Sunday, September 20, 2020

Sushant Singh Rajput का वैक्स स्टैच्यू देखकर इमोशनल हुईं बहन श्वेता, बोलीं- मानो भाई जिंदा हो गया हो

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को तीन महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। देश की तीन बड़ी एजेसियां इस केस की जांच में जुटी हुई है- सीबीआई, एनसीबी और ईडी। इसके साथ ही उनके करीबी सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते रहते हैं। अब हाल ही में सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सुशांत का वैक्स स्टैच्यू नजर आ रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्वेता ने कहा मानो भाई जिंदा हो गया हो।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। वह लॉकडाउन में अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और घर के स्टाफ के साथ रह रहे थे। कहा जा रहा है कि दौरान सभी ड्रग्स का सेवन करते थे। इसकी कुछ वीडियोज़ भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। वहीं, एनसीबी ने ड्रग्स के लेनदेन में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hKCQtu