Tuesday, October 4, 2022

केसरिया गाने का भोजपुरी वर्जन देख चकराया फैंस का सिर, बोले- ये क्या रीमिक्स कर डाला?

आलिया-रणबीर (Alia Bhatt-Ranbir Kapoor) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को दर्शकों का खूब प्यार मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया। फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म के गाने 'केसरिया' को भी खूब पसंद किया गया। लोग सपर जमकर थिरके। इस गाने का इस्तेमाल ज्यादातर लोगों ने रिल्स बनाने में किया। अब किसी ने इस गाने में रणबीर द्वारा किए गए डांस स्टेप्स को पवन सिंह के भोजपुरी हिट 'लॉलीपॉप लागेलु' में सिंक किया है।

2008 में आया भोजपुरी गाना 'लॉलीपॉप लागेलु' पर रणबीर के ये डांस स्टेप कमाल के लग रहे हैं। रणबीर भोजपुरी गाने के साथ गजब तरीके से तालमेल बिठाते दिखाई दे रहे हैं। जो भी इसे देख रहा है अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये मस्त लग रहा है।

यह भी पढ़ें- फिल्म 'आदिपुरुष' की खिल्ली उड़ती देख अजय देवगन की कंपनी ने झाड़ा पल्ला?

उन्होंने दावा किया था कि 'ब्रह्मास्त्र' का 'केसरिया' गाना दो गानों को मिलकर बनाया गाय है। उनके के इस तरह के दावे के बाद हर कोई इस खुलासे से हैरान रह गया था। अपने इस वीडियो पोस्ट में उन्होंने दावा किया है कि 'ब्रह्मास्त्र' के 'केसरिया' गाने की धुन दो गानों से मिलकर बनी है।

उन्होंने बताया कि 'गाने का शुरुआती हिस्सा 'हैरी मेट सेजल' के गाने 'हवाएं' से मिलता है और गाने का ही दूसरा हिस्सा 'लारी छूटी' नाम के गाने से मिलता है। ये गाना 'एक चालीस की लास्ट लोकल' का है'।

यह भी पढ़ें- उर्वशी रौतेला ने फ्लाइंग किस देकर ऋषभ पंत को 'बर्थ डे' किया विश



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/cUYHD0G