Tuesday, April 27, 2021

निक जोनस को पत्नी प्रियंका चोपड़ा से मिली बड़ी सीख

नई दिल्ली | बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। फैंस अक्सर निक और प्रियंका की बॉन्डिंग के बारे में जानना चाहते हैं। दोनों अलग-अलग देश हैं इसलिए भी प्रियंका और निक से अक्सर उनकी लाइफस्टाइल के बारे में पूछा जाता है। निक से प्रियंका को लेकर कई बार सवाल किए गए हैं और हर बार उन्होंने अपनी पत्नी की जमकर तारीफ की है। हाल ही में निक ने बताया कि प्रियंका के साथ अपनी लाइफ कैसी चल रही है और वो उनसे क्या खास बात सीखते हैं।

प्रियंका ने बनाया निक की लाइफ को आसान

निक जोनस ने पॉडकास्ट 'टाइम टु वॉक' के दौरान बताया कि कभी-कभी हाई गियर में होने के लिए आपको धीमा होना पड़ता है। और उन्होंने मुझे इस बारे में बहुत सिखाया है कि जिंदगी जैसे चल रही है वैसे जिया जाए। चीजों को आराम से लो वरना मैं बहुत सी चीजों से हर दिन जूझ रहा था। लेकिन आराम से ही जिंदगी जीने का बेहतर तरीका है। मैंने जो भी इतने समय में समझा है मुझे लगता है कि वो यही है कि कुछ वक्त निकाला जाए चाहे वो वॉक हो या मूवी। खुद के लिए ये कुछ भी हो सकता है। बस एक मिनट थोड़ा पीछे होकर देखो।

निक ने शेयर की अपनी फीलिंग्स

निक जोनस ने अपने फीलिंग्स के बारे में बात करते हुए बताया कि जब उन्हें पता लगा कि प्रियंका ही वो हैं जिनसे वो शादी करेंगे। हम जब लाइफ में सेटल हुए तो सबकुछ बहुत अच्छा था। जिंदगी बहुत सिंपल चीज है। दिन के आखिर में फिल्म देखना, खाना ऑर्डर करना, अपने डॉग के साथ टहलाना। हमारे पास अब तीन डॉग्स हैं। हर दिन एक दूसरे को जानना और कुछ नया सीखना। और इसमें जो सिम्प्लिसिटी है वो बहुत आश्वस्त और आरामदायक है। बता दें कि प्रियंका और निक ने साल 2018 के दिसंबर में शादी की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gLztWm