Monday, March 27, 2023

शाहरुख खान की 'जवान' में बोल्ड अंदाज में दिखेंगी नयनतारा, 16 साल बाद बिकिनी पहन मचाएंगी बवाल

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) 'पठान' की अपार सफलता के बाद अपनी दूसरी फिल्म 'जवान' (Jawan) को लेकर सुर्खियों में बने हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा (Nayanthara) दिखाई देंगी। नयनतारा की यह बाॅलीवुड डेब्यू फिल्म है, जिसके लिए वह काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हाल ही में उन्होंने इस बात का खुलासा किया था। वहीं अब किंग खान के लिए एक्ट्रेस ने अपना खुद बनाया 16 साल पुराना रूल तोड़ने का फैसला किया है। 'जवान' में नयनतारा स्क्रीन पर बिकिनी (Nayanthara in Bikini) में काफी बोल्ड अवतार में नजर आएंगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की 'जवान' में नयनतारा स्विमसूट में एक सीन ठीक उसी अंदाज में शूट करेंगी जैसा दीपिका पादुकोण ने 'पठान' में किया था। ऐसा करने के लिए मेकर्स ने उन्हें राजी कर लिया है। खबर है कि इस सीन के लिए सारी तैयारियां की जा चुकी हैं। वहीं काफी सोच विचार करने के बाद नयनतारा ने स्विमसूट पहनने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े - शाहरुख खान की ये 10 फिल्में बाॅक्स ऑफिस पर ले आएंगी सुनामी! टूट जाएगा 'पठान' का रिकाॅर्ड

बता दें कि नयनतारा साउथ की कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। पहली बार वे शाहरुख खान के साथ बाॅलीवुड में डेब्यू करेंगी। हालाकि एक्ट्रेस पिछले 16 सालों से कभी फिल्मों में बिकिनी में नहीं नजर आई हैं। आखिरी बार साल 2007 में 'बिल्ला' में नयनतारा का बोल्ड अंदाज सिने प्रेमियों को नजर आया था। लेकिन अब 'जवान' की कहानी के अहम हिस्से के लिए नयनतारा ने ऐसा करना स्वीकार कर लिया है।

गौरतलब है कि फिल्म 'जवान' का निर्देशन एटली कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा विजय सेतुपति भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, विजय सेतुपति के बारे में कहा जा रहा है कि उनका फिल्म में एक्सटेंडेड कैमियो है। वहीं दीपिका पादुकोण भी फिल्म में अहम कैमियो करते दिखाई देंगी। फिल्म इस साल 2 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़े - RRR की टीम ने 80 करोड़ देकर खरीदा ऑस्कर अवाॅर्ड! एसएस राजामौली के बेटे ने बताई सच्चाई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/JVBASzW

सेट पर हुए हादसे के बाद पहली बार घर से निकले अमिताभ बच्चन, हाथ में पट्टी देख फैंस हुए परेशान

बाॅलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पिछले दिनों 'प्रोजेक्ट के' (Project K) की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। जिसके बाद से ही फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे थे। लंबे समय तक रेस्ट करने के बाद बिग बी पहली बार अपने घर के बाहर अपने प्रशंसकों से मिलने पहुंचे और उनका अभिवादन किया। अमिताभ बच्चन ने इस दौरान अपने प्रशंसकों से मिलने पर नमस्ते किया, कुछ ऐसा जो वह हर हफ्ते धार्मिक रूप से करते थे। इस दौरान अभिनेता को देखने के लिए उनके कुछ फैंस जुहू स्थित उनके आवास पर पहुंचे। जहां उनके हाथ में पट्टी बंधी देख फैंस परेशान हो गए।

बता दें कि सोमवार को अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में बिग बी हमेशा से थोड़े अलग अंदाज में नजर आए। फैंस से मिलने के लिए अमिताभ ने वाइट कुर्ता-पजामा और जूते पहने थे। उन्होंने वाइट और ब्लैक कलर का जैकेट भी पहना था। इसी के साथ उनके दाहिने हाथ में पट्टी बंधी हुई थी।

यह भी पढ़े - शाहरुख खान की ये 10 फिल्में बाॅक्स ऑफिस पर ले आएंगी सुनामी! टूट जाएगा 'पठान' का रिकाॅर्ड

अपने ब्लाॅग में एक्टर ने लिखा, 'मैंने देखा कि जलसा के गेट पर बड़ी संख्या में बुजुर्ग, बच्चे और कई अन्य लोग इंतजार कर रहे हैं। फैंस की इतनी केयर और प्यार देखकर तो मैं धन्य हो गया। काम जारी है। संडे को सभी फैंस का आशीर्वाद मिला। मेरा प्यार स्नेह और आभार।' उन्होंने आगे लिखा, 'और काम चल रहा है। मेरे वेल विशर्स ने मुझे खूब सारा प्यार और आशीर्वाद दिया है। मुझे अभी भी प्यार मिल रहा है। इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। मैं आज होममेड स्लिंग और ग्रे कलर में हूं।'

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन मार्च महीने के शुरुआत में अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' की शूटिंग कर रहे थे। हैदराबाद में इस फिल्म के सेट पर एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान अभिनेता को चोट लग गई थी। उनकी पसली में गंभीर चोट आई थी। इस घटना के बाद फिल्म की शूटिंग टाल दी गई। बता दें कि प्रोजेक्ट के अश्विनी दत्त द्वारा लिखित और निर्देशित साइंस फिक्शन फिल्म है। तेलुगु और हिंदी में एक साथ शूट किए जा रहे इसमें अमिताभ बच्चन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी हैं।

यह भी पढ़े - सोनू सूद के साथ गोल्डन टेंपल पहुंची जैकलीन फर्नांडिस, फिल्म 'फतेह' की शूटिंग से पहले लिया आशीर्वाद



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hbl23zv

'किन्नर हैं उर्फी जावेद', इस एक्टर ने किया दावा, कहा- 'मेरे पास हैं सबूत'

uorfi javed: टीवी शो से लेकर ओटीटी बिग बॉस (OTT Bigg Boss) से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस हर दिन नए-नए डिजाइन के कपड़े पहने लोगों को चौंका देती हैं। इतना ही नहीं अपने अतरंगी फैशन और कपड़ों के अंदाज को लेकर सोशस मीडिया पर काफी ट्रोल भी होती रहती हैं। एक्ट्रेस अब तक अपने कपड़ों के चलते आम जनता के लेकर कई फेमस सितारों के निशाने पर आ चुकी हैं। इनमें से एक नाम फैजान अंसारी (Faizan Ansari) का भी है। अब इन्होंने उर्फी जावेद को लेकर बड़ा दावा किया है। एक्टर ने कहा है कि उर्फी जावेद किन्नर हैं।

फैजान को कई बार उर्फी के खिलाफ बोलते देखा जा चुका है, लेकिन उन्होंने इस बार ये दावा कर हर किसी को हैरान कर दिया है। फैजान अंसारी ने उर्फी जावेद को किन्नर बताया है। एक्टर का कहना है कि इस बात को साबित करने के लिए उनके पास पुख्ता सबूत हैं और बेहद जल्द वे खुद इसे कोर्ट में साबित कर देंगे।

हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान फैजान ने कहा कि मेरी टीम ने उर्फी से बात करने की कोशिश की थी लेकिन उर्फी हर किसी से बेहद बदतमीजी से पेश आती हैं। वो कहती हैं कि उन्हें मुस्लिम समाज से कोई मतलब नहीं है। ऐसे में मुझे लगता है कि अब उनसे बात करके कोई फायदा नहीं है। उन्हें सीधे सबक सिखाना ही ठीक रहेगा।

यह भी पढ़ें- अनुपमा में होगी उर्फी जावेद की एंट्री?

हाल ही में उर्फी एक इवेंट में उर्फी एक अजीबो- गरीब लुक में नजर आईं। ढीली पैंट और अजीब से टॉप में उर्फी को देख हर कोई हैरान रह गया। हालांकि सभी सेलेब्स ने उनकी तारीफ भी की और फोटोज भी क्लिक कराईं।

यह भी पढ़ें- कियारा आडवाणी-राम चरण की फिल्म आरसी 15 का टाइटल हुआ रिवील



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/H3sfTOi

जन्मदिन के खास मौके पर जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं सुपरस्टार राम चरण तेजा

Ram Charan Birthday: फिल्म आरआरआर के नाटू-नाटू सॉन्ग से पूरी दुनिया में ऑस्कर से धूम मचा चुके तेलुगू एक्टर राम चरण पूरे देश में अपनी फिल्मों की वजह से मशहूर हैं। लेकिन क्या आपको यह पता है कि एक्टिंग के अलावा वह रईसी में भी कई बड़े अभिनेताओं को मात देते हैं। देश में नहीं बल्कि विदेश में भी नाम और शोहरत कमा चुके राम चरण का आज 38वां जन्मदिन है। आज जन्मदिन के खास मौके पर जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं सुपरस्टार राम चरण। लेकिन उससे पहले जानिए उनकी पर्सनल लाइफ के बारें में कुछ दिलचस्प बातें जान लिजिए। सुपरस्टार राम चरण का जन्म 27 मार्च 1985 को चैन्नई में हुआ। राम चरण के पिता (ram charan father) मेगा स्टार चिरंजीवी (Chiranjeevi) हैं। बाप-बेटे के बीच का बांड बेहद खास है। राम चरण अपने पिता को अपना गुरु मानते हैं। बहुत की कम उम्र में राम चरण ने प्रसिद्धी हालिस कर ली है। बहुत कम ही ऐसे साउथ के एक्टर हैं, जिनकी फिल्मों का इंतजार साउथ के अलावा नॉर्थ के लोगों को भी रहता है। अपनी अदाकारी से उन्होंने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको सुपरस्टार की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं।


राम चरण का पूरा नाम राम चरण तेजा है (Konidela Ram Charan Teja)। उनके परिवार का नाम हैदराबाद के सबसे रईस लोगों की लिस्ट में शामिल है। राम चरण की नेट वर्थ (Ram Charan Net Worth) की बात करें तो यह करीब 1300 करोड़ के आसपास है। आरआरआर स्टार हैदराबाद के जुबली हिल्स के प्राइम लोकेशन पर स्थित एक आलीशान बंगले में रहते हैं, जहां आज के हिसाब से सारी सुविधाएं मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बंगले की कीमत 38 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान नेट वर्थ 2023, पठान से बदली किस्मत, कुल संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश

राम चरण को एक्टिंग के अलावा कारों का भी बेहद शौक से भी प्यार है। उनके पास एक से बढ़कर महंगी कारों का कलेक्शन है, जिन्हें देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। अभिनेता के पास रोल्स रोयस फैंटम जैसी लग्जरी कार है, जिसकी कीमत सात करोड़ रुपये है। इसके अलावा अभिनेता के पास तीन करोड़ रुपये की एस्टन मार्टिन वी8 कार भी है। साथ ही, वह एक रेंज रोवर के भी मालिक हैं।


राम चरण की घड़ियों का कलेक्शन भी काफी शानदार है। राम चरण के पास 30 घड़ियों का लाजवाब कलेक्शन है। उनकी फेवरेट घड़ी है नौटिलस ब्रांड की पैटेक फिलिप। जो वह अक्सर पहनते हैं। जिसकी कीमत 80 लाख रुपये है। राम चरण एक अच्छे एक्टर ही नहीं, बल्कि वह कामयाब (ram charan business) बिजनेसमैन भी हैं। ट्रूजेट एयलाइंस कंपनी के वह चेयरमैन हैं। सूत्रों की मानें तो इस कंपनी में उन्होंने 127 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट किया है। हालांकि राम चरण के पास खुदका प्राइवेट जेट भी है। राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला (ram charan wife) अपोलो लाइफ की चेयरमैन हैं। राम चरण की इसमें भी हिस्सेदारी है। बता दें कि उपासना के दादा ने अपोलो की शुरुआत की थी। राम चरण एक प्रोडक्शन कंपनी के भी मालिक हैं। इसका मेन ऑफिस हैदराबाद में ही है। इस कंपनी के तहत कई फिल्मों का निर्माण किया जा चुका है। साल 2017 में आई कैदी नंबर 150, साई रा नरसिम्हा रेड्डी और आचार्य जैसी फिल्में इसी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी हैं। फिल्मों की बात करें तो राम चरण एक फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं। (ram charan movies) वर्कफ्रंट की बात करें तो राम चरण जल्द ही (ram charan new movies) RC 15 लेकर आ रहें हैं। इस फिल्म में राम चरण के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर धूम मचाएंगी।

यह भी पढ़ें: रिलीज के 5 दिन पहले ही ऑनलाइन लीक हुई अजय देवगन की फिल्म भोला



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ztwMjkV

गौरी खान ने शेयर की फैमिली की लेटेस्ट फोटो, कहा- फैमिली वो है जो घर बनाती है...

Gauri Khan Shares Family Pic: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ-साथ उनकी लेडी लव वाइफ गौरी खान भी हमेशा चर्चा में रहती हैं। शाहरुख खान और गौरी खान की गिनती आइडियल फैमिली में होती है। शाहरुख खान जहां बॉलीवुड के बड़े एक्टर हैं, वहीं गौरी एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। दोनों को जब भी किसी पार्टी या इवेंट में साथ देखा जाता है तो दोनों ही सबका ध्यान खींच लेते हैं। गौरी खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में गौरी अपने पूरे परिवार के साथ क्लासी पोज देती नजर आ रही हैं।


गौरी खान ने शेयर की फैमिली फोटो


रविवार को गौरी खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक नई फोटो शेयर की। गौरी की ये फोटो एक फैमिली फोटो है। टशन में उनके पति और बॉलीवुड के मेगा-सुपरस्टार शाहरुख खान, बेटी सुहाना खान, बड़े बेटे आर्यन खान और छोटे अबराम खान हैं।


ब्लैक कपड़ो में दिखाई दिए शाहरुख और उनके परिवार


गौरी द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में सभी ने काले कपड़े पहने हुए हैं। इस फोटो में शाहरुख खान ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक जींस पहने हुए हैं, वहीं सुहाना खान ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन में जंपसूट पहने नजर आ रही हैं। गौरी ने ब्लैक वन पीस पहना हुआ है। आर्यन और अबराम ने ब्लैक टी-शर्ट, जींस और जैकेट भी पहन रखी है।


गौरी ने फैमिली को लेकर कही ये बात


इस फोटो को खुद गौरी खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है 'फैमिली वो है जो घर बनाती है... एक्साइटेड फॉर पेंग्विन इंडिया कॉफी टेबल बुक... कमिंग सून।' इस फोटो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।


कुछ नया लेकर आने वाली हैं गौरी खान


एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक हार्ट आइकॉन शेयर किया है। इस फोटो और कैप्शन को देखने के बाद ये साफ हो रहा है कि गौरी खान कुछ नया और एक्साइटिंग लेकर आ रही हैं। लेकिन इसके लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें: जब ऐश्वर्या राय को 5 फिल्मों से शाहरुख खान ने निकलवाया, बाद में किंग खान को मांगनी पड़ी माफी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qQdX1zm

Sunday, March 26, 2023

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के प्यार को मिली घरवालों की मंजूरी, कपल जल्द करेगा शादी!

Ananya Panday And Aditya Roy Kapoor: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के इश्क फरमाने के चर्चे काफी लंबे समय से बॉलीवुड गलियारों में हो रहे हैं। पिछले दिनों दोनों को एक साथ रैंप वॉक करते हुए भी देखा गया था, जिसके बाद से सभी कयास लगा रहे हैं कि आदित्य और अनन्या ने इस तरह अपना रिश्ता पब्लिक कर दिया है। हालांकि, आज तक अभिनेता या अभिनेत्री में से किसी ने भी इन अफवाहों पर रिएक्ट नहीं किया है, लेकिन दोनों अक्सर साथ देखे जाते हैं साथ ही एक दूसरे का नाम सामने आने पर ब्लश करने लगत हैं। अब कपल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि दोनों के घरवालों ने इनके रिश्ते को लेकर हरी झंडी भी दे दी है।

आदित्य और अनन्या के रिलेशन में होने की अटकलें तब से लगाई जा रही हैं, जब से अनन्या करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में दिखाई दी थीं। दरअसल, करण जौहर ने अपने चैट शो में दोनों के रिश्ते में होने की हिंट दी थी। निर्माता ने अनन्या को मजाक में कहा कि दोनों को अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में एक साथ देखा जाता है।

आदित्य के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में देखा गया था। इस सीरीज में आदित्य रॉय कपूर के साथ अनिल कपूर नजर आए थे। इसके साथ ही अभिनेता जल्द ही फिल्म 'गुमराह' में काम करते दिखाई देंगे। वहीं अनन्या पांडे जल्द ही ड्रीम गर्ल 2 में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें- 18 साल पहले राम चरण ने दिया था पहला ऑडिशन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nQXuGrI

18 साल पहले राम चरण ने दिया था पहला ऑडिशन, लंबे बाल और काला चश्मा एक्टर को पहचान पाना मुश्किल

Happy Birthday Ram Charan: इन दिनों राम चरण खूब चर्चा में हैं। वजह RRR फिल्म के गाने नाटू नाटू को ऑस्कर मिलना है। वे अपने चाहने वालों से ऑस्कर जीतने वाली RRR को लेकर ताऱीफें भी बटोर रहे हैं। राम चरण के किरदार को देश ब दुनिया भर में खूब सराहा जा रहा है जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल से सबको चौंका दिया। आज एक्टर अपना 38वां बर्थडे मना रहे हैं। अभिनेता ग्लोबली भी काफी लोकप्रिय हुए हैं। ‘नाटू-नाटू’ के ऑस्कर जीतने के बाद पूरी स्टारकास्ट चर्चा में बनी हुई है। अब इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो उनक पहले ऑडिशन का है।

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'चिरुथा' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। यह राम चरण तेजा की पहली फिल्म थी। तब से, उन्होंने कई तेलुगू फिल्मों में अभिनय किया है और बॉक्स ऑफिस पर सफलताओं की पूरी झड़ी लगा दी। इसके साथ ही राजामौली के साथ फिल्म 'मगधीरा' से उन्हें पूरी दुनिया में अलग पहचान मिली।

आपको बता दें कि ‘आरआरआर’ फिल्म की सफलता के बाद राम चरण ‘आरसी 15’ फिल्म की शूटिंग में जुटे हुए हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म होने वाली है। इसे तेलुगु, तमिल और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। पहली बार दर्शकों को राम चरण और कियारा की जोड़ी एक साथ स्क्रीन पर देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें- टॉप एक्ट्रेसेस को खूबसूरती में मात देती थीं आकांक्षा दुबे



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5F4WpRH

पठान की रफ्तार के आगे थमीं नहीं रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार, रानी मुखर्जी की फिल्म हुई फ्लॉप

Tu Jhoothi Main Makkar vs Pathaan: 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' अभी भी लगातार सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाए हुए है। शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी साल 2023 को रिलीज हुई थी। लेकिन फिल्म पठान का जादू लोगों के बीच अभी थमा नहीं है। फिल्म की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। यहां तक की 22 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई शाहरुख की फिल्म पठान ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ होली के मौके पर रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार भी रिलीज के बाद से ही लोगों के बीच अपनी अलग जगह बनाए हुए है। फिल्म की रफ्तार कभी तेज तो कभी धिमी जरूर नजर आई लेकिन पठान के सामने सीना ताने खड़ी है फिल्म (TJMM)। फिल्म को मिल रहे रिस्पांस से यही लग रहा है कि रणबीर की फैन फॉलोइन का ही नतीजा है कि फिल्म अभी भी सिनेमाहॉल में चल रही है, क्योंकि पठान के बाद जितनी भी फिल्में रिलीज हुईं हैं उनका हाल बेहाल ही होता नजर आया है। फिर चाहे वह कार्तिक आर्यन की शहजादा हो या फिर अक्षय कुमार की सेल्फी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/hY6KnPu

नवाजु्द्दीन सिद्दकी ने भाई और वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का केस, लगाए कई बड़े आरोप

बाॅलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। पिछले दिनों ही एक्टर की एक्स वाइफ आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddiqui) ने उन पर कई बड़े आरोप लगाए थे। ये सारा मामला अभी शांत नहीं हुआ कि अब नवाजुद्दीन ने अपने भाई शमसुद्दीन (Shamasuddin) और एक्स वाइफ के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में 100 करोड़ रुपये के मानहानि का केस दर्ज कराया है। साथ ही दायर याचिका में दावा किया है कि उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को वापस लिया जाए और लिखित तौर पर माफी मांगी जाए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने भाई शम्सुद्दीन और आलिया से 100 करोड़ रुपए के हर्जाने की डिमांड भी की है। उनके मानहानि केस पर 30 मार्च को सुनवाई होनी है। नवाजुद्दीन ने याचिका में कहा है कि उनके भाई और पत्नी आलिया के बयानों, सोशल मीडिया कंटेंट पर रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि पत्नी और भाई लिखित माफी मांगें।

यह भी पढ़े - सलमान खान के फैंस को बड़ा झटका, ईद पर नहीं बल्कि इस दिन रिलीज होगी 'किसी का भाई किसी की जान' !

1. दायर याचिका में नवाज ने बताया कि 2008 में जब उनके भाई शम्सुद्दीन ने बताया कि वह बेरोजगार हैं तो उन्होंने उसे अपना मैनेजर अपॉइंट कर लिया। उन्होंने शम्सुद्दीन को इनकम टैक्स रिटर्न, ऑडिटिंग, जीएसटी फाइलिंग जैसे सभी काम देखने को कहा और और खुद फिल्मों पर फोकस करने लगे।

2. अपना क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, एटीएम, साइन की हुई चेकबुक, बैंक पासवर्ड, ईमेल एड्रेस सब कुछ अपने भाई को सौंप दिया था। उस बीच उनके भाई ने बेईमानी करनी शुरू कर दी और पैसों की हेराफेरी करने लगा।

3. फिल्मों में व्यस्त होने के कारण नवाज के पास अपने ट्रांजैक्शन को लेकर बैंक से कॉर्डिनेट करने का समय नहीं था। शम्सुद्दीन ने उन्हें कहा कि वो नवाज के नाम पर प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं लेकिन असल में उन्होंने वो प्रॉपर्टी खुद के नाम पर खरीदी थी। इन प्रॉपर्टीज में यारी रोड का एक फ्लैट, एक सेमी कॉर्मशियल प्रॉपर्टी, बुढ़ाना के शाहपुर में एक फार्म हाउस और दुबई की एक प्रॉपर्टी शामिल है।

4. जब नवाज ने अपने भाई से इस बारे में सवाल-जवाब किया तो उसने एक्स वाइफ आलिया को भड़काना शुरू कर दिया।

5. आलिया यानी अंजना उनसे शादी से पहले ही शादीशुदा थी, लेकिन उसने खुद को अविवाहित बताकर उन्हें धोखे में रखा।

6. जब सच्चाई का पता चला तो नवाज हैरान रह गए। नवाज ने अपने भाई और एक्स वाइफ दोनों पर 21 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े - अजय देवगन के कारण नाटू-नाटू ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड, एक्टर ने किया चैंकाने वाला खुलासा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NYxLkhs

Saturday, March 25, 2023

करीना कपूर ने जिगरी दोस्त मलाइका अरोड़ा-अमृता संग की जमकर पार्टी, फोटो देख मचल जाएगा आपका दिल

Kareena Kapoor Share Photos With Malaila-Amrita Arora: बी-टाउन एक्ट्रेसेस करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। आए दिन ये तीनों किसी ना किसी बहानें से पार्टी करने का कोई ना कोई मौका तलाश ही लेती हैं। करीना कपूर के घर पर हुई शानदार पार्टी में उनकी दोनों जिगरी दोस्त ने अमृता अरोड़ा संग अभी हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर किसी का भी दिल पलभर में मचल जाएगा। करीना कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कभी करीना कपूर अपनी दोनों बेस्ट फ्रेंड के साथ तो कभी उनके बेटे तैमूर और जेह की तस्वीरें सबका दिल जीत लेती हैं। करीना कपूर की तस्वीरों के साथ-साथ वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल होते हैं। और अब करीना का जो वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह है उनकी तिकड़ी यानी की उनकी जिगरी दोस्तों संग पार्टी का वीडियो। इसमें करीना कपूर अपनी दोस्तों संग जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।


करीना कपूर ने जिगरी दोस्तों संग की मस्ती
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आएं दिन करीना अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ की फोटो अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। सबसे खास बात की करीना की कोई भी फोटो सोशल मीडिया पर आते ही उनके फैंस के बज़ बना देती है।

इसी बीच करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना कपूर अपनी दोस्त अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा के संग मस्ती करती हुई नजर आ रहीं हैं। करीना कपूर की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। करीना कपूर की इन तस्वीरों को देखने के बाद उनके फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।


करीना कपूर की इन लेटेस्ट फोटोज को देखकर कोई भी अपना दिल पलभर में खो देगा। वैसे तो करीना की दोस्तों की लिस्ट में सबसे ऊपर सोशल मीडिया संसेशन मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा का नाम सबसे ऊपर आता है। लेकिन करीना की बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी अपनी बहन होने के साथ उनकी फ्रेंड लिस्ट में शुमार हैं। यही वजह है कि इन फोटोज को शेयर करते वक्त करीना ने दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा - 'फॉरएवल मिसिंग अवर लोलो'। वैसे इन फोटोज को देखकर कोई भी इन हसीनाओं पर अपना दिल हर बैठेगा। तो सोचिए जरा करिश्मा ने जब इन फोटोज को देखा होगा तो वह कितना मिल कर रही होंगी।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन की फिल्म Bholaa First Review, जानें कैसी है फिल्म





from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GSAedWk

सलमान खान के फैंस को बड़ा झटका, ईद पर नहीं बल्कि इस दिन रिलीज होगी 'किसी का भाई किसी की जान' !

बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के फैंस को ईद पर उनकी फिल्म का खास तौर से इंतजार रहता है। वहीं एक्टर भी अपने उनकी इस उम्मीद पर कायम रहते हुए हर साल अपनी फिल्म के जरिए फैंस को ईदी देते आए हैं। इस बार भी सलमान ईद के मौके पर अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) लेकर आ रहे थे। लेकिन अब खबर है कि इसकी रिलीज को टाल दिया गया है। दरअसल, पिछले काफी समय से किसी का भाई किसी की जान की रिलीज डेट को लेकर काफी असमंजस बना हुआ है। लेकिन अब एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) की इस पोस्ट के जरिए फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा हो गया है।

बता दें कि पिछले दिनों ही सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' के गाने रिलीज किए जा चुके हैं। लेकिन ट्रेलर अब तक रिलीज नहीं हुआ है। हर कोई इस ट्रेलर के लिए इंतजार कर रहा है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी मेकर्स की तरफ कोई एलान नहीं हुआ है। बस इतना ही पता है कि किसी का भाई किसी की जान ईद 2023 पर रिलीज हो रही है।

वहीं गूगल पर 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज डेट 21 अप्रैल दिखाई जा रही है। लेकिन शहनाज गिल ने शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस फिल्म की अन्य स्टार कास्ट सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल के साथ सॉन्ग जी रहे थे हम पर मस्ती करती दिख रही हैं।

यह भी पढ़े - पत्नी नताशा की पीठ पीछे़ इस एक्ट्रेस पर लट्टू हुए वरुण धवन! क्रू मेंबर ने खोली एक्टर की पोल

हालांकि वीडियो में खास बात ये है कि शहनाज गिल ने जो कैप्शन दिया है उसमें लिखा है, '30 डे टू किसी का भाई किसी की जान।' शहनाज के इस कैप्शन से साफ हो गया है कि सलमान खान की फिल्म ईद के दिन नहीं बल्कि 24 अप्रैल 2023 को रिलीज हो रही है।

गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के गाने रिलीज से पहले हिट साबित हो चुके हैं। फिल्म के गाने 'नइयो लगदा' 'बिल्ली बिल्ली' और 'जी रहे थे हम' ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। फैंस को उम्मीद है कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की तरह ही सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' भी इस साल की ब्लाॅकबस्टर हिट साबित होगी।

यह भी पढ़े - बुर्का पहन दोस्तों संग इफ्तार पार्टी करने पहुंची राखी सावंत, नौटंकी बताकर लोगों ने लगा दी लताड़



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9Tf4wlh

बुर्का पहन दोस्तों संग इफ्तार पार्टी करने पहुंची राखी सावंत, नौटंकी बताकर लोगों ने लगा दी लताड़

ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं हैं। पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) पर बुरे बर्ताव और मारपीट का आरोप लगाने के बाद राखी ने उन्हें जेल भिजवा दिया था। हालांकि इतना सब होने के बाद भी एक्ट्रेस ने यही कहा था कि भले ही आदिल उनके साथ बुरा व्यवहार करें लेकिन वह रोजा जरूर रखेंगी। अब राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ अपना रोजा खोलने इफ्तार पार्टी में पहुंचीं। वीडियो देखने के बाद लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कहती हुईं नजर आईं थी कि 'मैं उनके साथ एक अच्छी पत्नी की तरह थी लेकिन उन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मुझे उनसे इतना ज्यादा प्यार नहीं करना चाहिए था। मैं चाहती हूं कि आदिल को बेल मिल जाए लेकिन उन पर लगे इल्जाम बेहद गंभीर हैं। मैं मीडिया के जरिए उन्हें मैसेज भेजना चाहती हूं। आदिल अगर तुम्हें जमानत मिल जाती है तो अब किसी और की जिंदगी खराब मत करना। मैं तुम्हारे पास कभी लौटकर नहीं आऊंगी।'

यह भी पढ़े - पत्नी नताशा की पीठ पीछे़ इस एक्ट्रेस पर लट्टू हुए वरुण धवन! क्रू मेंबर ने खोली एक्टर की पोल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Ty6lJ49

31 मार्च तक अगर पैन कार्ड को आधार कार्ड से नहीं किया लिंक तो हो जाएगा अमान्य, जानिए लिंक करने के आसान स्टेप्स

क्या आप अपने पैन कार्ड (PAN Card) को अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) से लिंक कर चुके हैं? अगर हाँ, तो आप राहत की सांस ले सकते हैं। अगर आपने अब तक ऐसा नहीं किया हैं, तो जल्दी कीजिए। भारत सरकार के निर्देशानुसार सभी को अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना ज़रूरी है। इसके लिए समय सीमा भी निर्धारित है। पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2023 है। सरकार पहले कई बार पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख को बढ़ा चुकी है। पर जिन लोगों ने अब तक यह काम पूरा नहीं किया है, उनके पास आखिरी मौका है। तय समय सीमा तक पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करने पर आपका पैन कार्ड अमान्य हो सकता है।

लिंक करने की फीस

पहले पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की कोई फीस नहीं थी। बाद में इसे 500 रुपये किया गया। अब इस काम को करने की फीस 1,000 रुपये है। 31 मार्च के बाद पैन कार्ड अमान्य हो जाएगा। इसके बाद आपके बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े कई का बाधित होंगे। पैन कार्ड के अमान्य होने की स्थिति में 10,000 रुपये की पेनल्टी लगेगी।

कैसे करें लिंक?

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना बहुत ही आसान है और इसे घर बैठे ही ऑनलाइन किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके आसान स्टेप्स।

⊛ पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स वेबसाइट पर ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometax.gov.in पर जाकर लॉगिन करें।
⊛ अब Quick Links सेक्शन में अपना पैन कार्ड नंबर, आधार कार्ड नंबर और मोबाइल नंबर एंटर करें।
⊛ इसके बाद ‘I validate my Aadhaar details’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
⊛ अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसे वेबसाइट पर एंटर करें।
⊛ इसके बाद डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के ज़रिए 1,000 रुपये की फीस का भुगतान करें।
⊛ आखिर में पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का फाइनल ऑप्शन आएगा। इस पर क्लिक करें। अब आपका पैन कार्ड आपके आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

pan-aadhaar_link.jpg


यह भी पढ़ें- नुकसान से बचने के लिए 31 मार्च से पहले निपटा लें ये 5 काम!



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/f2ByHxm

क्या राजकुमार राव ने कराई है प्लास्टिक सर्जरी? नेटिजंस के सवाल पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Rajkummar Rao On Plastic Surgery: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने अपने अभिनय से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई है। इतना ही नहीं फैंस भी राजकुमार की एक्टिंग की काफी सराहना करते हैं। राजकुमार की फिल्म 'भीड़' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म 24 मार्च को रिलीज हुई है और अगर इसका ऑडियन्स के बीच रिस्पॉन्स देखा जाए तो अच्छा बताया जा रहा है। हालांकि इस समय राजकुमार राव अपनी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि कुछ अलग ही बात को लेकर चर्चा में हैं। इस समय कई नेटिजन्स राजकुमार राव से सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। दरअसल, ऐसे सवाल पूछकर ट्रोलर्स एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, अब राजकुमार ने इन ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।


अफवाहों को लेकर राजकुमार ने दिया जवाब


हाल ही में दिए इंटरव्यू में राजकुमार ने ट्रोल्स को अपने अंदाज में करारा जवाब दिया है। इंटरव्यू के दौरान जब राजकुमार राव से पूछा गया कि क्या आपने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है? इस सवाल का जवाब देते हुए राजकुमार ने कहा, "नहीं, मैंने प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराई है।" उनसे पूछा गया अपने बारे में ऐसी खबरों को पढ़कर उन्हें कैसा लगता है। उन्होंने आगे कहा, "ऐसी अफवाहें पढ़कर स्माइल पर मुस्कान आ जाती है। मुझे अच्छा लगता है कि लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं।"


अपने लुक को लेकर कई बार रिजेक्ट हुए हैं राजकुमार


राजकुमार राव कई बार अपने लुक्स को लेकर ट्रोल हो चुके हैं। राजकुमार राव ने इससे पहले एक इंटरव्यू में इस पर कमेंट किया था। राजकुमार राव ने कहा, "हां, मैंने कई रिजेक्शन झेले हैं। मुझे कितनी बार कहा गया है कि मैं लंबा नहीं हूं। मेरी पर्सनैलिटी सही नहीं। मेरी आइब्रोज सही शेप में नहीं हैं। मैं अजीब दिखता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि एक्टिंग और काम ही एक ऐसी चीज होती है जो एक एक्टर को आगे लेकर जाती है और कुछ नहीं। यहां आपका टैलेंट बोलता है और कुछ नहीं।"

यह भी पढ़ें: कोरोना के दर्द को कुरेदती है अनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़


राजकुमार की नई फिल्म 'भीड़' हुई रिलीज


राजकुमार राव की नई फिल्म 'भीड़' हाल ही में 24 फरवरी को रिलीज हुई है। अनुभव सिन्हा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। 'भीड़' में दीया मिर्जा और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में कोरोना के दौरान देश में लगे लॉकडाउन की कहानी दिखाई गई है।


इन फिल्मों में भी नजर आएंगे राजकुमार


फिल्म 'भीड़' के अलावा राजकुमार राव जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगे। इसके अलावा एक 'श्री' फिल्म है जो अभी प्रोडक्शन स्टेज पर है। यह सितंबर में रिलीज होगी। इसके साथ ही राजकुमार राव की 'स्त्री 2' की भी घोषणा की गई है, जिस पर एक्टर जल्द ही काम करना शुरू करेंगे।

यह भी पढ़ें: रिलीज से पहले कंट्रोवर्सी में आई राजकुमार राव की 'भीड़', एंटी-इंडिया फिल्म कहे जाने पर भड़के पंकज कपूर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qIPseEM

अजय देवगन के कारण नाटू-नाटू ने जीता ऑस्कर अवॉर्ड, एक्टर ने किया चैंकाने वाला खुलासा

साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म 'आरआरआर' (RRR) का शानदार रिलीज को आज एक साल पूरा हो चुका है। फिल्म ने रिलीज के बाद से ही पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया है। कुछ दिन पहले ही 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' (Naatu Naatu) ने ऑस्कर अवॉर्ड 2023 जीता है। फिल्म में अजय देवगन ने भी छोटा लेकिन अहम किरदार निभाया था। अब एक्टर का कहना है कि उनकी वजह से ही नाटू-नाटू गाने को ऑस्कर अवाॅर्ड मिल पाया है।

एक्टर के इस मजेदार जवाब की उनके फैंस भी प्रशंसा कर रहे हैं। गौरतलब है कि 'नाटू-नाटू' में राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने डांस किया था। वहीं नए प्रोमो में कपिल शर्मा और अजय देवगन की मस्ती भी दिखाई गई। वहीं अजय और तब्बू की फिल्म की बात करें तो 'भोला' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म को खुद अजय देवगन ने डायरेक्ट किया है।

यह भी पढ़े - भोला की रिलीज से पहले अजय देवगन ने खुद लीक की कहानी, बताया रीमेक से कितनी अलग होगी फिल्म



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/RZdkKsw