Saturday, April 1, 2023

पहली फिल्म से सुपरस्टार बन गए थे अजय देवगन, आज एक फिल्म के लिए वसूलते हैं मोटी रकम

Ajay Devgn Birthday : बाॅलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) आज 54 साल के हो गए हैं। 2 अप्रैल 1969 को अमृतसर में जन्में अजय का असली नाम 'विशाल वीरू देवगन' है, लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद वह अजय के नाम से मशहूर हो गए। इन्होंने अपने बाॅलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म फूल और कांटे से की थी। पहली ही फिल्म से अपने हुनर का सिक्का जमा चुके एक्टर अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'भोला' (Bholaa) सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को उन्होंने खुद ही डायरेक्ट किया है।

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं अजय देवगन

जाहिर है कि अजय देवगन एक्टर होने के साथ ही डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। सीए नॉलेज के मुताबिक, एक्टर की कुल संपत्ति करीब 427 करोड़ रुपए है। उनकी कमाई का सबसे ज्यादा जरिया फिल्में और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं। अपनी लगभग हर फिल्म में अजय देवगन अपना मेहनताना तो लेते ही साथ ही मुनाफे में भी इनका हिस्सा होता है।

एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं मोटी फीस

पिछले साल दिसंबर में अज देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। फोर्ब्स के मुताबिक, साल 2019 में अजय ने 94 करोड़ की कमाई की थी। ये 2022 के सबसे अधिक फीस वसूल करने वाले भारतीय अभिनेताओं में से एक हैं। एक्टर अपनी हर फिल्म से करीब 60 से 120 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। वहीं 'दृश्यम 2' के लिए इन्होंने 30 करोड़ चार्ज किए थे।

यह भी पढ़े - अजय देवगन की 'भोला' बनी साल 2023 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर, पठान से महज इतनी पीछ, देखें पूरी लिस्ट

कैमियो के लिए अजय ने वसूली थी इतनी रकम

अजय देवगन ने कई फिल्मों में कैमियो भी किया है। इसके लिए भी वे मोटी रकम वसूलते हैं। बात करें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की तो इस फिल्म में रहीम लाला की भूमिका निभाने के लिए अजय देवगन ने 11 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। वहीं एसएस राजामौली की 'आरआरआर' में अपने छोटे से रोल के लिए उन्होंने 35 करोड़ रुपये वसूल किए थे।

अजय देवगन की प्रॉपर्टी

मैजिकब्रिक्स और टीओआई के अनुसार, देवगन के मुंबई के जुहू इलाके में दो घर हैं, जिनकी कीमत 30 करोड़ रुपये और 60 करोड़ रुपये है। उन्होंने पिछले साल जुहू में दूसरी प्रॉपर्टी खरीदी, जो 590 वर्ग गज में फैली हुई है और जो शिव शक्ति नाम के उनके दूसरे घर के करीब है। इस प्रॉपर्टी में फैंस और पर्यटक अपने फेवरेट सेलिब्रिटी की एक झलक पाने के लिए आते हैं।

कार कलेक्शन के शौकीन हैं एक्टर

अजय देवगन को बाइक और कार का भी काफी शौक है। पिछले साल, एक्टर मर्सिडीज एस 450 घर लाए थे। उनके पास स्ट्रॉन्ग रोल्स-रॉयस कलिनन, बीएमडब्ल्यू 7-सीरीज, बीएमडब्ल्यू एक्स 7, रेंज रोवर वोग, ऑडी क्यू 7, मिनी कूपर और ऑडी ए5 जैसे हॉट व्हील्स का कलेक्शन है।

यह भी पढ़े - अंबानी की पार्टी में B-Town ने बढ़ाई रौनक, किसी ने लुक से तो किसी ने स्वैग से लूट ली लाइमलाइट



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/qM2rTGZ

अंबानी की पार्टी में लेडीलव सबा का हाथ थामे पहुंचे ऋतिक रोशन, दोनों का प्यार देख भर आएगी आंख

बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने एक अप्रैल को नीता मुकेश अंबानी सेंटर (NMACC) की ओपनिंग सेरेमनी रखी। इसके दूसरे दिन भी बाॅलीवुड, हाॅलीवुड क्रिकेट जगत समेत कई सेलेब्स ने पहुंचकर रौनक जमाई। टॉम हॉलैंड, ज़ेंडयाख् गीगी हदीद और बाकियों की पसंदीदा हस्तियों में से ढेरों ने गाला नाइट की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर बाॅलीवुड के ग्रीक गाॅड नाम से मशहूर एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) भी अपनी लेडीलव सबा आजाद (Saba Azad) के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचे। जैसे ही दोनों ने रेड कार्पेट पर एंट्री ली तो वहां सब देखते रह गए। दोनों को ऐसे साथ में देखकर फैंस ने तारीफों के पूल बांधने शुरू कर दिए हैं।

बता दें कि रेड कार्पेट पर पहुंचने वालों में सेलेब्रिटी कपल सबा आजाद और ऋतिक रोशन ने अपने शानदार कपड़ों और स्टाइल से लोगों का खूब ध्यान खींचा। दोनों एक साथ बहुत प्यारे लग रहे थे। जाहिर है कि ऋतिक और सबा अपनी खूबसूरत तस्वीरों और रोमांटिक पलों के लिए सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं।

यह भी पढ़े - अंबानी की पार्टी में B-Town ने बढ़ाई रौनक, किसी ने लुक से तो किसी ने स्वैग से लूट ली लाइमलाइट

दोनों के लुक की बात करें तो सबा आजाद ने अमित अग्रवाल के कस्टम मेड साड़ी-गाउन को पहना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जबकि उनके ब्वाॅयफ्रेंड ऋतिक रोशन ने ब्लैक जैकेट और मैचिंग पैंट में डैपर में दिखे। हर बार की तरह अपने लुक से एक्टर काफी डैशिंग लगे। तस्वीरों में दिखाया गया है कि रेड कार्पेट पर पपाराज़ी के लिए पोज देते हुए दोनों एक-दूसरे से नज़रें नहीं हटा पा रहे थे। एक-दूसरे की तारीफ में दोनों मुस्कुराते हुए दिखाई दिए, जो आपका दिल जीत लेगी।

वर्कफ्रंट पर सबा आज़ाद 'रॉकेट बॉयज़ सीज़न 2' में दिखाई देंगी। वह वकील परवाना ईरानी के रूप में अपने रोल को फिर से प्ले करेंगी। 'रॉकेट बॉयज़ 2' 16 मार्च को SonyLiv पर रिलीज़ होगा। रॉकेट बॉयज़ की पहली सीरीज़ का प्रीमियर फरवरी 2022 में हुआ था।

यह भी पढ़े - अंबानी पार्टी में करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को देखते ही लगाया गले, क्या उल्टा पड़ गया कंगना रनौत का दांव?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/GDIgj2z

नीता अंबानी की पार्टी में करीना ने करिश्मा को किया इग्नोर, सैफ से चिपक कर देने लगीं पोज, लोग बोले- 'कैसी बहन है'

Kareena and Saif Trolled Social Media: देश की जानी-मानी बिजनेस फैमिली (अंबानी परिवार) में इन दिनों जश्न का माहौल है। हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) का ग्रैंड लॉन्च 31 मार्च को मुंबई में हुआ। इस खास मौके पर बी टाउन से भी कई ए-लिस्टर्स ने शिरकत की थी। ग्रैंड इवेंट के लिए अंबानी फैमिली भी स्टाइल में पहुंची थी। उद्घाटन कार्यक्रम में दूसरे दिन भी बॉलीवुड सेलेब्स अपने बेस्ट आउटफिट में पहुंचे। ये कार्यक्रम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के जियो वर्ल्ड सेंटर में था जिसका नाम 'इंडिया इन फैशन'।

इस इवेंट में करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी शिरकत की दोनों ने जमकर पोज भी दिए हालांकि करिश्मा को इग्नोर करने पर लोगों ने खरी खोटी भी खूब सुनाई। दरअसल में इवेंट में करीना और सैफ के साथ करिश्मा कपूर भी नजर आईं। तीनों का वीडियो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी तीनों को साथ में पोज देने के लिए कहते हैं। लेकिन करीना अपने पति सैफ के साथ कपल पोज देने लगती है। इस दौरान करिश्मा के चेहरे पर अजीब एक्सप्रेशन दिखाई दे रहा था। फैंस को करीना का ये एटीट्यूड बिल्कुल पसंद नहीं आया। बस फिर क्या था लोगों ने उन्हें सुनाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें- अपनी सहेली के ही पति को दिल दे बैठी थीं स्मृति ईरानी

हालांकि ये पहले दिन के इवेंट का वीडियो है। दूसरे दिन भी सैफ और करीना ने जमकर पोज दिए। सैफू मियां ने यहां नवाबी ठाठ दिखाते हुए ब्लैक शेरवानी में पहुंचे तो वही पत्नी करीना ने ट्विनिंग करते हुए ब्लैक गाउन कैरी किया था।

यह भी पढ़ें- 'आशिकी 4' में नजर आएंगे प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता?



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9Q0bkFG

भारत और मलेशिया के बीच अब रुपये में हो सकता है व्यापार, भारतीय करेंसी को मिलेगी मज़बूती

भारतीय अर्थव्यवस्था (Indian Economy) दुनिया में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। दुनियाभर में भारतीय अर्थव्यवस्था पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। तेज़ी से बढ़ रही भारतीय अर्थव्यवस्था का एक मज़बूत आधार ग्लोबल ट्रेड (Global Trade) यानी कि वैश्विक व्यापार भी है। भारत (India) का कई देशों के साथ व्यापार होता है। इनमें मलेशिया (Malaysia) भी शामिल है। हाल ही में दोनों देशों के बीच होने वाले व्यापार के बारे में एक बड़ा फैसला लिया गया है।


अब भारतीय रुपये में हो सकता है भारत और मलेशिया के बीच व्यापार

हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया है कि अब से भारत और मलेशिया के बीच भारतीय रुपये में व्यापार हो सकता है। इससे पहले दोनों देशों को व्यापार के लिए सामान्य तौर पर अमरीकी डॉलर्स का इस्तेमाल करना पड़ता था। पर अब दोनों देशों के बीच भारतीय रुपये में व्यापार हो सकेगा।


पिछले साल रिज़र्व बैंक और इंडिया ने लिया था फैसला

ग्लोबल ट्रेड के विषय में रिज़र्व बैंक और इंडिया ने पिछले साल एक बड़ा फैसला लिया था। रिज़र्व बैंक ने फैसला लिया था कि वैश्विक व्यापार के लिए अब भारतीय रुपये का इस्तेमाल किया जा सकेगा। आरबीआई के इस फैसले के बाद भारत के कई देशों के साथ व्यापार के लिए भारतीय रुपये को मंज़ूरी मिली। उन्हीं देशों की लिस्ट में अब मलेशिया का नाम भी जुड़ गया है।

यह भी पढ़ें- New Rules : जेब पर बढ़ेगा बोझ, आज से बदल गए ये नियम

भारतीय करेंसी को मिलेगी मज़बूती


भारत के मलेशिया के साथ व्यापार के लिए भारतीय रुपये के इस्तेमाल से भारतीय करेंसी को भी मज़बूती मिलेगी। इतना ही नहीं, दूसरे देशों से व्यापार के लिए भी भारतीय रुपये के इस्तेमाल से भारतीय रुपये को ग्लोबली मज़बूती मिलेगी। इससे देश की अर्थव्यवस्था में तेज़ी भी आएगी।

यह भी पढ़ें- Twitter की वैल्यू घटी, 5 महीने में हुई आधी से भी कम



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/I5XpeSl

बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा रही अजय देवगन की ‘भोला’, दूसरे दिन किया करोड़ों का कलेक्शन

Bholaa Box Office Collection: 30 मार्च को रिलीज हुई अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म भोला बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उठा रही है। भोला मूवी को रिलीज हुए अभी दो दिन ही हुए है, ऐसे में लोगों का ध्यान अब शाहरुख खान की पठान से हटकर भोला पर जा टिका है। फिल्म को अजय देवगन ने ही निर्देशित किया है। यह निर्देशन में अजय की चौथी फिल्म है। फिल्म की रिलीज से पहले भोला के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचाया था। भोला बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ चुका है, जिसके हिसाब से लग रहा है कि अजय की भोला कलेक्शन शाहरुख खान की पठान कलेक्शन से आगे निकल जाएगा। अजय देवगन की फ़िल्में अक्सर लोगों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़ती है, जिसे मिटा पाना हर किसी एक्टर की फिल्म की बस की बात नहीं। यही वजह है कि आज दूसरे दिन भोला का भौकाल बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है। भोला रिव्यू काफी बेहतर जा रहा है। फिल्म को अगर इसी तरह का धांसू रिस्पांस मिलता रहा तो यह फिल्म इस साल की सबसे कमाई करने वाली तिसरी फिल्म बन जाएगी। चलिए जानते है फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।


रामनवमी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई अजय देवगन की भोला मूवी रिव्यू काफी अच्छे मिल रहे हैं। फिल्म भोला फर्स्ट डे कलेक्शन पर ध्यान दे तो फिल्म ने दूसरे दिन भी काफी अच्छा कलेक्शन किया है। शुक्रवार को रिलीज हुई ‘भोला’ (Bholaa) को सिनेमाघरों में उम्मीद से ज्यादा फुटफॉल मिला। फिल्म को मिल रहे अबतक के रिस्पांस से लग रहा है कि फिल्म जल्द ही शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान (Pathaan) का रिकॉर्ड जल्द ही तोड़ देगी। फिल्म में एक्टिंग की बात करें तो इसमें कोई दोहराए नहीं है कि तब्बू (Tabu) ने हमेशा की तरह शानदार एक्टिंग की है। फिल्म में तब्बू ने पुलिस ऑफिस (Tabu Police Officer) का रोल बखूबी निभाया है। वैसे ये पहली बार नहीं है कि तब्बू ने किसी फिल्म में पुलिस वाली (Police Officer) का रोल निभाया हो। भोला से पहले तब्बू दश्यम और दृश्यम 2 में भी डीसीपी इन्वेस्टिगेशन (DCP Investigation Officer) ऑफिस पर रोल निभा चुकी है।


फिल्म भोला में बाप बेटी (Ajay Devgn Father) की कहानी को इमोशनली तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में अजय (Ajay Devgn Daughter) ने एक पिता का रोल निभाया है, जो अपनी बेटी के लिए किसी भी हदतक जा सकता है। फिल्म की स्टोरी और धमाकेदार एक्शन सीन ने लोगों के दिलों को जीत लिया है। भोला से पहले अजय देवगन की मूवी लिस्ट में दृश्यम (Drishyam) और दृश्यम 2 (Drishyam 2) ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों का कलेक्शन करके तहलका मचाया था। दोनों ही फिल्में लोगों को बेहद पसंद आई थी, यही वजह थी कि अजय की इन दोनों ही फिल्मों को कोई भी दूसरी फिल्म कई महीनों तक बॉकिस ऑफिस पर हिला नहीं पाई थी। इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया था और इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई करके सभी को चौंका दिया था। अब भोला को लेकर भी लोग यही कयास लगाए जा रहे हैं।


हालांकि अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू (Tabu Movies) स्टारर फिल्म भोला (Bhola) ओपनिंग डे पर दृश्यम 2 से कमाई के मामले में अभी पीछे है लेकिन फिल्म भोला को मिल रहे रिस्पांस से लग रहा है कि यह फिल्म भी आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर पिकअप कर लेगी। भोला ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ का कारोबार किया है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन अब 18.20 करोड़ हो गया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन भोला के बाद फिल्म मैदान (Maidaan) से धमाका करेंगे। सूत्रों की मानें तो एसआरके (SRK) की फिल्म जवान (Jawan), सलमान खान (Salman Khan) की किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) और अजय की फिल्म मैदान तीनों ही फिल्में एक साथ या फिर आसपास ही रिलीज होंगी। जिससे तीनों ही फिल्मों में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: भोला में फ्लॉवर नहीं फायर है तब्बू की पुलिसगिरी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/XqU5P34

Bank Holiday in April: अप्रैल में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द निपटा लें अपना जरुरी काम

आज एक अप्रैल से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत हो गई है। एक अप्रैल को बैंकों की क्लोजिंग है। इस लिहाज से बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत कर्मियों के लिए मार्च और अप्रैल का महीना काफी व्यस्तताओं से भरा होता है। अप्रैल के महीने में भी बैंकों की छुट्टियों की भरमार है। इस महीने में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। बैंकों की छुट्टियों की सूची में साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। ऐसे में किसी को बैंक से संबंधित कोई जरूरी कामकाज है तो समय रहते पूरा कर लीजिए, वरना परेशानी से जुझना पड़ सकता है।

 

अप्रैल में आ रहे है ये त्योहार


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हर महीने की बैंक की छुट्टियों की लिस्ट को जारी करता है। अप्रैल महीने में महत्वपूर्ण त्यौहार जैसे- महावीर जयंती, बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन, गुड फ्राइडे, डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, संक्रांति-बीजू महोत्सव-बिसू महोत्सव, तमिल नव वर्ष दिवस, विशु-बोहाग बिहू-हिमाचल दिवस-बंगाली नव वर्ष दिवस, ईद.उल.फितर शामिल हैं। शनिवार-रविवार की छुट्टी को मिलाकर बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे।

अप्रैल 2023 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट

1 अप्रैल 2023 : आइजोल, शिलॉन्ग, शिमला और चंडीगढ़ को छोड़कर देशभर में सालाना क्लोजिंग की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
2 अप्रैल 2023 : रविवार को देशभर के बैंकों में छुट्टी
4 अप्रैल 2023 : महावीर जयंती के कारण कई शहरों में बैंक बंद
5 अप्रैल 2023 : बाबू जगजीवन राम की जयंती के कारण हैदराबाद में बैंक बंद
7 अप्रैल 2023 : गुड फ्राइडे के कारण अगरतला, अहमदाबाद, गुवाहाटी, जयपुर, जम्मू, शिमला और श्रीनगर को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद

यह भी पढ़ें- LPG Price : नए वित्त वर्ष के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें कितने घटे दाम


8 अप्रैल 2023 : दूसरे शनिवार के कारण देश भर में बैंक बंद
9 अप्रैल 2023 : रविवार को देशभर के बैंकों में छुट्टी
14 अप्रैल 2023 : डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की वजह से आइजोल, भोपाल, नई दिल्ली, रायपुर, शिलॉन्ग और शिमला को छोड़कर देशभर में बैंक बंद
15 अप्रैल 2023 : अगरतला, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, शिमला और तिरुवनंतपुरम में विशु, बोहाग बिहू, हिमाचल दिवस और बंगाली नववर्ष के कारण बैंक बंद
16 अप्रैल 2023 : देशभर के बैंकों में रविवार को अवकाश
18 अप्रैल 2023 : शब-ए-क़द्र के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

यह भी पढ़ें- New Rules from 1st April 2023: जेब पर बढ़ेगा बोझ, आज से बदल गए ये नियम


21 अप्रैल 2023 : ईद उल फितर के कारण अगरतला, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद
22 अप्रैल 2023ः ईद और चौथे शनिवार के चलते कई जगहों पर बैंक बंद
23 अप्रैल 2023 : देशभर के बैंकों में रविवार को छुट्टी
30 अप्रैल 2023 : रविवार को देशभर के बैंकों में छुट्टी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/KpfrIj4

Friday, March 31, 2023

उर्फी जावेद के बदले सुर, अतरंगी कपड़े पहनने के लिए मांगी माफी, कहा- 'बदल लूंगी खुद को'

uorfi javed : टीवी शो से लेकर ओटीटी बिग बॉस (OTT Bigg Boss) से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस हर दिन नए-नए डिजाइन के कपड़े पहने लोगों को चौंका देती हैं। इतना ही नहीं अपने अतरंगी फैशन और कपड़ों के अंदाज को लेकर सोशस मीडिया पर काफी ट्रोल भी होती रहती हैं। हालांकि सेलेब्स को इनका स्टाइल खूब पसंद आता है, लेकिन अब उर्फी ने माफीनामा पोस्ट कर लोगों से बदलने का प्रॉमिस किया है। इसे पढ़कर हर कई हैरान रह गया है।

उर्फी ने ट्वीट कर लिखा, मैं जो पहनती हूं उससे भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगती हूं। अब से आप बदली हुई उर्फी को देखेंगे। बदले हुए कपड़ों के साथ। माफी। उर्फी के ट्वीट पर यूजर्स लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें हुआ क्या है।

एक यूजर ने लिखा, कल एक अप्रैल है इसीलिए लोगों को अप्रैल फूल बना रही है।

दूसरे यूजर ने लिखा, रमजान का असर इस पर भी पड़ रहा है।

तीसरे यूजर ने लिखा, जरूर अपने नए कपड़ों का प्रमोशन कर रही हैं।

चौथे यूजर ने लिखा, ये बदल गई मुझे यकीन नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें- सामने आया आकांक्षा दुबे की मौत से पहले का वीडियो

उर्फी जावेद की तारीफ करते हुए करीना कपूर ने कहा, वो अपने हर एक लुक में काफी कूल लगती है। उर्फी जावेद का जो मन करता है वो वैसी ड्रेस पहनती है। फैशन इसी का तो नाम है। जो भी पहनो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पहनो। मैं उर्फी जावेद के कॉन्फिडेंस की दाद देती हूं।

यह भी पढ़ें- दीपिका ने क्यों पहनी थी 'भगवा बिकिनी'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/dkLsr5R

New Rules : जेब पर बढ़ेगा बोझ, आज से बदल गए ये नियम

New Rules from 1st April 2023: आज यानी एक अप्रैल से नए फाइनेंस ईयर 2023-24 की शुरुआत हो गई है। आज से रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियमों में बदलाव हुआ है। जो आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालेंगे। नए टैक्स स्लैब से लेकर टैक्स लिमिट बढ़ने तक और डेट म्यूचुअल फंड पर कोई एलटीसीजी टैक्स बेनेफिट्स जैसे कई प्रमुख बदलाव होंगे। इसके अलावा कारों के दाम बढ़ने वाले हैं। सोने की बिक्री के हॉलमार्क अनिवार्य हो गया है। वहीं, ई-गोल्ड पर भी टैक्स नहीं लगेगा। हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि कौन-कौन से वो नियम हैं जिनमें बदलाव हो रहे है।

 

गोल्ड हॉलमार्किंग


1 अप्रैल 2023 से सोने की ज्वेलरी और संबंधित वस्तुओं पर हॉलमार्किंग अनिवार्य हो गई है। आज से केवल 6 डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग ही मान्य होंगे। यानी 31 मार्च 2023 के बाद चार अंकों के हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन वाले आभूषणों की बिक्री नहीं की जा सकती है।

 

टैक्स छूट की सीमा


न्यू रिजीम के तहत टैक्स छूट की सीमा बढ़ाकर 7 लाख कर दी गई है। इससे पहले यह छूट 5 लाख रुपए तक की थी। अब 7 लाख रुपये तक की कमाई टैक्स फ्री हो गई है। इसके अलावा न्यू रिजीम के तहत 15.5 लाख रुपये या उससे अधिक आय वाले प्रत्येक वेतनभोगी व्यक्ति को 52,500 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी दिया जाए।

 

यह भी पढ़ें- LPG Price : नए वित्त वर्ष के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, जानें कितने घटे दाम

 

टोल टैक्स में बढ़ोतरी


आज से सड़क यात्राएं महंगी हो गई है। पूरे देश में राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ाई जा रही है। हालाकि, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के लिए संशोधन पहले ही किए जा चुके हैं। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के अधिकारियों ने कहा कि देश का पहला एक्सेस.नियंत्रित राजमार्ग अब 1 अप्रैल से उपयोगकर्ताओं से 18 प्रतिशत अधिक टोल टैक्स वसूल करेगा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भी सफर महंगा हो जाएगा। एनएचएआई ने टोल की दरों में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है।

 

जीवन बीमा पॉलिसी


अब 5 लाख रुपये से ज्‍यादा की प्रीमियम वाली जीवन बीमा पॉलिसी से मिला रिटर्न अब टैक्‍स के दायरे में आएगा। अभी तक मेच्‍योरिटी पर यह पूरा पैसा टैक्‍स फ्री रहता था।

 

कारें हो जाएंगी महंगी


भारत स्टेज-2 के लागू होने के साथ ही ऑटोमोबाइल कंपनियों की लागत बढ़ने वाली है। आज से कई कंपनियां जैसे टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, मर्सिडीज.बेंज, बीएमडब्ल्यू, टोयोटा और ऑडी की गाड़ियों की कीमत में बढ़त होने जा रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अलग-अलग कंपनी की कारें 50,000 रुपये तक का महंगी हो सकती हैं।

 

म्यूचुअल फंड और डीमैट खाते में नॉमिनेशन है जरूरी


सभी म्‍यूचुअल फंड निवेशकों के लिए आज से नॉमिनेशन आवश्यक कर दिया गया है। इसके साथ ही अगर आप शेयर मार्केट में पैसे निवेश करते हैं तो डीमैट खाताधारकों को नॉमिनेशन दर्ज करना आवश्यक है। ऐसा न करने की स्थिति में अकाउंट होल्डर्स के खाते को फ्रीज कर दिया जाएगां। इसके बाद केवल डिटेल जमा करने के बाद ही उसे दोबारा चालू किया जाएगा। सेबी के सर्कुलर के मुताबिक डीमैट और ट्रेडिंग खाते के में नॉमिनी को ऐड करना आवश्यक है।

 

यूपीआई से लेन-देन महंगा


1 अप्रैल 2023 से यूपीआई से लेन-देन भी महंगा हो सकता है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने यूपीआई से मर्चेंट ट्रांजैक्शंस पर प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स फीस लागू करने को कहा है। इसके सर्कुलर के मुताबिक 2000 रुपये से अधिक की राशि के यूपीआई ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ljz4P2f

आम लोगों को बड़ी राहत: करीब100 रुपये सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, अब ये हो गई कीमत

LPG Cylinder Price : वित्त वर्ष 2023-24 के पहले दिन ऑयल और गैस मार्केटिंग कंपनियों ने महंगाई से जूझ रही जनता को बड़ी राहत दी है। एक अप्रैल को एलपीजी गैस सिलेंडर में 92 रुपए की कटौती कर दी है। हालांकि, यह बदलाव केवल कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत पर किया गया है। घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलिंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने मार्च में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपये की बढ़ोतरी की थी और अब शनिवार को 92 रुपये की कटौती की गई है।

जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट


नए बदलाव के साथ अब देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी 2028 रुपये, कोलकाता में 2132 रुपये, मुंबई में 1980 रुपये और चेन्नई में 2192.50 रुपये हो गई है। वहीं, घरेलू गैस की कीमतें पिछले महीने की ही तरह जस की तस बनी हुई हैं। घरेलू गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी के दामों की समीक्षा करती हैं।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं


देश के चारों में महानगरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1,103 रुपये ही है। कोलकाता में 1,129 रुपये, मुंबई में 1102,50 रुपये और चेन्नई में 1118,50 रुपये चुकाने होंगे। बता दें कि पिछले महीने घरेलू एलपीजी की कीमतों में भी 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/25ZTt1L

सच्ची कहानी पर आधारित 'अजमेर फाइल्स' की घोषणा, 300 लड़कियों की न्यूड फोटो और ब्लैकमेल कांड पर आधारित है यह वेब सीरीज

Ajmer Files: 1992 में राजस्थान के अजमेर में हुए देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल पर वेब सीरीज बनने जा रही है। अजमेर ब्लैकमेल कांड पर आधारित यह वेब सीरीज जल्द ही दर्शकों के बीच आने वाली है। इस सीरीज में न मासूम लड़कियों के दर्द को दिखाया जाएगा, जिनके साथ रेप हुआ। अश्लील फोटो खींचे। लड़कियों को ब्लैकमेल करके उनके साथ हैवानियत की गई। ब्लैकमेलिंग के इस मामले से राजस्थान के मुख्यमंत्री की कुर्सी भी खतरे में पड़ गई थी। कॉलेज की लड़कियों का एमएमएस वायरल होने के बाद पूरा देश हैरान रह गया था। इस घोटाले में शामिल अपराधियों की बड़ी सियासी पहुंच थी। इससे मामला काफी हाई प्रोफाइल हो गया। अब इतने सालों बाद इस पर बनी वेब सीरीज के चलते यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है।


अभिषेक दुधैया कर रहे वेब सीरीज का निर्देशन


'अजमेर फाइल्स' नाम से बनने वाली यह वेब सीरीज सितंबर-अक्टूबर में रिलीज होगी। इस वेबसीरीज का निर्देशन अभिषेक दुधैया करेंगे। अभिषेक टिप्स कंपनी के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट किया है। अभिषेक इससे पहले 2021 में भुज-दी प्राइड ऑफ इंडिया बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने अजय देवगन और संजय दत्त जैसे मेगा स्टार्स के साथ काम किया है।


अजमेर में हुई हैवानियत की घटना पर आधारित है सीरीज


बात करें 'अजमेर फाइल्स' वेब सीरीज की तो इसकी कहानी 1992 अजमेर में हुई घटना पर आधारित होगी। इस वेब सीरीज में 1992 में हुई हैवानियत की घटना को दिखाया जाएगा जिसके खुलासे के बाद पूरा देश हिल गया था। इस घटना में अजमेर की नामी परिवार के वारिसों का नाम शामिल था। इस हैवानित का शिकार महज कुछ लड़कियां नहीं, बल्कि 300 से भी ज्यादा लड़कियां हुई थी।


ट्रेप में फंसी थी कई लड़कियां


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी शुरुआत एक लड़की से हुई थी। जिसके साथ हैवानियत करके उसकी न्यूड फोटो ली गई और उन तस्वीरों के बदले उसकी किसी दोस्त को बुलाने को कहा गया। जिसके बाद उसकी दोस्त के साथ भी वही हैवानियत दोहराई गई। इसी तरह से कई लड़कियां इस ट्रेप में फंसती चली गई। इस स्कैंडल का खुलासा राजस्थान के अखबार में छापे जाने के बाद हुआ।


लोगों को इस घटना से अवगत कराना चाहते हैं अभिषेक


अखबार में पीड़ित लड़कियों की न्यूड तस्वीरों को ब्लर कर के छापा गया था। इस खबर के छपने के बाद उस समय के सीएम तक की कुर्सी हिल गई थी। बाद में ये केस सुप्रीम कोर्ट में चला और इस केस में 10 अपराधियों के नाम सामने आए। जिसमें कई नामी लोगों के नाम भी शामिल थे। वहीं, 'अजमेर फाइल्स' का निर्देशन करने जा रहे अभिषेक दुधैया का कहना है कि अजमेर ब्लैकमेल कांड मानवता को हिला देने वाला कांड था। हमें उम्मीद है कि लोगों को वेब सीरीज के जरिए उस कांड की भयावहता की जानकारी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें: शाहिद कपूर की 'फर्जी' ने ओटीटी की दुनिया में रचा इतिहास, इन पॉपुलर वेब सीरीज को पछाड़ कर तोड़ा रिकॉर्ड



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/am21IRY

'किसी का भाई किसी की जान' के नए गाने 'बथुकम्मा' में लुंगी में दिखे सलमान, पूजा को देख आई दीपिका की याद

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की इस साल की दो सबसे बड़ी फिल्म रिलीज़ होने वाली हैं। पहली फिल्म है किसी का भाई किसी की जान और दूसरी फिल्म टाइगर 3 है। दोनों ही बड़ी फिल्में हैं। किसी का भाई किसी की जान का दर्शक काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं और पठान फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब सलमान खान की फिल्म का दर्शक बेशब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म का गाना 'जी रहे थे हम' रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था और अब फिल्म से एक और गाना रिलीज कर दिया गया है। गाने का टाइटल है 'बथुकम्मा'। गाना रिलीज होते ही छा गया है। ये फिल्म से चौथा गाना है।

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान इस साल ईद के मौके पर यानी 21 अप्रैल 2023 को रिलीज की जाएगी। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा।

सलमान द्वारा निर्मित इस फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, भूमिका चावला, अभिमन्यू सिंह, शहनाज गिल, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, पलक तिवारी भी है।

यह भी पढ़ें- नोएडा की फिल्म सिटी में रजनीकांत खरीदेंगे ज़मीन



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Jwv4sh

बेटी मायरा को पहली बार रैंप वॉक करता देख इमोशनल हुए अर्जुन रामपाल, शेयर किया भावुक पोस्ट

Arjun Rampal's daughter Myra: अर्जुन रामपाल फिल्मी दुनिया का जाना माना नाम हैं। इनकी फिल्मों के साथ साथ लोग इनकी बॉडी के भी दीवाने हैं। अर्जुन रामपाल अपने लुक्स और स्टाइल के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अर्जुन अपनी फिटनेस से भी लोगों को हैरान कर देते हैं। अर्जुन और मेहर दो बेटियों माहिका और मायरा के माता-पिता हैं। एक्टर के साथ साथ इनकी बेटियां भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। अब एक्टर की बेटी मायरा ने फैशन की दुनिया में कदम रखा है। मायरा ने रैंप पर डेब्यू किया है। इसे देख पापा रामपाल इमशनल हो गए और उन्होंन प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है।

अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा रामपाल ने रैंप पर अपना डेब्यू किया है। मायरा ने मुंबई में डायर के 2023 प्री-फॉल फैशन शो में रनवे की शुरुआत की। इस बात को लेकर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पिता होने के नाते अपनी खुशी जाहिर की।

अपनी बेटी मायरा की एक तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन रामपाल ने अपने पोस्ट में लिखा, "आज मेरी खूबसूरत छोटी राजकुमारी, अपने पहले रनवे पर चलीं। वह भी #christiandior के लिए। इसके बारे में सबसे अच्छी बात यह थी कि उन्होंने यह सब अपनी योग्यता के दम पर किया। ऑडिशन से लेकर फिटिंग तक। होने के लिए सभी टफ प्रतियोगिता से होकर उसे चुना गया। उसने हम सभी को बहुत गौरवान्वित किया है। उसकी और अधिक सफलता, प्यार और खुशी की कामना। बधाई हो @myra_rampal तुम एक स्टार हो।"

यह भी पढ़ें- रमजान में छोटे कपड़ों में राखी सावंत का बोल्ड डांस देख भड़के लोग

अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में पूर्व सुपरमॉडल मेहर जेसिया के साथ शादी की थी। 2019 में, इस जोड़े ने शादी के 21 साल बाद अलग होने का फैसला किया। अर्जुन और मेहर दो बेटियों माहिका और मायरा के माता-पिता हैं। अर्जुन फिलहाल गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को डेट कर रहे हैं और उनका एक बेटा एरिक है।

यह भी पढ़ें- तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा करने जा रहे हैं शादी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/19Z5VNi

प्रियंका चोपड़ा के बाद शेखर सुमन ने किया बाॅलीवुड का पर्दाफाश, बोले-सांप से ज्यादा खतरनाक हैं वो चार

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पिछले दिनों बाॅलीवुड पर कई आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने बताया था कि किस तरह इंडस्ट्री में कुछ लोग गैंग बनाकर उनके खिलाफ हो गए थे। जिसके बाद उन्हें इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी। उनके आरोपों के बाद अब कई स्टार्स बाॅलीवुड माफिया के खिलाफ अपनी बात रख रहे हैं। इस लिस्ट में अब एक्टर शेखर सुमन का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने अपनी भड़ास निकालते हुए दावा किया है कि उन्हें और उनके बेटे अध्ययन (Adhyayan) को इंडस्ट्री में कई लोगों ने गैंगअप करके कई प्रोजेक्ट से हटा दिया है।

बता दें कि शेखर सुमन ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर कई ट्वीट किये किए। जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं इंडस्ट्री में कम से कम 4 लोगों को जानता हूं जिन्होंने मुझे और अध्ययन को कई प्रोजेक्ट से हटाने के लिए गैंगअप किया। मुझे यह पक्का पता है। इन गैंगस्टर्स का बहुत दबदबा है और वे एक रैटल स्नेक से ज्यादा खतरनाक हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि वे बाधाएं खड़ी कर सकते हैं लेकिन वे हमें रोक नहीं सकते है।'

शेखर सुमन ने अपनी भड़ास निकालते हुए आगे लिखा, 'अब हमारे पास हॉलीवुड में भारत को रिप्रेजेंट करने वाला एक सच्चा-ब्लू ग्लोबल आइकन है। जैसा कि कहा जाता है कि हर बादल में उम्मीद की किरण होती है। शेखर सुमन के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बॉलीवुड का काला सच उजागर हो गया है।

यह भी पढ़े - प्रियंका चोपड़ा के बाद छलका ऐश्वर्या राय का दर्द, बोलीं- मुझसे पांच फिल्में छीन ली गईं और फिर....

गौरतलब है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बाॅलीवुड पर आरोपों के बाद अब तक कई सेलेब्स बाॅलीवुड माफिया के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। कंगना रनौत से लेकर अमाल मलिक और अपूर्वा असरानी तक कई सेलेब्स ने भी बी टाउन पर भड़ास निकाली थी। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी सेलेब्स का फुली समर्थन कर रहे हैं।

शेखर सुमन ने अपने करियर की बात करें तो उन्होंने 1984 में अरोटिक ड्रामा 'उत्सव' से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद एक्टर ने 'रहगुज़र', 'संसार', 'वो फिर आएगी', 'रणभूमि', 'चोर मचाए शोर' और कई फिल्मों में अभिनय किया। उनकी आखिरी फिल्म 2017 की एक्शन ड्रामा 'भूमि' थी, जिसमें संजय दत्त और अदिति राव हैदरी भी थे।

यह भी पढ़े - ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने प्रियंका चोपड़ा से लिया पंगा, गुस्से में आकर कह डाली इतनी बड़ी बात



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MHdpFgy

Thursday, March 30, 2023

ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने प्रियंका चोपड़ा से लिया पंगा, गुस्से में आकर कह डाली इतनी बड़ी बात

बाॅलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कुछ दिनों पहले ही एक इंटरव्यू में खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने अचानक बाॅलीवुड छोड़कर हाॅलीवुड का रुख क्यों किया। एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें बाॅलीवुड इंडस्ट्री में पीछे की तरफ धकेला जा रहा था। इंडस्ट्री में उनके खिलाफ कुछ लोगों ने गैंग बना लिया था। उन्हें मन मुताबिक काम मिलना बंद हो गया। इन सभी बातों ने प्रियंका को इतना परेशान किया कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला कर लिया। एक्ट्रेस के इस खुलासे के बाद इंडस्ट्री में तहलका मच गया। इस बीच उनके बयान पर ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने चैंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के बयानों ने इंडस्ट्री की पोल उजागर कर के रख दी है। कुछ लोग उनके स्टेटमेंट को शाहरुख खान से भी जोड़कर देख रहे हैं। दोनों की कुछ सालों पहले अनबन हो गई थी। हालांकि एक्ट्रेस कंगना रनौत के ट्वीट ने इस बात पर पक्की मुहर लगा दी कि लोगों का अंदाजा एकदम सही था। लेकिन राखी सावंत को इंडस्ट्री के खिलाफ प्रियंका चोपड़ा के बयान रास नहीं आ रहे हैं। उन्होंने एक्ट्रेस के आरोपों पर कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने ये सारे खुलासे अब क्यों किए हैं, पहले करने चाहिए थे।

यह भी पढ़े - राम नवमी पर 'आदिपुरुष' के नये पोस्टर को देख भड़के यूजर्स, बोले- धर्म का ऐसा मजाक, फिल्म को बताया कार्टून

राखी सावंत ने पैपराजी से बातचीत में कहा, 'प्रिंयका चोपड़ा को खुलासे तब करने चाहिए थे, जब वो बॉलीवुड में काम कर रही थीं। अब वो विदेश जा चुकी हैं और वहीं पर रहती हैं। वहां रहते हुए ऐसे खुलासे करने का क्या मतलब है।' राखी सावंत के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा विदेश में रहती हैं। वहां बैठकर ऐसी बातें करने का क्या मतलब है। पहले तो उन्होंने यहां बर्फी और लड्डू खा लिए और अब ये सारी बातें बोल रही हैं।

वहीं करण जौहर पर बात करते हुए राखी सावंत ने कहा कि 'अरे भैया आप लोग क्यों मेरी लड़ाई करना चाहते हैं। करण जौहर मेरे भाई जैसा है। मैं उसके बारे में क्यों बोलूंगी। मैं करण के खिलाफ कुछ नहीं बोलना चाहती हूं।' ड्रामा क्वीन के इन बयानों से हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग राखी का साथ दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे हैं। जाहिर है कि लोगों को लगा था कि वो देसी गर्ल का साथ जरूर देंगी। लेकिन हुआ इसके विपरीत है।

यह भी पढ़े - भोला रिलीज होते ही फुटबाॅल के साथ 'मैदान' में उतरे अजय देवगन, धांसू टीजर रिलीज



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fqvcebN

हार्डी संधु ने किया कंफर्म, जल्द होने वाली है परिणीति और राघव चड्ढा की शादी, सिंगर ने फोन कर दी बधाई

Parineeti Chopra With Raghav Chadha: पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के डेटिंग के रूमर्स सुर्खियों में हैं। दोनों मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किए गए थे, जिसके बाद से दोनों की अफेयर की चर्चाएं तेज हो गई है। अब खबर आ रही है कि जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। अब दोनों की शादी को लेकर हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) ने बड़ा खुलासा किया है। हार्डी संधु ने दोनों की शादी पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कंफर्म कर दिया है कि एक्ट्रेस अब अपनी लाइफ में सेटल होने जा रही हैं।

हाल ही में सिंगर और एक्टर हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) ने कहा कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आखिरकार लाइफ में सेटल हो रही हैं। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा, 'मैं बहुत खुश हूं कि ये आखिरकार हो रहा है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।'

सिंगर ने बताया कि 'जब हम कोड नेम: तिरंगा की शूटिंग कर रहे थे, तो हम शादी के बारे में चर्चा करते थे और वो कहती थी कि 'मैं तभी शादी करूंगी, जब मुझे लगेगा कि मुझे सही लड़का मिल गया है।' सिंगर ने ये भी कंफर्म किया है कि उन्होंने परिणीति से बात की है और उन्हें फोन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, 'हां, मैंने उन्हें फोन किया और बधाई दी।'

यह भी पढ़ें- नोएडा की फिल्म सिटी में रजनीकांत खरीदेंगे ज़मीन

रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे को तब से जानते हैं, जब वे यूके में पढ़ाई कर रहे थे। ख़बरों के मुताबिक़, परिणीति चोपड़ा मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ रही थी तो वहीं राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के स्टूडेंट रहे हैं। इसी साल जनवरी में लंदन में हुए यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड्स में दोनों शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- शादी की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर परिणीति को लेने पहुंचे राघव



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ZHxARVG