Tuesday, April 20, 2021

बीच पर बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक हुईं अविका गौर

नई दिल्ली। 'बालिका वधू' टीवी का एक ऐसा शो है। जिसे सालों बाद भी दर्शक याद करते हैं। इस शो ने अपने सभी कलाकारों को खूब पहचान दिलाई। जिसमें से एक हैं सीरियल की मुख्य एक्ट्रेस अविका गौर। अविका गौर ने बालिका वधू में 'आनंदी' का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया था। उनकी मासूमियत और अदाकारी ने घर-घर में अपनी पहचान बना ली। वहीं अब सालों बाद भी अविका का चार्म देखने को मिलता है। अविका कई अलग-अलग वजहों से सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देख लोग हैरान हो गए थे। वहीं इन दिनों वह अपने बॉयफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में बनी हुईं हैं।

b_1.jpg

बायफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक फोटो

एक्ट्रेस अविका गौर मिलिंद चंदवानी को डेट कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर भी अपने बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। कुछ समय पहले ही अविका ने एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह बीच पर खड़े होकर बॉयफ्रेंड संग रोमांस करती हुईं दिखाई दे रही हैं। समुद्र के पानी की लहरों के बीच मिलिंद संग सिर मिलाए अविका मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अविका ने लिखा है कि "कभी-कभी वह अपना सपनों का पोज कर लेते हैं।"

b_2.jpg

सोशल मीडिया पर किया था रिलेशनशिप में होने का खुलासा

वैसे आपको बता दें मिलिंद संग रिलेशनशिप को लेकर अविका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी प्रार्थना का जवाब उन्हें मिल गया है। उन्हें उनकी जिंदगी का प्यार मिल गया है। लेकिन इस पोस्ट के साथ ही अविका ने यह भी कहा था कि वह फिलहाल शादी नहीं करेंगी।

यह भी पढ़ें- बालिका वधू फेम Avika Gor ने ब्वायफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, सारेआम कही दिल की बात

b_3.jpg

ट्रांसफॉर्मेशन से चौंकाया सबको

कुछ समय पहले अविका ने अपने फैंस को चौंका दिया था। दरअसल, कड़ी मेहनत के बाद अविका ने अपना कई किलोग्राम वज़न कम किया और अपनी शानदार बॉडी से सबको हैरान कर दिया। उन्होंने अपनी फिट बॉडी को बिकनी पहनकर जमकर सोशल मीडिया पर फ्लॉन्ट किया। उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे की कड़ी मेहनत की कहानी को भी अपने फैंस संग शेयर की। उनका यह अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आया।

b_4.jpg

वेंडिग आउटफिट में आई थीं नज़र

हाल ही में अविका गौर को लेकर सोशल मीडिया तब सबसे ज्यादा हलचल शुरू हो गई थी। जब शादी के आउटफिट में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी। जिसके बाद ऐसे कहा जाने लगा कि एक्ट्रेस ने शादी कर ली है। लेकिन सच यह था कि एक्ट्रेस ने एक म्यूजिक वीडियो किया था। जिसमें वह ब्राइडल का किरदार निभाती हुईं नज़र आईं थीं। इस सॉन्ग में उनके साथ आदिल खान नज़र आए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3dypDVw