Saturday, September 12, 2020

अनुराधा पौडवाल के बेटे Aditya Paudwal का 35 साल की उम्र में निधन, पंकज उदास और अरमान मलिक ने जताया शोक

नई दिल्ली | मनोरंजन जगत में साल 2020 लोगों के जहन में काली याद के रूप में दर्ज किया जाएगा। इरफान खान (Irrfan) के बाद से कलाकारों के जाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कोई बीमारी के चलते तो कोई कोरोना काल से परेशान होकर आर्थिक तंगी के चलते इस दुनिया को अलविदा कह रहा है। अब हिंदी सिनेमा से एक और बुरी खबर सामने आई है। फेमस सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का बेहद कम उम्र में शनिवार को निधन हो गया। आदित्य लंबे समय से किडनी की समस्या से परेशान थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था लेकिन अचानक किडनी फेल होने के कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। आदित्य के निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ioFMgd