नई दिल्ली: बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पायल घोष ने दावा किया है कि अनुराग कश्यप ने उनके साथ एक बार बद्तमीजी करने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं पायल ने कहा कि वो उनके सामने न्यूड हो गए थे। पायल के इन आरोपों के बाद एक तरफ जहां कुछ लोग उन्हें गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं तो वहीं कुछ सेलेब्स उनका समर्थन भी कर रहे हैं। अब एक्ट्रेस राधिका राप्टे ने अनुराग कश्यप का सपोर्ट करते हुए अपनी बात कही है। राधिका ने कहा कि मैंने हमेशा तुम्हारे साथ सुरक्षित महसूस किया है।
राधिका आप्टे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनुराग कश्यप के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अनुराग को अपना सच्चा दोस्त बताया है। राधिका ने कैप्शन में लिखा, ‘अनुराग कश्यप तुम मेरे सबसे करीबी दोस्त रहे हो। तुमने मुझे प्रेरणा दी है और हमेशा मुझे सपोर्ट किया है। तुमने हमेशा मुझे बराबर का हक दिया है, हम दोनों एक-दूसरे के प्रति जो प्यार और इज्जत रखते हैं वह अलग है। जिस दिन से मैं तुमसे मिली हूं मैंने खुद को हमेशा तुम्हारे साथ सुरक्षित महसूस किया है। तुम हमेशा रहे हो और रहोगे, मेरे सच्चे दोस्त, लव या।’ राधिका आप्टे का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उनके खिलाफ बोल रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iPebFb