Wednesday, October 19, 2022

दीपिका चिखलिया ने अपलोड किया ऐसा वीडियो कि लोग सुनाने लगे खरी खोटी, कहा- 'ये आपको शोभा नहीं देता'

रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत ही रखा था। भले ही वो पर्दे से दूर हों, लेकिन वो सोशल मीडिया पर अक्सर दिखाई देती हैं। वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के लिए अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं। अब एक बार फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर क वीडियो शेयर किया है, जिसको लेकर वो चर्चा में आ गई हैं।

दीपिका ने हाल ही में अपना एक ट्रांसफॉर्मेशन वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसे देख उनके फैंस भी हैरान रह गए। शेयर किए गए इस वीडियो में दीपिका का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को देने के बाद कुछ ने उनकी तारीफ की तो कुछ ने उन्हें टोका कि उनपर ये सब शोभा नहीं देता।

दीपिका चिखलिया (Dipika Chikhlia) ने मंगलवार को लेटेस्ट वीडियो शेयर किया। इस पर कैप्शन में लिखा बदलाव और ट्रांसफॉर्मेंशन।

यह भी पढ़ें- साथी कैदी सुधा भारद्वाज का चौकाने वाला खुलासा

वहीं कई लोग उनके ट्रांसफॉरमेशन की तारीफ करते भी नजर आ रहे हैं। टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'रामायण' को आज भी लोग काफी देखना पसंद करते हैं। सबसे पहले ये शो दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता था फिर एक बेहद लंबे असरे बाद जब कोरोना महामारी आई तो लॉकडाउन लगा, जिसमें लोगों के मनोरंजन को दोगुना बढ़ाने के लिए इस शो को एक बार फिर से प्रसारित करवाया गया था।

दीपिका चिखलिया ने रामायण के अलावा 'विक्रम और बेताल', 'लव-कुश', 'दादा-दादी की कहानी', और 'द स्वोर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' जैसे कई सीरियल में काम किया है।

यह भी पढ़ें- पैपाराजी पर जया बच्चन के भड़कने पर ठनका उर्फी जावेद का माथा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kPj45NF