Monday, April 19, 2021

अल्लू अर्जुन ने सामंथा से शेयर की थी स्नेहा के साथ डेटिंग की बात

मुंबई। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की स्नेहा रेड्डी से शादी हुए 10 साल हो गए हैं। शादी से पहले दोनों ने कई साल एक दूसरे को डेट किया था। इस बारे में अल्लू ने एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी के चैट शो सैम जैम पर एक खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि उनके डेटिंग के बारे में केवल दो लोगों को ही पता था, इनमें से एक सामंथा थीं।

सामंथा को शेयर की दिल की बात

अल्लू अर्जुन ने शो पर बताया कि उन्हें नहीं मालूम था की वह ये बात सामंथा से क्यों शेयर कर रहे हैं। यह बहुत अजीब था। वहीं , सामंथा ने कहा की वे इस बात को लेकर एक्ससाइटेड थीं की अल्लू ने उन्हें इस बारे में बताया। सामंथा ने बताया की अल्लू को पहली नजर में ही स्नेहा से प्यार हो गया था। वे उनके प्यार में पागल थे।

यह भी पढ़ें : Samantha Akkineni photos : सामंथा अक्कीनेनी हॉट अदाओं से बनाती हैं सबको दिवाना

allu_arjun_samantha.png

पत्नी की ये दो क्वालिटी हैं पसंद

अली अर्जुन को स्नेहा की दो बातें बेहद पसंद हैं। एक उनका खुद को डिग्निफाइड मानना और दूसरा अपना संतुलन बनाये रखना। किसी नाईट क्लब में रात के 2 बजे भी वह डिग्नीफाइड ही लगेंगी। खुद को मर्यादित और संतुलित रखना भी उनको खास बनाता है। गौरतलब है की अल्लू ने स्नेहा को देखते ही पसंद कर लिया था। सबसे पहली बार एक्टर ने स्नेहा को एक दोस्त की शादी में देखा था। वह स्नेहा की खूबसूरती पर लट्टू हो गए थे। दोनों एक दूसरे से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले। बाद में दोनों ने नंबर भी एक्सचेंज किये। इनकी शादी 6 मार्च , 2011 को हुई। स्नेहा एक पॉपुलर बिजनेसमैन की बेटी हैं। इस कपल के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम अयान और बेटी का नाम अरहा है।

यह भी पढ़ें : Mud Race पर पहली भारतीय फिल्म तैयार, अप्रेल-मई में प्रदर्शन के आसार



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3tw8qBD