Thursday, August 24, 2023

Gadar 2 box office collection day 14: सनी की आंधी बॉक्स ऑफिस पर फुस्स, वीकेंड तक भी टिक पाना है मुश्किल!

Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) की गदर 2 (Gadar 2) ने सिनेमाघरों पर अपना खूब जलवा दिखा रही है। फिल्म को बंपर ओपनिंग मिली थी। गदर 2 को रिलीज हुए दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं और अब फिल्म की कमाई की रफ्तार में कमी आना शुरू हो चुका है। गदर 2 का 14वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। गदर 2 का कलेक्शन अब धीरे-धीरे गिरता जा रहा है। बीते दो दिनों से गदर 2 की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ गई है। हालांकि ये कलेक्शन वीकेंड पर बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

14वें दिन किया इतना कलेक्शन
गदर 2 की कमाई अगर ऐसे ही होती रही तो यह फिल्म जल्द ही 500 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। हालांकि, ये आंकड़ा छूना अब थोड़ा मुश्किल लग रहा है क्योंकि गदर 2 की कमाई दिन-प्रतिदिन गिरती जा रही है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 ने 14वें दिन 8.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद टोटल कलेक्शन 418.90 करोड़ हो गया है।

गदर 2 जबसे रिलीज हुई है तब से पहली बार फिल्म ने गुरुवार को एक डिजिट में कलेक्शन किया है। जो कमाई में सबसे बड़ी गिरावट लग रही है। हालांकि वर्ल्डवाइड 'गदर 2' 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/Ig6xi07

Seema Deo Death: दिग्गज अभिनेत्री सीमा देव का निधन, अमिताभ बच्चन की भाभी बन हुई थीं फेमस

Seema Deo: बॉलीवुड की अभिनेत्री सीमा देव (Seema Deo) का निधन हो गया है। सीमा देव ने अमिताभ बच्चन की फिल्म 'आनंद' में उनकी भाभी का रोल निभाया था। सीमा देव, अभिनेता रमेश देव की पत्नी और अभिनेता अजिंक्य देव और निर्देशक अभिनय देव की मां थी। उनकी तबियत पिछले एक साल से खराब चल रही थी। वह अपने बेटे अभिनय के साथ उनके बांद्रा वाले घर में रह रही थीं।

पिछले 1 साल से बीमारी थी सीमा देव
सीमा देव का अंतिम संस्कार आज शाम 4.30 बजे शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर किया जाएगा। बता दें कि उन्होंने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वह अल्जाइमर नाम की बीमारी थी जिसके चलते उनकी तबियत ठीक नहीं रहती उन्होंने कई मराठी फिल्मों के साथ-साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। उनका निधन मनोरंजन जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। एक्ट्रेस के निधन की खबर से बॉलीवुड शोक में डूब गया है और हर कोई एक्ट्रेस को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है।

seema_dev_amitabh_bachchan_bhabhi_.jpg


आनंद फिल्म में बनी थी अमिताभ की भाभी

सीमा देव ने 80 से ज्यादा मराठी और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने 1960 में फिल्म मिया बीबी रज़ी से डेब्यू किया और आखिरी बार उन्हें 2010 की फिल्म जेता में देखा गया था। सीमा ने एक्टर रमेश देव से शादी की थी। रमेश देव ने भी कई फिल्मों और टीवी सीरियलों में काम किया था। 2 फरवरी 2022 में रमेश देव की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। वह 93 साल के थे।

बता दें सीमा देव ने अमिताभ बच्चन के साथ आनंद फिल्म में काम किया था, जहां उन्होंने रमेश देव की पत्नी का किरदार निभाया और रमेश देव ने 'आनंद' में अमिताभ बच्चन के दोस्त डॉ. प्रकाश कुलकर्णी का किरदार निभाया था। अमिताभ उन्हें फिल्म में भाभी कहते थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/fchDkLe

King Of Kotha: केजीएफ को पीछे छोड़ सलमान रचेंगे नया इतिहास! तोड़े एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड

King Of Kotha Release: साऊथ के सुपरस्टार दुलकर सलमान की पैन इंडिया एक्शन फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' आज यानी 24 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। मलयालम भाषा में रिलीज हुई फिल्म अपनी एडवांस बुकिंग के लिए देशभर में चर्चा का विषय बन गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की पहले दिन की एडवांस बुकिंग बुधवार आधी रात तक 3 करोड़ रुपये थी। इसमें मलयालम में 2.67 करोड़ रुपये और तेलुगु और तमिल में 27 लाख रुपये और 10 लाख रुपये की कमाई की है। यह फिल्म हिंदी और कन्नड़ में भी रिलीज होगी, लेकिन इन दोनों डब के लिए कोई एडवांस बुकिंग नहीं की गई है।

सिनेमा के इतिहास में पहली बार होगा दुलकर का नाम
'किंग ऑफ कोठा' को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि मलयालम की दो सबसे ज्यादा ओपनिंग वाली फिल्मों 'केजीएफ चैप्टर 2' और 'ओडियान' को यह पीछे छोड़ देगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, किंग ऑफ कोठा को पहले दिन 8 करोड़ की कमाई करनी चाहिए, जो मलयालम सिनेमा के इतिहास में पहली बार होगा।

king_of_kotha.jpg


10 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है आज की कमाई
साऊथ इंडस्ट्री में दुलकर की लोकप्रियता को देखते हुए बताया जा रहा है कि फिल्म की ओपनिंग 10 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। अभिनेता ने हाल ही में तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सीता रामम' में अभिनय किया था। मलयालम में अब तक अभिनेता मोहनलाल की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'मराक्कर: लायन ऑफ द अरेबियन सी' ने ओपनिंग डे पर 19.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।

वहीं, दुलकर सलमान की 'कुरुप' 18.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग डे के साथ दूसरे स्थान पर है। उम्मीद जाताई जा रही है कि उनकी यह फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' इन दोनों फिल्मों को पीछे छोड़ देगी।

'किंग ऑफ कोठा' के स्टार कास्ट
रिपोर्ट्स की मानें तो उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म ओपनिंग डे पर दुनिया भर में 20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर सकती है। यह फिल्म अभिलाष जोशी के निर्देशन में बनी है। फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' में ऐश्वर्या लक्ष्मी, प्रसन्ना और नायला उषा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म दुलकर सलमान की की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/7gqC4HW

Wednesday, August 23, 2023

‘गदर 2’ के भौकाल में फीकी पड़ी 'जेलर', नए मुकाबले में सनी ने किया रजनीकांत को शांत

Gadar 2: ‘गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों धूम मचा रही है। इस हफ्ते की आईएमडीबी 'पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज' की लिस्ट में भी गदर 2 के सितारों का ही जलवा बना हुआ है। सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा की गदर 2 तूफानी रफ्तार के साथ बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। आईएमडीबी की लिस्ट में भी इस फिल्म के सितारों ने बवाल काटा हुआ है। यही नहीं, रजनीकांत भी अपनी जेलर की वजह से सुर्खियों में हैं, लेकिन सनी देओल रजनीकांत पर भी भारी पड़े हैं।

'पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज' में सनी देओल चौथे स्थान पर है और अमीषा पटेल सातवें स्थान पर हैं तो वहीं उत्कर्ष शर्मा, जिन्होंने 'गदर: एक प्रेम कथा' में तारा सिंह के बेटे के रूप में अपनी ऑन-स्क्रीन शुरुआत की, फिर उन्होंने ही गदर 2 में जीते का किरदार निभाया है जिससे उन्हें 9वां स्थान मिला है। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने 11वां स्थान हासिल किया है। जेलर के कलाकारों ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है, जिसमें रजनीकांत छठे और विनायकन आठवें स्थान पर हैं।

वहीं अगर 'पॉपुलर इंडियन सेलेब्रिटीज' की लिस्ट में पहले स्थान की बात करें तो यह बाजी आलिया भट्ट ने मारी है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन रिलीज हुई है। दूसरे नंबर पर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का नाम है जबकि तीसरे नंबर पर सारा अली खान हैं। इस तरह गदर 2 और जेलर के सितारों के नाम काफी दिलचस्प रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/f8xi2uz

OMG 2 BO Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर अब नहीं चल रहा अक्षय का जादू, फिल्म का बुरा हाल जानें कुल कलेक्शन

OMG 2 Box Office Collection Day 13: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 की कमाई धीरे-धीरे कम होती जा रही है। OMG 2 को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं और इसे अब बॉक्स ऑफिस पर टिक पाना मुश्किल हो रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म 100 करोड़ के क्लब में आसानी ने पहुंच गई थी लेकिन अब फिल्म को 150 करोड़ का कलेक्शन करना ना-मुमकिन सा लग रहा है।

फिर भी गदर 2 से मिल रही टफ कॉम्पटीशन के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पर पकड़ बनाई हुई है। OMG 2 का 13वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। वीकडे की वजह से, कलेक्शन में काफी गिरावट नजर आ रही है। कलेक्शन देखकर लग रहा है OMG 2 को 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने में लंबा समय लगने वाला है। आइए आपको इसके कलेक्शन के बारे में बताते हैं।

जानिए 13वें दिन का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के आंकड़ों के अनुसार, 13वें दिन का कलेक्शन 3.00 करोड़ है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने 123.72 करोड़ कमा लिए हैं। बात करें बीते दिन की तो अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने बीते दिन 3.30 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म की कमाई में अब गिरावट आ रही है। फिल्म ने 13वें दिन कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है।

क्या है OMG 2 की कहानी?
ओएमजी 2 की कहानी की बात करें तो ये फिल्म सेक्स एजुकेशन का मुद्दा उठाती है। पंकज त्रिपाठी अपने बेटे के स्कूल पर केस करते हैं। जिसके बाद कोर्टरुम ड्रामा दिखाया गया है। यामी गौतम फिल्म में वकील का किरदार निभा रही हैं। दोनों की दलीलें लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। वहीं अक्षय कुमार फिल्म में शिव के दूत के किरदार में नजर आए हैं। इस फिल्म को अनिल राय ने डायरेक्ट किया है।





from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/sv6LVwP

Gadar 2 Box Office Collection Day 13: ‘गदर 2’ की सुनामी धीरे-धीरे हो रही शांत, कलेक्शन में दिखी भारी गिरावट

Gadar 2 Box Office Collection Day 13: सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' पिछले 13 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस हाउसफुल जा रहे हैं पर कहीं न कहीं अब फिल्म का कलेक्शन वीकडेज में गिरता जा रहा है। वैसे तो फिल्म ने 12 दिन में ही करिश्मा कर 400 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली थी इसके बावजूद फिल्म का कलेक्शन कम हो रहा है।धीरे-धीरे इसकी कमाई में गिरावट नजर आ रही है तो अब जानते हैं बुधवार को इसका हाल कैसा रहा…

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर काम करने वाली साइट Sacnilk के मुताबिक, फिल्म 'गदर 2' की कमाई 13वें दिन और नीचे आ गिरी है। गदर 2 ने बुधवार को करीब 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 411.10 करोड़ हो गया है।

जहां इसने दूसरे मंगलवार को 11 करोड़ रुपए की कमाई की थी, वहीं अब 13वें दिन यानी बुधवार को और नीचे गिरी है। 'गदर 2' ने दूसरे बुधवार को 10.40 करोड़ की कमाई की है जो अब तक के आंकड़े की तुलना में सबसे कम है। हालांकि, फिल्म 400 करोड़ का आकड़ा पार कर चुकी है और वर्ल्डवाइड में 500 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/gSsjUJn

Scam 2003 Trailer: भारत का सबसे बड़ा स्टांप पेपर घोटाला, जिसने पूरे देश की अर्थव्यवस्था को हिला डाला, हैरान करने वाली है तेलगी की कहानी

Scam 2003 Trailer: हंसल मेहता की अपकमिंग वेब सीरीज 'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वेब सीरीज की कहानी स्टांप पेपर घोटाला पर आधारित है। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे अब्दुल करीम तेलगी ने 30,000 करोड़ का भारत का सबसे बड़ा स्टांप पेपर घोटाला किया था।

एक आदमी ने ना केवल पूरी अर्थव्यवस्था बल्कि देश को हिला डाला था। ट्रेलर के साथ यह भी खुलासा किया गया है कि तेलगी की भूमिका में थियेटर एक्टर गगन देव रियार हैं। हंसल मेहता इससे पहले साल 2020 में 'स्कैम 1992' लेकर आए थे जिसमें प्रतीक गांधी ने मुख्य किरदार किया था।

20 से 30 हजार करोड़ रुपए की घोटाला
'स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी' की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। एक स्कैम जिसमें भारत के 18 राज्यों के लोगों के साथ ठगी हुई। वो भी 1 या 2 नहीं पूरे 20 से 30 हजार करोड़ रुपए की। ये घोटाला था स्टाम्प पेपर का और इसका मास्टरमाइंड था अब्दुल करीम तेलगी। जिसने जेल में रहते हुए पूरा खेल रचा।

कब देख पाएंगे शो
वेब सीरीज को इस बार तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्ट किया है। वहीं हंसल मेहता इस बार शो रनर हैं। इसे समीर नायर की कंपनी अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। 'स्कैम 2003' सोनी लिव पर 1 सितंबर से स्ट्रीम की जाएगी।

कैसा है ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत अलग-अलग किरदारों के आवाज से होती है, जो बैकग्राउंड में तेलगी के बारे में भला बुरा बोलते हैं। कोई 'स्मार्ट' तो कोई उसे 'सांप' और कोई 'खोटा सिक्का' कहता है। इसके बाद तेलगी खुद को एक हीरो के रूप में इंट्रोड्यूस करता है। वह कहता है, “जैसे आप कायदे की भाषा समझते हो, वैसे मैं फायदे की भाषा समझता हूं।”

ट्रेलर में आप देखेंगे तेलगी का एक और डायलॉग आता है, “अगर देश की अर्थव्यवस्था कुबेर का खजाना है तो स्टांप पेपर उसकी चाबी।” प्रिटिंग प्रेस में एक शख्स कहता है, “मुबारक हो, आप बाप बन गए। स्टांप पेपर पैदा हुआ है।” तेलगी मुस्कुराता है और बैकग्राउंड में 'स्कैम 1992' का म्यूजिक बजता है। यहां आप ट्रेलर देखें।




from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/LI5JVTQ

Tuesday, August 22, 2023

Dream Girl 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग में छप्पर फाड़ कमाई, सबसे ऊपर आया इस शहर का नाम

Dream Girl 2 Advance Booking: आयुष्मान खुराना फिर एक बार दर्शकों को हसांने और गुदगुदाने के लिए बॉक्स ऑफिस पर आ रहे हैँ। साल 2019 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल ‘ड्रीम गर्ल 2’ 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। फैंस फिर एक बार आयुष्मान खुराना को पूजा के किरदार में देखने के लिए एक्साइटेड हैं मेंकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है लगातार शो बुक होते जा रहे हैं।

Ayushmann Khurrana फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ की 21 अगस्त तक 5500 से ज्यादा टिकटें बिक गई थीं और रिलीज से पहले ही फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 19 लाख से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ऐसा कौन सा शहर है जो सबसे आगे है। आयुष्मान खुराना के चाहने वालों की लिस्ट में पहला शहर दिल्ली और इसके बाद मुंबई, पुणे, हैदराबाद और कोलकाता है।

तेजी से बढ़ रही ड्रीम गर्ल 2 की एडवांस बुकिंग
लेकिन 22 अगस्त को आंकड़ों में बड़ी तब्दीली देखने को मिली है और मंगलवार तक फिल्म 18,640 से टिकट देश भर में बुक किए जा चुके हैं। Sacnilk की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 58 लाख 61 हजार रुपए का बिजनेस कर चुकी है। मालूम हो कि फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ चंद दिन बाकी हैं और इन तीन दिनों में पिकअप बढ़ना चाहिए।

राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' की लागत सिर्फ 28 करोड़ रुपए थी, लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। अपनी लागत से कई गुना की कमाई कर चुकी इस फिल्म का सीक्वल क्या फिर एक बार एकता कपूर की लॉटरी लगवाने में कामयाब हो पाएगी? यह देखना काफी दिलचस्प होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AD8VKRP

Gadar 2 Box Office Collection Day 12: फिल्म ‘गदर 2’ हुई 400 करोड़ी, धीरे-धीरे नीचे गिर रहा फिल्म का ग्राफ

Gadar 2 Box Office Collection Day 12: सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' पिछले 11 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर डंका बजा कर कमाई कर रही थी पर अब हौले-हौले नीचे आती दिख रही है। 22 साल पहले रिलीज हुई 'गदर' की इस सीक्वल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब जलवा दिखाया है। फिल्म ने 12 दिन में ही करिश्मा कर 400 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली हैष इसके बावजूद फिल्म का कलेक्सन कम हो रहा है। दूसरे सोमवार से इसकी कमाई में गिरावट नजर आई है तो अब जानते हैं मंगलवार को इसका हाल कैसा रहा…

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर काम करने वाली साइट Sacnilk के मुताबिक, फिल्म 'गदर 2' की कमाई 12वें और नीचे आ गिरी है। जहां इसने दूसरे सोमवार को 13.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी, वहीं अब 12वें दिन यानी मंगलवार को और नीचे गिरी है। 'गदर 2' ने दूसरे मंगलवार को 11 करोड़ की कमाई की है जो अब तक के आंकड़े की तुलना में सबसे कम है। हालांकि, फिल्म 12 दिनों में 400 करोड़ के पास पहुंच चुकी है। फिल्म की कुल कमाई 399.60 करोड़ रुपए हो गई है।

पहला दिन (शुक्रवार): 40.1 करोड़ रुपए
दूसरा दिन (शनिवार) : 43.08 करोड़ रुपए
तीसरा दिन (रविवार):51.7 करोड़ रुपए
चौथा दिन (सोमवार): 38.7 करोड़ रुपए
पांचवां दिन (मंगलवार): 55.4 करोड़ रुपए
छठा दिन (बुधवार):32.37 करोड़ रुपए
सातवां दिन (गुरुवार): 23.28 करोड़ रुपए
पहला वीक कलेक्शन: 284.63 करोड़ रुपए
आठवां दिन (शुक्रवार):20.5 करोड़ रुपए
नौवां दिन (शनिवार):31.07 करोड़ रुपए
दसवां दिन (रविवार): 38.9 करोड़ रुपए
ग्यारहवां दिन (दूसरा सोमवार): 13.5 करोड़ रुपए
12वां दिन (दूसरा मंगलवार): 11.00 करोड़ रुपए (शुरुआती अनुमान)

इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो इसने 11वें दिन 506.60 करोड़ रुपए की कमाई की है जबकि 10 दिनों में केवल इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन 458.60 करोड़ रुपए के करीब रहा। वहीं, नेट कलेक्शन की बात करें तो ये 388.60 करोड़ रुपए रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/74qzjMI

Gadar 2 Collection: सनी देओल की छप्पर फाड़ कमाई कल हुई फुस, ‘गदर 2’ की सुनामी की थम गई रफ्तार

Gadar 2 Box Office Collection Day 11: सनी देओल की ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसी के साथ ये जमकर कमाई भी कर रही है। अपनी शुरुआती 10 दिनों में 375.10 करोड़ की कमाई कर इसने साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

11वें दिन का कलेक्शन आया सामने
वहीं अब फिल्म की रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार की कमाई के शुरुआत आंकड़े भी आ गए हैं। लेकिन अब फिल्म की कमाई में गिरावट आ गई है। भले ही फिल्म कम कमाई की हो लेकिन इसका बज लंबे समय तक रहने वाला है। अब फिल्म का 11वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।

जो वीकडे के हिसाब से मिला जुलाकर ठीक है। तारा सिंह और सकीना की इस प्रेम कहानी ने 11वें दिन करीबन 13.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस तरह से ये फिल्म महज 11 दिनों में 388.6 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इसके साथ ही ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5वीं हिंदी फिल्म बन गई है।


train_jvhxchnv_12_.jpg



एक और रिकॉर्ड ब्रेक कर सकती है गदर 2

फिल्म गदर 2 की लागत 75 करोड़ से 100 करोड़ रुपये के बीच में है। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में 12 वें दिन तक यानी मंगलवार तक शामिल हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म तेज रफ्तार में कमाई करने वाली फिल्मों में एक और रिकॉर्ड ब्रेक कर सकती है।

स्टार कास्ट की फीस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहां सनी ने 20 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है, वहीं अमीषा ने सकीना के रोल के लिए 50 लाख रुपए लिए हैं। तारा सिंह और सकीना के बेटे का किरदार निभाने वाले एक्टर उत्कर्ष शर्मा की फीस 1 करोड़ रुपए मिले हैं। उत्कर्ष शर्मा के अपोजिट दिखने वाली एक्ट्रेस सिमरत कौर को 80 लाख रुपए फीस चार्ज की है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/nWvUH6X

Monday, August 21, 2023

Salman Khan जैसे नवाबी शौक रखते हैं खेसारी लाल, खरीदी लैंड रोवर डिफेंडर SUV, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Khesari Lal Yadav New Car: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने एक नई कार खरीदी है। कार कीमत करीब 2 करोड़ रुपए बताई जा रही है। खेसारी लाल यादव के कार खरीदने से भोजपुरी इंडस्ट्री में उनकी कार की चर्चा हो रही है। हर कोई जानना चाह रहा है कि उन्होंने कौन सी कार खरीदी है। आइए जानते हैं कार की कीमत और उसके फीचर्स के बारे में।

गाड़ी की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा है
भोजपुरी इंडस्ट्री में ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव एक बार फिर ट्रेंड कर रहे हैं। इसकी वजह खेसारी लाल यादव की नई कार है। बताया जा रहा है कि खेसारी लाल यादव ने इस बार लैंड रोवर डिफेंडर गाड़ी खरीदी है। इस गाड़ी की कीमत करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

कार खरीदने शो रूम में खुद खेसारी लाल यादव और उनके मैनेजर विवेक सिंह पहुंचे थे। इससे पहले खेसारी लाल यादव फॉर्च्यूनर गाड़ी से चलते थे। इनके पास कई फॉर्च्यूनर गाड़ियां हैं। अब खेसारी के कार कलेक्शन में लैंड रोवर डिफेंडर भी शामिल हो गई है।


khesari_car_.jpg



2 करोड़ से ज्यादा है कीमत

लैंड रोवर डिफेंडर एसयूवी की लग्जरी कार है। कहा जा रहा है कि खेसारी ने गाड़ी का टॉप मॉडल लिया है, जिसकी कीमत 2.30 करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है। इसकी खासियत ये है कि इस एसयूवी की टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रति घंटा है और ये रफ्तार के महज 5 से 7 सेकेंड में ही पकड़ लेती है। बॉलीवुड में इस कार से सलमान खान भी चलते हैं।

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर्स की लिस्ट में आते हैं। उनकी नेट वर्थ करीब 14 करोड़ रुपए हैं। खेसारी एक फिल्म के लिए करीब 50 से 60 रुपए लेते हैं। वहीं, गाना वीडियो के लिए 10 से 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/B3Fq94k

Rajinikanth ने सीएम योगी आदित्यनाथ का क्यों छूए पैर? ट्रोल होने के बाद किया खुलासा

Rajinikanth Breaks Silence On Touching Cm Yogi Feet: सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म जेलर को लेकर सुर्खियों में हैं। साथ ही सोशल मीडिया ट्रोल भी हो रहे हैं। ट्रोल होने का कारण सीएम योगी आदित्यनाथ के पैर छूने की वजह है। साउथ के बड़े बड़े स्टार भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। आखिर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के पैर क्यों छूए?

मुलाकात के दौरान रजनीकांत भावुक हो गए
दरअसल, शुक्रवार की शाम रजनीकांत लखनऊ पहुंचे। उत्तर प्रदेश प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान रजनीकांत भावुक हो गए। उन्होंने संत योगी आदित्यनाथ के चरण छुए। मुख्यमंत्री उन्हें ऐसा करने से रोकते हुए दिखे।

ऐसे में योगी आदित्यनाथ के पैर छूना उनके फैंस को नहीं भाया। क्योंकि रजनीकांत की उम्र 72 वर्ष है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उम्र 51 वर्ष है। लेकिन बताया गया कि सीएम के पैर छूने की वजह उनका संत होना है। जब ये फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई, तभी से रजनीकांत ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

रजनीकांत से पैर छूने की वजह पूछा गया
अब पिछले हफ्ते से लगातार ट्रोलिंग का सामना कर रहे रजनीकांत ने इसपर चुप्पी तोड़ी है और योगी आदित्यनाथ के पैर छूने की वजह का खुलासा किया है। पिछले कुछ दिनों से रजनीकांत लगातार ट्रेवल कर रहे हैं। हाल ही में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को चेन्नई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। यहां उनसे सीएम योगी के पैर छूने की वजह के बारे में भी पूछा गया।

रजनीकांत ने कही ये बात
जिस पर एक्टर ने ANI को बताया, "योगियों या सन्यासियों के पैर छूना और उनका आशीर्वाद लेना मेरी आदत है। भले ही वो मुझसे छोटे हों। मैंने बस यही किया।” इस दौरान रजनीकांत ने अपनी फिल्म जेलर को मिल रही शानदार सफलता को लेकर भी लोगों का धन्यवाद दिया।

राजनीति पर बात नहीं करना चाहते रजनीकांत
वहीं जब उनसे 2024 लोकसभा चुनाव के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “वो राजनीति के बारे में बात नहीं करना चाहते।” रजनीकांत ने यूपी दौरे के समय जेलर की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखवाई। जिसमें यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल हुए। अपनी यूपी यात्रा के दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी मुलाकात की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/EJ1SxDz

Gadar 2 BO Collection Day 11: 'गदर 2' की आंधी हुई शांत, 11वें दिन 50 फीसदी से ज्यादा लुढ़का कलेक्शन

Gadar 2 BO Collection Day 11: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' और पिछले 11 दिनों से सिनेमाघरों में लोगों का मनोरंजन कर रही है। वहीं, अक्षय कुमार की OMG 2 भी इसी दिन रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स और दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। यही कारण है कि गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई कर रही हैं। पिछले 10 दिन में फिल्म ने शाहरुख खान की ‘पठान’ को भी पीछे छोड़ दिया है लेकिन, 11वें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गदर 2 ने दूसरे सोमवार के दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है। पढ़िए हमारी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

Gadar 2 BO Collection Day 11: गदर 2 ने सोमवार को किया सबसे कम कलेक्शन
'ओएमजी 2' के साथ-साथ 'गदर 2' के कलेक्शन में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। 11वें दिन फिल्म का कलेक्शन में 50 फीसदी से भी ज्यादा लुढ़क गया है। जहां फिल्म ने 10वें दिन 38.9 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के हिसाब से फिल्म ने 11वें दिन मात्र 14 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 400 करोड़ रुपए के करीब जा पहुंची है। फिल्म ने 11 दिनों में 389.10 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।

गदर 2 का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहले हफ्ते - 284.63 करोड़ रुपए फिल्म ने कमाए थे।
डे 8 [शुक्रवार] - 20.5 करोड़ रुपए
डे 9 [शनिवार] - 31.07 करोड़ रुपए
डे 10 [रविवार] - 38.9 करोड़ रुपए
डे 11 [सोमवार] - 14.00 करोड़ रुपए
कुल - 389.10 करोड़ रुपए



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/uBmQs93

सनी की आंधी से टूटा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, 10 दिन में 'गदर 2' ने 9 फिल्मों को पछाड़कर कर दिया कमाल

Gadar 2: 'गदर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ कमाई करते जा रही है। सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ते जा रही है। ‘गदर 2’ को पहले ही दिन से पब्लिक का अच्छा रेस्पॉन्स मिलने लगा था। पहले हफ्ते ही फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 283.85 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं 'पठान' (हिंदी) ने पहले सात दिनों में 328.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यानी पहले सात दिनों में सनी देओल की फिल्म शाहरुख खान की 'पठान' से पीछे थी। जी हां, 'गदर 2' ने 10 दिन में शाहरुख खान की 'पठान' (हिंदी) को पछाड़ दिया है। इसके साथ ही फिल्म ने 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिए हैं। पढ़िए डिटेल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

‘पठान’, ‘बाहुबली’, ‘केजीएफ’ भी फीके
‘गदर 2’ ने शुक्रवार के कलेक्शन के बाद ‘पठान’, ‘बाहुबली 2’, ‘केजीएफ 2’, ‘द कश्मीर फाइल्स’, ‘पीके’, ‘कबीर सिंह’, ‘दंगल’ जैसी 9 बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन बड़ी फिल्मों के दूसरे शुक्रवार के कलेक्शन की बात करें तो ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने सबसे ज्यादा 19 करोड़ कमाए थे। इसके अलावा ‘दंगल’ ने 18 करोड़, ‘पीके’ ने 15 करोड़, ‘पठान’ ने 13 करोड़, ‘बजरंगी भाईजान’ 12.75 करोड़, ने ‘संजू’ ने 12.50 करोड़, ‘कबीर सिंह’ ने 11.70 करोड़ और ‘केजीएफ 2’ ने 11.25 करोड़ रुपए का दूसरे शुक्रवार को बिजनेस किया था। वहीं, ‘बाहुबली 2’ ने 19.50 करोड़ रुपए कमाए थे।

यहां बिगड़ा खेल
दूसरे हफ्ते में पूरा खेल पलट गया। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पठान' (हिंदी) ने दूसरे शुक्रवार 17.50 करोड़ रुपए, दूसरे शनिवार 15 करोड़ रुपए और दूसरे रविवार 13.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं 'गदर 2' ने दूसरे शुक्रवार, शनिवार और रविवार क्रमश: 20.50 करोड़ रुपए, 31.07 करोड़ रुपए और 40.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया। यानी जहां 'पठान' (हिंदी) ने दूसरे वीकेंड 46 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं 'गदर 2' ने 92.07 करोड़ रुपए की कमाई की है।

दस दिनों में इतनी हुई दोनों फिल्मों की कमाई
शाहरुख खान की 'पठान' (हिंदी) ने दस दिनों में कुल 374.50 करोंड रुपए का कारोबार किया था। वहीं 'गदर 2' ने 10 दिन में 376.70 करोड़ रुपए की कमाई की है। यानी 10 दिनों के हिसाब से 'गदर 2', 'पठान' (हिंदी) से आगे निकल गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/XAS20uU

Rakhi Sawant की करतूतों की पोल सबके सामने खोलेंगे एक्स पति आदिल दुर्रानी, बोले- मेरे साथ…

Rakhi Sawant Ex Husband Adil Durrani: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत काफी चर्चा में रहती हैं। पहले राखी अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल के कारण काफी सुर्खियां बटोर रही थी। तलाक मिलने पर कुछ वक्त पहले पैपराजी के सामने दुल्हन की तरह सजकर खूब नाचीं थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि राखी सावंत और आदिल दुर्रानी के बीच जुबानी जंग जल्द शुरू होने वाली है।

आदिल दुर्रानी ने कही ये बात
इसका खुलासा हाल ही में राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी ने किया है। आदिल ने हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए कहा, “मैं अब बाहर आ गया हूं सब बताऊंगा। बहुत गलत हुआ मेरे साथ।” मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और सब बताऊंगा कि मेरे साथ क्यों हुआ था और कैसे?”

राखी के एक्स पति का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राखी सावंत के एक्स शौहर आदिल दुर्रानी अब जेल से बाहर आ गए हैं। इसके साथ ही यूजर्स भी आदिल के बयान पर रिएक्ट कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जल्दी राखी की पोल खोल दो वरना, वो गायब भी करवा देगी।

राखी ने लगाए थे मारने पीटने और पैसे लेने के आरोप
राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी पर मारने पीटने और उनके पैसों पर कब्जा जमाने का आरोप लगाया था। राखी ने मीडिया के सामने ये भी कहा कि मेडिकल टेस्ट हुआ है मेरा। उसने बहुत टॉर्चर किया मुझे और मेरे पैसे भी ले लिए। राखी सावंत ने आदिल पर ये सारे आरोप कैमरे पर लगाए थे और खूब ड्रामा किया था। यहां तक कि कैमरे पर खूब रोई भी थीं। लेकिन अब देखना दिलचस्प होगा कि आदिल राखी को लेकर क्या खुलासा करते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/HRZrK3m