब के घरवालों ने उन्हें अपनाने से मना कर दिया और उन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले कर दिया। कहते हैं कि परिवार के दबाव में जैनब ने कोर्ट के सामने बूटा सिंह के साथ जाने से मना कर दिया और अथॉरिटी से कहा कि बेटी को बूटा सिंह के साथ भारत वापस भेज दें।

बूटा सिंह को इससे काफी दुख पहुंचा। वे बेटी के साथ पाकिस्तान के शाहदरा स्टेशन में ट्रेन के आगे कूद गए, जिसमें उनकी बेटी की जान बच गई और उनकी मौत हो गई। बूटा सिंह ने अपने आखिरी खत में अपनी प्रेमिका जैनब के गांव में उन्हें दफनाने की गुजारिश की थी, लेकिन फैमिली ने इसकी अनुमति नहीं दी। बूटा सिंह को बाद में लाहौर के मियानी साहिब में दफनाया गया। बूटा सिंह और जैनब की लव स्टोरी का अंत दर्दनाक था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/o1thbkW

OMG 2 Twitter Review: महादेव के रोल में छाए अक्षय कुमार, दर्शक बोले- उम्मीद से ज्यादा अच्छी है फिल्म

OMG 2 Twitter Review: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 फाइनली सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है। अगर आप भी फिल्म देखने का प्लान कर रहे हैं, तो उससे पहले जान ले कि मूवी के बारे में लोगों की क्या राय है। साथ ही कहानी की प्लॉट क्या है और फिल्म कौन सा सीन बढ़िया है।

फिल्म OMG 2 की कहानी सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में हैं। पंकज त्रिपाठी ने कांति शरण मुद्गल का किरदार निभाया है। जिसकी भगवान शिव में अटूट आस्था है। वहीं यामी गौतम वकील संजना त्रिपाठी के कैरेक्टर में नजर आईं।

OMG 2 ने समाज के सोशल मुद्दे सामने लाए हैं
फिल्म में वो कोर्ट में कांति शरण के खिलाफ केस लड़ती हुई देखी जाती हैं। फिल्म में अरुण गोविल ने भी भगवान राम के किरदार में अहम भूमिका निभाई है। इस आस्था और भक्ति की कहानी में आप देखेंगे कैसे एक बार फिर से हमारे समाज के सोशल मुद्दे सामने आएंगे। यह फिल्म हमारे देश की शिक्षा प्रणाली की गलतियों को सबके सामने लेकर आएगी।

लोगों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है
फिल्म रिलीज से पहले गुरुवार को इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है। जिससे यह क्लियर होता है कि यह फिल्म देखना चाहिए या नहीं। OMG 2 देखने वाले ज्यादातर लोगों को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है।




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/K0vczYl

Independence Day 2023: शहीदों की याद में बनीं ये फिल्में कर देंगी इमोशनल, OTT पर देखें देशभक्ति की मिसाल कायम करने वाली ये फिल्में

Independence Day Bollywood Patriotic Movies: देशभर में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का जश्न बडे़ ही धूमधाम से मनाया जाएगा। हर तरफ देशभक्ति का माहौल छाया रहेगा। ऐसे में आप भी इस 15 अगस्त पर देशभक्ति पर आधारित फिल्मों को ओटीटी पर घर बैठे देखकर अपना मनोरंजन कर सकते हैं। हम आपको बता रहे हैं उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जिनमें देशभक्ति की भावना को दिखाया गया है। साथ ही ये शानदार फिल्में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेंगी।

The Legend Of Bhagat Singh: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अजय देवगन की साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'द लीजेंद ऑफ भगत सिंह' को भी आप इस स्वतंत्रता दिवस पर देख सकते हैं। इस फिल्म में अजय ने देश के सबसे फेमस स्वंत्रता सेनानी रहे शहीद भगत सिंह का किरदार अदा किया है। अजय की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगी।

Raazi: फिल्म राजी साल 2018 को रीलिज हुई थी। इसे मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। ऐ एक स्पाइ थ्रिलर फिल्म हैं। इसमें आलिया भट्ट और विकी कौशल मुख्य भूमिका में हैं। इसकी कहानी एक अंडरकवर रॉ एजेंट सहमत खान की है। जिसकी शादी उसके पिता एक पाकिस्तानी परिवार में कराते हैं ताकि उसे दुश्मन के बारे में कुछ मूल्यवान जानकारी मिल सके। ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

Rang De Basanti: मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की मल्टी स्टारर फिल्म 'रंग दे बसंती' भी अपने आप में काफी बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म की कहानी में भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के बलिदान को दिखाया है। साथ ही ये फिल्म हमें बताते है कि मौजूदा समय में कैसे यूथ स्वंत्रता सेनानियों के बालिदान को भूल रही है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल जाएगी।

Uri-The Surgical Strike: सुपरस्टार विक्की कौशल की सुपरहिट फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' साल 2016 में भारतीय सेना की ओर से पीओके में जाकर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी पर आधारित है। ये फिल्म आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आसानी से देखने को मिल जाएगी।

Maa Tujhhe Salaam: मां तुझे सलाम यह मूवी 25 जनवरी 2002 में रिलीज हुई थी। यह एक एक्शन फिल्म हैं। इसे टीनू वर्मा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में सनी देओल, तब्बू और अरबाज खान भूमिका में हैं। इसकी कहानी में आप देखंगे, मेजर प्रताप सिंह और उनकी टीम को भारत पाकिस्तान सीमा पर ड्यूटी सौंपी गई है। उसे अपने देश की रक्षा करनी है और अपने साथी देशवासियों को आतंकवादी आक्रमण से बचाना है।
सनी की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगी।

Shershaah: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' देशभक्ति की मिसाल कायम करने वाली शानदार फिल्म है। इस फिल्म में कारगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा की कहानी को दिखाया गया है। ये फिल्म देशभक्ति के विषय पर बनी सबसे शानदार फिल्मों में से एक मानी जाती है। सिद्धार्थ की इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Kesari: अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म केसरी 21 मार्च 2019 में रिलीज हुई थी। यह एक एक्शन फिल्म है। इसे अनुराग सिंह ने डिरेक्ट किया था। इसकी कहानी में हवलदार ईशर सिंह ब्रिटिश भारतीय सेना में एक सैनिक 10,000 पश्तून आक्रमणकारियों के खिलाफ लड़ाई में 211 सैनिकों का नेतृत्व करता है। हालांकि जो सामने आता है। वह अब तक का सबसे बड़ा अंतिम 10 दिन है। अक्षय की इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

LOC: Kargil: एल.ओ.सी.कारगिल यह फिल्म 25 दिसंबर 2003 में रिलीज हुई थी। यह एक हिस्ट्रोकल वॉर फिल्म हैं। इसे जेपी दत्ता ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, नागार्जुन, सुनील शेट्टी, सैफ अली खान, करण नाथ, अभिषेक बच्चन, अक्षय खन्ना, करीना कपूर और रानी मुखर्जी हैं। यह कारगिल युद्ध पर आधारित फिल्म है। भारतीय सेना के सैनिक अपने कश्ती अधिकारियों का पता लगाने की कोशिश करते हैं जब उन्हें पता चलता है कि पाकिस्तानी सैनिक नियंत्रण रेखा पार कर रहे इसके बाद दोनों देशों के बीच भयंकर युद्ध छिड़ जाता है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Purab Aur Paschim: पूरब और पश्चिम मूवी साल 1970 में रिलीज हुई थी। एक ड्रामा फिल्में इसे मनोज कुमार ने डायरेक्ट किया था और उन्होंने इसमें मुख्य भूमिका भी निभाई है। इस फिल्म में सायरा बानो, अशोक कुमार, प्राण, प्रेम चोपड़ा जैसे स्टार भी हैं। इसकी कहानी में आप देखेंगे, एक स्वतंत्र सेनानी के बेटे भारत अध्ययन के लिए विदेश इंग्लैंड जाते हैं और वहां के लोगों की भारत के प्रति मानसिकता को बदलने का प्रयास करते हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो और जी5 पर देख सकते हैं।

Border: बॉर्डर मूवी साल 1997 को रिलीज हुई थी। यह ऐक वार फिल्म है इसे जेपी दत्ता ने डिरेक्ट किया है। इस फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ, सुदेश बेरी, पुनीत इस्सर, कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, और पूजा भट्ट है। इसकी कहानी में आप देखेंगे, लोंगेवाला क्षेत्र में 120 भारतीय सैनिकों की एक टुकड़ी पूरी रात अपनी चौकी की रक्षा कर रही है। तब ही पाकिस्तानी सैनिक हमला कर देते हैं। इस लड़ाई में बहुत से सैनिक मारे जाते हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/V5fGYCZ

Jailer BO collection Day 1: रजनीकांत की जेलर ने ओपनिंग डे पर मचाया बवाल, पहले ही दिन बना डाले कई रिकॉर्ड

Jailer Box office collection Day 1: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और पर्दे पर उतरते ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। जेलर के साथ साउथ सुपरस्टार रजनीकांत ने दो साल बाद पर्दे पर कमबैक किया है। ऐसे में फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी अब फिल्म रिलीज हो चुकी है और खबरें आ रही हैं कि जेलर अपनी रिलीज के पहले दिन ही सिर्फ इंडिया में धूम मचा दी है आईये जानते हैं फिल्म ने पहले दिन क्या किया कलेक्शन…

जेलर का कलेक्शन
रजनीकांत का स्वैग एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला है। sacnilk की अर्ली ट्रेंड्स मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने सभी भाषाओं में मिलाकर 44.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म की ग्रॉस कमाई 52 करोड़ रुपए हुई है। फिल्म ने तमिलनाडु में 23 करोड़ रुपए, कर्नाटक में 11 करोड़ रुपए, केरल में 5 करोड़ रुपए, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 10 करोड़ रुपए और बाकी देश से 3 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।

पहले दिन 'जेलर' ने क्या रिकॉर्ड्स बनाए
रजनीकांत, मोहनलाल, तमन्ना भाटिया, जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन आदि स्टारर जेलर ने पहले दिन कई रिकॉर्ड्स बना दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित जेलर ने क्या रिकॉर्ड बनाएं, ये नीचे देंख...।

तमिलनाडु में 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग
कर्नाटक में अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग
केरल में 2023 की सबसे बड़ी ओपनिंग
एपी/टीजी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) में कॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग
कॉलीवुड में पहले दिन सबसे बड़ी ग्रॉस ओपनिंग



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/vuW1Yca

Wednesday, August 9, 2023

Rajinikanth का जलवा ऐसा की थिएटर के बाहर नाचते-गाते दिखे फैंस, दूध से किया अभिषेक

Rajinikanth film Jailer Release: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ आज देशभर में रिलीज हो रही है। दो साल बाद रजनीकांत ने 'जेलर' से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है। 'थलाइवा' की फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी के साथ एक्साइटेड फैंस ने रजनीकांत की 'जेलर' का ट्रेडिशन वेलकम किया है।

रजनीकांत की 'जेलर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ ऑडियंस को एक और ट्रीट मिलने जा रही है। दरअल 'जेलर’ के बीच बड़े पर्दे पर धनुष की 'कैप्टन मिलर' का टीजर भी दिखाया जाएगा। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, जेलर ने पहले ही भारत में 14.18 करोड़ रुपये की इंप्रेसिव प्री-बुकिंग हासिल कर ली है।

जेलर की रिकॉर्ड तोड़ हुई है एडवांस बुकिंग
फिल्म के तमिल वर्जन 5 लाख 91 हजार 221 टिकटों की बिक्री से 12.82 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया है जबकि इसके तेलुगु वर्जन ने 77 हजार 554 टिकटों की बिक्री के माध्यम से एडवांस बुकिंग में 1.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इसी के साथ कुल मिलाकर शेल्फ से 6 लाख 68 हजार 775 टिकटें बिकीं हैं।




कुछ दिन पहले तमिलनाडु फिल्म एग्जिबिटर्स एसोसिएशन ने राज्य के सभी सिनेमाघरों को एक नोट भेजा था, जिसमें उनसे फिल्म को सभी सिनेमा हॉलों में रिलीज करने की अपील की गई थी। नेल्सन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्ल्म का बॉलीवुड के साथ-साथ टॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी चर्चा है।

इसके गानों को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है
यह फिल्म निर्देशक नेल्सन के करियर की एक महत्वपूर्ण फिल्म है। फिल्म ओरिजनली तमिल और डब तेलुगु और हिंदी वर्जन में रिलीज हो रही है। इसके गानों को अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक चेन्नई और बेंगलुरु के ऑफिसों ने ‘जेलर’ की रिलीज के दिन 10 अगस्त को अपने कर्मचारियों के लिए छुट्टी की अनाउंसमेंट की है।

जेलर के बारे में
इस फिल्म में राम्या कृष्णन जेलर रजनीकांत की पत्नी बनी हैं। वहीं फिल्म में साउथ के मशहूर स्टार मोहनलाल कैमियो करते नजर आएंगे। ‘जेलर’ में रजनीकांत के अलावा मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, विनायकन और योगी बाबू अहम भूमिका निभा रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/8kgCvuF

Seema Haider: सीमा हैदर की Love Story पर फिल्म, सचिन की भी हुई बॉलीवुड में एंट्री, इस मूवी में आएगा नजर!

Seema Haider: आपने 'वीर-ज़ारा' देखी होगी। गदर 2 भी रिलीज होने वाली है और पार्ट-3 जैसी रियल स्टोरी तैयार है। जी हां, नोएडा के रबूपुरा में एक भारतीय प्रेमी और उसकी पाकिस्तानी प्रेमिका के रिश्तों की नई कथा लिखी जा रही है। बता दें सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी इतनी दिलचस्प है कि उसपर अब फिल्म बनने जा रही है। जिसका नाम भी फाइनल हो चुका है। इस फिल्म को जानी फॉयरफॉक्स प्रोडक्शन हाउस के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित जानी ही बनाने जा रहे हैं।

Director Amit Jani will make Karachi to Noida Movie: सीमा हैदर और सचिन पर जो फिल्म बनने जा रही है उसका नाम सामने आ गया है। इस फिल्म का नाम कराची टू नोएडा (Karachi To Noida) होगा। अमित जानी अगले हफ्ते ‘कराची टू नोएडा’ फिल्म का थीम सॉन्ग भी लॉन्च करने की योजना बना चुके है। अमित जानी ने पहले ही सीमा को A Tailor Murder Story फिल्म का भी ऑफर दिया है। सीमा फिल्म में RAW एजेंट का किरदार निभाती नजर आएगी।

अमित जानी ने रजिस्टर करवाया टाइटल
जानकारी के मुताबिक अमित जानी ने “कराची टू नोएडा” (Karachi to Noida) फिल्म के लिए टाइटल भी बाकायदा रजिस्टर्ड करवा लिया है। “ए टेलर मर्डर स्टोरी” बनाने वाले प्रोड्यूसर अमित जानी ने सीमा और अंजू की लाइफ (Seema Haider Sachin Meena) स्टोरी पर फिल्म बनाने का काम शुरू कर दिया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही सीमा हैदर पर फिल्म “कराची टू नोएडा” का थीम सॉन्ग भी लॉन्च किया जाएगा।

सीमा हैदर और सचिन पर बनने वाली फिल्म के लिए हो रहे ऑडिशन
बता दें कि सीमा हैदर और सचिन मीना पर बनने जा रही फिल्म की स्टार कास्ट के लिए ऑडिशन भी शुरू हो गए हैं. सीमा हैदर और सचिन मीना के रोल को दर्शाने वाले युवाओं के कई ऑडिशन वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं. हालांकि, अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि कोई फेमस एक्टर स्टार कास्ट में शामिल हुआ है या नहीं, या फिर खुद सचिन इस फिल्म में नजर आएगा। ये सब अभी ऑफिशियल नहीं कहा जा सकता।

यह भी पढ़ें: Seema Haider का टूटा सपना, फिल्म से होगी बाहर! प्रोड्यूसर अमित जानी ने लेटर शेयर कर किया खुलासा

सचिन के लिए सरहद पार कर आई है सीमा हैदर
सीमा मूल रूप से पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली है। सीमा अपने चार बच्चों के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में अपने 22 साल के इंडियन प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए भारत आई। 30 साल की पाकिस्तानी नागरिक सीमा अपने 4 बच्चों के साथ बस से नेपाल के रास्ते बिना अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई थी। सीमा हैदर ने सचिन के साथ भारत में रहने की इच्छा जाहिर की है और वह पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती है इसके अलावा उसने इस्लाम से हिंदू धर्म में परिवर्तित होने का दावा भी किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sySt7zW

BB OTT 2: टॉप 5 कि रेस से बाहर हुआ एक और केंटेस्टेंट, देर रात हुआ एविक्शन, सोमवार को है फिनाले

BB OTT 2: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के आखिरी वीकेंड का वार एपिसोड से दो नॉमिनेशन्स हुए थे। जद हदीद और अविनाश सचदेव शो से बाहर हो गए थे। इसके बाद सभी घरवाले टॉप 6 की खुशी मना रहे थे लेकिन जब सोमवार 7 अगस्त को नॉमिनेशन्स हुए, तो उसमें तीन लोग यानी जिया शंकर, एल्विश यादव और मनीषा रानी नॉमिनेट हो गए। हालांकि होना किसी एक को ही बेघर था। और ये एविक्शन फाइनली हो गया। शो के लाइव फीड में देखने को मिला कि शो से जिया शंकर का पत्ता साफ हो गया। वो टॉप 5 की रेस से आउट हो गईं।

BB OTT 2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' में दो दिन से लगातार घर में कोई न कोई गेस्ट्स आ रहे थे। वो घरवालों को एंटरटेन कर रहे थे। उनसे कुछ टास्क्स करवा रहे थे। उन सभी के जाने के बाद, जब ये सिलसिला बंद हुआ तो सभी घरवालों को बिग बॉस ने गार्डन एरिया में आई के नीचे खड़े होने के लिए कहा। उसके बाद बोले कि इस घर में तीनों नॉमिनेटेड सदस्य एल्विश यादव, जिया शंकर और मनीषा रानी में से किसी एक का सफर अभी इसी वक्त शो पर खत्म होने जा रहा है। और जो सदस्य घर से बेघर हुआ है, उसकी तस्वीर इसी पेज पर मौजूद है।

जिया शंकर टॉप 5 से बाहर
गार्डन एरिया में एक बड़ा सा बोर्ड रखा होता है। जिस पर लिखा होता है- लेकिन अब बारी है, फिनाले वीक के फाइनल ट्विस्ट की। फाइनल एलिमिनेशन बिफोर द फिनाले यानी फिनाले से ठीक पहले एलिमिनेशन। इसके बाद अभिषेक मल्हन, जो कि घर के कैप्टन होते हैं, वो उस बोर्ड के कागज हटाते हैं और उस पर किसी और का नहीं, बल्कि जिया शंकर की फोटो ब्लैक एंड व्हाइट में चस्पा रही थी। इसके बाद जिया शंकर ने कहा कि वो खुश हैं कि ये कैलेंडर उनसे खत्म हुआ है। फिर बिग बॉस उनसे कहा कि जिया आपका बिग बॉस का सफर यहीं खत्म होता है।

जिया शंकर हुईं इमोशनल
जाते-जाते जिया शंकर बिग बॉस को थैंक यू कहती हैं। बोलती हैं कि उन्हें इस घर ने बहुत कुछ दिया है। वो ट्रॉफी अपने साथ लेकर जा रही हैं। 'थैंक यू अपने घर में बुलाने के लिए। यहां पर रहने का मौका देने के लिए। इस घर से बहुत कुछ लेकर जा रही हूं। जिया की जनता थैंक यू सो मच। हम विनर्स हैं। मैं अपनी असली ट्रॉफी लेकर आ रही हूं। यहां तक साथ देने के लिए थैंक यू।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MJ0qWyQ

सनी लियोनी को झमाझम बारिश दे गई भारी दर्द, मर्सिडीज समेत 3 कारें बह गईं

Sunny Leone एक्ट्रेस सनी लियोनी ने बताया है कि कैसे भारत आने के बाद भारी बारिश देखना उनके लिए एक नया अनुभव था। एचटी सिटी से एक बातचीत में लियोनी ने कहा कि जब वह पहली बार भारत में आई थीं तो मानसून की भारी बारिश देखकर हैरान हो गई थीं। उनको लगा था कि इतनी बारिश कैसे हो सकती है। हालांकि उनको बारिश का ये मौसम पसंद भी खूब आया।

सनी ने कहा, मुंबई में जो पहला मानसून मैंने देखा, उसने मुझे हैरान कर दिया। इतनी ज्यादा बारिश कि दीवारों में नमी आ गई। मेरी बहुत सी चीजें इस नमी की वजह से खराब हो गईं। इसके सबके बावजूद मुझे ये मौसम बहुत पसंद आया। बरसात मेरे पसंदीदा समयों में से एक है। जब बाहर बारिश होती है तो मुझे खुशी होती है।

sunny_leon.jpg


बारिश के चलते 3 कारें भी खोईं
सनी लियोनी ने कहा कि मैंने मानसून का बदसूरत पक्ष देखा जब 3 कारें खत्म हो गईं। एक्ट्रेस ने कहा, मैंने बारिश के चलते अपनी 3 बेहतरीन कारें खो दीं। 2 कारें तो एक ही दिन में मैंने खोईं। इनमें एक तो 8 सीटकर मर्सिडीज थी। इससे मुझे बहुत दुख हुआ क्योंकि भारत में कार इंपोर्ट करने में अच्छा खासा टैक्स देना होता है। मैंने खुद को ये कहते हुए दिलासा दे दिया कि ये सब जिंदगी का हिस्सा है। इसके बाद मैंने मेन इन इंडिया कारें ही खरीदीं और अब इनसे ही चलती हूं। अब मुझे भारत में बनी कारें बहुत पसंद आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: Video: सिक्योरिटी तोड़कर पहुंचे लड़के ने पकड़ लिए तमन्ना भाटिया के हाथ, फिर हक्कीबक्की एक्ट्रेस ने दिखाई कमाल की होशियारी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Zw4D1FI

Bipasha Basu: बिपाशा-करण की बेटी को भी हुई वही बीमारी, जिसने ली थी मधुबाला की जान!

Bipasha Basu: बिपाशा बसु ने हाल ही में अपनी बेटी देवी के दिल में दो छेद होने की बात कही थी। जब वह तीन महीने की थी, तब उसे VSD (वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट) का पता चला। VSD का मतलब जन्म से दिल में छेद होना होता है। जब देवी महज तीन महीने की थीं, तब उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। क्या आप जानते हैं कि भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठित अभिनेत्री मधुबाला के दिल में भी वीएसडी था मतलब एक छेद था?

Bipasha Basu Daughter: 'द ब्यूटी विद ट्रेजेडी' और 'द वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा' के नाम से मशहूर मधुबाला को आज भी उनकी खूबसूरती, उनके व्यवहार और फिल्मों में महिलाओं के संवेदनशील चित्रण के लिए याद किया जाता है। लेकिन बहुत से लोग यह नहीं जानते होंगे कि उनका जन्म वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट (वीएसडी) दिल में एक छेद के साथ हुआ था इसकी वजह से 23 फरवरी 1969 को 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट दिल में एक छेद है हृदय के दो निचले कक्षों (निलय) को अलग करने वाली दीवार (सेप्टम)। यह एक दिल की बीमारी है जो जन्म से ही होता है।

msg1822108393-32743.jpg



बेटी देवी की बीमारी ने हिला कर रखा दिया था- बिपाशा
बिपाशा बसु ने नेहा धूपिया के शो में बातचीत के दौरान खुलासा किया कि उनकी बेटी देवी के जन्म के बाद उसके दिल में एक नहीं बल्कि दो छेद थे रोते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि बेटी देवी की जन्म के तीन दिन बाद उन्हें इस बात की जानकारी मिली। ये सुनने के बाद बिपाशा और उनके पति करण को इस खबर ने बुरी तरह हिलाकर रख दिया था।

बिपाशा अपनी बेटी की हार्ट सर्जरी के बारे में बताते हुए रोने लगीं। उन्होंने कहा, जब देवी की सर्जरी हुई, तब देवी तीन महीने की थीं और ऑपरेशन छह घंटे तक चला। उन्होंने कहा कि जब देवी ऑपरेशन थिएटर के अंदर थीं तो उनकी जिंदगी रुक गई थी। वह परेशान थीं और घबरायी हुई थीं हालांकि उनकी दुआ काम आई और सर्जरी सफल हुई तो उन्हें राहत मिली, देवी अब ठीक हैं। देवी के बारे में इतना सब कुछ जानने के बाद बाद हर कोई काफी दुखी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qZo7UKO

Gadar 2 Vs OMG 2: पहले भी थिएटर में अक्षय-सनी की हुई थी टक्कर, फिर इस मूवी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Gadar 2 Vs OMG 2: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' इसी 11 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की फिल्म 'ओएमजी 2' भी 11 अगस्त को ही थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। इससे पहले दोनों की एडवांस बुकिंग से थिएटर भर चुके हैं गदर 2 ने OMG 2 को मात देते हुए आगे निकल चुकी है। वहीं अब शुक्रवार को 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब सनी देओल और अक्षय कुमार की फिल्म एक साथ रिलीज हो रही हो।

साल 1996 में भी एक बार ऐसा हो चुका है जब अक्षय कुमार और सनी देओल की फिल्म ने एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। सनी देओल की फिल्म 'घातक' और अक्षय कुमार की फिल्म 'सपूत' दोनों ही 8 नवंबर 1996 को रिलीज की गई थी। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला नजर आया था और आखिरकार सनी देओल की फिल्म 'घातक' ने 'सपूत' को पछाड़ दिया था।


msg1822108393-32737.jpg
1996 में घातक और सपूत फिल्म के चलते आमने-सामने आए थे अक्षय-सनी IMAGE CREDIT:

'घातक' ने किया था 26.5 करोड़ का क्लेक्शन
विकिपीडिया की मानें तो 'घातक' 6.5 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही दर्शकों को अपनी तरफ खींच लिया। 'घातक' उस साल की ऐसी चौथी फिल्म थी जिसने सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी। 'घातक' को दर्शकों का काफी प्यार मिला और फिल्म ने 6.5 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कुल 26.5 करोड़ का क्लेक्शन कर रिकॉर्ड बनाया था।

सनी देओल की फिल्म से पिछड़ गई थी सपूत
अक्षय कुमार की फिल्म 'सपूत' में सुनील शेट्टी भी लीड रोल में थे। एक फिल्म में दो लीड एक्टर्स होने के बावजूद फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला और फिल्म ने कुल 11.74 करोड़ की कमाई की जो कि 'घातक' के कलेक्शन के आधे से भी कम था। एक बार फिर 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' के साथ सनी देओल और अक्षय कुमार आमने-सामने आ गए हैं और अब देखना है कि बॉक्स ऑफिस पर किसका जादू चलता है। वहीं एडवांस बुकिंग में सनी देओल अक्षय कुमार से आगे दिखाई दे रहे हैं पर फिल्म 11 अगस्त को थिएटर पर आएगी, उसके बाद साफ होगा कि लोग आज भी एक्शन खिलाड़ी से ज्यादा सनी देओल को देखना पसंद करते हैं या नहीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Vo3790n

Tuesday, August 8, 2023

Elvish Yadav: कौन है एल्विश यादव की एक्स गर्लफ्रेंड? ब्रेकअप के बाद भी याद कर रो देते हैं यूट्यूबर

Elvish Yadav Ex Girlfriend: बिग बॉस में इन दिनों एल्विश यादव की धूम मची हुई है। घर में इस कंटेस्टेंट को खूब पसंद किया जा रहा है। लेकिन इनके दिल में हलचल मचाने वाली वो हसीना जिसके लिए एल्विश पागल थे उनके बारे में क्या आप जानते हैं। इन सबके बीच क्या आप एल्विश के असली प्यार के बारे में जानते हैं? जी हां, भले ही 'बिग बॉस' में वो कई लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते नजर आए लेकिन असल में उन्होंने किसी भी लड़की में अपना इंट्रेस्ट नहीं दिखाया है।

बिग बॉस में जब से एल्विश यादव कि घर में एंट्री हुई है हर कोई उनका दीवाना हो रखा है उनके फैंस भी बाहर उन्हें काफी सपोर्ट करते दिख रहे हैं। वहीं, एल्विश घर में दो लड़कियों से काफी करीब दिख रहे है। घर में एंटर करने के बाद उनकी जोड़ी बेबिका धुर्वे के साथ जम रही थी लेकिन बाद में वो मनीषा रानी के भी करीब जाते दिखे। ऐसे में आज हम उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में आपको बताएंगे।

कृति नाम की लड़की से था प्यार
आपकी जानकारी के लिए बता दें, एल्विश यादव की जिंदगी में कभी एक लड़की हुआ करती थी। कुछ वक्त पहले ही उनका ब्रेकअप हुआ है एल्विश की एक्स का नाम है कृति मेहरा है। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया था लेकिन ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया।

msg1822108393-32715.jpg


दोनों साथ में बनाते थे वीडियोज
कृति और एल्विश कभी एक साथ वीडियोज में आते थे और मजेदार वीडियोज पोस्ट करके अपने फैंस को इंटरटेन किया करते थे। लेकिन डेढ़ साल पहले ही उनके रिश्ते में दरार आई और दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं। अपने एक्स बॉयफ्रेंड की तरह कृति भी एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं और यूट्यूब पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं।

इस वजह से हुआ था ब्रेकअप
एल्विश और कृति साथ में वीडियोज बनाते थे लेकिन फिर क्या हुआ कि दोनों अलग हो गए। अफवाहें सामने आई थीं कि एल्विश ने कृति को धोखा दिया था। अलग होने के पीछे की कृति ने जो वजह बताई थी उसे जानकर उनके फैंस भी उदास हो गए थे। उन्होंने कहा था कि वे दोनों एक दूसरे से अलग हैं और उनकी सोच भी काफी अलग है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hf0Tr93

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani BO Collection Day 12: वर्ल्डवाइड में रणवीर-आलिया का धमाका, हासिल किया ये आंकड़ा

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani BO Collection Day 12: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की दिग्गज स्टारकास्ट यानी सुपरस्टार धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो रही है। भारत में फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा सिर्फ 10 दिनों में पार कर लिया है तो वहीं 160 करोड़ वाले बजट वाली इस फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ की कमाई कर ली है जिसे सुनकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ने वाला है आइए आपको बताते हैं फिल्म ने अबतक कितनी कमाई कर ली है मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन क्या रहा है…

कलेक्शन की बात करें तो भारत में दूसरे हफ्ते रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने 31.50 करोड़ का कलेक्शन किया है फिल्म की कमाई 105 करोड़ हो चुकी है इसके बाद करण जौहर के डायरेक्टोरियल कमबैक छठी बॉलीवुड फिल्म है साल 2023 में 100 करोड़ का क्लब पार किया है 12वें दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ने 4.50 करोड़ कमाकर 113.88 करोड़ भारत में हासिल कर लिया है।

दुनियाभर में कमाई की बात करें तो आलिया भट्ट रणवीर सिंह स्टारर ने दूसरे हफ्ते दुनियाभर में 85 करोड़ की कमाई की है फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 210 करोड़ 10 दिन में पार हो गया है इसके चलते फिल्म 200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करने वाली पांचवी फिल्म बन गई है वहीं फैंस अब फिल्म के 250 करोड़ की कमाई करने की उम्मीद कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/x5DLkc7

Rahul Gandhi को अपना दूल्हा बनाने के लिए Sherlyn Chopra हो गई राजी, लेकिन रखी अजीब शर्त, शादी के बाद...

Sherlyn Chopra Rahul Gandhi: बोल्ड शूट के लिए मशहूर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। हाल ही उन्होंने एक बयान देकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर ली हैं। अचानक उनका नाम कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से जुड़ने लगा है। दरअसल, शर्लिन चोपड़ा कांग्रेस नेता के साथ घर बसाने का सपना देख रही हैं। उन्होंने राहुल गांधी से शादी करने की इच्छा जताई है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘मैं राहुल गांधी से शादी करना चाहती हूं।’ हालांकि उन्होंने एक शर्त भी रखी दी है।

क्या है शर्लिन की वो शर्त?
शर्लिन चोपड़ा टीवी शो बिग बॉस 3 की प्रतियोगी रही हैं। शर्लिन सोमवार को थाई हाई स्लिट वाली एक खूबसूरत ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने अपने फैंस के साथ सेल्फी खिंचाई। इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि क्या वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ शादी करना चाहेंगी? जवाब में शर्लिन ने हां कहा। मगर उन्होंने शर्त रखी कि शादी के बाद उनका सरनेम नहीं बदलना चाहिए। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है।

न्यूड तस्‍वीर खिंचाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थी शर्लिन
35 वर्षीय शर्लिन 2012 में प्लेबॉय पत्रिका के लिए नग्न तस्वीर खिंचवाने वाली पहली भारतीय महिला थीं। कथित तौर पर उनकी तस्वीरें दो साल बाद जारी की गई थी। हाल ही में वह रैप सॉन्ग वो करते हैं जज में नजर आई थीं। वह ‘दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर’ (2005), ‘रेड स्वास्तिक’ (2007), ‘वजह तुम हो’ (2016) जैसी फिल्मों का भी हिस्सा रही हैं और हाल ही में शॉर्ट फिल्में बनाने में भी अपना हाथ आजमा रही हैं।

राहुल गांधी की 137 दिन बाद सांसदी वापस
इन दिनों राहुल गांधी भी सुर्खियो में हैं। दरअसल, 137 दिन बाद उनकी सांसदी वापस हुई है। वे सोमवार को संसद भी पहुंचे। मोदी सरनेम केस में गुजरात की कोर्ट से दो साल की सजा होने के बाद उन्हें संसद से अयोग्य कर दिया गया था। एक बार फिर वे वायनाड से सांसद के रूप में बहाल हुए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/trzOd4U

Shahrukh Khan जिस मग में पीते हैं चाय, उतने में मिडिल क्लास परिवार का 1 महीने का खर्च चल जाए, देखें वीडियो

Shahrukh Khan Coffee Mug Price: बॉलीवुड सितारों की लग्जरी लाइफ की कहानी अक्सर सुर्खियों में रहती है। इसी बीच किंग खान के कॉफी की मग चर्चे में है। ये मग कोई ऐसा वैसा नहीं बल्कि कई ऐसे फीचर्स से लैस है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस मग की कीमत इतनी ज्यादा है जितना एक मिडिल क्लास फैमली 1 महीने में खर्च करती है।

शाहरुख खान ने साल 2017 में एक वीडियो शेयर किया, इस वीडियो में वो कॉफी मग में एक घूंट लेते हुए नजर आए। ये वीडियो जैसे ही किंग खान ने शेयर किया तब से ही उनके फैंस इस कॉफी मग की कीमत और उनके इस लग्जरी शौक के बारे में पता करना शुरू किया। जब उन्हें इस मग की कीमत पता चली तो वो हैरान रह गए।

कॉफी मग की ये है खासियत
इस वीडियो में किंग खान जिस कॉफी मग का यूज करते दिखे रहे हैं। वो हीटर और एलईडी लाइटिंग फीचर्स से लेस है। यह एक कॉफी मग है। इस वीडियो में जो किंग खान मग इस्तेमाल करते दिख रहे हैं, वो एमर ट्रैवल मग 2 प्लस है। इस मग में आप किसी भी ड्रिंक को एक सेट टेंपरेचर पर रख सकते हैं।






जानिए क्या है मग की कीमत

बस इसके लिए आपको इस मग को एक बार चार्ज करना होगा। उसके बाद तीन घंटे तक आप निश्चिंत होकर रह सकते हैं। इतना ही नहीं इस मग के साथ चार्जिंग कोस्टर भी आता है। इसके साथ ही इस मग पर प्लस और माइनस साइन दिया गया है। इसपर टच करके आप इसके टेंपरेचर को अपने हिसाब से एडजेस्ट कर सकते हैं। इस खास फीचर्स वाले कॉफी मग की ऑनलाइन कीमत 35, 862 रुपया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में है। यह फिल्म 7 सितंबर को यानी कि अगले महीने रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इसमें शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और नयनतारा हैं। फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/F7hSkOQ

Monday, August 7, 2023

Bigg Boss: बॉलीवुड के 8 फेमस सितारों ने ठुकराया सलमान के शो बिग बॉस का ऑफर, जानिए आखिर क्यों?

Celebs Rejected Bigg Boss: बिग बॉस एक अलग तरह का रियलिटी बेस्ड गेम शो है, जिसमें बॉलीवुड हस्तियों कर आम लोगों को शामिल किया जाता है। इस शो को हर कोई पसंद करता है। बिग बॉस भारत में काफी लोकप्रिय बन चूका है जिसे लंबे समय से सलमान खान होस्ट कर रहे है। इस रियलिटी शो के 16 सीजन काफी सफल रहे।

अब बिग बॉस 17 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो में शामिल होने के लिए कुछ एक्टर और एक्ट्रेसस बेकरार रहते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी सितारे है, जिन्होंने बिग बॉस के ऑफर को ठुकरा दिया है। आइए जानते हैं, कौन हैं वे सेलेब्स जिन्हे बिग बॉस में जाना अच्छा नहीं लगता।

1_1.jpg



सोनारिका भदोरिया:
‘देवों के देव महादेव’ एक्ट्रेस सोनारिका भदोरिया को बिग बॉस शो ने ऑफर किया था। लेकिन टेली चक्ककर की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि वह बेहद प्राइवेट इंसान हैं और वह इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं हैं।


2.jpg



पूनम पांडे:
पूनम पांडे हमेशा किसी ना किसी वजह से वो सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस को कई बार बिग बॉस शो का ऑफर मिला, लेकिन फीस के मुद्दों के कारण पूनम ने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था।



3.jpg


दिव्यांका त्रिपाठी दहिया: बेहद पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी को कई सालों से बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट पार्टिसिपेट करने का ऑफर मिल रहा है, लेकिन उन्होंने अभी तक इस ऑफर को मंजूर नहीं किया है। फैंस को लगता है कि अगर दिव्यांका बिग बॉस के घर में आती है तो टीवी की ये बहू शानदार परफॉर्मेंस देगी।



4.jpg



नेहा धूपिया: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने कई फिल्मों में काम किया है। नेहा ने रोडिज जैसे रियलिटी शो भी किए हैं। वहीं नेहा को भी कई बार इस शो का ऑफर मिला, लेकिन उन्होंने इसे जॉइन करने से मना कर दिया।



5.jpg



शिवांगी जोशी:
टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी जिन्हें लोग उनकी चुलबुली एक्टिंग के लिए जानते हैं। उन्होंने खतरों के खिलाड़ी में अपना डेयरिंग साइड दिखाकर फैंस का दिल जीत लिया था। लेकिन शिवांगी को रियलिटी शो बिग बॉस में एंट्री करने में कोई दिलचस्पी नहीं है।



6.jpg



करण सिंह ग्रोवर:
टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में जगह अपनी दमदार एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीतने वाले हैंडसम हंक करण सिंह ग्रोवर को भी शो का ऑफर दिया गया, लेकिन उन्हें इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है।


7.jpg



जेनिफर विंगेट:
टीवी की ग्लैमरस और खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर को भी बिग बॉस में हिस्सा लेने का ऑफर मिला। लेकिन कथित तौर पर उन्हें लगता है कि वह इस शो के लिए नहीं बनी हैं।



8.jpg



फैसल खान:
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भाई फैसल को भी कई बार रियलिटी शो बिग बॉस ऑफर हुआ है। लेकिन कथित तौर पर उन्होंने इस शो को करने से साफ इंकार कर दिया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/p8s6b7X