Monday, August 14, 2023

Karachi to Noida: 'सीमा हैदर की जान खतरे में', ये 'पार्टी' पड़ी पीछे, 'सभी नाटक तुरंत बंद करें नहीं तो...'

MNS Leader Warned Seema Haider: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन मीणा पर बन रही "कराची टू नोएडा" मूवी के शूटिंग लगातार जारी है। फिल्म में सीमा के मंदिर जाने, बाजारों में तिरंगा लहराने और साथ-साथ बॉर्डर पर अपने बच्चों के साथ खड़े होने जैसे शॉट्स को फिल्माया गया है। फिल्म की शूटिंग नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ में चल रही है।

वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने फिल्म की शूटिंग बंद करने की चेतावनी दी है और ऐसा न करने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा है। इस पर फिल्म के डायरेक्टर अमित जानी ने मनसे को जवाब देते हुए एक वीडियो जारी किया है। इसमें कहा है कि 19 अगस्त को मुंबई आ रहा हूं, जो करना है कर लेना।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमय खोपकर ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इस तरह के नाटक को बंद किया जाना चाहिए, वरना मनसे की कार्रवाई करने के लिए तैयार रहें। मनसे की धमकी के बावजूद फिल्म की शूटिंग जारी है। अमित जानी ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को चेतावनी देते हुए कहा, '19 अगस्त को मुंबई आऊंगा। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना में दम है, तो हमला करके दिखाए।'

फिल्म के डायरेक्टर अमित जानी ने कहा है कि मनसे को इस बात की चिढ़ है कि ये फिल्म यूपी के लड़के ने झटक ली और मुंबई में बैठे बड़े लोगों के हाथ से अवसर निकल गया। अब ये फिल्म मेरठ का एक व्यक्ति बना रहा है, जो आपकी नजर में भैये होते हैं। यूपी सुनते ही आपको 104 डिग्री बुखार चढ़ जाता है। ये समस्या है।

अमित जानी ने कहा- मैं उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना का अध्यक्ष भी हूं। आपके बयानों और धमकियों के कारण ही मेरठ से लेकर लखनऊ तक शिव सेना के दफ्तरों में तोड़फोड़ हुई थी। आपके एक सांसद को मेरठ में घंटों बंधक बनाकर रखाना पड़ा था। बेशक यूपी के लोगों के भय और सांसद बृजभूषण की चेतावनी से डरकर राज ठाकरे मुंबई से यूपी नहीं आए, लेकिन हम अपनी फिल्म का काम मुंबई में ही बैठ कर करेंगे, हम धमकियों से कभी नहीं डरते।

यह भी पढ़ें:- Seema Haider VIDEO: भारत में आई एक और सीमा हैदर! नैन-नक्श ही नहीं, तेवर और अदाएं भी सेम, जानें क्या है रिश्ता

फिल्म की शूटिंग नोएडा, गाजियाबाद और हापुड़ की कई लोकेशन पर की जा रही है। इसमें स्टॉर कास्ट भी यूपी के कलाकार ही है। अमित जानी ने कहा कि 19 अगस्त को मुंबई में जाकर स्टार कास्ट किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में सीमा अपने बच्चों के साथ शूटिंग में खड़ी है और दिखाया जा रहा है कि वह सरहद के उस पार है और इस पर लोहे के कांटे की दीवार बनी हुई है, जिसे वह देख रही है।

वहीं दूसरे वीडियो में दिखाया जा रहा है कि सीमा मंदिर जा रही है और फिर बाजार से निकलती है, जहां पर ढेर सारे तिरंगे झंडे लहरा रहे हैं। इससे पहले सीमा हैदर को जान से मारने की धमकी मिली थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/4iYNRIr

Gadar 2: सनी देओल का चला ऐसा हथोड़ा, KGF-बाहुबली और दंगल सबका रिकॉर्ड तोड़ा

Sunny Deol film Gadar 2: सनी देओल स्टारर 'गदर 2' को लेकर फैंस का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। 'गदर 2' का क्रेज ऐसा है कि लोग इसे देखने ट्रैक्टर पर चढ़कर पहुंच रहे हैं। वहीं हर दिन फिल्म की कमाई में भी बढ़ोतरी हो रही है। 'गदर 2' सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। दो दिन में सामने आए फिल्म के कलेक्शन से ये तो साफ हो गया है कि फिल्म ना सिर्फ हिट होगी बल्कि कई रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

पहले दिन इस फिल्म ने 40 करोड़ का बिजनेस किया था वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 43 करोड़ की दमदार कमाई की। सनी देओल की एक दहाड़ पर थिएटर में पहुंचे फैंस चिल्लाने लगे और जमकर गदर काटा। तीसरे दिन भी गदर 2 हाउसफुल रही और शानदार कमाई करने में कामयाब रही।

जानिए तीसरे दिन 'गदर 2' का कलेक्शन क्या है?
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के आंकड़ों के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने तीसरे दिन 52 करोड़ का बिजनेस किया है। तीन दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 135.18 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह ये फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है।

गदर ने तोड़ा पठान का रिकॉर्ड
पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड शाहरुख खान की पठान के पास है जिसने 57 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन अब 'गदर 2' ने शाहरुख खान की पठान को भी तीसरे दिन के कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है। पठान ने रिलीज के तीसरे दिन 39.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी।


बाहुबली 2 का भी टुटा रिकॉर्ड
दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में KGF 2 आती है। इस पिल्म को लेकर भी दर्शकों में काफी क्रेज दिखा था। वहीं रिलीज के बाद पहले संडे को फिल्म के हिंदी वर्जन 50.35 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद बात करते हैं फिल्म ‘बाहुबली 2’ के बारे में जिसने अपनी रिलीज के बाद पहले संड को 46.5 करोड़ रुपए कमाए थे।


'टाइगर जिंदा है’ का भी टुटा रिकॉर्ड
इस लिस्ट में सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' भी शामिल है। इंडस्ट्री के टाइगर यानि सलमान खान का भी दर्शकों में काफी क्रेज है। यही वजह है कि फिल्म ने अपने पहले संडे को 45.53 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस लिस्ट में आखरी नाम आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दंगल' का आता है।

इस फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद पहले संडे को 41.34 रुपए शानदार कलेक्शन किया था। वहीं फैंस में ‘गदर 2’ का क्रेज देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि संडे के दिन ये फिल्म इन सभी का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। बताया जा रहा है पांच दिनों के वीकेंड में ये फिल्म करीब 200 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/OxCrMc8

Sunday, August 13, 2023

Gadar 2 BO Collection Day 3: गदर ने तोड़ा पठान का रिकॉर्ड, 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है सनी देओल की फिल्म

Gadar 2 Box Office Collection Day 3: सनी देओल स्टारर 'गदर 2' को लेकर फैंस का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। 'गदर 2' का क्रेज ऐसा है कि लोग इसे देखने ट्रैक्टर पर चढ़कर पहुंच रहे हैं। वहीं हर दिन फिल्म की कमाई में भी बढ़ोतरी हो रही है। जहां पहले दिन इस फिल्म ने 40 करोड़ का बिजनेस किया था वहीं दूसरे दिन इस फिल्म ने 43 करोड़ की दमदार कमाई की।

सनी देओल की एक दहाड़ पर थिएटर में पहुंचे फैंस चिल्लाने लगे और जमकर गदर काटा। तीसरे दिन भी गदर 2 हाउसफुल रही और शानदार कमाई करने में कामयाब रही। फिल्म ‘गदर 2’ का तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आईये जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।

तीसरे दिन 'गदर 2' का कलेक्शन क्या है?
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के आंकड़ों के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने तीसरे दिन 52 करोड़ का बिजनेस किया है। तीन दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 135.18 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह ये फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है।

गदर ने तोड़ा पठान का रिकॉर्ड
पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड शाहरुख खान की पठान के पास है जिसने 57 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन अब 'गदर 2' ने शाहरुख खान की पठान को भी तीसरे दिन के कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है। पठान ने रिलीज के तीसरे दिन 39.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

बताया जा रहा है पांच दिनों के वीकेंड में ये फिल्म करीब 175 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी। सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर दिल्ली एनसीआर, मुंबई, लखनऊ, भोपाल और छोटे शहरों में खासा क्रेज है। 22 साल बाद भी तारा सिंह को लेकर फैंस की दीवानगी साफ नजर आ रही है।

कितने में बनी है गदर 2
माना जा रहा है कि वीकेंड पर गदर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70-80 करोड़ के पार पहुंच सकता है। फिल्म गदर 2 की लागत 75 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के बीच में है, हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

स्टार कास्ट की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां सनी ने 20 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है, वहीं अमीषा ने सकीना के रोल के लिए 50 लाख रुपए लिए हैं। तारा सिंह और सकीना के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर उत्कर्ष शर्मा की फीस 1 करोड़ रुपए मिले हैं। उत्कर्ष शर्मा के अपोजिट दिखने वाली एक्ट्रेस सिमरत कौर को 80 लाख रुपए फीस चार्ज की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BJZHMLP

OMG 2 को A सर्टिफिकेट मिलने से टूट गए अक्षय कुमार! बोले- 'पहली एडल्ट मूवी है जो...'

Akshay Kumar OMG 2: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 फाइनली सिनेमाघरों में शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। अमित राय के निर्देशन में बनी ये फिल्म स्कूलों में यौन शिक्षा की वकालत की मजबूती से करती है। फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के दूत में हैं।

रिलीज से पहले फिल्म विवादों से घिरी हुई थी
पंकज त्रिपाठी ने कांति शरण मुद्गल का किरदार निभाया है। जिसकी भगवान शिव में अटूट आस्था है। वहीं यामी गौतम वकील संजना त्रिपाठी के कैरेक्टर में नजर आईं। रिलीज से पहले फिल्म विवादों से घिरी हुई थी। इस फिल्म में अक्षय भगवान शिव का रोल प्ले कर रहे थे तो वहीं फिल्म में बदलाव करते हुए उन्हें बाद में शिव के दूत के रूप में दिखाया गया।

इसके साथ ही लोगों की भावनाएं आहत न हों इसके लिए भी फिल्म में कई बदलाव करवाए गए। उसके बाद फिल्म को सीबीएफसी ने ए सर्टिफिकेट दिया। जिससे फिल्म के लीड एक्टर अक्षय कुमार खासे नाराज हैं। हाल ही में उन्होंने एक थिएटर में अपनी नाराजगी जाहिर की है।

ए सर्टिफिकेट मिलने से नाराज हैं अक्षय कुमार
हाल ही में अक्षय कुमार फैंस के साथ इस फिल्म का देखने के लिए थिएटर पहुंचे। जहां उन्होंने फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलने को लेकर निराशा व्यक्त की। मुंबई के एक थिएटर में उन्होंने फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों से बात की।

जब दर्शकों ने इस फिल्म की तारीफ की तो अक्षय ने सीबीएफसी पर कटाक्ष करते हुए कहा, “कमाल की बात बताऊं, पहली एडल्ट फिल्म है जो बच्चों के लिए बनी है।” इसके बाद अक्षय ने फिल्म देखने आई ऑडियंस को धन्यवाद देते हुए उन्हें ये भी बताया कि उन्होंने पूरी फिल्म उन्हीं के साथ देखी है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह वीडियो
थिएटर का यह वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शेयर किया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा गया, "अक्की के लिए खुशी है कि ओएमजी 2 सफल होने जा रहा है, लेकिन आप उसकी आवाज से बता सकते हैं कि वह बेहद शानदार है।अनुचित ए रेटिंग के बारे में दुखी हूं। अगर इस फिल्म को यू/ए रेटिंग दी गई होती तो यह और भी अधिक कमाई कर रही होती।"

क्यों दिया जाता है A सर्टिफिकेट
ए सर्टिफिकेट उन फिल्मों को दिया जाता है जो 18 साल से ऊपर के लोगों के बनी होती हैं। इस सर्टिफिकेट को देने के साथ-साथ ये जानकारी भी दी जाती है कि इस फिल्म को 18 साल से नीचे के बच्चों के लिए नहीं बनाया गया है, इसलिए उन्हें इसे देखने की अनुमति नहीं है। कई सारी फिल्में हैं जिन्हें ये सर्टिफिकेट मिल चुका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/NUo36RP

Shah Rukh Khan के नक्शे कदम पर चल रहे बेटे Aryan Khan, बॉलीवुड में ऐसे कर हैं डेब्यू

Aryan Khan Debut Show Stardom: शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। आर्यन अपने पिता की तरह एक्टिंग से नहीं बल्कि डायरेक्शन में अपना कदम रखेंगे। आर्यन खान अपनी वेबसीरीज स्टारडम के साथ पर्दे पर उतरने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आर्यन खान की वेबसीरीज में कई बड़े स्टार्स कैमियो रोल में नजर आएंगे, जिनमें रणवीर सिंह और करण जौहर का नाम भी शामिल है।

रणवीर सिंह और करण जौहर ने अपना शूट कर लिया
इतना ही नहीं यह भी बताया गया है कि खुद शाहरुख खान ने बेटे आर्यन को 'स्टारडम' में खुद के कैमियो का ऑफर दिया था, लेकिन आर्यन ने पिता को साफ इनकार कर दिया। मिडडे में छपी एक नई रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर रणवीर सिंह और करण जौहर ने आर्यन खान की 'स्टारडम' का अपना हिस्सा शूट कर लिया है।

इस रिपोर्ट में कहा गया, “स्टारडम में करण जौहर और रणवीर सिंह एक पार्टी सीक्वेंस में नजर आएंगे। इस सीक्वेंस को मुंबई के गोरेगांव के इंपीरियल पैलेस होटल में कुछ दिनों पहले शूट किया गया था। रणवीर और करण सेट पर दोपहर में करीब 2 बजे पहुंचे थे, सेट पर पहुंचते ही उन्होंने शूटिंग शुरू कर दी और रात 10 बजे तक शूटिंग खत्म हो गई थी।”


aryan_srk_.jpg




आर्यन खान की 'स्टारडम' सीरीज की मुख्य फोटोग्राफी इस साल जून में शुरू हुई है। आर्यन खान ने नवंबर तक इस शो को खत्म करने की योजना बनाई है। ऐसे में देखना होगा कि आर्यन खान का यह शो कब तक बनकर तैयार होता है।

120 करोड़ रुपये का ऑफर ठुकराया
कुछ दिनों पहले ये खबरें आई कि 'स्टारडम' सीरीज के लिए एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने आर्यन खान को 120 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था, लेकिन शाहरुख खान के लाडले ने यह ऑफर कहते हुए ठुकरा दिया कि वह अभी अपने शो को पूरा खत्म करना चाहते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/u9pD6Qy

Saturday, August 12, 2023

Jailer BO Collection Day 3: रजनीकांत का जलवा कायम, 3 दिन में ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

Rajinikanth Film Jailer Box office collection Day 3: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ पुरे देशभर में रिलीज हो गई है। दो साल बाद रजनीकांत ने 'जेलर' से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है। 'थलाइवा' की फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी के साथ एक्साइटेड फैंस ने रजनीकांत की 'जेलर' का ट्रेडिशन वेलकम किया है।

तीसरे दिन 'जेलर' का कलेक्शन क्या है?
फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग हुई, अब खबरें आ रही हैं कि जेलर अपनी रिलीज के तीसरे दिन भी इंडिया में धूम मचा दी है। तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखने के बाद रजनी के फैंस एक बार फिर से झूमने लगेंगे, क्योंकि जेलर ताबड़तोड़ कलेक्शन के बीच 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। आईये जानते हैं फिल्म ने तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया है।

100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई जेलर
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, तीसरे दिन जेलर ने 35 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 109.10 करोड़ हो गया है। जबकि फिल्म भारत में 100 करोड़ के क्लब शामिल होने के बाद दुनियाभर में 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है।

कमाई की बात करें तो पहले दिन सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ने 48.35 करोड़ की कमाई की थी, जिसमें 37.6 करोड़ केवल तमिल भाषा के थी। जबकि 10.2 करोड़ तेलुगु, 0.2 कन्नड़ और 0.35 हिंदी भाषा में थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने केवल 25 करोड़ की कमाई की थी, जिसमें भी तमिल भाषा की ज्यादा कमाई थी।

जेलर के स्टार कास्ट
रजनीकांत की फिल्म जेलर 225 करोड़ के बजट में बनी है। वहीं फीस की बात करें तो खबरें हैं कि केवल थलाइवा के नाम से मशहूर सुपरस्टार ने 110 करोड़ की फीस ली है। इस फिल्म में राम्या कृष्णन जेलर रजनीकांत की पत्नी बनी हैं। वहीं फिल्म में साउथ के मशहूर स्टार मोहनलाल कैमियो करते नजर आएंगे। ‘जेलर’ में रजनीकांत के अलावा मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, विनायकन और योगी बाबू अहम भूमिका निभा रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LpyE9jG

Gadar 2 BO Collection Day 2: सनी देओल की गदर ने की धुआंधार कमाई, दो ही दिन में फिल्म ने निकाली लागत

Gadar 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की OMG 2 भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों को अच्छा रिस्पांस मिला है लेकिन दोनों फिल्मों का कमाई में कोई मुकाबला नहीं है। जहां गदर 2 को बंपर ओपनिंग मिली है तो वहीं ओएमजी 2 को भी ठीक ठाक ओपनिंग मिली है।

दूसरे दिन 'गदर 2' का कलेक्शन क्या है?
22 साल बाद आई गदर 2 को लेकर फैंस क्रेजी हैं, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है। सनी देओल की एक दहाड़ पर थिएटर में पहुंचे फैंस चिल्लाने लगे और जमकर गदर काटा। दूसरे दिन भी गदर 2 हाउसफुल रही और शानदार कमाई करने में कामयाब रही। फिल्म ‘गदर 2’ का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आईये जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के आंकड़ों के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने दूसरे दिन 45 करोड़ का बिजनेस किया है। दो दिनों में इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 85 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। बात करें पहले दिन की तो फिल्म ने 40 करोड़ का बिजनेस किया। इस तरह ये फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है।

तारा सिंह को लेकर फैंस की दीवानगी
पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड शाहरुख खान की पठान के पास है जिसने 57 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि पांच दिनों के वीकेंड में ये फिल्म करीब 175 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी। सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर दिल्ली एनसीआर, मुंबई, लखनऊ, भोपाल और छोटे शहरों में खासा क्रेज है। 22 साल बाद भी तारा सिंह को लेकर फैंस की दीवानगी साफ नजर आ रही है।

कितने में बनी है गदर 2
माना जा रहा है कि वीकेंड पर गदर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70-80 करोड़ के पार पहुंच सकता है। फिल्म गदर 2 की लागत 75 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के बीच में है, हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

स्टार कास्ट की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां सनी ने 20 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है, वहीं अमीषा ने सकीना के रोल के लिए 50 लाख रुपए लिए हैं। तारा सिंह और सकीना के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर उत्कर्ष शर्मा की फीस 1 करोड़ रुपए मिले हैं। उत्कर्ष शर्मा के अपोजिट दिखने वाली एक्ट्रेस सिमरत कौर को 80 लाख रुपए फीस चार्ज की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Q0YA98G

इशिता और वत्सल ने रखा बेटे का ऐसा नाम, यूजर्स बोले- स्कूल में बहुत तंग किया करेंगे इसके क्लासमेट

Ishita Dutta Vatsal Sheth Son Name: एक्ट्रेस इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने अपने बेटे के नामकरण कर दिया है। इशिता औ वत्सल ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है। कपल ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि उनकी पहली संतान का नाम वायु सेठ होगा। इशिता के बेटे के नाम की जानकारी इंस्टा पर देने के बाद उनको लगातार बधाईयां मिल रहीं हैं तो वहीं कुछ फनी कमेंट भी आ रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि आपने बेटे का नाम अलग तो रखा है लेकिन उसको स्कूल में इस नाम की वजह से साथी स्टूडेंट बहुत तंग किया करेंगे।

एक्टर इशिता दत्ता और वत्सल शेठ ने 20 जुलाई को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन की बेटी के किरदार से तारीफें बटोरने वाली एक्ट्रेस इशिता टीवी शो 'रिश्तों का सौदागर-बाजीगर' की शूटिंग के दौरान वत्सल शेठ के करीब आई थीं। दोनों ने 28 नवंबर, 2017 को शादी कर ली थी। इस साल मार्च में कपल ने इशिता की प्रेग्नेंसी के बारे में जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें: Gadar 2 vs OMG 2: पर्दे पर ही नहीं सच में भी लड़ चुके हैं सनी और अक्षय, रवीना टंडन की वजह से भिड़ बैठे थे दोनों!



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9KA1pyP

New Movies-Web Series: सस्पेंस, एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्में-वेब सीरीज हुई रिलीज, 15 अगस्त पर देखें परिवार के साथ

New Movies-Web Series: 15 अगस्त के लंबे वीकेंड पर 6 फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। यह हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है क्योंकि एक्शन, सस्पेंस, रोमांस से लेकर ड्रामा मूवीज और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं।

Heart of Stone:
आलिया भट्ट की पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन 11 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इसकी कहानी में रेचल स्टोन (गैल गैडोट) एक बहादुर सीक्रेट एजेंट है। जो 'चार्टर' नाम की एजेंसी के लिए काम करती है। यह एजेंसी शांति स्‍थापना की दिशा में काम करती है। रेचल को अपनी एजेंसी के सबसे मूल्यवान हथियार 'हार्ट' को हैकर्स से बचाना होगा, क्‍योंकि अगर ये 'हार्ट' चोरी हो जाए तो दुनिया में तबाही का मंजर होगा।

Adipurush: प्रभास, कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष एक लंबे इंतजार के बाद दो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज की गई है. फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म की कहानी है वनवास पर गए प्रभु श्रीराम की जो सीता हरण के बाद रावण का नाश करने लंका पहुंचते हैं। ये कहानी रामायण की जानकारी रखने वाला हर शख्स जानता है। फिल्म को सीता हरण से शुरू कर रावण वध पर खत्म कर दिया गया है।

Red, White & Royal Blue: रेड, व्हाइट और रॉयल ब्लू एक अमेरिकी एलजीबीटी रोमांटिक ड्रामा है जिसमें टेलर ज़खर पेरेज़ और निकोलस गैलिट्ज़िन ने अभिनय किया है। इस फिल्म की कहानी अमेरिकन राष्ट्रपति के बेटे और एक ब्रिटिश रॉयल फैमिली के शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 11 अगस्त को रिलीज हो गई है।

Commando: विपुल अमृतलाल शाह की वेब सीरीज कमांडो चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया था। डायेक्टर ने एक कमांडो की कहानी बयां करने की कोशिश की है। उनकी वेब सीरीज कमांडो को शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज कर दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी सीरीज को रियल लाइफ कमांडोज को डेडिकेट किया। यह एक्शन और सस्पेंस से भरी सीरीज है।

The Kashmir Files Unreported: यह फिल्म 1990 में भारतीय प्रशासित कश्मीर से कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर केंद्रित एक काल्पनिक कहानी प्रस्तुत करती है। इसमें पलायन और उससे जुड़ी घटनाओं को नरसंहार के रूप में दर्शाया गया है। कुछ ने तो कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को ही गलत बता दिया। ऐसे में विवेक अग्निहोत्री ने कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अपराधों के सबूत पेश किए हैं। कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड जी 5 पर स्ट्रीम होगी।

Zara Hatke Zara Bachke: विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बचके सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज कर दी गई है। यह एक हिंदी भाषी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन और सह-लेखन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। इसमें मुख्य भुमिका में विक्की कौशल और सारा अली खान हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BAWutDO

Gadar 2: तरण आदर्श ने किसके डर से चेंज किया 'गदर 2' का रिव्यु, जानें क्या है इसके पीछे की सच्चाई

Gadar 2 Taran Adarsh: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की OMG 2 भी रिलीज हुई। दोनों फिल्मों को अच्छा रिस्पांस मिला है लेकिन दोनों फिल्मों की कमाई में कोई मुकाबला नहीं है। जहां, गदर 2 को बंपर ओपनिंग मिली है वहीं, ओएमजी 2 को भी ठीक ठाक रिस्पांस मिला है।

गदर 2 मूवी का रिलीज से पहले बाजार में जबरदस्त का हाइप था। दर्शकों और क्रिटिक्स को फिल्म कैसी लगी, हर कोई यह जानना चाहता है। सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़े कई ट्वीट्स दिखाई दे रहे हैं। इनमें कुछ दर्शकों के हैं तो कुछ जाने-माने क्रिटिक्स के हैं।

जानिए तरण आदर्श ने गदर 2 के बारे क्या लिखा
बिजनस ऐनालिस्ट तरण आदर्श को फिल्म काफी पसंद आई है। उन्होंने लिखा है कि यह उम्मीदों पर खरी उतरी। वहीं सुमित कडेल ने भी फिल्म की तारीफ की है। लेकिन, तरण आदर्श ने फिल्म को कम स्टार देने के बाद उसमें बदलाव किए है। पहले यह जानिए कि तरण आदर्श ने गदर 2 के बारे क्या लिखा है।


जानें क्या है सच्चाई
किसी ने तरण आदर्श के नाम से एक फेक अकाउंट बनाकर 'गदर 2' को 1.5 स्टार्स दिया। इसके बाद वो फोटो खूब वायरल होने लगी। लोग कहने लगे ऐसा आदर्श ने क्यों किया है। 22 साल बाद आई फिल्म को तरण आदर्श ने कैसे बकवास बता दिया है। हालंकि ये फेक अकाउंट के कारण ऐसा हुआ है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/07w5FOK

Friday, August 11, 2023

Gadar 2 OMG 2: सनी देओल पर भारी पड़े अक्षय कुमार, जानें ऐसा अचानक क्या हो गया?

IMDb Rating of Gadar 2 & OMG 2: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की OMG 2 भी रिलीज हुई। दोनों फिल्मों को अच्छा रिस्पांस मिला है लेकिन दोनों फिल्मों की कमाई में कोई मुकाबला नहीं है।

जहां, गदर 2 को बंपर ओपनिंग मिली है वहीं, ओएमजी 2 को भी ठीक ठाक रिस्पांस मिला है। लेकिन अक्षय की फिल्म IMDb यानी इंटरनेट मूवी डाटाबेस पर बाजी मार गई है। इस रिपोर्ट में जानें गदर 2 और OMG 2 की IMDb रेटिंग क्या है। इससे पहले यह जान लीजिए कि IMDb पर मूवी रेटिंग कैसे होती है।

IMDb पर मूवी रेटिंग कैसे होती है?
IMDb पर मूवी रेटिंग रजिस्टर्ड यूजर्स के वोटों के औसत पर आधारित होती है। किसी फिल्म को जितने अधिक वोट मिलेंगे, रेटिंग उतनी ही अधिक सटीक होगी। हालाँकि, सभी वोट समान नहीं होते हैं। एक यूजर्स का वोट, जिसने कई फिल्मों को रेटिंग दी है, उस यूजर्स के वोट से अधिक मूल्यवान है, जिसने केवल कुछ फिल्मों को रेटिंग दी है। अब जानिए कितनी है गदर 2 और OMG 2 की IMDb रेटिंग।

गदर 2 की IMDb रेटिंग
गदर 2 ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धूम मचाया हो, लेकिन IMDb पर फिल्म कुछ खास कमाल दिखाने में अभी तक सक्सेसफुल नहीं दिखी है। फिल्म गदर 2 की IMDb रेटिंग, 6.8 है। जो 2 हजार 400 लोगों के वोट्स के बाद एवरेज तय हुई है। फिल्म को 70.2% लोगों ने 10 रेटिंग, 5.2% लोगों ने 9 रेटिंग, 2.5% लोगों ने 8 रेटिंग, 2% लोगों ने 2 रेटिंग और 14.9% लोगों ने 1 रेटिंग दी है। अर्ली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 ने पहले दिन 40 करोड़ रुपये की कमाई की है।

OMG 2 ने IMDb पर मारी बाजी
बात करें अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 के बारे में तो बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 के सामने हलकी साबित हुई है, लेकिन IMDb पर फिल्म ने बाजी मारी है। OMG 2 की IMDb रेटिंग 8.2 है। 40.4% यूजर्स ने फिल्म को 10 रेटिंग, 34.7% ने 9 रेटिंग, 15.2% ने 8 रेटिंग, 0.7% ने 2 रेटिंग और 6.8% ने 1 रेटिंग दी है। अर्ली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक OMG 2 ने पहले दिन 9.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/inbshjB

OMG 2 BO Collection Day 1: भगवान बन कमाल नहीं दिखा सके अक्षय कुमार, लागत निकालना भी मुश्किल!

OMG 2 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 फाइनली सिनेमाघरों में आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म के साथ सनी देओल की ‘गदर 2’ भी रिलीज हुई है। गदर 2 को बंपर ओपनिंग मिली है तो वहीं OMG 2 को भी ठीक ठाक ओपनिंग मिली है। फिल्म OMG 2 की कहानी सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड है।

पहले दिन 'OMG 2' का कलेक्शन क्या है?
फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव के रोल में हैं। पंकज त्रिपाठी ने कांति शरण मुद्गल का किरदार निभाया है। जिसकी भगवान शिव में अटूट आस्था है। वहीं यामी गौतम वकील संजना त्रिपाठी के कैरेक्टर में नजर आईं। फिल्म OMG 2 का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आईये जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।


star_147___.jpg




बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के आंकड़ों के अनुसार, अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने पहले दिन 9.50 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की कहानी को देखते हुए कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि OMG 2 आने वाले समय में अच्छी कमाई कर सकती है।

OMG का सीक्वल है OMG 2
OMG 2 साल 2012 में आई फिल्म OMG का सीक्वल है। OMG में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में अक्षय ने कृष्ण का रोल किया था। फिल्म OMG को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का काफी प्यार मिला था। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए OMG 2 को बनाया गया है।

स्टार कास्ट की फीस क्या है?
इस फिल्म का डायरेक्टशन अमित राय ने किया है। फिल्म रिलीज से पहले ही अलग-अलग वजहों से खबरों में रही है। OMG 2 के लिए अक्षय कुमार को 35 करोड़ रुपये मिले हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी को 5 करोड़ रुपये, जबकि यामी गौतम को 3 करोड़ रुपये फीस मिली है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/ak1Xflt

Gadar 2 BO Collection Day 1: सनी देओल की दहाड़ पर थिएटर में चिल्लाने लगे फैंस, जानें पहले दिन की बंपर कमाई

Gadar 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की OMG 2 भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों को अच्छा रिस्पांस मिला है लेकिन दोनों फिल्मों का कमाई में कोई मुकाबला नहीं है। जहां गदर 2 को बंपर ओपनिंग मिली है तो वहीं ओएमजी 2 को भी ठीक ठाक ओपनिंग मिली है।

पहले दिन 'गदर 2' का कलेक्शन क्या है?
22 साल बाद आई गदर 2 को लेकर फैंस क्रेजी हैं, जिसका असर ओपनिंग डे पर साफ नजर आया। सनी देओल की एक दहाड़ पर थिएटर में पहुंचे फैंस चिल्लाने लगे और जमकर गदर काटा। पहले दिन गदर 2 हाउसफुल रही और शानदार कमाई करने में कामयाब रही। फिल्म ‘गदर 2’ का पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। आईये जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है।



star_146__.jpg



बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के आंकड़ों के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ ने पहले ही दिन 40 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह ये फिल्म साल 2023 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड शाहरुख खान की पठान के पास है जिसने 57 करोड़ का कलेक्शन किया था।

कितने में बनी है गदर 2
सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ को लेकर दिल्ली एनसीआर, मुंबई, लखनऊ, भोपाल और छोटे शहरों में खासा क्रेज है। 22 साल बाद भी तारा सिंह को लेकर फैंस की दीवानगी साफ नजर आ रही है। माना जा रहा है कि वीकेंड पर गदर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70-80 करोड़ के पार पहुंच सकता है। फिल्म गदर 2 की लागत 75 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के बीच में है, हालांकि इसको लेकर कोई आधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

स्टार कास्ट की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां सनी ने 20 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है, वहीं अमीषा ने सकीना के रोल के लिए 50 लाख रुपए लिए हैं। तारा सिंह और सकीना के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर उत्कर्ष शर्मा की फीस 1 करोड़ रुपए मिले हैं। उत्कर्ष शर्मा के अपोजिट दिखने वाली एक्ट्रेस सिमरत कौर को 80 लाख रुपए फीस चार्ज की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/105Ktic

Jailer BO Collection Day 2: 100 करोड़ के आंकड़े को जल्द पार कर सकती है रजनीकांत की फिल्म, जानें कुल कलेक्शन

Rajinikanth Film Jailer Box office collection Day 2: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ पुरे देशभर में रिलीज हो गई है। दो साल बाद रजनीकांत ने 'जेलर' से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है। 'थलाइवा' की फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी के साथ एक्साइटेड फैंस ने रजनीकांत की 'जेलर' का ट्रेडिशन वेलकम किया है।

दूसरे दिन 'जेलर' का कलेक्शन क्या है?
ऐसे में फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग की उम्मीद की जा रही थी अब फिल्म रिलीज हो चुकी है और खबरें आ रही हैं कि जेलर अपनी रिलीज के पहले दिन ही सिर्फ इंडिया में धूम मचा दी है आईये जानते हैं फिल्म ने पहले दिन क्या किया कलेक्शन…


star_145_.jpg



बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, रजनीकांत की फिल्म जेलर ने सभी भाषाओं में दूसरे दिन भारत में 27.00 करोड़ की कमाई की है। जबकि फिल्म की कुल कमाई 75.35 करोड़ हो गई है। बात करें जेलर की पहले दिन की कमाई की तो फिल्म ने भारत में 48.35 करोड़ की कमाई की।

जेलर के स्टार कास्ट
रजनीकांत की फिल्म जेलर 225 करोड़ के बजट में बनी है। वहीं फीस की बात करें तो खबरें हैं कि केवल थलाइवा के नाम से मशहूर सुपरस्टार ने 110 करोड़ की फीस ली है। इस फिल्म में राम्या कृष्णन जेलर रजनीकांत की पत्नी बनी हैं।

वहीं फिल्म में साउथ के मशहूर स्टार मोहनलाल कैमियो करते नजर आएंगे। ‘जेलर’ में रजनीकांत के अलावा मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, राम्या कृष्णन, तमन्ना भाटिया, विनायकन और योगी बाबू अहम भूमिका निभा रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/5Hw7vkS

Heart of Stone Review: भूल जाएंगे गदर 2 और OMG 2, नेटफ्लिक्स पर आज रिलीज हुई एक्शन थ्रिलर फिल्म

Heart of Stone Movie Review: हार्ट ऑफ स्टोन एक अमेरिकी जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसके निर्देशक टॉम हार्पर हैं। फिल्म की पटकथा ग्रेग रुका और एलिसन श्रोएडर ने लिखी है और कहानी रूका की है। फिल्म में गैल गैडोट, जेमी डॉर्नन और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में हैं। हार्ट ऑफ स्टोन का शूटिंग दिसंबर 2020 में इटली, लंदन, रिक्जेविक और लिस्बन शुरू हुआ।

आलिया भट्ट बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस हैं, अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म में वो कुछ खास कमाल दिखाती नजर आ रहीं हैं। इस फिल्म में एक्शन सीन भरपूर है। स्टारकास्ट ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से तो लोगों का दिल जीता, लेकिन कहीं न कहीं इसकी स्क्रिप्ट मात खा गई है। वहीं फिल्म में दिखाए गए एक्शन सीन भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं।

क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म नेटफ्लिक्स पर 11 अगस्त यानी आज रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी अंतर्राष्ट्रीय खुफिया एजेंट राहेल स्टोन को 'द हार्ट' के रूप में जाने जाने वाले रहस्यमयी मैकगफिन की रक्षा के लिए एक खतरनाक मिशन शुरू करना होता है। इसको दुश्मन के हाथों में पड़ने से बचाने के स्टोन को चार्टर के रूप में सौंपा जाता है।

फिल्म मेंआलिया भट्ट विलेन के रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में गैल गैडोट सीक्रेट एजेंट का रोल प्ले कर रही हैं। जो अपने मिशन को अंजाम देने के लिए कई परेशानियों से गुजरती है। फिल्म के डायलॉग भी काफी दमदार हैं। विलेन का रोल प्ले कर रहीं आलिया को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।

प्रेग्नेंसी में की थी फिल्म की शूटिंग
हार्ट ऑफ स्टोन फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आलिया भट्ट ने प्रेग्नेंसी में भी इस फिल्म की शूटिंग की थी। साथ ही ये उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म है। इस तरह आलिया के लिए ये फिल्म काफी खास है। आलिया इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होने के लिए ब्राजील भी गई थीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/eXtrsod