Saturday, September 19, 2020

Rajya Sabha LIVE :  कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एग्री बिल को बताया डेथ वारंट, नहीं करेंगे दस्तखत

नई दिल्ली। लोकसभा से पास होने के बाद आज राज्यसभा ( Rajya Sabha ) में खेती से जुड़े तीन विधेयकों पर तीखी नोंकझोक जारी है। विपक्ष ने इस तीनों विधेयकों को किसान विरोधी करार दिया है। इस बीचकेंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में कृषि विधेयक पेश करते हुए कहा कि यह बिल किसानों के हित में है।

किसानों को गुलाम बनाने वाला बिल
डीएमके के टीकेएस एलंगोवन ने एग्री बिल पर पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि ये बिल किसानों का अपमान है। मोदी सरकार को इस बिल लाने का हक नहीं है। ये राज्य का विषय है। ये किसानों को गुलाम बनाने वाला बिल है।

कांग्रेस के विरोध को बताया हिप्पोक्रेसी
वाईएसआरसीपी के सांसद विजय साई रेड्डी ने कहा कि किसान दिन-रात खेत में काम करता है। फिर भी उसे फसल का सही दाम नहीं मिलता। इस मुद्दे पर हमारा स्टैंड यह है कि ये बिल किसानों के लिए सही है। आंध्र प्रदेश में एमएसपी फसलों की सही है। ये कांग्रेस पार्टी की हिप्पोक्रेसी है। कांग्रेस को इस बिल का विरोध करने का कोई हक नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FPDGYH