Wednesday, April 28, 2021

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के मुंबई स्थित घर की तस्वीरें, यहां देखें

मुंबई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का मुंबई स्थित घर किसी सपनों के महल से कम नहीं है। इस घर की झलकियां अक्सर फैंस को उनके सोशल मीडिया पोस्ट में दिखाई देती हैं। मुुंबई के इस घर में अनुष्का और विराट ने 2016 में निवेश किया था और 2017 में वे इसमें रहने आए। मुंबई के वर्ली में स्थित उनका लग्जरी होम 'ओमकार 1973' अर्पाटमेंट में है। आइए देखते हैं उनके घर की कुछ चुनिंदा तस्वीरें:

 

virat_anushka_home.png

( Pic Credit: Omkar Realtors & Developers )

बताया जाता है कि उनका घर करीब 7,171 स्क्वेयर फीट में फैला है।

virat_anushka_home_pics.png

( Pic Credit: Omkar Realtors & Developers )

विराट—अनुष्का का घर ओमकार प्रोजेक्ट के 35वें फ्लोर पर है।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली ने बेटी वामिका को लेकर की बात, बताया- तीन महीने में उनके जीवन में क्या-क्या बदल गया

virat_anushka_home_pic.png

( Pic Credit: Omkar Realtors & Developers )

उनके घर में चार बैडरूम और एक प्राइवेट टेरेस है। इसके अलावा गार्डन एरिया भी है। दावा किया जाता है कि कपल ने ये घर 34 करोड़ में खरीदा था।

virat_anushka_home_tasveer.png

( Pic Credit: Omkar Realtors & Developers )

विराट-अनुष्का के घर की बालकनी से मुंबई शहर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। विराट कई सोशल मीडिया तस्वीरों में बालकनी में खड़े नजर आते हैं।

 

यह भी पढ़ें : अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका के साथ तस्वीरें वायरल

विराट ने अनुष्का के लिए गाया गाना
विराट और अनुष्का का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली अपनी मैरिज पार्टी में 'मेरे महबूब कयामत होगी' गाना गाते नजर आ रहे हैं। इस गाने पर वहां मौजूद गेस्ट एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही कैमरा अनुष्का की तरफ घुमता है, अनुष्का थोड़ा सा इमोशनल होती दिखाई देती हैं। गौरतलब है कि अनुष्का और विराट ने इटली में 11 दिसंबर, 2017 को विवाह रचाया था। इस शादी में करीबी मित्र और पारिवारिक सदस्य ही शामिल हुए थे। इसके बाद इस कपल ने शादी के फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किए। ये फोटोज खूब वायरल हुए थे। साल 2021 में विराट और अनुष्का एक सुंदर सी बेटी के पैरेंट्स बने।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3vxoYdr