Monday, July 24, 2023

Anju: सीमा हैदर नहीं हूं मैं…पूरे प्रोसेस और प्लानिंग से आई हूं…पाकिस्तान गई अंजू ने जारी किया वीडियो, देखें

Seema Haider: सीमा हैदर के बाद अब एक और मामला सामने आया है। जहां अंजू नाम की एक महिला राजस्थान से पाकिस्तान पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महिला अपने पति को छोड़कर नसरुल्लाह नाम के शख्स के लिए पाकिस्तान गई है। अब इस मामले में खुद अंजू का बयान आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उन्होंने कहा है कि वह यहां पूरी प्लानिंग से आई हैं आईये आप भी सुनिए और क्या कहा अंजू ने…

Anju: अंजू का वीडियो सामने आया है जिसमें वह कहती नजर आ रही है कि मैं पाकिस्तान लीगल तरीके से आई हूं मैं पूरी प्लानिंग से साथ आई हूं ऐसा नहीं है कि मैं अचानक से पाकिस्तान आई हूं…मैं यहां पूरी तरह से सेफ हूं और अपनी मर्जी से आई हूं जैसे मैं यहां आई थी वैसे ही मेरे जाने का प्रोसेस है। मैं 2 दिन में वापस आ रही हूं।

लोगों से की गुजारिश
अंजू ने लोगों से गुजारिश की है कि आप मेरे रिश्तेदारों और बच्चों को परेशान ना करें। आप लोगों को जो भी बात करनी है मुझसे बात करें। मुझसे कॉन्टैक्ट करें, मैं लाइन पर हूं। आपको जानकारी के लिए बता दें अजूं पाकिस्तान चली गई थीं और अपने पति को बताया था कि वह अपनी सहेली से मिलने लाहौर आई हैं औऱ 2-3 दिन में वापस आ जाएंगी।

एक मी़डिया को दिए इंटरव्यू में अंजू ने बताया, मैंने किसी को नहीं बताया कि मैं पाकिस्तान जा रही हूं और यहां मेरा एक दोस्त है, मेरी उनके परिवार से अच्छी बातचीत है। हम दो साल पहले दोस्त बने थे। यहां पर शादी थी, मैं उसे अटेंड करने आई हूं और यहां पर जगह अच्छी थी तो घूमने के लिए आई हूं। मेरे ऐसा कुछ नहीं है। सीमा हैदर से मेरी तुलना करना गलत है।

पाकिस्तानी मीडिया दिखाई खबर
सीमा हैदर की खबर के बाद पाकिस्तानी मीडिया ने खबर दिखाई की अंजू सीमा जैसी एक लड़की भारत से पाकिस्तान आई हैं वह एक शख्स के प्यार के कारण पाकिस्तान आई हैं। हालांकि अंजू ने अपनी वीडियो में भी इस बात का कोई जिक्र नहीं किया है।

कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान से सीमा हैदर भारत आई हैं। वह नेपाल के जरिए भारत आईं और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा के साथ शादी करके रह रही हैं। सीमा हैदर पर लगातार एटीएस शिकंजा कसती जा रही है और उनकी जांच हो रही है। आज इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AxRbiqF

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने रिलीज से पहले ही मचा दिया धमाल, 160 करोड़ कमा डाले

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani box office: करण जौहर की आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने रिलीज से पहले ही लगभग अपने बजट जितनी कमाई कर ली है। फिल्म को तैयार करने में 178 करोड़ रुपए लगे हैं। रिलीज से पहले डिजिटल, म्यूजिक और सैटेलाइट राइट्स के जरिए करीब 160 करोड़ मेकर्स की जेब में आ गए हैं। फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी। रिलीज से पहले ही फिल्म अपने बजट का 90 फीसदी हासिल कर चुकी है।

अमेजन प्राइम को बेचे डिजिटल साइट्स
मेकर्स ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के डिजिटल राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो को 80 करोड़ में बेचे हैं। फिल्म के सेटेलाइट राइट्स से 50 करोड़ रुपए मिले हैं। सारेगामा को म्यूजिक राइट्स बेचने से करीब 30 करोड़ रुपए मिले हैं। ऐसे में 160 करोड़ की कमाई फिल्म कर चुकी है। अपने बजट का बड़ा हिस्सा पहले ही कमा चुकी ये फिल्म अगर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत हासिल करने में कामयाब रही तो बड़ी हिट साबित हो सकती है।

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। इन दोनों के साथ मशहूर दिग्गज एक्टर शबाना आजमी, जया बच्चन और धर्मेंद्र भी फिल्म में हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन को महिला ने सबके सामने रसीद किया थप्पड़, सिनेमा हॉल में थे अभिषेक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/DIdcbZu

Sunday, July 23, 2023

'मेरी मेहनत की कमाई थी...'जरा सी चूक और कुंडली भाग्य की एक्ट्रेस के अकाउंट से हर 5 मिनट में कटने लगे 10 हजार

Kundli Bhagya Actress Akanksha Juneja: टेलीविजन एक्ट्रेस आकांक्षा जुनेजा साइबर फ्रॉड का शिकार हो गईं हैं। ऑनलाइन खाना ऑर्डर करने के दौरान एक लिंक पर क्लिक करने से उनके खाते से 30,000 रुपए उड़ा लिए गए। डेली सोप 'साथ निभाना साथिया 2' और 'कुंडली भाग्य' में अपने एक्टिंग से पहचान बनाने वाली आकांक्षा को नुकसान कहीं ज्यादा हो सकता था, अगर वो तेजी दिखाते हुए बैंक से संपर्क ना करतीं।

एक फोन आया और कहा- लिंक भेजा है, क्लिक कर दीजिए
आकांक्षा के मुताबिक, उन्होंने ऑनलाइन खाना ऑर्डर किया था, जिसके बाद उन्हें एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपने जो खाना ऑर्डर किया है, उसे कंफर्म करने के लिए भेजे गए लिंक पर क्लिक कर दीजिए। एक्ट्रेस ने कहा कि इसकी क्या जरूरत है तो सामने ये कहा गया कि आप घबराएं नहीं ये कंपनी का नया प्रोटोकॉल है।

akanksha_juneja.jpg


आकांक्षा ने उस लिंक पर क्लिक किया तो कुछ मिनट बाद ही उनको अपने खाते से पैसे कटने का मैसेज आना शुरू हो गया। हर 5 मिनट में 10 हजार कटने का मैसेज एक्ट्रेस को आने लगा। एक्ट्रेस को मैसेज देखने के बाद गड़बड़ होने का अहसास हुआ और तुरंत से बैंक से संपर्क कर खाता ब्लॉक करने को कहा। आकांक्षा ने तेजी दिखाते हुए अकाउंट ब्लॉक कराया लेकिन तब तक उनके खाते से 30 हजार रुपए कट चुके थे। आकांक्षा ने कहा कि आपकी मेहनत की कमाई जब इस तरह से चली जाए तो बहुत दुख होता है। ये बहुत निराश करने वाला अनुभव था।

यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन को महिला ने सबके सामने रसीद किया थप्पड़, सिनेमा हॉल में थे अभिषेक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/t7CFlIB

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर गिरफ्तारी की तलवार, कोर्ट से जारी हुआ गैर जमानती वारंट

Bhojpuri actor khesari lal yadav: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार खेसारीलाल यादव के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो गया है। बिहार के छपरा कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ 4 साल पुराने केस में ये वारंट जारी किया है। खेसारी के खिलाफ 2019 में एक जमीन खरीद से जुड़े मामले में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। ये मामला छपरा के कोर्ट में चल रहा है। पिछली कई तारीखों से खेसारी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट उनको हाजिर रहने के लिए भी कहा था लेकिन वो तारीख पर नहीं पहुंचे। जिसके बाद कोर्ट ने उनके नाम का गैरजमानती वारंट निकाल दिया। जिसके आधार पर पुलिस उनको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर सकती है।

खेसारी लाल यादव ने 2019 में अपनी पत्‍नी चंदा देवी के नाम से जमीन खरीदी थी। आरोप है कि इसके भुगतान के लिएजो चेक दिया गया, वो बाउंस हो गया। इस पर खेसारी के खिलाफ FIR की गई थी। खेसारी को तब कोर्ट ने अंतरिम जमानत मिल गई थी। इसके बाद खेसारी लगातार तारीख पर नहीं आए तो अदालत ने खेसारी की अंतरिम जमानत को रद्द करते हुए वारंट जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन को महिला ने सबके सामने रसीद किया थप्पड़, सिनेमा हॉल में थे अभिषेक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/BACesDX

'मैंने ऋतिक के बाद वीरदास की भी इज्जत लूट ली...' किसिंग में होठों से खून निकल जाने पर कंगना ने दिया जवाब

Kangana Ranaut: एक्ट्रेस कंगना रनौत ने वीरदास के साथ उनके किसिंग सीन पर आई रिपोर्ट्स पर रिएक्ट किया है। किसिंग सीन के दौरान होठों से खून निकल आने के दावों सं संबधित खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने ऋतिक रोशन को भी घसीट लिया है, जिनके साथ उनके रिश्ते काफी खराब हैं।

फिल्म 'रिवाल्वर रानी' में था किसिंग सीन
कंगना रनौत और वीरदास ने 2014 में आई फिल्‍म 'रिवॉल्‍वर रानी' में एक किस सीन किया था। फिल्‍म के एक सीन में कंगना जब जेल ले जा रही होती हैं तो वीर दास को कमरे में ले जाकर किस करती हैं। इस सीन के लिए कहा जा रहा है कि कंगना इतना पैशेनेट हो गई थीं कि किस करते हुए उनके होठों से खून बहने लगा था।

kangana.jpg


कंगना ने इस सीन से जुड़ी खबरों पर रिएक्ट करते हुए एक इंस्टा पर लिखा है, ऋतिक रोशन के बाद मैंने बेचारे वीरदास की इज्जत लूट ली। कंगना ने इसमें हंसने वाली इमोजी भी इस्तेमाल की हैं। ऋतिक रोशन पर कंगना ने कुछ साल पहले रिलेशनशिप में धोखा देने जैसे कई आरोप लगाए थे। जिसके बाद से वो कई बार ऋतिक पर हमलावर रही हैं।

यह भी पढ़ें: अभिषेक बच्चन को महिला ने सबके सामने रसीद किया थप्पड़, सिनेमा हॉल में थे अभिषेक



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/y9wJR4B

क्या आप जानते हैं ये प्रोड्यूसर विराट कोहली के साले हैं, इन्होंने अमेजन और नेटफ्लिक्स के साथ साइन की है 400 करोड़ की डील

Virat Kohli Brother In Law Signed 400 Crore Deal: बॉलीवुड में अनुष्का शर्मा अपनी एक्टिंग ही नहीं अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती है। वहीं उनके पत्ती विराट कोहली भी क्रिकेट की दुनिया में अपना वर्चस्व रखते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोग जानते हैं कि अनुष्का के भाई और विराट के साले कर्णेश शर्मा भी बॉलीवुड में गदर मचा रहे हैं। कर्णेश शर्मा एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं।

8 फिल्में रिलीज करने वाले हैं अनुष्का के भाई
खबरों के अनुसार, हाल ही में कर्णेश ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स के साथ 400 करोड़ रुपए की डील साइन की है। इस वजह से वो आने वाले समय में 8 फिल्में रिलीज करने वाले हैं। कर्णेश, अनुष्का शर्मा के बड़े भाई हैं। कर्णेश ने अपनी छोटी बहन अनुष्का शर्मा स्टारर कई हिट फिल्मों का निर्माण किया है। जिसमें फिल्लौरी और एनएच 10 शामिल हैं।

उन्होंने अपनी छोटी बहन अनुष्का के साथ मिलकर करोड़ों रुपए के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट की स्थापना की है। जिसके तहत उन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्माण किया है। यही वजह है कि साल 2013 में स्थापित किए गए इस प्रोडक्शन हाउस की वैल्यू एक दशक में ही 100 करोड़ रुपए हो गई है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म संग की 400 करोड़ की डील
खबरों के अनुसार, अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा ने अपने प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट फिल्म्स ने नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम के साथ एक डील साइन की है। ये डील 400 करोड़ रुपए से अधिक की है। इसके तहत कर्णेश 8 फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे। इस बिजनेस डील के तहत पहली रिलीज हुई फिल्म 'काला' थी जो एक बड़ी हिट साबित हुई है।

यह भी पढ़ें: पहले राम अब विष्णु के 10वें अवतार में दिखे प्रभास! क्या ‘प्रोजेक्ट के’ से बचा पाएंगे अपनी डूबती करियर

वहीं, मीडिया आउटलेट्स के अनुसार, कर्णेश की कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपए है। कर्णेश ने अपनी करियर की शुरुआत फिल्म NH10 से की थी। इस फिल्म में लीड रोल उनके बहन अनुष्का ने प्ले किया था। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया। हालांकि ये फिल्म एक्शन थ्रिलर फिल्मों में बेहतरीन मानी गई। इसके अलावा कर्णेश बहन अनुष्का के साथ फिल्लौरी, परी और बुलबुल जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/zeb91FR

Sunny Leone: सनी लियोनी का खुलासा- बिग बॉस का ऑफर आने पर डर गई थी, विनर से भी ज्यादा की थी कमाई

Sunny Leone एक्ट्रेस सनी लियोनी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि जब उन्हें 'जिस्म टू' (Jism 2) फिल्म ऑफर हुई। उस समय वह महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) को नहीं जानती थी। उन्होंने ये भी कहा कि महेश भट्ट ने बिग बॉस शो के जरिए उन्हें बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका दिया था लेकिन आज उनकी बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ही कंटेस्टेंट है।

सनी लियोनी ने बताया कि कैसे लाइफ एक सर्किल पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि इंडिया में उन्हें पहली बार बिग बॉस के जरिए स्क्रीन अपीयरेंस मिला था और महेश भट्ट ने आकर उन्हें उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म (जिस्म-2) ऑफर की। अब महेश भट्ट की बेटी रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस ओटीटी' का हिस्सा हैं। मालूम हो कि जिस्म-2 साल 2003 में आई पूजा भट्ट की फिल्म जिस्म का सीक्वल थी।

मिली थी बॉस के विनर से भी ज्यादा फीस
पूजा भट्ट ने फिल्म 'जिस्म 2' का डायरेक्शन किया था और कहानी लिखी थी महेश भट्ट ने। बता दें ये फिल्म सनी लियोनी की पहली बॉलीवुड फिल्म थी। इसमें उनके साथ एक्टर रणदीप हुड्डा नजर आए थे। उन्हें 2011 में बिग बॉस के घर में महेश भट्ट ने फिल्म का ऑफर दिया था। दिलचस्प बात यह है कि, अब, पूजा भट्ट खुद बिग बॉस ओटीटी 2 में एक कंटेस्टेंट रुप में हैं, जो इस समय जियो सिनेमा पर स्ट्रीमिंग कर रही है।

क्यों किया था बिग बॉस में जाने का फैसला
एक इंटरव्यू में सनी लियोनी ने बताया, "मुझे नहीं पता बिग बॉस के विनर्स को कितने पैसे मिलते हैं। उन्हें उस साल कितने पैसे दिए गए थे। पता नहीं। हां, मुझे पैसे मिले थे।" सनी लियोनी ने बताया कि शुरू में वह इस शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं। वह काफी परेशान थी कि पता नहीं जब वह वहां जाएंगी, तो लोग कैसी-कैसी बातें करेंगे। लोग उनके बारे में अजीबो-गरीब बातें बोलेंगे

साथ ही उन्हें उनके अब तक किए गए काम के आधार पर कम फीस मिलने वाली थीं। उस समय सनी लियोनीी ने शादी की थी और अब वह अपने परिवार के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने इस काम को एक्सेप्ट किया। सनी लियोनीी से जब बिग बॉस हाउस में रहते हुए महेश भट्ट के आने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि तब उन्हें लगा नहीं था कि यह सब सच है। वह नहीं जानती थीं कि महेश भट्ट हैं कौन?

उस वक्त घर में हर कोई क्रेजी हो गया था
सनी लियोनीी ने आगे बताया, उस समय बिग बॉस हाउस में बातें चल रही थीं कि बॉलीवुड से एक बड़े डायरेक्टर आ रहे हैं। ढेर सारी बातें चल रही थीं। हर कोई क्रेजी हुआ जा रहा था हालांकि बाद में मुझे अहसास हुआ कि वह बहुत कमाल के इंसान हैं। बाद में मुझे समझ आया।

सनी लियोनीी को जब पता चला कि महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट इस वक्त बिग बॉस हाउस का हिस्सा हैं तो वह काफी एक्साइटेड हुईं और कहा कि लाइफ ने अब अपना सर्किल पूरा कर लिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/56XOSqm

Saturday, July 22, 2023

उर्फी जावेद के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़, नशे में युवक ने की गलत हरकत

Urfi Javed Alleges Harassment in Flight: टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सेनसेशन उर्फी जावेद ने अपने साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उर्फी के साथ ये तब हुआ जब वो मुंबई से गोवा के लिए जा रही थीं। इकॉनमी क्लास में उनके साथ नशे में गलत बर्ताव किया गया। जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टा पर दी है।

किसी के भी साथ ये होना ठीक नहीं: उर्फी
उर्फी जावेद ने शुक्रवार रात को अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा, मैं फ्लाइट लेकर मुंबई से गोवा जा रही थी। फ्लाइट में मुझे बहुत परेशान किया गया। फ्लाइट में बैठे कुछ लोगों ने मेरी तरफ भद्दे इशारे करते हुए गंदी बातें कहीं। जब मैंने इस पर एतराज जताया तो उस ग्रुप से एक शख्स ने कहा कि उनके दोस्त नशे में थे। मुझे लगता है कि नशे में होने की बात कहकर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार को जस्टिफाई नहीं किया जा सकता है। ये कोई बहाना नहीं है कि वो तो नशे में था। किसी पब्लिक फिगर के साथ और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में अगर ऐसा होता है तो ये तो फिर बहुत बुरी हालत है।

यह भी पढ़ें: नौकर के घर में अकेला देखकर मेरे साथ किया गलत काम..., रो पड़ीं एक्ट्रेस



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/9jpuBvn

'अजमेर 92' की कमाई में दूसरे दिन दिखी बढ़त, आज एक करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद

Ajmer 92 Box Office Collection Day 2: इस शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म 'अजमेर 92' ने अपने ओपनिंग डे पर 30 लाख की कमाई की थी। दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल आया है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अजमेर 92' ने शनिवार को 38 लाख रुपए का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है। शनिवार के बाद रविवार को भी फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। फिल्म रविवार को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है। फिल्म करीब 6 करोड़ के बजट में बनी है। पहले 2 दिन यानी शुक्रवार और शनिवार की कमाई को देखते हुए अभी तो फिल्म के लिए अपना बजट पूरा करना भी मुश्किल दिख रहा है।

अजमेर की घटना पर बनी है फिल्म
फिल्म 'अजमेर 92' राजस्थान के अजमेर में हुए एक सेक्स स्कैंडल पर बनी है। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद कुछ संगठनों ने फिल्म की रिलीज का विरोध भी किया था। इस फिल्म के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह और प्रोड्यूसर उमेश कुमार तिवारी हैं। फिल्म में करण वर्मा, सुमित सिंह, विजेंद्र काला, जरीना वहाब, सयाजी शिंदे और मनोज जोशी अहम किरदार निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: नौकर के घर में अकेला देखकर मेरे साथ किया गलत काम..., रो पड़ीं एक्ट्रेस



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nsZxhtE

Seema Haider: सीमा हैदर जासूस है! कराची वाले चाचा का वीडियो आया सामने, जो भी देखेगा यकीन नहीं करेगा

Seema sachin love story: पबजी से शुरू हुआ प्‍यार कैसे पाकिस्‍तान से भारत तक पहुंचा इसकी चर्चा आज देश भर में हो रही है। हम बात कर रहे हैं, पाकिस्‍तान की सीमा हैदर और नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा की। जिनकी लवस्‍टोरी सोशल मीडिया से लेकर देश भर में सुर्खियों में बनी हुई है।

सीमा हैदर को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के दो पक्ष हैं। एक पक्ष है जो उन्‍हें पाकिस्‍तानी जासूस बता रहा है तो वहीं, दूसरा पक्ष है जो इनके प्‍यार को स्‍वीकार्यता देने के पक्ष में है। सीमा हैदर पाकिस्‍तान से अकेले नहीं आई हैं बल्कि वे अपने पति को छोड़कर और चार बच्‍चों को लेकर भारत में आई हैं। उन्‍हें देखने के लिए सचिन के घर पर रोज ही लोगों का मजमा लगा रहता है।

इंटरनेट पर सनसनी बनीं पाकिस्तान सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। सीमा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सीमा हैदर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसे शेयर करते हुए लिखा था कि 'मेरे चाचा'।

इस वीडियो में कितनी सच्चाई है, ये पत्रिका पुष्टि नहीं करता है। लेकिन भारत में बहुत सारे लोग इसे सीमा हैदर के चाचा के नाम से वायरल कर रहे हैं। सीमा हैदर के चाचा पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी आर्मी में हैं। इस बात में कितनी सच्चाई है यह जांच का विषय है। यूपी एटीएस की पूछताछ के बाद यह वीडियो खूब सारे लोग शेयर कर रहे हैं। सीमा हैदर के चाचा को पाकिस्तान आर्मी में सूबेदार बताया जा रहा है। सच्चाई क्या है, यह जांच का विषय है।

देखें वीडियो:-



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/1u8XgBm

दीपिका-शोएब ने शेयर की बेटे रुहान की पहली फोटो, दिखाई अपने नन्हें राजकुमार की झलक

Dipika Kakkar Shoaib Ibrahim son Ruhaan Photo: एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ ने अपने बेटे की पहली झलक अपने फैंस को दिखाई है। दोनों ने सोशल मीडिया पर बेटे रुहान की तस्वीर शेयर की है। रुहान एक महीने का हो गया है। दीपिका ने 21 जून को बेटे को जन्म दिया था। अस्पताल से लौटने के बाद दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम ने बीते हफ्ते एक वीडियो में बताया था कि उन्होंने बेटे का नाम रूहान रखा है। अब दोनों ने रुहान की तस्वीर साझा की है। हालांकि फोटो में रुहान का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है।

दीपिका और शोएब इस तस्वीर में बेहद रुहान पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। इस क्यूट फोटो में शोएब बेटे को गोद को लिए हुए बैठे हैं, पास में बैठी दीपिका भावुक होकर बेटा का हाथ चूम रही हैं।


शोएब और दीपिका ने इंस्टा के जरिए ही 21 जून के जन्म की जानकारी दी थी। समय से पहले डिलीवरी होने की वजह से कुछ दिन उसे डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दीपिका और शोएब ने पूरे परिवार के साथ बेटे का स्वागत किया। इसके बाद दीपिका ने बताया कि उनके बेटे का नाम रुहान होगा। रुहान का मतलब दयालु और आध्यात्मिक होता है।

यह भी पढ़ें: सीमा हैदर का ये वीडियो लगा देगा तन-बदन में आग, जिसे कह रहे भाभी-भाभी, वो पाकिस्तान के लिए तड़प रही




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Zz4TQ1v

सीमा हैदर के समर्थन में पाक से आई पहली आवाज, मशहूर एक्टर बोले- प्यार नहीं जानता सरहदें और सियासत

Seema Haider: बीते कुछ दिनों से पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर की खूब चर्चा है। सीमा कथित तौर पर नोएडा के रहने वाले सचिन के प्यार में पड़कर गैरकानूनी तरीके से नेपाल के रास्ते भारत पहुंची हैं। सीमा के बारे में अब पाकिस्तान के टॉप एकटर्स में शुमार हुमायूं सईद ने प्रतिक्रिया दी है। हुमांयू ने कहा है कि प्यार और शादी की कोई सरहद नहीं होती है।

प्यार बॉर्डर और राजनीति नहीं जानता
एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंटरव्यू में सीमा हैदर के सवाल पर हुमायूं ने कहा, "प्यार एक यूनिवर्सल फीलिंग है। इसे इंसानों की तरह बॉर्डर और राजनीति से नहीं बांधा जा सकता है। कम से कम भारत और पाकिस्तान के लोगों पर इस तरह के बंधन नहीं होने चाहिए। दोनों देशों के लोगों को आना जाना भी चाहिए और शादी जैसे रिश्ते भी कायम होने चाहिए। सानिया मिर्जा और शोएब का शादी का उदाहरण हमारे सामने है। लाहौर की एक लड़की को मैं जानता हूं जिसने बॉलीविड के एक वीडियो डायरेक्टर से शादी की है। इंडियन एक्टर अली खान इस लिस्ट में हैं। भारत और पाकिस्तान के कई कपल हैं, जो खूब मजे से रह रहे हैं फिर मेरी समझ से बाहर है कि क्यों दोनों देशों के लोग शादियां नहीं कर सकते हैं।''

सईद ने कहा कि प्यार, शादी और रिश्तों की कोई सीमा नहीं होती। खासकर तब जब हमारा रहन-सहन और भाषा एक ही है। हमारे रिश्तेदार एक-दूसरे के देशों (भारत और पाकिस्तान) में रहते हैं। फिर क्यों हम एक-दूसरे से नफरत कर रहे हैं।

humayun_saeed.jpg


मेरे पिता भारत में ही पैदा हुए थे: हुमायूं
एक्टर ने कहा, "मेरे पिता भारत में ही पैदा हुए थे। अपनी सारी जिंदगी वो कहते रहे कि मुझे एक बार भारत जाना है, वो कभी इंडिया नहीं जा सके। चाहता हूं कि कम से कम हम एक-दूसरे के देशों में जा सकें और एक-दूसरे से मिल सकें। मैं नहीं कह रहा हूं कि हम एक साथ काम ही करें लेकिन कम से कम हम एक-दूसरे के काम को देख सकते हैं, एक-दूसरे के काम की सराहना कर सकते हैं और साथ मिलकर जश्न मना सकते हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।"

सईद ने कहा कि पाकिस्तानियों का भारत जाना और भारतीयों के लिए पाकिस्तान आना तो असंभव सा हो गया है। यह बहुत बुरा है। राजनेताओं को यह समझना चाहिए कि नफरत से कुछ नहीं मिलता है। सईद ने कहा कि उन्होंने कई भारतीयों के साथ काम किया है और उनका अनुभव शानदार रहा है। उनके भारत की फिल्म इंडस्ट्री में कई दोस्त हैं।

यह भी पढ़ें: 'अजमेर 92' की बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की कमाई



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/kAFMlXN

Friday, July 21, 2023

PM Modi Biopic: पीएम मोदी का रोल करेंगे अमिताभ बच्चन! जानिए कैसी होगी फिल्म की कहानी

PM Modi Biopic: सिनेमा जगत में कई सारे महान लोगों की बायोपिक बनती रहती हैं जिनमें शानदार कलाकार नजर आते हैं। इसी बीच सिनेमा जगत से खबर आई है कि, जल्द ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक बनेंगी और इसमें दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।

एक टीवी को दिए एक इंटरव्यू में प्रेरणा ने कहा कि वो मोदी जी से बड़ा हीरो किसी को नहीं मानती हैं। उन्होंने मोदी को देश का सबसे सक्षम, हैंडसम और डायनेमिक पर्सन बताया। प्रेरणा ने यह भी कहा कि अमिताभ बच्चन, मोदी का रोल प्ले करने के लिए सबसे फिट एक्टर हैं।

नरेंद्र मोदी की बायोपिक
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रेरणा पीएम पर फिल्म इसलिए बनाना चाहती हैं क्योंकि वह भारत के सबसे 'गतिशील, सुंदर और सक्षम' शख्स हैं और वह उनसे बड़े हीरो के बारे में सोच भी नहीं सकती हैं। प्रेरणा ने यह भी कहा कि वह अपनी फिल्म में पीएम के किरदार के लिए अमिताभ बच्चन को लेना चाहती हैं क्योंकि पीएम कद के अनुरूप अमिताभ से बेहतर कोई नहीं होगा।

अमिताभ बच्चन को हिंदी सिनेमा का महानायक यूं ही नहीं कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर में हर तरह की फिल्में की हैं जो कि दर्शकों को खूब पसंद आई हैं। इन दिनों पर अपनी आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (प्रोजेक्ट के) पर काम कर रहे हैं।

मोदी जी की बायोपिक में कोविड को भी कवर किया जाएगा
प्रेरणा ने बताया कि उनकी बायोपिक में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी के जीवन के कई पहलुओं को शामिल किया जाएगा- जिसमें विदेश नीति को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाने से लेकर आर्थिक विकास लाने, कोविड-19 महामारी से निपटने और वैक्सीन वितरण तक शामिल हैं। वहीं जब प्रेरणा से विवेक ओबेरॉय स्टारर पीएम मोदी बायोपिक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैंने अभी तक वो फिल्म नहीं देखी है पर मैं यह गारंटी देती हूं कि मेरी बायोपिक मोदी जी के साथ फुल जस्टिस करेगी।’

छह फिल्मों के बाद बंद कर दिया था प्रोडक्शन हाउस
प्रेरणा ने 2018 में अपने प्रोडक्शन हाउस क्री-अर्ज को छह फिल्में प्रोड्यूस करने के बाद बंद कर दिया था। एक वक्त था जब वो कई तरह की कंट्रोवर्सीज से घिर गई थीं। फाइनेंशियली भी वो बुरी हालत में थीं।

मोदी पर बन चुकी हैं कई फिल्में और वेब सीरीज
इससे पहले भी पीएम मोदी पर कई फिल्में और वेब सीरीज बन चुकी हैं। साल 2019 में ‘मोदी:जर्नी ऑफ ए कॉमन मैन’ वेब सीरीज और विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म ‘पीएम मोदी’ भी रिलीज हुई थी। इसके अलावा भी पीएम पर बेस्ड कई प्रोजेक्ट्स रिलीज हो चुके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/avC3V1N

‘Ajmer 92’ Review: 250 लड़कियों के दुष्कर्म की कहानी को बयां करती 'अजमेर 92', रोंगटे खड़े कर देगी फिल्म

फिल्म- अजमेर 92 (Ajmer 92)
डायरेक्टर- पुष्पेंद्र सिंह (Pushpendra Singh)
स्टारकास्ट- करण वर्मा (Karan Verma),सुमित सिंह (Sumit Singh), जरीना वहाब (Zarina Wahab), सयाजी शिंदे (Sayaji Shinde), मनोज जोशी (Manoj Joshi), राजेश शर्मा (Rajesh Sharma)

‘Ajmer 92’ Review: साल 1992, अजमेर और 250 लड़कियों की जिंदगी की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म 'अजमेर 92' कल 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। देश के सबसे बड़े सेक्स स्कैंडल को उजागर करती इस फिल्म का डायरेक्शन पुष्पेंद्र सिंह ने किया है। वहीं 31 साल पहले हुई गैंगरेप घटना को स्क्रीन पर दिखाने के लिए फिल्म में करण वर्मा, सुमित सिंह, विजेंद्र काला, जरीना वहाब, सयाजी शिंदे और मनोज जोशी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

कहानी क्या कहती है
फिल्म में साल 1987 से 1992 तक अजमेर शहर की कहानी को दिखाया गया है। इस समय कॉलेज में पढ़ने वाली 250 लड़कियों के साथ कुछ रसूखदार लोगों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। इन लोगों ने लड़कियों को अपना शिकार बनाने के लिए पहले उनकी न्यूड फोटोज पूरे शहर में बांट दी, फिर जिसके हाथ वो तस्वीरें लगती सब लड़कियों का दुष्कर्म करते।

इस दौरान लड़कियों की जिंदगी नर्क बन जाती हैं। वह डर के साये में बाहर निकलती हैं। हालातों को देखते हुए कुछ अपनी जान भी दे देती हैं, तो कुछ घुटकर जिंदगी बिता रही होती है। इस घिनौनी साजिश में पुलिस से लेकर राजनेता तक सभी शामिल होते हैं लेकिन शहर का एक पत्रकार मामले की बारीकी से छानबीन करता है। अब क्या पत्रकार रसूदखोरों के चंगुल से लड़कियों को आजाद करा पाएगा? क्या इस घटना के दोषियों को सजा मिलती है? यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

एक्टिंग
फिल्म में पत्रकार का किरदार शुरू से इसकी जान रहा है, जिसे करण वर्मा ने शानदार तरीके से निभाया है। इसके लिए उनकी जितनी भी तारीफ की जाए कम है। सुमित सिंह और जरीना वहाब ने भी बढ़िया काम किया है। वहीं एसपी के रोल में राजेश शर्मा की एक्टिंग भी काबिलेतारीफ है। मनोज जोशी ने भी नेता के रूप में स्क्रीन पर अलग छाप छोड़ने का काम किया है।

डायरेक्शन
जब आप किसी ऐसे विषय पर फिल्म बनाते है जिसने देश को कई मायनों में प्रभावित किया हो तो आपकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है इसे समझते हुए पुष्पेंद्र सिंह ने फिल्म का बेहतरीन डायरेक्शन किया है। हर सीन पर उन्होंने इतने बारीकी से काम किया है कि आप स्क्रीन से अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे। कलाकारों की काबिलियत को देखते हुए उन्होंने सभी से बेहतरीन काम लिया है। फिल्म के कुछ सीन तो आपके रोंगटे भी खड़े कर देंगे। कुल मिलाकर कहें तो यह फिल्म साल 1992 में हुए वहशीपन को आपके सामने बिल्कुल उसी तरीके से पेश करेगी, जिस तरह वह घटना सामने आई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/c4jp7q5

Seema Haider: पाकिस्तान‌ भेजने पर गिड़गिड़ाई सीमा हैदर, ATS से कबूल दिया सारा राज, मार दी जाउंगी...

Seema Haider: पाकिस्तानी सीमा हैदर, हिंदुस्तानी सचिन और दोनों की लव स्टोरी। इन दिनों देश भर में हर किसी की जुबान पर बस इसी कपल का नाम है। सीमा जब से पाकिस्तान से भागकर भारत आई हैं। उनसे मिलने के लिए कई लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। सीमा और उनके प्रेमी सचिन भी सभी से मिल रहे हैं। इस दौरान सीमा ने कई चौंकाने वाली वाली बातें मीडिया से साझा कीं। सीमा ने पाकिस्तान वापस न जाने की कई वजह बताईं है आईये जानते हैं कि सीमा हैदर को पाकिस्तान जानें से क्यों डर लग रहा है…

सीमा ने रोते हुए बताई सच्चाई
सीमा से जब पूछा गया कि इतनी रिस्क लेकर आप यहां आई, आपको कोई डर नहीं लगा, उन्हें पाकिस्तान भेजा जाता है तो वह क्या करेंगी, तब उन्होंने रोते हुए कहा कि वह मर जाएंगी, पर पाकिस्तान वापिस नहीं जाएंगी। उन्होंने आगे बताया कि वहां उनका कोई नहीं है। बस एक भईया थे जिनके लिए मैं एक मुसीबत थी। वह अकेली हैं। उनकी बहनें हैं जो अपनी लाइफ में खुशी हैं और रहेंगी। उन्हें भारत में रहना है अपने सचिन के साथ, उन्होंने आगे कहा- वह घर में रहकर सचिन के लिए खाना बनाएंगी और सचिन नौकरी करेंगे। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी वीडियो नीचे देेखें…

इस दौरान सीमा ने कई चौंकाने वाली बातें बताईं। सीमा ने पाकिस्तान वापस न जाने की कई वजह बताईं। एक वजह तो ये है कि वह सचिन से अलग नहीं रहना चाहतीं। वो उन्हें ही अपना पति मानती हैं और पूरी उम्र बस उनकी बीवी बनकर यहीं भारत में रहना चाहती हैं। पाकिस्तान न जाने की दूसरी वजह जो उन्होंने बताई उससे किसी के भी होश उड़ जाएंगे। सीमा ने बताया, ''अगर मैं पाकिस्तान वापस गई तो मेरा मरना तो तय है ही, लेकिन मुझे वहां नॉर्मल मौत नहीं दी जाएगी।''

सीमा ने कहा- पाकिस्तान में मुझे ऐसी मौत देंगे की मैं नहीं बता सकती
सीमा ने आगे कहा, ''पहले मेरी एक टांग काटी जाएगी। फिर दूसरी टांग, उसके बाद मेरा एक हाथ काटेंगे। फिर दूसरा हाथ काट दिया जाएगा। इस तरह मुझे टॉर्चर करके मार डाला जाएगा।''

सीमा ने कहा कि वह ऐसी मौत नहीं मरना चाहतीं। वह भारत में ही हमेशा के लिए रहना चाहती हैं। पाकिस्तान में नहीं बल्कि भारत में मरना पसंद करेंगी। सीमा ने बताया कि पाकिस्तान में वो इतनी खुश कभी नहीं थीं जितना भारत आकर वह खुश हैं। यहां उन्हें आजादी महसूस हो रही है। वहां पति के टॉर्चर से परेशान थी। जबकि, सचिन उन्हें जान से भी ज्यादा प्यार करता है और वो भी सचिन को ही पति मानती हैं।

सीमा ने 2014 में हैदर से की थी लव मैरिज
बता दें कि, इस कहानी में काफी ट्विस्ट भी सामने आ रहे हैं। जहां एक तरफ सीमा का कहना है कि उनकी शादी घर वालों ने गुलाम हैदर से जबरदस्ती करवाई थी। वो उन्हें मारता-पीटता था। यहां तक कि कई बार उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर तक फेंक देता था। तो दूसरी तरफ, इस मामले में एक नई कहानी ये सामने आई है कि सीमा ने खुद गुलाम हैदर से साल 2014 में लव मैरिज की थी।

सीमा लगातार सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील कर रही हैं कि उन्हें पाकिस्तान न भेजा जाए। वो सचिन के साथ भारत में ही रहना चाहती हैं। पाकिस्तान में उसे मार डाला जाएगा। खैर सीमा को पाकिस्तान भेजा जाता है या यहीं रहने दिया जाता है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/MKqdEF7