Friday, October 28, 2022

ऋतिक-दीपिका की फाइटर का फर्स्ट पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन थिएटर्स में दस्तक देगी फिल्म

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'फाइटर' (Fighter) का इंतजार लोग लंबे समय से कर रहे हैं। जब से फिल्म की घोषणा हुई है तब से लोगों में इसको लेकर उत्सुकता देखने को मिल रही है। पहले ऋतिक की ये फिल्म इस साल सिंतबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फाइटर (Fighter) की नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट हो गई है।

फिल्म की रिलीज डेट में अब तक चार बार बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली थी। बाद में इसे बदलकर जनवरी 2023 किया गया।

उसी दिन शाहरुख खान की 'पठान' रिलीज होने वाली थी, जिसके चलते 'फाइटर' की रिलीज को सितंबर 2023 के लिए खिसका दिया गया, लेकिन अब इसमें एक बार फिर बदलाव कर दिया गया है। 'फाइटर' अब 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- ब्रह्मास्त्र 2 में रणवीर सिंह नहीं KGF सुपरस्टार यश बनेंगे देव?

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन फिल्म फाइटर के अलावा फिल्म 'कृष 4' में नजर आएंगे। ऋतिक रोशन पिछली बार फिल्म 'विक्रम वेधा' में दिखाई दिए थे। वहीं, दीपिका पादुकोण फिल्म फाइटर के अलावा फिल्म 'प्रोजेक्ट के' और फिल्म 'पठान' में नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण फिल्म 'सर्कस' और फिल्म 'जवान' में कैमियो करती दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें- गर्ल्स-बॉयज हॉस्टल में तब्दील हुआ बिग बॉस हाउस



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qFNUu7A