Saturday, August 29, 2020

Congress के दिग्गज नेता Ramdev Rai का निधन, 81 की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Election ) से पहले कांग्रेस ( Congress ) बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और बेगूसराय ( Begusarai ) के बछवारा विधायक रामदेव राय ( Ramdev Rai ) का निधन ( Passes Away ) हो गया है। रामदेव राय ने 81वर्ष की उम्र में पटना ( Patna ) के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। कांग्रेस नेता लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

कांग्रेस के दिग्गज नेता के निधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi ) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने भी शोक व्यक्त किया है। रामदेव राय गांधीवादी नेता रूप में जाने जाते थे।

इंडियन आइडल फेम रेणु नागर की बिगड़ी हालत, ICU में किया गया भर्ती

1-421.jpg

क्रिकेटर युजवेंद्र की मंगेतर धनश्री ने शेयर किया वीडियो, देखें दोनों की कैमिस्ट्री

बिहार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामदेव राय पिछले लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। बीते सोमवार की रात उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। इसके बाद उन्हें पटना के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।
रामदेव के निधन पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और बिहार कांग्रेस अध्यक्षडॉ. मदन मोहन झा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

इस मौके पर डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि रामदेव बाबू एक गांधीवादी नेता थे। उनके निधन से पार्टी और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

आपको बता दें कि रामदेव राय मुख्य रूप से भगवानपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर पंचायत के सहलोरी गांव के रहने वाले थे। रामदेव राय जिला में कांग्रेस के मंझे हुए नेताओं में से एक थे। बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में इनका अपना मजबूत जनाधार था। यही वजह है कि 2015 में उन्होंने 6वीं बार चुनाव जीता था।

सादगीभरा रहा जीवन
रामदेव का रहन-सहन बेहद सादगीपूर्ण था। पायजामा, कुर्ता के अलावा कंधे पर एक गमछा हमेशा होता था। कभी-कभी वह नंगे पांव ही अपने क्षेत्र के भ्रमण पर निकल जाया करते थे। करीब 50 वर्षों के अपने राजनीतिक जीवन में रामदेव राय ने कई उतार-चढ़ाव देखे। रामदेव राय छह बार विधायक एवं एक बार समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रहे।

कर्पूरी ठाकुर को हराकर बंटोरी थी सुर्खियां
रामदेव राय उस वक्त चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने समस्तीपुर लोकसभा सीट पर 1984 में चुनाव जीता था। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर को हराया था। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उठी कांग्रेसी लहर में रामदेव राय ने लोकसभा चुनाव जीता था। कर्पूरी ठाकुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34IbYaw