Wednesday, December 9, 2020

ट्रंप ने अपने आखिरी साल भारत को बेचे 25 हजार करोड़ रुपए के हथियार

नई दिल्ली। अमरीका की डिफेंस सिक्योरिटी कोऑपरेशन एजेंसी की ओर से चौंकाने वाले आंकड़ें पेश किए हैं। ट्रंप कार्यकाल में 2019 के मुकाबले 2020 में 5 गुना बजट भारत को हथियार बेचे हैं। खास बात तो ये है कि अमरीका की ओर से दुनिया के बाकी देशों से हथियार का कारोबार कम किया है। जबकि भारत के पांच गुना बढ़ गया। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर डीएससीए की ओर से किस तरह के आंकड़े पेश किए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः- 9 महीने पहले बदले इस नियम से कराड बैंक डिपोजिटर्स को मिलेगा रुपया, जानिए क्या हुआ था बदलाव

पांच गुना डिफेंस कारोबार
- भारत द्वारा अमरीका से 2019 में 62 करोड़ अमरीकी डॉलर यानी 4500 करोड़ रुपए के हथियार खरीदे थे।
- जबकि 2020 में भारत की ओर से यह आंकड़ा 3.4 अरब डॉलर करीब 25 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया।
- जबकि अमरीका से दूसरे देशों को हथियारों की कुल बिक्री 2020 में घटकर 50.8 अरब डॉलर रह गई।
- अमरीका ने दूसरे देशों को 2019 में 55.7 अरब डॉलर के हथियार बेचे थे।
- 2017 में यह आंकड़ा 41.9 अरब डॉलर था।

यह भी पढ़ेंः- वैक्सीन के असर से सोना और चांदी हुआ सस्ता, जानिए कितने घटे दाम

भारत के साथ इन देशों का भी बढ़ा बजट

देश 2019 में खर्च ( डॉलर में ) 2020 में खर्च ( डॉलर में )
भारत 62 करोड़ 3.4 अरब
मोरक्को 1.24 करोड़ 4.5 अरब
पोलैंड 67.3 करोड़ 4.7 अरब
सिंगापुर 13.7 करोड़ 1.3 अरब
ताइवान 87.6 करोड़ 11.8 अरब
यूएई 1.1 अरब 3.6 अरब

भारत ने इस साल कम खरीदे थे हथियार
अमरीका के 'हिस्टोरिकल सेल्स बुकÓ के 2020 की रिपोर्टठ के अनुसार भारत ने 2017 में 75.44 करोड़ डॉलर हथियार खरीदे थे। जबकि 2018 में यह आंकड़ा 28.2 करोड़ डॉलर पर आ गया था। आंकड़ों के मुताबिक 1950 और 2020 के बीच अमरीका ने विदेशी सैन्य बिक्री के तहत भारत को 12.8 अरब अमरीकी डॉलर के हथियार बेचे।

यह भी पढ़ेंः- शानदार तेजी के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 46 हजार अंकों की ओर

इन देशों को कम बेचे हथियार
आंकड़ों के मुताबिक ट्रंप प्रशासन द्वारा पाकिस्तान को किसी भी तरह की सैन्य और सुरक्षा सहायता में रोक लगाने के बावजूद उसे एफएमएस के तहत हथियार बेचे गई। पाकिस्तान ने 2020 में अमरीका से 14.6 करोड़ डॉलर के हथियार खरीदे।वहीं इस दौरान कई दूसरे देशों द्वारा अमरीका से हथियारों की खरीद में कमी हुई, जिसमें सउदी अरब, अफगानिस्तान, बेल्जियम, इराक और दक्षिण कोरिया शामिल हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VWT2PS